Blog

  • जालंधरः शहर के आधे से ज्यादा इलाकों में मंडराया पानी का खतरा

    जालंधरः शहर के आधे से ज्यादा इलाकों में मंडराया पानी का खतरा

    जालंधर/अनिल : नगर निगम की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। दरअसल, 10 माह से टेंडर प्रोसेस और मंजूरी को लेकर विवाद में फंसे इन ट्यूबवेलों को संभावित ठेकेदार ने ठेके पर लेने से इनकार कर दिया है। इसके लिए ठेकेदार सुधीर ने अपनी कंपनी एसकेई इंजीनियर के लेटर पैड पर निगम कमिश्नर को पत्र लिखकर टेंडर लेने से इनकार किया है और अर्नेस्ट मनी वापस मांगी है। ऐसे में अब इन टेंडरों को दोबारा लगाना पड़ेगा और इसमें कम से कम दो से तीन महीने निकल जाएंगे। हालांकि फिलहाल ठेकेदार ने यह कह दिया है कि वह इन ट्यूबवेल को नए टेंडर के होने तक आपरेट और मेंटेन करता रहेगा। ऐसे में शहर के आधे से ज्यादा इलाकों में पानी की आपूर्ति पर खतरा मंडरा रहा है। चार जोन के तहत 349 ट्यूबवेल के चार टेंडरों को रद्द किया जा सकता है। 

    आठ माह पहले खत्म हो चुका ठेका

    गौरतलब है कि इन टयूबवेलों का पिछला ठेका भी ठेकेदार सुधीर के पास ही था। अब नए सिरे से टेंडर करना पड़ सकता है। इसके लिए शर्तें भी दोबारा तय करनी होंगी। पुरानी शर्तों को लेकर विवाद चल रहा है जिस वजह से पुराना ठेका खत्म होने के बाद भी नया ठेका देने पर सहमति नहीं बन रही। ठेकेदार सुधीर ने कहा कि वह निगम के सभी टयूबवेलों को अस्थाई तौर पर चलाते रहेंगे। ठेकेदार सुधीर के पास जोन नंबर सात के 56 ट्यूबवेल के आपरेयान एंड मेंटीनेंस का ठेका है। यह ठेका भी आठ महीने पहले खत्म हो चुका है और दो महीने पहले इसकी एक्सटेंशन भी खत्म हो चुकी है।

    ट्यूबवेल चलाने के लिए मैन पावर रखने की शर्त को लेकर फंसा पेच  

    आठ महीने पहले टेंडर लगाए जाने के बाद भी पहले विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण और अधिकारियों के चुनावी कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण टेंडर प्रोसेस रुका रहा और जब चुनाव खत्म हुए तो उसके बाद ट्यूबवेल चलाने के लिए मैन पावर रखने की शर्त को लेकर पेच फंस गया। ठेकेदार ने इस पर सहमति दे दी थी लेकिन निगम की वाटर सप्लाई एंड सीवरेज एडहाक कमेटी के चेयरमैन पवन कुमार ने इस पर एतराज जता दिया। कई अन्य पार्षदों ने भी इस पर एतराज दाखिल किया तो मेयर ने भी टेंडर रोक लिए। इससे विवाद बढ़ गया और ठेकेदार ने जोन नंबर सात का काम बंद किया। इस वजह से दो दिन तक कई इलाकों में पानी की सप्लाई रुक गई और हाहाकार मच गया।

    लोगों के प्रदर्शन के बार निगम ने शुरू करवाया ठेका

    लोगों ने धरना प्रदर्शन किया तो नगर निगम ने ठेकेदार को अपील करके काम शुरू करवाया। अगर अब भी इन टेंडरों को रद्द करके नया टेंडर लगाया जाता है तो अगले दो से तीन महीने तक नगर निगम पूरी तरह से ठेकेदार पर ही निर्भर रहेगा। ठेकेदार को इसमें फायदा रहेगा कि उसे हर महीने ट्यूबवेल चलाने के पैसे मिलते रहेंगे। चार जोन के टेंडर को निगम की वित्त एवं ठेका कमेटी भी रखा गया लेकिन सहमति नहीं बनी थी। मेंबरों के एतराज के बाद एडहाक कमेटी से लिखित में एतराज और मैन पावर रखने से होने वाले वित्तीय नुकसान पर रिपोर्ट मांगी थी लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं मिली है।

