Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Nooran Sisters के भाई ने खरीदी Fortuner, Master Saleem ने दी बधाई, देखें वीडियो

Jalandhar News: Nooran Sisters के भाई ने खरीदी Fortuner, Master Saleem ने दी बधाई, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: Nooran Sisters के भाई ने खरीदी Fortuner, Master Saleem ने दी बधाई, देखें वीडियो

पिता की सेहत को लेकर Sultana Nooran का आया बयान

जालंधर, ENS: सूफी सिंगर नूरां सिसटर्स के पिता तबीयत में सुधार हो रहा है। मास्टर सलीम की 2 वीडियो सामने आई है। एक वीडियो में मास्टर सलीम से गुलशन मीर के साथ अस्पताल में बातचीत कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सलीम के साथ गुलशन मीर जब बात कर रहे है तो उनके कोई पाइप नहीं लगी हुई है और वह सलीम से मुलाकात करके खुश भी नजर आ रहे है। वहीं दूसरी वीडियो में मास्टर सलीम सैम को नई फॉर्च्यूनर गाड़ी खरीदने की बधाई भी दे रहे है। दरअसल, हाल ही में नूरां सिस्टर्स के भाई सैम ने गाड़ी खरीदी है। वहीं पहली वीडियो में गुलशन को मास्टर सलीम बड़ा भाई मानते हुए उन्हें शेर कह रहे हैं। इस दौरान उनकी सेहत में सुधार की कामना करते हुए लोगों से भी दुआ करने की अपील करते हैं। वहीं सुल्ताना नूरां का भी वीडियो सामने आया है, जिसमें वह लोगों से पिता की सेहत को लेकर दुआ करने की बात कह रही है। सुल्ताना ने बताया कि उसका भी मेजर एक्सीडेंट हो गया था और वह मौत के मुंह से निकलकर बाहर आई है। वहीं सुल्ताना ने कहाकि वह भी पिता से काफी प्यार करती है और वह जल्द मिलने के लिए पिता के पास पहुंच रही है। बताया जा रहा है किडनी हॉस्पिटल में उनका उपचार चल रहा है और डॉक्टर द्वारा उनकी किडनी ट्रांसप्लांट करने के लिए कहा जा रहा है। वहीं बीते दिन पिता की हालत खराब होने के कारण रितु मीर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें रितु मीर द्वारा पिता के ईलाज के लिए मदद की मांग की गई है और क्यूआर कोड भी पोस्ट किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नूरां सिस्टर के पिता अस्पताल मे भर्ती है और उनकी हार्ट बीट व पल्स को भी दिखाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार क्यूआर कोड हटाने को लेकर उन्हें धमकियां भी मिल रही है। नूरां सिस्टर का अभी तक लोगों से चंदा मांगने को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। फिर भी रितु द्वारा लोगों से चंदा क्यों मांगने की अपील की जा रही है यह सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है। दरअसल, शेयर किया गया क्यूआर कोड साहिल नामक व्यक्ति का है। वहीं एक अन्य वीडियों में बेटी ने कहाकि उनके पिता और माता ने काफी मेहनत की है। उनके पिता ने कभी किसी का दुख नहीं देखा, उनके पिता खुद लोगों की मदद करने वाले है। बेटी ने कहा कि नूरां सिस्टर्स नाम मां-बाप की बदौलत है। वह खुद लोगों की मदद करने वाले है, वह कौन किसी को कुछ देने वाले है, अल्लाह सभी को देने वाला है। आज वह खुद मजबूर है और उन्हें लोगों की जरूरत है। मजबूर होकर वह लोगों से मदद मांग रहे है। इस दुनियां से सभी ने एक ना एक दिन जाना है, किसी ने यहां पर नहीं रहना, लेकिन उस चीज का कोई फायदा नहीं, बाद में मरने के बाद तस्वीरों को देखना और रोना उसका कोई फायदा नहीं। आगे कहा कि अगर हालचाल पूछना है तो वह जिंदगी होने पर पूछे, मरने के बाद कोई फायदा नहीं है। जिंदगी होने पर उनकी सेवा करें। रितु ने कहा कि पिता के साथ उनकी मां ने भी काफी मेहनत की है। ऐसे में अभी तक नूरा सिस्टर्स का कोई बयान सामने नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here