Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: MP Channi के बयान के बाद NEETU SHATRAN WALA ने किया खुलासा, देखें वीडियो

Jalandhar News: MP Channi के बयान के बाद NEETU SHATRAN WALA ने किया खुलासा, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: MP Channi के बयान के बाद NEETU SHATRAN WALA ने किया खुलासा, देखें वीडियो

नीटू शटरां वाला बोला- चन्नी बनें सीएम, वह पीएम बनने पर 4 घंटों में कर देंगा देश अमीर

जालंधर, ENS: पंजाब में 4 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। हाल ही में कांग्रेस सासंद चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्रिय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू के मुख्यमंत्री पद के दावेदार के बयान पर कहा था कि नीटू शटरां वाला सीएम बन सकता है, लेकिन रवनीत बिट्टू नहीं। वहीं जब नीटू शटरां वाले से विधानसभा उप चुनाव की सीटों को लेकर बात की गई तो उसने कहा कि वह भी उप चुनाव लड़ना चाहता था, लेकिन उसे तारीख के बारे में पता नहीं लग पाया। नीटू शटरां वाले ने कहा कि उसकी पार्टी के लोग इस चुनावों मैदान में उतारे गए है। जिसमें से एक गिदड़बाहा सीट से उनकी पार्टी का नेता चुनाव लड़ रहा है। नीटू शटरां वाले ने कहा कि अगर चुनाव की तारीखों के बारे में उसे पता होता तो उसके परिवार की जो 4 वोटें उसे पिछली बार नहीं मिली थी उसने उन्ही को इस चुनाव में खड़ा करना था। वहीं मुख्यमंत्री के पद की दावेदारी पर नीटू शटरां वाले ने कहा कि उसे भी लोग एक मौका दें और वह चाहता है कि देश की जनता उसे प्रधानमंत्री के पद पर बिठाए। इस दौरान नीटू शटरां वाले ने कहा कि पीएम बनने पर 4 घंटों में देश को अमीर कर देंगा। वहीं चन्नी द्वारा मुख्यमंत्री के दावेदार के पद को लेकर नीटू ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी खुद सीएम बनें। नीटू ने कहा कि वह तो पीएम बनना चाहते है। नीटू ने कहा कि अगर चन्नी की जगह कोई ओर सीएम बनेंगा तो पंजाब का बुरा हाल हो जाएंगा। नीटू ने कहा कि चन्नी जब सीएम के पद पर थे तो उस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों सहित कई सरकारी कर्मियों की सैलेरी में बढ़ौतरी की थी। वहीं नीटू ने कहा कि चाईना हमारे भारत की जमीन को दबाकर बैठे हुए है जो कि आज तक उक्त नेताओं से छुड़वाई नहीं गई। नीटू ने बिना किसी पार्टी का नाम लिए कहा कि यह किसानों, जवानों सरकारी कर्मियों और गरीब लोगों को दबा लेते है। उन्होंने कहा कि उच्च पुलिस अधिकारियों को कहकर पर्चे डलवा देते है। वहीं चन्नी द्वारा नीटू के सीएम पद के दावेदारी को लेकर कहा कि उन्हें इस बारे में ज्यादा पता नहीं था। नीटू ने कहा कि सारी स्टेटमेंट उसके पास मौजूद है। नीटू ने कहा कि मुझे नहीं पता चन्नी ने क्यों उनके सीएम के बारे में कहा। नीटू ने कहा कि वह सीएम नहीं पीएम बनना चाहते है। नीटू ने कहा कि पीएम बनकर वह एमपी, एमएलए, पार्षद सहित सरपंच सब उसके अंडर होंगे। नीटू ने कहा कि इन सब पर वह नजरें रखकर काम करवा सकता है। नीटू शटरां वाले ने कहा कि उन्होंने उपचुनाव में 2 उम्मीदवारों को चुनाव में खड़ा किया है। नीटू ने कहा कि वह छोटे पद पर क्यों रहे वह बड़े पद हासिल करना चाहते है। वहीं 4 घंटे में पीएम बनने को लेकर नीटू ने कहा कि इस समय सब्जी से लेकर बस के किराये तक बढ़ाए गए, जिसकी ओर किसी पार्टी ने ध्यान नहीं दिया है। नीटू ने कहा कि अभी तक किसी नेता ने कहा कि मंहगाई की मार से गरीब मर रहा है। नीटू ने कहा कि चंदन ग्रेवाल सहित कुछ नेता मंहगाई की लड़ाई के खिलाफ लड़ रहे है। वहीं सरकार द्वारा सरकारी नौकरी देने पर नीटू ने कहा कि उनके किसी परिजन को सरकारी नौकरी नहीं मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here