  • पंजाबः नॉवल्टी स्वीट्स पर एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग की RAID, विभाग ने जब्त किए रिकॉर्ड

    पंजाबः नॉवल्टी स्वीट्स पर एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग की RAID, विभाग ने जब्त किए रिकॉर्ड

    अमृतसरः पंजाब के एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग ने देर रात शहर में नॉवल्टी स्वीट्स पर रेड की। मिली जानकारी के अनुसार, रेड देर रात शुरू हुई और करीब 1 बजे तक चली। विभाग को नॉवल्टी स्वीट्स के खिलाफ जीएसटी में हेरफेर की शिकायत मिली थी। देर रात एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग की टीमें नॉवल्टी चौक स्थित नॉवल्टी स्वीट्स पर सर्वे के लिए पहुंची।

    विभाग को शक है कि नॉवल्टी स्वीट्स पर जीएसटी की चोरी की जा रही है। फिलहाल टीमों ने नॉवल्टी स्वीट्स का रिकॉर्ड कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अभी कार्रवाई जारी रहेगी। जैसे ही कुछ स्पष्ट होगा, इसकी जानकारी दी जाएगी।

  • नोएडा के बाद अब गुरुग्राम में थप्पड़ कांड, 39 साल के शख्स ने सिक्योरिटी गार्ड को जड़े थप्पड़, देखें वीडियो

    नोएडा के बाद अब गुरुग्राम में थप्पड़ कांड, 39 साल के शख्स ने सिक्योरिटी गार्ड को जड़े थप्पड़, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः नोएडा के बाद अब गुरुग्राम में भी थप्पड़ कांड सामने आया है। गुरुग्राम की एक सोसायटी में 39 साल के शख्स पर सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। इस मामले में गार्ड की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी को फिलहाल जमानत मिल गई है। 

    ये मामला गुरुग्राम के सेक्टर 50 में स्थित द क्लाउज नॉर्थ सोसायटी का है। गार्ड के साथ मारपीट करने का आरोप वरुण नाथ पर लगा है। वरुण नाथ बिजनेसमैन हैं। जानकारी के मुताबिक, वरुण लिफ्ट से 14वें फ्लोर से नीचे आ रहे थे। इस दौरान लिफ्ट बंद हो गई और वो फंस गए। वरुण ने लिफ्ट में लगे इंटरकॉम के जरिए सिक्योरिटी गार्ड अशोक कुमार को सूचना दी। अशोक लिफ्टमैन को लेकर पहुंचे। लिफ्ट से वरुण को निकालने में 5 मिनट का समय लग गया, जिससे वो गुस्सा हो गए। लिफ्ट से बाहर आते ही वरुण ने अशोक को पीटना शुरू कर दिया।

    अशोक कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के ओरैया जिले के रहने वाले हैं। वो अभी गुरुग्राम में सेक्टर 57 में रहते हैं। अशोक ने अपनी शिकायत में बताया है कि लिफ्ट से बाहर आने के बाद वरुण ने उन्हें गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। इस पूरे मामले में पुलिस ने इंडियन पीनल कोड (IPC) की धारा 323 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

    बता दें कि गुरुग्राम का मामला सामने आने से कुछ दिन पहले ही नोएडा की एक सोसायटी में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। नोएडा के सेक्टर 126 स्थित जेपी विशटाउन सोसायटी में भव्या रॉय नाम की महिला ने सिक्योरिटी गार्ड से बदसलूकी की थी। भव्या ने गार्ड के साथ न सिर्फ बदसलूकी की, बल्कि उसकी वर्दी भी फाड़ी थी और भद्दी-भद्दी गालियां भी दी थीं। इस मामले में पुलिस ने भव्या के खिलाफ 5 धाराओं में केस दर्ज किया है। इनमें धारा 323 और 506 के अलावा धारा 153-A, 504 और 505 (2) शामिल हैं।

