Blog

  • कांग्रेस पार्षद के पति की बीच सड़क चाकू मारकर हत्या

    कांग्रेस पार्षद के पति की बीच सड़क चाकू मारकर हत्या

    अकोलाः महाराष्ट्र के अकोला शहर में एक विवाद के चलते कांग्रेस पार्षद के पति की चाकू मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान याकूब खान (57) के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी राफिया कांग्रेस पार्टी से पार्षद है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

    पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस ने बताया कि पार्षद राफिया के पति याकूब खान पर हमला किया गया जब वह टू-व्हीलर से अग्रसेन चौक के पास से गुजर रहे थे। पुलिस ने कहा कि आरोपी वसीम अहमद जो विपरीत दिशा से आ रहा था, उसने कथित तौर पर याकूब खान की गाड़ी को अपनी गाड़ी से टक्कर मारी। इसके बाद अहमद ने याकूब खान पर कई बार चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

     

  • रेलिंग तोड़ पुल के सरियों पर लटकी स्कॉर्पियो, एक की मौत, 3 घायल, देखें वीडियो

    रेलिंग तोड़ पुल के सरियों पर लटकी स्कॉर्पियो, एक की मौत, 3 घायल, देखें वीडियो

    शिमला: हिमाचल प्रदेश में अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास एक बड़ा हादसा हुआ। स्कॉर्पियो के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक पर्यटक की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान राजस्थान के रहने वाले 34 वर्षीय कैलाश के तौर पर हुई है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल हुए तीन पर्यटकों की पहचान उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी के रहनेवाले आदित्य, सीकर खाटू श्यान के सिद्धार्थ सिंह शेखावत के तौर पर हुई है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ हो सकता है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    बताया जा रहा है कि टनल से बाहर निकलते ही ड्राइवर ने SUV पर से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद गाड़ी सड़क किनारे लगे बैरिकेड्स को तोड़ते हुए नीचे गिर गई और निर्माणाधीन पुल की ओर चली गई। एक्सिडेंट के बाद की जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, वे रोंगटे खड़े कर देनेवाले हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अधूरे बने ढांचे से निकली लोहे की छड़ें गाड़ी के अंदर घुस गईं, जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना स्थल के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, यह ग्रुप मनाली से लाहौल जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस, फायर डिपार्टमेंट और स्थानीय प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। गाड़ी बुरी तरह फंसी हुई थी, इसलिए बचाव अभियान मुश्किल भरा रहा। काफी मशक्कत के बाद, फायरफाइटर्स और पुलिसकर्मियों ने घायलों को मलबे से बाहर निकाला और उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया। हालांकि एक्सीडेंट की मुख्य वजह तेज गाड़ी चलाना लग रही है, लेकिन पुलिस ने कहा कि वे हर एंगल से मामले की जांच करेंगे।  
  • Punjab News: कार और बाइक में हुई भीषण टक्कर, नहर में गिरा 10 वर्षीय बच्चा, तालाश जारी

    Punjab News: कार और बाइक में हुई भीषण टक्कर, नहर में गिरा 10 वर्षीय बच्चा, तालाश जारी

    संगरूरः लहरागागा में घग्गर ब्रांच नहर के साथ बनी नादामपुर सड़क पर कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में 10 साल के बच्चे के नहर में डूबने की खबर मिली है। जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस और गोताखोरों को दी गई।

    गोताखोरों द्वारा 15 घंटों से बच्चे का तालाश जारी है, लेकिन अभी तक बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं थाने के इंस्पेक्टर मनप्रीत सिंह ने बताया कि उनके द्वारा अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

     

     

  • Punjab News: भारी बारिश में जांच करने पहुंची मेयर, अधिकारियों को दिए आदेश, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी बारिश में जांच करने पहुंची मेयर, अधिकारियों को दिए आदेश, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब के कई इलाकों में देर रात जमकर बारिश हुई। दरअसल, रात पूरे शहर में झमाझम बारिश से वाटर लॉगिंग का खतरा मंडराने लगा। जिसके बाद मेयर इंद्रजीत कौर ने देर रात 2 बजे पंपिंग स्टेशन पर जांच के लिए पहुंची। मेयर आधी रात में जब पंपिंग स्टेशन पर पहुंची तो नाइट शिफ्ट में काम कर रहे कर्मचारी घबरा गए। मेयर ने जाते ही पंपिंग स्टेशन चेक किया और कर्मचारियों से जानकारी ली। कर्मचारियों ने मेयर को बताया कि पंपिंग स्टेशन लगातार चल रहा है और सीवरेज के पानी को यहां से एसटीपी तक पंपिंग सेट के जरिए ही पहुंचाया जा रहा है। हर पंपिंग स्टेशन पर जनरेटर की व्यवस्था है।

