Blog

  • शेयर बाजार में बढ़त के साथ Nifty और Sensex की हुई शुरुआत

    शेयर बाजार में बढ़त के साथ Nifty और Sensex की हुई शुरुआत

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार आज वीरवार को एक बार फिर बढ़त के साथ खुले। Nifty और Sensex दोनों बढ़त के साथ खुले हैं, निफ्टी जहां 117 प्वाइंट की बढ़त के साथ 24100 के ऊपर कारोबार कर रहा है तो वहीं सेंसेक्स 387 अंकों की मजबूती के साथ 77310 पर ट्रेड कर रहा है। इससे पहले बुधवार सेंसेक्स 443.97 अंकों यानी 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,922.64 के स्तर पर बंद हुआ, तो वहीं निफ्टी 50 140.10 अंकों यानी 0.59 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,005.85 पर बंद होने में सफल रहा था। आज के कारोबारी सत्र में आईटी शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही है और निफ्टी आईटी इंडेक्स 3.37 फीसदी तक चढ़ गया है।

    आज के टॉप गेनर्स Hindustan Unilever, ITC जैसे FMCG, Maruti Suzuki जैसे ऑटो और SBI, Kotak जैसे बैंकिंग स्टॉक्स हैं, जो बाजार को ऊपर खींच रहे हैं। हालांकि, अमेरिकी शेयर बाजार में कल रात टेक शेयरों में आई भारी गिरावट की वजह से आज घरेलू शेयर बाजार में TCS, Infosys जैसे आईटी स्टॉक्स दबाव में हैं। निफ्टी50 के 36 शेयरों में खरीदारी तो 13 शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। इंडेक्स के टॉप गेनर में इंफोसिस, एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा और इटरनल शामिल हैं, जबकि टॉप लूजर में एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड, ट्रेंट लिमिटेड और ओएनजीसी हैं।

    2 जुलाई के कारोबारी सत्र में पंजाब एंड सिंध बैंक, इंडियन बैंक, साउथ इंडियन बैंक, तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक, आशियाना हाउसिंग, V-मार्ट रिटेल, V2 रिटेल, फोर्स मोटर्स, NMDC, कोल इंडिया, ल्यूपिन, भारती एयरटेल और CSM टेक्नोलॉजीज के शेयरों में एक्शन देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में आज फिर से गिरावट देखी जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में ब्रेंट क्रूड लगभग 1.02% टूटकर 70.84 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, अमेरिकी क्रूड ऑयल WTI Crude 1.21% की गिरावट के साथ 67.75 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है।

  • Punjab News: कांग्रेस को झटका, सीनियर नेता आप पार्टी में शामिल

    Punjab News: कांग्रेस को झटका, सीनियर नेता आप पार्टी में शामिल

    होशियारपुरः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी को मुकेरियां इलाके में बड़ा झटका लगा है। दरअसल, मुकेरियां इलाके के कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुख्यमंत्री मान की अगुवाई में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। मुकेरियां से कांग्रेस के नेता सरबजोत सिंह साबी भी ‘आप’ में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने साबी का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया।

    वह 2022 की विधानसभा चुनावों में अकाली दल की टिकट पर लड़े थे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रेरित होकर वे अपने साथियों के साथ पार्टी में शामिल हुए हैं। शामिल होने वालों में सरपंच अनिल ठाकुर, बेअंत सिंह रंधावा, पूनम रत्तू, सरपंच तजिंदर पाल सिंह, राजेश रत्तू, सरपंच लखवीर सिंह, शेर सिंह शेर और सरबजोत सिंह साबी शामिल हैं। सीएम मान ने औपचारिक रूप से शामिल कराते हुए सभी का पार्टी में स्वागत किया।

  • आज का राशिफल, 2 जुलाई 2026

    आज का राशिफल, 2 जुलाई 2026

    आज उत्तराषाढ़ा की प्रैक्टिकल और अडिग एनर्जी हर राशि में एक स्थिर और दृढ़ भावना लाएगी। कल की गंडान्त की उथल-पुथल के बाद आज एक ऐसा ठहराव है, जो काम करने की ललक देता है। शुक्रदेव का पुष्कर नवांश प्रेम और रिश्तों में एक दिव्य शुभता लाया है। बुधदेव वक्री हैं, इसलिए पुराने काम, दस्तावेज, फाइलों को रिव्यू करें, नया कॉन्ट्रैक्ट फिलहाल नहीं करें। कर्क, तुला और मीन राशि के जातकों पर शुक्रदेव की दिव्य कृपा बरसेगी। इन राशि के जातकों के जीवन में प्रेम बढ़ेगा साथ ही रिश्तों में सुख मिलेगा। आइए विस्तार से जानते हैं आज का भविष्यफल।