  • एयरपोर्ट पर उतरते ही बॉलीवुड एक्टर KRK गिरफ्तार

    एयरपोर्ट पर उतरते ही बॉलीवुड एक्टर KRK गिरफ्तार

    मुबंईः एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान (KRK) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। केआरके को मलाड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विवादों में रहने वाले केआरके के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। कमाल आर खान अपने एक ट्वीट की वजह से मुश्किलों में फंस गए हैं। बताया जा रहा है कि केआरके के खिलाफ कार्रवाई एक विवादित ट्वीट के चलते हुई है। मलाड पुलिस ने कमाल आर खान को एयरपोर्ट से डिटेन किया और पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

    कमाल आर खान को साल 2020 में दर्ज हुए एक केस में मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। केआरके पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर धर्म को लेकर विवादित ट्वीट किए। केआरके के खिलाफ शिकायत युवा सेना के सदस्य राहुल कनाल ने की थी। उसे आज बोरिवली कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, कमाल आर खान के खिलाफ 2020 में एक FIR दर्ज होने के बाद लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। केआरके पर ये भी आरोप है कि उन्होंने दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और इरफान खान पर अपमानजनक ट्वीट पोस्ट किए थे। कमाल आर खान को मलाड पुलिस ने आईपीसी 153A, 294,500,501,505, 67/98 एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। आज सुबह 11 बजे कमाल आर खान को बोरिवली कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    राहुल कनाल ने कहा- मेरी शिकायत पर कमाल आर खान को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस के इस एक्शन का मैं वेलकम करता हूं। वह सोशल मीडिया पर अपमानजनक कमेंट्स करता है और अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल करता है। इस तरह का बर्ताव समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उसे गिरफ्तार करके मुंबई पुलिस ने ऐसे लोगों को एक स्ट्रॉन्ग मैसेज दिया है।

  • सोनाली की बेटी को जान का खतरा, छोड़ गईं 110 करोड़ की संपत्ति

    सोनाली की बेटी को जान का खतरा, छोड़ गईं 110 करोड़ की संपत्ति

    नई दिल्लीः माता-पिता का साया सिर से उठ जाने पर परिवार के सदस्यों ने 15 वर्षीय इकलौती बेटी यशोधरा को जान से मारने की धमकी भी दी है। यशोधरा के पिता की मौत छह साल से रहस्य बनी हुई है और अब मां सोनाली फोगट की हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। यशोधरा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवार के सदस्य जल्द ही पुलिस अधीक्षक से मिलेंगे।

    साजिश रचने वाला भी यशोधरा के लिए बन सकता है खतरा: कुलदीप फोगट

    ताऊ कुलदीप फोगट का कहना है कि यशोधरा की सुरक्षा के लिए एसपी से मिलकर गनमैन देने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोनाली फोगट को मारने की साजिश रचने वाला भी यशोधरा के लिए खतरा बन सकता है. वह संपत्ति हड़पने के लिए एक और हत्या की साजिश रच सकता है। परिवार ने अब यशोधरा को हॉस्टल की जगह घर पर रखने का फैसला किया है। यशोधरा को उनकी इच्छा के अनुसार दादी या दादी की संगति में रखा जाएगा। इस संबंध में फैसला 1 सितंबर को सोनाली की तेरहवीं के बाद लिया जाएगा। वहीं, यशोधरा 21 साल की होने तक उनकी कार्यवाहक बनी रहेंगी।

    110 करोड़ की संपत्ति की इकलौती मालिक हैं यशोधरा

    बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगट के पास करीब 110 करोड़ की संपत्ति है। अब उनकी इकलौती बेटी यशोधरा इस संपत्ति की हकदार होंगी। ताऊ कुलदीप फोगट के मुताबिक उनके पति संजय का हिस्सा सोनाली के नाम करीब 13 एकड़ है। वहीं, 6 एकड़ में एक फार्म हाउस और एक रिजॉर्ट बनाया गया है।