    बिजली बंद हो जाती है तो जनरेटर के जरिए पंपिंग सेट चलाए जाते हैं। मेयर इंद्रजीत कौर ने आधी रात को बरसात में फील्ड में उतरकर अफसरों को भी साफ संदेश दे दिया है कि मानसून सीजन में सिर्फ दफ्तरों में बैठकर आदेश जारी करने से शहर को वाटर लॉगिंग से नहीं बचाया जा सकेगा। इसके लिए फील्ड में उतरना होगा। मेयर रात को पहले टिब्बा रोड स्थित पंपिंग स्टेशन पर पहुंची। जब मेयर वहां पहुंची तो वहां स्टाफ मौजूद था और पंपिंग स्टेशन वर्किंग था। मेयर ने उसके बाद जीटी रोड पुली पर बुड्‌ढा दरिया का फ्लो चेक किया। मेयर फिर वहां से माधोपुरी के पास बने पंपिंग स्टेशन का जायजा लेने पहुंची। वहां भी पंपिंग स्टेशन वर्किंग कंडीशन में था। मेयर ने ताजपुर रोड पर एसटीपी की भी जांच की। मेयर ने पंपिंग स्टेशन के कर्मचारियों को सख्त हिदायतें दी हैं कि पंपिंग स्टेशन 24 घंटे चलाए जाएं ताकि शहर में वाटर लॉगिंग न हो।

    मेयर इंद्रजीत कौर ने कहा कि हर पंपिंग स्टेशन और डिस्पोजलों पर जनरेटर की व्यवस्था की गई है ताकि इमरजैंसी में जनरेटर चलाकर पंपिंग स्टेशन चलाए जा सकें। एक दिन पहले यानि बुधवार को नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने अफसरों के साथ मानसून सीजन की तैयारियों की समीक्षा की। कमिश्नर ने अफसरों को पूरे शहर में सीवर की सफाई (डीसिल्टिंग) और सड़कों की मरम्मत के काम में तेजी लाने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही, पूरे शहर में बुड्‌ढा दरिया, आंतरिक नालों और सीवर लाइनों की लगातार सफाई सुनिश्चित करने के सख्त आदेश जारी किए गए हैं। कमिश्नर ने अफसरों को कहा कि बरसात के समय सभी अलर्ट पर रहें और फील्ड में उतरकर कर्मचारियों को दिशा निर्देश देकर पानी की निकासी करवाएंगे। अधिकारियों को शहर के सभी डिस्पोजल पॉइंट पर जेनरेटर सेट सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि बरसात के मौसम में पानी पंप करने में कोई बाधा न आए।

     

  • Punjab News: Greenland Hotel में चली गोलियां, प्रेमी जोड़े का शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: Greenland Hotel में चली गोलियां, प्रेमी जोड़े का शव बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः खन्ना के ग्रीनलैंड होटल के कमरे में महिला और नौजवान (प्रेमी जोड़े) का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना होटल कर्मियों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस और फारेसिंक टीम घटना स्थल पर पहुंची। घटना स्थल पर कमरे में नौजवान और महिला के खून से लथपथ शव कमरे से बरामद हुए। डीएसपी विनोद ने बताया कि घटना के दौरान दोनों के सिर में गोली लगी थी। घटनास्थल से पुलिस को 9 एमएम की पिस्टल और फोन बरामद हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने पिस्टल कब्जे में मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान हरप्रीत कौर पत्नी तेजिंदर सिंह निवासी तरनतारन के रूप में हुई है। तेजिंदर के साथ महिला की 8 साल पहले शादी हुई थी और उसके 2 बच्चे है। वहीं मृतक युवक की पहचान मनजीत सिंह के रूप में हुई है। मनजीत सिंह भी शादी शुदा है और उसका 8 वर्ष का बेटा है। दोनों रिलेशन में थे। जांच में सामने आया है कि दोनों होटल में आए थे और कमरा लिया हुआ। पुलिस के अनुसार युवक ने पहले महिला की हत्या की। इसके बाद खुद को गोली मार ली। दोनों दूर के रिश्तेदार थे जांच के दौरान पता चला है कि महिला की मामे की लड़की खन्ना में शादी हुई थी। वहीं जसविंदर कौर के ताये का लड़का मनजीत सिंह है और उसका खन्ना में आना जाना रहता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों की उम्र 25 से 30 वर्ष है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है। जानकारी के अनुसार, युवक और महिला तड़के होटल के कमरा नंबर 104 में पहुंचे थे। काफी देर तक कमरे से कोई हलचल न होने पर होटल कर्मचारी को शक हुआ। दरवाजा खटखटाने पर जवाब नही मिला तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर दोनों के शव पड़े थे। जांच के दौरान एक बड़ा खुलासा हुआ है। होटल प्रबंधन ने कथित तौर पर दोनों से कोई वैध पहचान पत्र नहीं लिया था। उन्हें बिना पहचान पत्र के ही कमरा उपलब्ध करा दिया गया था। इस लापरवाही ने होटल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस इस पहलू की भी गहनता से जांच कर रही है। डीएसपी विनोद कुमार ने कहा कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि घटना से पहले दोनों के बीच क्या हुआ और मौत के पीछे वास्तविक कारण क्या है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा।
  • तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ट्रक में घुसी, 3 लोगों की मौत

    तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ट्रक में घुसी, 3 लोगों की मौत

    अयोध्याः अयोध्या में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की ट्रक के साथ टक्कर होने का मामला सामने आया है। जहां कार में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर घायल हो गए।

    जानकारी के अनुसार कार लखनऊ की तरफ से आ रही थी। गाड़ी जैसे ही मुबारकगंज के अयोध्या-लखनऊ नेशनल हाइवे पर पहुंची तो ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। कार के टायर निकल कर बाहर आ गए।

    आपको बता दें गाड़ी में सात लोग सवार थे। पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलों का जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

    थाना प्रभारी रतन शर्मा ने बताया कि हादसे में ट्रक और स्कार्पियों में टक्कर होने से तीन लोगों की मौत हुई है। तीनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना में चार लोग घायल हैं। उनका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

     

     

  • Punjab News: पुरानी रंजिश के चलते बड़े भाई की हत्या, छोटा भाई घायल

    Punjab News: पुरानी रंजिश के चलते बड़े भाई की हत्या, छोटा भाई घायल

    तरनतारनः हरिके पतन कस्बे में पुरानी रंजिश के कारण 5 युवकों ने दो भाइयों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में बड़े भाई की मौत हो गई और छोटा भाई घायल हो गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

    बलविंदर सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी हरिके ने पुलिस को बयान में बताया कि मेरा बड़ा लड़का अंगदजोत सिंह (18 वर्ष) और छोटा लड़का गुरलाल सिंह दुकान बंद करके रात करीब 8 बजे एक्टिवा पर हरिके बाजार पट्टी रोड पर गए थे कि गुरसेवक सिंह पुत्र लखविंदर सिंह, सरूप सिंह पुत्र जस्सा सिंह, सिमरंजीत सिंह सभी निवासी मरहाणा और दो अन्य अनजाने व्यक्तियों ने मेरे दोनों लड़कों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

    जिस कारण मेरे लड़के अंगदजोत सिंह की मृत्यु हो गई और छोटा लड़का गुरलाल सिंह घायल हो गया। हरिके पुलिस ने गुरसेर सिंह, सवरूप सिंह, सिमरंजीत सिंह और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • Punjab News: फोकल पॉइंट में रास्ता पूछने के बहाने महिला से स्नेचिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: फोकल पॉइंट में रास्ता पूछने के बहाने महिला से स्नेचिंग, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के फोकल पॉइंट इंडस्ट्रियल एरिया में लुटेरों के हौसले बुलंद हैं। यहां दिनदहाड़े एक महिला कर्मचारी के गले से सोने का मंगलसूत्र झपटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें बाइक सवार दो लुटेरे साफ तौर पर वारदात को अंजाम देते हुए नजर आ रहे हैं। पीड़िता की पहचान संध्या के रूप में हुई है, जो फोकल पॉइंट स्थित आनंद फैक्ट्री में कपड़ों पर प्रेस करने का काम करती है। मिली जानकारी के अनुसार घटना 30 जून दोपहर के समय की है जब संध्या अपनी ब्रेक के समय फैक्ट्री के बाहर बैठी हुई थी।

    सीसीटीवी फुटेज और पीड़िता के बयान के अनुसार बाइक पर दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे। उन्होंने वारदात को अंजाम देने के लिए एक सोची-समझी चाल चली। दोनों बाइक सवार संध्या के पास रुके और उससे ‘साहिल फैक्ट्री’ का पता पूछा। जिसपर संधिया ने कहा मुझे नहीं पता इसके बाद वे वहां से थोड़ा आगे चले गए। कुछ ही सेकंड बाद वे अपनी बाइक वापस मोड़ कर लाए। बाइक के पीछे बैठे युवक ने संध्या से दोबारा उलझते हुए कहा, आप पता क्यों नहीं बता रही हैं। जब तक संध्या कुछ समझ पाती, पीछे बैठे युवक ने फुर्ती से उसके गले पर झपट्टा मारा और सोने का मंगलसूत्र लिया।