    मेष राशि: करियर में आज प्रैक्टिकल सोच के साथ करें काम। मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और घर दोनों के मामले में बेहद असरदार है। चंद्रदेव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में करियर वाले घर में हैं, जो अडिग संकल्प और विजय दिलाने का नक्षत्र है। आज जो भी करियर में तय करेंगे, वो ऐसे दृढ़ निश्चय के साथ होगा, जो आगे तक टिकेगा। घर में बृहस्पति और शुक्रदेव का पुष्कर नवांश में होना दिव्य और गहरी एनर्जी ला रहा है। घर में धार्मिक माहौल बना रहेगा। लग्नेश मंगलदेव पैसों के घर में बैठकर कमाई के लिए ऊर्जा दे रहे हैं, लेकिन वाणी पर संयम रखें। बुधदेव वक्री हैं, जिससे घर में कोई पुरानी बात पर चर्चा हो सकती है। घर से जुड़े किसी दस्तावेज को लेकर काम निकल सकता है।

    वृष राशि: भाग्य का साथ मिलेगा, कम्युनिकेश को रिव्यू करें। वृष राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य और बातचीत दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। चंद्रदेव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में भाग्य वाले घर में हैं, जिससे किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। लग्नेश शुक्रदेव पुष्कर नवांश में बातचीत वाले घर में हैं, जिससे आज कम्युनिकेशन में खास गहराई और शुभता है। बुधदेव वक्री हैं, इसलिए बातचीत में नई बात शुरू करने की बजाय पुराने कम्युनिकेश और बातचीत को रिव्यू करें। मंगलदेव लग्न पर बैठकर प्रैक्टिकल व्यक्तित्व देते हैं। आपकी बातचीत की शैली लोगों को हावी रहेगी। हालांकि, बातचीत में जरूरत से ज्यादा कठोर न हों, थोड़ी नरमी जरूरी है।

    मिथुन राशि: छुपे मामलों में आज एक प्रैक्टिकल clarity आएगी, पुरानी बात अपने आप सुलझेगी। मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन छुपे मामलों और पैसों दोनों के लिहाज से असरदार है। चंद्रदेव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में छुपे मामलों वाले घर में एक प्रैक्टिकल और स्थिर एनर्जी लाए हैं। कोई पुरानी उलझन जो लंबे समय से बनी हो वो आज एक प्रैक्टिकल रूप में सामने आएगी। लग्नेश बुधदेव वक्री हैं जिससे पैसों और परिवार के मामले में पुरानी बात आज फिर से चर्चा होगी। उसे एक नए नजरिए से देखें। बृहस्पति और शुक्रदेव पुष्कर नवांश में पैसों वाले घर में हैं। धन लाभ के योग बन सकते हैं। सूर्यदेव लग्न पर बैठकर आपकी बातचीत में अधिकार जताने वाली शैली को आगे बढ़ा रहे हैं। आपकी बातें काटी नहीं जाएंगी। नई बड़ी खरीदारी आज बिल्कुल नहीं करें।

    कर्क राशि: चंद्रदेव साझेदारी के मामले में आज का दिन बेमिसाल बना देंगे। कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन व्यक्तित्व और रिश्तों दोनों के मामले में बेमिसाल है। बृहस्पति, शुक्रदेव पुष्कर नवांश और बुधदेव तीनों लग्न पर हैं, जिससे आज आपके व्यक्तित्व में एक ऐसी गहरी, शुभ और प्रैक्टिकल ऊर्जा है जो दूसरों को खींचती है। लग्नेश चंद्रदेव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में साझेदारी वाले घर में हैं जिससे रिश्तों में आज एक स्थिरता आएगी। बुधदेव वक्री हैं, इसलिए बातचीत में सोचकर बोलें। योगकारक मंगलदेव लाभ वाले घर में एक प्रैक्टिकल कमाई की कोशिश जारी रखते हैं। आज शुभ काम के लिए बेहतरीन दिन है।

    सिंह राशि: दिनचर्या में अनुशासन बनाकर चलें। सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत और करियर दोनों के मामले में महत्वपूर्ण है। चंद्रदेव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में सेहत वाले घर में हैं, जिससे सेहत में एक प्रैक्टिकल और अडिग संकल्प लेने का आज सबसे सही मौका है। आज अपनी दिनचर्या को ठीक रखें। मां के साथ विवाद न करें, उनका आशीर्वाद लें। आज अकेले में बिताया वक्त आज बेहद कीमती होगा। लग्नेश सूर्यदेव लाभ वाले घर में हैं। समाज में पद-प्रतिष्ठा मिल सकती है। किसी पानी वाली जगह के पास घूमने जाने का योग बन सकता है। योगकारक मंगलदेव करियर में एक प्रैक्टिकल और डिसिप्लिन्ड अथॉरिटी दे रहे हैं।

