थाना 8 के जांच अधिकारी एसआइ बलजीत सिंह ने बताया कि सोमवार रात उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि देवी तालाब मंदिर के बाहर एक तेज रफ्तार कार चालक महिला को टक्कर मार भाग गया है और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने मौके पर पहुंच कर जांच की तो पता चला कि रिया अपने बच्चों, भाई और पारिवारिक सदस्यों के साथ रात का खाना खाने के बाद देवी तालाब मंदिर के बाहर बैठे भिखारियों को दान देने आई थी। मृतक के भाई ने बताया कि उसकी बहन रिया ने पहले भिखारी को भीख देने के बाद मंदिर के बाहर माथा टेक सड़क पार कर रही थी कि दोआबा चौक की ओर से तेज रफ्तार एक्सयूवी गाड़ी नंबर 4559 ने उसकी बहन को टक्कर मार दी और टांडा गेट की तरफ भाग गया। पीड़ित ने के मुताबिक, ये सब इतने कम समय में हुआ कि उसे उसने बताया कि हादसे के बाद उसे कुछ समय नहीं आया। वह कार चालक के पीछे जाने लगा लेकिन कार की रफ्तार ज्यादा होने के कारण वह भागने में कामयाब हो गया। जांच अधिकारी एसआइ बलजीत सिंह ने बताया कि वह सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखा गया है और उसके पति के विदेश से लौटने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।Jalandhar News: देवी तालाब मंदिर के बाहर NRI की पत्नी को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौत#देखेंCCTV #encounterindia #encounternews #JalandharNews #DeviTalabTemple #USAElection2024 #USPresidentialElection2024 pic.twitter.com/4OihMdEOOp
— Encounter India (@Encounter_India) November 6, 2024