    सिरसा रोड और राजगढ़ रोड बायपास के बीच गांव धांदूर में इस जमीन की कीमत करीब 7-8 करोड़ रुपये प्रति एकड़ है। करीब 96 करोड़ रुपए की जमीन के अलावा रिजॉर्ट की कीमत करीब 6 करोड़ रुपए आंकी गई है। संत नगर में करीब तीन करोड़ घर और दुकानें हैं। सोनाली के पास स्कॉर्पियो समेत तीन गाड़ियां हैं। घरवाले सोनाली फोगट के गुरुग्राम में दो फ्लैट भी बता रहे हैं। हालांकि, परिवार को अभी तक उनके दस्तावेजों के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिली है। परिजनों के मुताबिक 110 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।

  • सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में गैंगस्टर लॉरेंस का भांजा सचिन बिश्नोई गिरफ्तार

    सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में गैंगस्टर लॉरेंस का भांजा सचिन बिश्नोई गिरफ्तार

    चंडीगढ़: सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के अरोपियों के खिलाफ अब विदेश में भी एक्शन लिया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन बिश्नोई को अजरबैजान में हिरासत में लिया गया है। वहीं गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल की लोकेशन भी कीनिया में मिल गई है। यह दोनों मूसेवाला के कत्ल से पहले ही फर्जी पासपोर्ट पर भारत छोड़ भाग गए थे।  बता दें कि सचिन बिश्नोई लॉरेंस की गैंग को बाहर से ऑपरेट करता है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि बिश्नोई गैंग के मूसेवाला की हत्या को अंजाम देने की जानकारी सचिन बिश्नोई को भी थी।

    वहीं पंजाब पुलिस और विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सचिन बिश्नोई के प्रत्यर्पण की कोशिशें तेज कर दी हैं। पुलिस अधिकारियों ने इस सारे घटनाक्रम की पुष्टि की है। विदेश मंत्रालय की ओर से पंजाब पुलिस को भेजे गए पत्र में आरोपी के आपराधिक इतिहास, गिरफ्तारी वारंट और प्रत्यर्पण में तेजी लाने के लिए सिद्धू मूसेवाला मामले में उसकी भूमिका के बारे में सभी विवरण मांगे गए हैं। इस बीच कीनिया में अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। वह शीर्ष गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है, जो मूसेवाला मामले में मास्टरमाइंड के रूप में सूचीबद्ध है।

    पुलिस अधिकारियों ने खुलासा किया है कि प्रमोद बान की अगुवाई वाली एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने एआईजी गुरमीत चौहान और डीएसपी बिक्रमजीत बराड़ की टीम के साथ मिलकर इन भगोड़ों की हरकतों का पता लगाया। एजीटीएफ और मानसा पुलिस सचिन के प्रत्यर्पण के लिए दस्तावेज तैयार कर रही है। सचिन और अमन बिश्नोई उन चार विदेशी गैंगस्टरों में शामिल हैं, जो कथित तौर पर सनसनीखेज हत्या में शामिल थे। अन्य दो गोल्डी बराड़ और लिपिन नेहरा हैं जबकि गोल्डी बराड़ ने सबसे पहले अपराध की जिम्मेदारी ली थी, सचिन ने बाद के एक पोस्ट में और मीडिया साक्षात्कारों में इसके बारे में विस्तार से बात की थी।

  • आज का राशिफल, 30 अगस्त 2022

    आज का राशिफल, 30 अगस्त 2022

    मेष राशिफल। आज नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन उत्तम रहेगा। क्योंकि उन्हें कार्यक्षेत्र में अपनी किसी बड़ी जिम्मेदारी से मुक्ति मिल सकती है। परिवार में बच्चों के साथ आज आप कुछ समय व्यतीत करेंगे। मित्र आपके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आपके पिताजी को कोई सम्मान की प्राप्ति हो सकती है,जिससे आपको उनके ऊपर गर्व होगा। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है,इसलिए उन्हें अपने परीक्षा की ओर ध्यान देना होगा। आपको आस पड़ोस में चल रहे किसी वाद विवाद में आज पड़ने से बचना होगा।

    वृष राशिफल। आज के दिन आपको निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा,क्योंकि आप यदि घर व बाहर कहीं पर भी कोई निर्णय लेंगे तो वह सही होगा। आप किसी चल व अचल संपत्ति के क्रय विक्रय की योजना बना रहे थे, तो उसमें आपको जरूरी कागजातों को जांचना होगा,नहीं तो कोई आपके साथ बड़ा धोखा कर सकता है जो आपकी परेशानी का कारण बनेगा। जो लोग प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे हैं वह आज किसी नए मुकाम पर पहुंच सकते हैं।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना होगा नहीं तो बाद में गलत साबित हो सकता है। परिवार का कोई सदस्य यदि प्रेम विवाह की जिद कर रहा है,तो आपको पहले उसकी पूरी जानकारी लेनी होगी,नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। पिताजी से चल रही अनबन को आप माफी मांगकर सुलझाने में कामयाब रहेंगे। आप अपने खानपान की ओर विशेष ध्यान दे,नहीं तो पेट की समस्या आपको परेशान कर सकती है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताएं लेकर आएगा। आप अपने करियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों का कोई विवाद पनप सकता है। आप अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करें तो बेहतर रहेगा,नहीं तो आपके खर्चे संचय को भी समाप्त कर देंगे,जो आपके लिए बड़ी परेशानी लेकर आ सकता है। आप शॉपिंग पर जाएं,तो भी अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। विद्यार्थियों को किसी नए कोर्स में दाखिला मिल सकता है।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। यदि आप किसी नई नौकरी की ओर आगे बढ़ रहे हैं और पुरानी में बदलाव चाहते हैं,तो उसके लिए अब आपको और इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है,क्योंकि आपका यह सपना पूरा हो सकता है। आपकी जटिल समस्याओं से भी आपको मुक्ति मिलेगी,लेकिन आपको किसी यात्रा पर जाते समय आपको जरूरी कागजातों को सावधानीपूर्वक रखना होगा, नहीं तो खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। माताजी को आप कहीं धार्मिक आयोजन पर लेकर जा सकते हैं।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी ऐसे व्यक्ति से दोस्ती करने से बचना होगा जो बेवजह आपको परेशान करें। व्यापार कर रहे हैं लोग जितनी मेहनत करेंगे,उसके अनुसार लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा काम करके अधिकारियों से प्रशंसा पा सकते हैं। जो विद्यार्थी हैं उन्हें किसी परीक्षा की तैयारी में अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। जीवनसाथी से चल रही अनबन को आप मिल बैठकर सुलझाऐं।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको धन उधार देने से बचना चाहिए,नहीं तो आपको अकारण ही हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में दी गई जिम्मेदारियों को आपको सावधानीपूर्वक पूरा करना होगा,नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है और उसका बोझ आपके ऊपर आ सकता है। आप अपने लिए कुछ समय निकालने में कामयाब रहेंगे,जिसमें आप अपने लिए कुछ नए कपड़े,मोबाइल,लैपटॉप आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं,उन्हें अब और इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि आपको अपने मित्र के सहयोग से कोई अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है। यदि आप पार्टनरशिप में किसी भी बिजनेस की शुरुआत करने जा रहे हैं,तो वह आपके लिए बेहतर नहीं है। आप रचनात्मक कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग आज पदोन्नति पा सकते हैं,जिससे उनकी तरक्की होगी और परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपको प्रत्येक मामले में सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपको किसी व्यक्ति से बातचीत करते समय तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा,नहीं तो आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। यदि आप किसी भूमि,वाहन,मकान आदि के खरीद फरोख्त की योजना बना रहे हैं,तो उसमें भी सावधान रहें,नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है। आपको किसी भी लेनदेन को बहुत सोच विचार कर करना होगा,नहीं तो उसमें आपका कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी रुकी हुए योजनाओं को अचानक से शुरू करके सबको हैरान करेंगे।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रह सकता है। आप यदि किसी सरकारी काम में निवेश करने जा रहे हैं तो सावधान रहें,क्योंकि उसमें आपको कुछ असुविधा हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर ऑफिस में अत्यधिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है,जिसके कारण उनको काम अधिक मिलेगा। आपको अपनी संतान की समस्याओं के लिए कुछ समय निकालना होगा,नहीं तो वह निराश हो सकती हैं। कमर दर्द की समस्या है,तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें,नहीं तो वह बढ़ सकता है।

