Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Nooran Sisters को लेकर गरमाया मामला, साहिल ने धमकी भरी ऑडियो की वायरल

Jalandhar News: Nooran Sisters को लेकर गरमाया मामला, साहिल ने धमकी भरी ऑडियो की वायरल

0
Jalandhar News: Nooran Sisters को लेकर गरमाया मामला, साहिल ने धमकी भरी ऑडियो की वायरल

जालंधर, ENS: किडनी अस्पताल में गुलशन मीर भर्ती है और उनकी किडनी ट्रांसप्लाट होनी है। वहीं गुलशन मीर के ईलाज के दौरान विवाद नूरां सिस्टर्स और रितु व भाई में विवाद गरमा गया है। इस दौरान साहिल ने एक ऑडियों वायरल की। जिसमें साहिल ने उस्मान पर धमकी देने के आरोप लगाए है। ऑडियों में व्यक्ति गुलशन मीर की तस्वीर जारी करके और स्केनर जारी करने की पोस्ट वायरल ना करने की अपील की है। इस दौरान व्यक्ति कह रहा हैकि उसे किसी ने काम के लिए नहीं कहा। व्यक्ति कह रहा हैकि तस्वीरें वायरल करने से घर खराब हो रहे है और यह काम ना करों। जिसके बाद साहिल कह रहा है कि 3 साल से उनका घर भी खराब हो रहा है उसका क्या करें। जिसके बाद साहिल पूछ रहा है कि उसे किसने गाइड किया है और व्यक्ति कह रहा है कि उसे किसी ने गाइड नहीं किया।

साहिल ने कहा कि घर के लोग उनका नाम ले रहे है, उन्हें भी नाम नहीं लेना चाहिए। वह ज्योति और मेरा नाम ले रहे है। जिसके बाद व्यक्ति ने कहा कि वह तस्वीरें वायरल ना करने की अपील कर रहा है। अगर उसने रिकार्डिंग करके किसी को सुनानी है तो वह सुना लें। अगर उसे पता लग गया कि उसने रिकार्डिंग करके किसी को सुनाई तो उसका वह नुकसान कर देंगा। अब उसने दूसरी बात नहीं सुननी और ना उसे कोई सफाई सुननी। जिसके बाद वह फोन काट देता है। वहीं साहिल ने एक अन्य वीडियो में कहा कि उसने मैसेज करके कहा कि काम ज्यादा खराब हो गया है।

ऐसे में वह आकर मिल जाए, लेकिन उनके द्वारा कोई रिप्लाई नहीं किया गया। बता दें कि हाल ही में रितु नूरा ने सोशल मीडया पर पोस्ट डाली और लोगों से स्केनर के जरिए मदद की मांग की। जिसके बाद कई गायक मदद के लिए आगे आए। वहीं नूरां सिस्टर्स और रितु नूरां में विवाद बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल, बीते दिन उस्मान द्वारा साहिल की किसी लड़की के साथ तस्वीर को लेकर एक पोस्ट वायरल की गई। जिसके बाद रितु नूरां, साहिल और मां थाने पहुंच गए। जहां उन्होंने थाने में उस्मान के खिलाफ शिकायत दी । वहीं रितु नूरां ने कहा कि कई साल उनकी बहनों को पैसे कमाते हुए हो गए है। रितु ने कहा कि उन्हें भी लोग जानते है और उसे पिता गुलशन मीर की बदौलत जानते है। वहीं नूरां सिस्टर्स की भी पहचान पिता की बदौलत है।

रितु ने कहा कि वह काफी समय से अपनी सिस्टर्स के बारे में कुछ नहीं बोल रहे थे। भाई को फोन करके कहा जा रहा है कि यह सब रितु करवा रही है। रितु ने कहा कि किसी की पर्सनल लाइफ को लेकर पोस्ट शेयर नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि उस्मान के खिलाफ पुलिस को साहिल मीर के खिलाफ पोस्ट वायरल करने को लेकर शिकायत दी गई। रितु ने कहा कि जो पैसे उनके पास थे वह अब ईलाज में लगा चुके है। वहीं शिकायत को लेकर पुलिस ने कहा कि वह थाने में उस्मान को जल्द बुलाएंगे। रितु ने कहा कि वह पिछले 4 महीने से बहनों को फोन कर रही है और उनका हाल पूछने के लिए आने के कहा, लेकिन वह नहीं आ रही। इसके बाद ही उन्होंने स्केनर की वीडियो शेयर की है। जिसके बाद लोग मदद करने के लिए आगे भी आ रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here