Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: विवादों में घिरे ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह के पिता, बच्चों से हाथापाई की वीडियो वायरल

Jalandhar News: विवादों में घिरे ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह के पिता, बच्चों से हाथापाई की वीडियो वायरल

0
Jalandhar News: विवादों में घिरे ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह के पिता, बच्चों से हाथापाई की वीडियो वायरल

जालंधर, ENS: भारतीय हॉकी व ओलंपिक खिलाड़ी मनदीप सिंह के पिता की विवादों में घिरते हुए दिखाई दे रहे है। दरअसल, केपी स्टेडियम में बच्चों से हुए विवाद को लेकर मनदीप के पिता की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वह बच्चों से हाथापाई करते हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो में देखा जा सकता हैकि स्टेडियम में मनदीप के पिता बच्चे को बाजू से पकड़कर उनके साथ हाथापाई कर रहे है।

जिसके बाद बच्चों ने मनदीप के पिता द्वारा एक बच्चे से मोबाइल छीनने की कोशिश करने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मनदीप के पिता बच्चों को स्टेडियम से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। हालांकि हाथापाई की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन मनदीप के पिता द्वारा बच्चो से हाथापाई किए जाने को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि पिछले साल ही भारतीय हॉकी टीम के ओलंपियन मनदीप सिंह और महिला हॉकी खिलाड़ी उदिता कौर 21 मार्च को शादी की थी।

वहीं मनदीप के पिता रविंदर ने कहा कि मैदान के साथ कार पार्किंग की जगह है। जहां पर बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान उन्हें मना किया गया और बच्चों द्वारा विरोध किया गया। पिता रविंदर ने कहा कि बच्चों द्वारा ताला तोड़ा गया। इस मामले को लेकर बच्चों या उनके परिजनों ने पुलिस को कोई शिकायत भी नहीं दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here