Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Punjab Kesari Group Office पर GST Raid, इलाका बना पुलिस छावनी, भारी फोर्स तैनात

Jalandhar News: Punjab Kesari Group Office पर GST Raid, इलाका बना पुलिस छावनी, भारी फोर्स तैनात

0
Jalandhar News: Punjab Kesari Group Office पर GST Raid, इलाका बना पुलिस छावनी, भारी फोर्स तैनात
जालंधर: पंजाब सरकार के जीएसटी विभाग की ओर से पंजाब केसरी के कनाट प्लेस स्थित दफ्तर में GST Raid छापेमारी की गई है। छापेमारी के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल भी तैनात किए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि यह GST Raid आज सुबह शुरू हुई थी, जो समाचार लिखे जाने तक जारी थी। सूत्रों के अनुसार फिलहाल जीएसटी टीम द्वारा दफ्तर के अंदर मौजूद दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है और रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
Police Deployment During GST Raid at Punjab Kesari Office
Police Deployment During GST Raid at Punjab Kesari Office

बता दें कि इससे पहले पुलिस लाइन्स स्थित Punjab Kesari Group के Hotel Park Plaza पर भी स्टेट प्रदूषण विभाग की ओर से छापेमारी की गई थी। वहां कई अनियमितताएं पाए जाने के बाद होटल को सील कर दिया गया था।

मामले से संबंधित पंजाब केसरी ग्रुप के मुख्य संपादक विजय चोपड़ा के बेटे एवं डायरेक्टर अविनाश चोपड़ा सहित अमित चोपड़ा के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी। आरोप लगाया गया था कि होटल से शराब की बोतलें बरामद हुई थीं।

इन बोतलों में कथित तौर पर अवैध शराब होने का भी दावा किया गया था। कार्रवाई करने पहुंची टीम ने यह भी आरोप लगाया था कि होटल में फायर सेफ्टी के कोई भी उचित प्रबंध नहीं थे।

सूत्रों के अनुसार इस बार GST टीम को Punjab Kesari Office तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि सार्वजनिक रास्तों पर ग्रुप द्वारा किए गए स्थायी कब्जों के कारण टीम को अंदर जाने में कठिनाई हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here