Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Royal Spa Center में व्यक्ति को मिली आपत्तिजनक सामग्री, पुलिस बोली कुछ नहीं मिला, देखें वीडियो

Jalandhar News: Royal Spa Center में व्यक्ति को मिली आपत्तिजनक सामग्री, पुलिस बोली कुछ नहीं मिला, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: Royal Spa Center में व्यक्ति को मिली आपत्तिजनक सामग्री, पुलिस बोली कुछ नहीं मिला, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गढ़ा रोड़ पर स्थित रॉयल स्पा सेंटर में देह व्यापार को लेकर पुलिस ने दबिश दी। हैरानी की बात यह है कि कार्रवाई को लेकर एनकाउंटर के पत्रकार ने पुलिस से जब बात की तो अधिकारी का कहना कि रेड के दौरान स्पा सेंटर से कुछ नहीं मिला। जबकि स्पा सेंटर को लेकर व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाई गई और वीडियो में व्यक्ति ने संदिग्ध सामान पड़ा दिखाया। वीडियो में पुलिस स्पा सेंटर के बाहर कर्मी भी दिखाई दे रहा है। इस दौरान महिला उसे फंसाने को लेकर बोल रही है। वहीं अन्य वीडियो में व्यक्ति कह रहा है कि उसने पुलिस को शिकायत दी थी।

व्यक्ति वीडियो में स्पा सेंटर पर देह व्यापार का धंधा चलने को लेकर आरोप लगा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति स्पा सेंटर में मसाज करवाने को लेकर पैसों की बात कर रहा था और महिला द्वारा 15 हजार रुपए की बात कर रही है। जब व्यक्ति द्वारा ग्राहक के आने और डील करने के बारे में पूछा तो महिला द्वारा कहा गया कि दूसरी मेडम ने डील की है, उसे कुछ नहीं पता। महिला ने कहा कि वह मैनेजर के पद पर आई है। महिला से स्पा सेंटर में गलत काम होने के बारे में पूछा गया तो महिला ने कहा कि वह पहली बार स्पा सेंटर में आई है।

जिसके बाद महिला द्वारा दूसरी मेडम को फोन बात की गई। लेकिन मेडम स्पा सेंटर से चली गई। व्यक्ति ने महिला को कहाकि वह मेडम से पूछे वह स्पा सेंटर से भागी क्यों थी। इस बात पर मेडम आने को लेकर टाल-मटोल करती दिखी। वहीं दूसरी ओर जांच अधिकारी से रॉयल स्पा सेंटर पर रेड किए जाने को लेकर पूछा गया तो जांच अधिकारी का कहना हैकि वहां पर ऐसा कुछ है नहीं था। हैरानी की बात यह है कि जांच अधिकारी कह रहे है कि वहां पर ऐसा कुछ नहीं था और दूसरी तरफ व्यक्ति ने बनाकर वायरल की है, उसमें स्पा सेंटर में आपत्तिजनक सामान दिखाने के साथ स्पा सेंटर के बाहर पुलिस कर्मी को खड़ा दिखाया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here