    इसके बाद दोनों लुटेरे बाइक पर सवार होकर तेजी से मौके से फरार हो गए। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बाइक सवार दो लोग आते हैं और झपट्टा मारकर भाग जाते हैं। हाला की महिला दोनों के पीछे भागती हुई दिखाई दे रही है लेकिन लुटेरे वहाँ से भागने में कामयाब रहे इस घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने स्थानीय पुलिस का रुख किया। मामले की शिकायत नजदीकी पुलिस चौकी में दर्ज करवा दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और बाइक के नंबर व लुटेरों के हुलिए के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

  • Punjab News: भारी बारिश से बिजली आपूर्ति ठप, सड़कों पर भरा पानी, यलो अलर्ट जारी

    Punjab News: भारी बारिश से बिजली आपूर्ति ठप, सड़कों पर भरा पानी, यलो अलर्ट जारी

    मोहालीः पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून की एंट्री होते ही लोगों को गर्मी से राहत मिली। कई जिलों में देर रात जमकर भारी बारिश हुई। पंजाब के होशियारपुर, रूपनगर और आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं वहीं फिरोजपुर में बुधवार देर रात करीब पौने 11 बजे रिमझिम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रात में गई बिजली वीरवार सुबह तक बहाल नहीं हो सकी, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    बिजली न होने के कारण घरों में पानी की सप्लाई भी प्रभावित रही और लोगों को पेयजल सहित अन्य घरेलू कार्यों में दिक्कतें झेलनी पड़ीं। हालांकि बारिश से गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली, लेकिन लंबे समय तक बिजली गुल रही। सुनाम में बरसात के बाद जलभराव हो गया। मौसम विभाग के अनुसार यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो अगले 2 से 3 दिनों में मानसून पूरे पंजाब को कवर कर लेगा। विभाग ने वीरवार से 7 जुलाई तक राज्य में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं और भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

    इससे तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट की संभावना जताई गई है। हालांकि, यह सामान्य से 66% कम रही। आज (2 जुलाई) से अगले 6 दिन पूरे राज्य में भारी बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी/घंटा रहेगी। बुधवार को अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, यह सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक था। सबसे अधिक तापमान 41.5 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया है। जबकि, चंडीगढ़ का तापमान 5.8 डिग्री की गिरावट के बाद 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

  • आपसी कहासुनी के बाद युवक पर चढ़ाई स्कॉर्पियो, वांछित फरार, देखें वीडियो

    आपसी कहासुनी के बाद युवक पर चढ़ाई स्कॉर्पियो, वांछित फरार, देखें वीडियो

    फरीदाबादः फरीदाबाद के सिरोही गांव में उस समय दहशत फैल गई, जब आपसी कहासुनी के बाद एक युवक पर कथित तौर पर स्कॉर्पियो चढ़ाने दी गई। इस घटना को लेकर दिल दहला देने वाली वीडियो भी सामने आई है। वहीं हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है। यमुनानगर क्राइम ब्रांच की दबिश के बाद वांछित आरोपी परवेज मौके से फरार हो गया। आरोप है कि पुलिस को सूचना देने के शक में परवेज ने युवक नफीस पर काली स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश की। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिसकी जांच पुलिस कर रही है। जान बचाकर भाग रहे नफीस के पीछे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दौड़ाई गई। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों के मोबाइल में कैद हो गया।
    वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे आरोपी नफीस को कुचलने का प्रयास कर रहा था। स्कॉर्पियो एक दीवार से टकरा गई, जिससे आरोपी अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया। इस दौरान कई अन्य लोग भी घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस अब वायरल वीडियो को अहम सबूत मानकर जांच आगे बढ़ा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी परवेज पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। पुलिस को सूचना देने के शक में आरोपी परवेज ने नफीस को निशाना बनाया। उसने अपनी काली स्कॉर्पियो से नफीस को टक्कर मारने की कोशिश की। नफीस ने अपनी जान बचाने के लिए भागना शुरू किया। परवेज ने तेज रफ्तार से स्कॉर्पियो उसके पीछे दौड़ाई। यह पूरी वारदात मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। यमुनानगर क्राइम ब्रांच की दबिश के बाद परवेज फरार हुआ था। इसके बाद उसने नफीस पर हमला किया। स्कॉर्पियो के दीवार से टकराने के बाद परवेज अपने साथी के साथ भाग निकला। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। घायलों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके।