Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Kulhad Pizza Couple मामले में थाने पहुंचे निहंग मान सिंह, फिर दिया अल्टीमेटम, देखें वीडियो

Jalandhar News: Kulhad Pizza Couple मामले में थाने पहुंचे निहंग मान सिंह, फिर दिया अल्टीमेटम, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: Kulhad Pizza Couple मामले में थाने पहुंचे निहंग मान सिंह, फिर दिया अल्टीमेटम, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: Kulhad Pizza Couple मामले में बाबा बुड्ढा दल के निहंग मान सिंह द्वारा बीते दिन वीडियो के जरिए सहज अरोड़ा को दोबारा उनकी दुकान पर आने का संदेश दिया गया था। जिसको लेकर आज निहंग मान सिंह दोबारा जालंधर आए। इस दौरान थाना 4 में पुलिस अधिकारियों के साथ उन्होंने Kulhad Pizza Couple के मामले में मुलाकात की। मान सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ मुलाकात के बाद बताया कि उनके द्वारा आज किया जाने वाला प्रदर्शन श्री वाल्मीकि जी महाराज के महोत्सव को देखते हुए 4 दिनों के लिए टाल दिया गया है। ऐसे में अब यह प्रदर्शन 18 अक्टूबर को किया किया जाएगा। निहंग मान सिंह ने कहा कि अगर पुलिस 18 अक्टूबर तक मामले में कार्रवाई नहीं करती तो, वह Kulhad Pizza Couple की दुकान बंद करवाएंगे। ऐसे में उन्होंने कपल को 18 अक्टूबर का अल्टीमेटम दे दिया है। मीडिया को जानकारी देते हुए मान सिंह ने कहा कि जो लोग अब कह रहे है कि पंजाब के कई मुद्दे है और आप सहज अरोड़ा के मुद्दे को लेकर क्यों आए। उन्होंने कहा कि पंजाब में पानी नीचे स्तर पर चला गया और फसल हमारे हाथों से निकल रही। मान सिंह ने कहा कि अब अपनी नस्ल को तो बचा लें। उन्होंने कहा कि सहज अरोड़े का आज मुद्दा खत्म हो जाना था, लेकिन वह आज भी नहीं आया। मान सिंह ने कहाकि वह ना तो बिकने वाला है और ना ही उन्हें कोई खरीद सकता है। उन्होंने कहा कि सहज अरोड़े की वायरल वीडियो के कारण 3 बच्चों के खिलाफ कार्रवाई होने से उनकी जिंदगी बर्बाद हो गई। मान सिंह ने कहा कि आज आने से पहले उन्होंने वीडियो के जरिए सहज को मैसेज लगाया था, लेकिन वह नहीं आया। वहीं मान सिंह ने कहा कि उन्होंने पंजाब के एक-एक मुद्दे को उठाएंगे। वहीं उन्होंने कहाकि अभी इस पहले मुद्दे सहज अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे। मान सिंह ने कहाकि सहज अरोड़ा की सोशल मीडिया पर सभी वीडियो को डिलीट करवाया जाएगा। वहीं उन्होंने सहज अरोड़ा को अकाल तख्त से सिक्योरिटी की मांग को लेकर कहा कि क्या अकाल तख्त साहिब में से किसी ने उसे ऐसी हरकत करने की इजाजत दी थी। सहज अरोड़ा को मान सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि 3 लोगों के खिलाफ कार्रवाई का सहज अरोड़ा जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा अकेले मान सिंह का नहीं यह पूरे पंजाब की आने वाली नस्ल का है। उन्होंने कहा कि सहज अरोड़े के बाद जिन बाबाओं ने अय्याशी की है, उनके खिलाफ भी मान सिंह द्वारा कार्रवाई की जाएंगी। मान सिंह ने कहा कि वह चाहे किसी भी धर्म का बाबा हो। सहज अरोड़ा के अकाल तख्त साहिब जाने के मामले में मान सिंह ने कहाकि वह चाहे कहीं भी चला जाए। मान सिंह ने कहा कि अगर किसी भी गुरू के घर का ग्रंथी सहज अरोड़ा के हक में आ जाए तो वह इस मुद्दे को छोड़ देंगे। मान सिंह ने कहा कि वह सहज अरोड़ा को डराना धमकाना नहीं चाहते।

फिर दिया अल्टीमेटम, देखें वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here