Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: मेन चौक पर बस और एक्टिवा की टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

Jalandhar News: मेन चौक पर बस और एक्टिवा की टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: मेन चौक पर बस और एक्टिवा की टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बीएसएफ चौक पर सरकारी बस और एक्टिवा की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में एक्टिवा सवार की मौके पर मौत हो गई। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई हरबंस लाल ने बताया कि वह चौक के पास खड़े थे।

इस दौरान एक्टिवा सवार कार क्रॉस करके निकलने लगा तो सामने से आ रही रोडवेज की बस के टक्कर हो गई। इस घटना के दौरान बस का टायर एक्टिवा सवार के सिर से निकल गया। सिर कुचलने के कारण व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस को कब्जे में लेकर बारादरी थाने में ले जाया जा रहा है। दूसरी ओर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवाया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए संदीप सिंह ने बताया कि वह बस लेकर बस स्टैंड से अमृतसर जा रहे थे। इस दौरान चौक पर जाम लगा हुआ था और जाम में स्विफ्ट डिजायर कार खड़ी थी। तभी एक्टिवा चालक आया और कार से टकराने के बाद उनकी बस के टायर के नीचे आ गया। इस घटना में उसकी मौके पर मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here