    कुंभ राशिफल । कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आप व्यावसायिक समस्याओं को सुलझाने के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता बढ़ने से उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए समय मुश्किल भरा है,इसलिए उन्हें साथी से ज्यादा बातचीत करने से बचना होगा,नहीं तो कोई वाद विवाद खड़ा हो जाएगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलने के पूरे योग बनते दिख रहे हैं।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। सट्टेबाजी अथवा म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा,क्योंकि उन्हें अच्छा लाभ मिल सकता है। आपको किसी कार्य को करने के लिए परिवार के किसी सदस्य से मदद मांगनी पड़ सकती है,जो आपको आसानी से मिल जाएगी। आप कार्यक्षेत्र के कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं,जिसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी,लेकिन घर व बाहर आपको किसी के भी मामले में सलाह देने से बचना होगा,नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

  • मावा कहोलान में हुआ INDvsPAK, लाइव ब्रॉडकास्ट

    मावा कहोलान में हुआ INDvsPAK, लाइव ब्रॉडकास्ट

    ऊना/सुशील पंडित: मावा कहोलान, गगरेट में 28 अगस्त 2022 को हुए भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के मुकाबले का लाइव प्रसारण कराया गया।जहां क्षेत्र के तकरीबन 1000 से अधिक खेल प्रेमियों ने एक साथ बैठकर रोमांचक मुकाबले का आनंद लिया।लाइव प्रसारण का आयोजन चैतन्य शर्मा और उनकी संस्था युवा शक्ति पराक्रम ने आयोजित किया था।

    मावा कहोलान के जिस मैदान पर इस मैच के लाइव प्रसारण का आयोजन किया गया था। वह मैदान पहले ऊबड़-खाबड़ हुआ करता था। लेकिन जिला पार्षद चैतन्य शर्मा और उनकी संस्था युवा शक्ति पराक्रम ने इसको समतल करवाने का काम किया था।

    समतलीकरण के बाद से यहां गगरेट के युवा खिलाड़ी अपने-अपने खेल का अभ्यास करते हैं। जबकि जो युवा भारतीय सेना में जाने का सपना देखते हैं, वे सभी इसी मैदान पर सेना में जाने की तैयारी करते हैं।

    युवा शक्ति पराक्रम और चैतन्य शर्मा ने अपने क्षेत्र गगरेट के विकास लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर गगरेटाथन 2022 का आयोजन किया था। जिसमें क्षेत्र के युवाओं ने आगे बढ़कर हिस्सा लिया था।

    यही नहीं उन्होंने अपने क्षेत्र में 25 से अधिक व्यायामशाला भी बनवाई है। जहां पर युवा शारीरिक व्यायाम करते हैं और खेल व सेना में करियर बना रहे हैं।

  • बेखौफ शातिर: ऊना की झंबर पंचायत में एक ही रात में चोरों ने दिया दो बारदातों को अंजाम

    बेखौफ शातिर: ऊना की झंबर पंचायत में एक ही रात में चोरों ने दिया दो बारदातों को अंजाम

    नकदी व आभूषण ले उड़े चोर, सहमें ग्रामीण
    मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस, पुलिस ने डॉग स्क्वायड का भी लिया सहारा
    ऊना/सुशील पंडित: शातिरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वह किसी भी समय किसी भी अनहोनी घटना को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। पुलिस प्रशासन चाहे कितनी भी सख्ती क्यों ना वरते, लेकिन शातिर किसी ना किसी तरीके से अपना जुगाड़ जरूर फिट का लेते हैं। 
    आपको बता दें कि जिला मुख्यालय के तहत पड़ती त्यूडी ग्राम पंचायत में गत शनिवार रात को अभी ताजातरीन चोरी के मामले में एक शातिर को पुलिस ने सलाखों के पीछे धकेला है, जबकि अगले ही दिन रविवार रात को जिला मुख्यालय ऊना उपमंडल के तहत पड़ती ग्राम पंचायत झंबर में चोरों ने दो वारदातों को अंजाम दे डाला और इन दोनों वारदातों में करीब 48 हजार रुपए व आभूषणों पर बेखौफ हाथ साफ कर दिया।
    पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उपरोक्त पंचायत के वार्ड नंबर- 4 की निवासी कृष्णा भारद्वाज ने बताया कि दैनिक दिनचर्या की तरह वह रविवार रात को करीब 10:00 बजे अपने दोनों बच्चों बेटा व बेटी के साथ एक ही कमरे में सोई थी और घर को चारों ओर से बंद किया था जबकि अपना पालतू कुत्ता घर की चारदीवारी के अंदर खुला छोड़ा था, लेकिन सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे जब वह उठी तो देखा कि उनके साथ वाले कमरे में सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है, खिड़की, अलमारी, बेड व अटैची इत्यादि तोड़कर बिखरे पड़े हैं, इस घटनाक्रम को देखकर वह चकित व सन्न रह गई, उसने देखा कि बच्चों की गोलक टूटी पड़ी है और उसमें करीब 17-18 हजार रुपए थे जो कि चोरों द्वारा उड़ा लिए गए थे, ऐसे में आनन-फानन में वह घबराई हुई पंचायत उप-प्रधान जीवन शर्मा के पास पहुंची व आपबीती बताई। वहीं घटनाक्रम की सूचना मिलते ही उप-प्रधान ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा सदर थाना ऊना को इस बारे सूचित किया।
    इसी दौरान उप-प्रधान को पंचायत प्रधान प्रवेश शर्मा का फोन आया कि उपरोक्त घर से करीब 400 मीटर की दूरी पर मुख्य सड़क के साथ सटे दूसरे घर पर भी चोरों ने राजेश कुमार के घर पर चोरी को अंजाम देकर करीब 30 हजार रुपए व आभूषण चुरा लिए है, ऐसे में इन दोनों घटनाक्रमों की सूचना तुरंत पुलिस सदर थाना ऊना को दी गई और पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आधे घंटे के बीच दोनों घटनाक्रमों का जायजा लिया, परंतु जब उन्हें कोई पुख्ता सबूत व निशानदेही हासिल ना हुई तो उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों से संपर्क कर स्क्वायड डॉग की सहायता मांगी, वहीं, चोरों के सबूत पकड़ने के लिए स्क्वायड डॉग की सहायता भी विफल होती नजर आई।
    उधर एएसपी ऊना विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने पूरी गहनता के साथ छानबीन शुरू कर दी है और चोर जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। उन्होंने कहा कि शातिर चाहे जितना भी चलाक क्यों ना हो, पुलिस के शिकंजे से बच नहीं पाएगा।
  • जालंधरः दिन दिहाड़ें बैंस मार्किट से बाइक चोरी

    जालंधरः दिन दिहाड़ें बैंस मार्किट से बाइक चोरी

    जालंधर/वरुणः महानगर में एक बार फिर से चोरी की वारदाते बढ़नी शुरू हो गई है। रविवार को चोर ने पहले बैंस मार्किट में बाइक को निशाना बनाया, फिर देर शाम गुरु नानक मिशन चौंक में स्थित डी मार्ट में बाइक चुराई। डी मार्ट की बेसमैंट में बनी पार्किंग से आरोपी बाइक चुराकर फरार हो गया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। 

    इस चोर के हौंसले इतने बुलंद है कि एक ही दिन में दो वारदातों को अंजाम देकर फरार हो गया है। दोनों वारदातों में खास बात यह है कि उक्त चोर अकेला ही वारदात को अंजाम दे रहा है और यहां भी आरोपी ने बेसमैंट में बनी पार्किंग में बाइक को निशाना बनाया है। सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस को इस मामले में सूचित कर दिया गया है। दोनों अलग-अलग घटनाओं के मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

    पीड़ित राकेश कुमार ने बताया कि वह कमल विहार स्थित बशीरपुरा का रहने वाला है। वह रिलायंस माल में काम करता है। पीड़ित ने बताया कि वह जब ड्यूटी खत्म करके बेसमैंट में बनी पार्किंग से अपनी बाइक लेने गया तो देखा वहां से उसकी बाइक चोरी हो गई है। इसकी जब सीसीटीवी फुटेज देखी कि तो उक्त आरोपी बाइक ले जाता सीसीटीवी में दिखाई दिया। इस मामले को लेकर पीड़ित राकेश ने थाना नंबर 7 में मामला दर्ज करवा दिया है।