Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: नगर निगम कर्मियों आज फिर शुरू किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

Jalandhar News: नगर निगम कर्मियों आज फिर शुरू किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: नगर निगम कर्मियों आज फिर शुरू किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नगर निगम कर्मियों ने आज फिर से प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि आज दर्जा चार के कर्मियों द्वारा भर्तियों और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दर्जा चार कर्मियों की भर्ती को लेकर बार-बार टाल मटौल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 1200 कर्मियों के भर्ती की मंजूरी उनके पास 7वें महीने से आ चुकी है।

व्यक्ति ने कहा कि प्रशासन द्वारा उन्हें कहा जा रहा है कि पंजाब भर में कर्मियों की भर्ती की जाएंगी, लेकिन जो मत्ता पास हुआ है वह जालंधर से हुआ है। व्यक्ति ने कहा कि इसके बावजूद प्रशासन द्वारा दर्जा चार के कर्मियों की भर्ती नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि प्रशासन उन्हें इन भर्तियों को लेकर एसएस बोर्ड के जरिए रखने के लिए कह रहा है। व्यक्ति का कहना है कि एसएस बोर्ड के जरिए भर्ती प्रशासन तब करें ना जब किसी व्यक्ति का कोई लिखित टेस्ट हो।

उन्होंने कहा कि दर्जा चार के कर्मियों का तो कोई लिखित टेस्ट ही नहीं है। उन्होंने कहा कि मत्ता नंबर 164 को 7 माह पहले हमने पास करवा लिया था। व्यक्ति ने कहा कि उनकी यही मांग है कि जल्द से जल्द कर्मियों की भर्ती की जाए। उन्होंने कहा कि 10 साल से 40 माली कच्चे कर्मियों के रूप में काम कर रहे है उन्हें जल्द से जल्द पक्का किया जाए, 64 फीडर कर्मियों को पक्का किया जाए। इस दौरान जितने भी आउटसोर्स कर्मियों को जल्द से जल्द पक्का किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here