    कन्या राशि: आज मनोरंजन में समय बीतेगा। कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और घर दोनों के मामले में बेहद शुभ है। लग्नेश बुधदेव वक्री हैं और लाभ वाले घर में बृहस्पति और शुक्रदेव पुष्कर नवांश के साथ हैं। शुक्रदेव का पुष्कर नवांश बता रहा है कि आज लाभ में एक ऐसी दिव्य और गहरी एनर्जी है, जो रोज नहीं मिलती। किसी धार्मिक जगह की यात्रा हो सकती है। पुरानी नेटवर्किंग से आज कुछ शुभ हो सकता है। चंद्रदेव उत्तराषाढ़ा में पांचवें घर में हैं, जिससे आज का समय मनोरंजन में बीत सकता है। कोई फिल्म देखकर मन खुश हो सकता है या कोई नया आइडिया भी मिल सकता है। शनिदेव साझेदारी के घर में बैठकर संबंधों को स्थिर रखने में मदद कर रहे हैं।

    तुला राशि: करियर में आज लग्नेश शुक्रदेव का पुष्कर नवांश एक दुर्लभ और शुभ मौका है। तुला राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से बेहद खास है। लग्नेश शुक्रदेव पुष्कर नवांश में करियर वाले घर में हैं, जिससे करियर में आज एक दिव्य और गहरी शुभता है। बृहस्पति और बुधदेव भी करियर वाले घर में हैं। लिहाजा, कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी। मगर, बुधदेव वक्री हैं इसलिए करियर में पुराने काम को आगे बढ़ाएं, नया समझौता आज नहीं करें। चंद्रदेव उत्तराषाढ़ा में घर वाले भाव में बैठे हैं। मां के साथ बातचीत से करियर में नई दिशा मिल सकती है। उनका आशीर्वाद लेना न भूलें। योगकारक शनिदेव प्रतिस्पर्धा में बढ़त देंगे। आज का दिन पुराने करियर से जुड़े कामों को आगे बढ़ाने के लिए बेहतरीन है।

    वृश्चिक राशि: बातचीत से आज पुरानी बात को सुलझा सकते हैं। वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बातचीत और भाग्य दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। चंद्रदेव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में बातचीत वाले घर में हैं, जिससे आज जो भी बात करेंगे उसमें प्रैक्टिकल अप्रोच के साथ आपका दृढ़ विश्वास झलकेगा। बृहस्पति और शुक्रदेव पुष्कर नवांश भाग्य वाले घर में हैं, जिससे किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। लग्नेश मंगलदेव साझेदारी में एक प्रैक्टिकल और डिसिप्लिन्ड ऊर्जा देते हैं। बुधदेव वक्री हैं, इसलिए बातचीत में पुरानी बात को नए नजरिए से रखें। कागजी कार्रवाई करते वक्त सावधानी बरतें। बातचीत में जरूरत से ज्यादा कठोरता से बचें।

    धनु राशि: आज लग्नेश की कृपा से छिपी हुई बातें सामने आएंगी। धनु राशि वालों के लिए आज का दिन पैसों और छुपे मामलों दोनों के लिहाज से असरदार है। चंद्रदेव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में पैसों वाले घर में एक प्रैक्टिकल और स्थिर एनर्जी लाए हैं। धन के मामले में आज जो भी फैसले करेंगे या काम करेंगे वो टिकाऊ होगा। लग्नेश बृहस्पति, शुक्रदेव पुष्कर नवांश और बुधदेव छुपे मामलों वाले घर में हैं। बुधदेव वक्री हैं इसलिए कोई पुरानी छिपी हुई बात आज सामने आ सकती है। उस पर जरूरत से ज्यादा रिएक्ट न करें। मंगलदेव सेहत वाले घर में एक ग्राउंडेड एनर्जी दे रहे हैं और शत्रुओं पर भारी पड़ रहे हैं। बड़ी खरीदारी आज न करें।

    मकर राशि: आज व्यक्तित्व में अडियल रवैया दिख सकता है। मकर राशि वालों के लिए आज का दिन व्यक्तित्व और साझेदारी दोनों के लिहाज से बेहद खास है। चंद्रदेव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में सीधे आपकी राशि पर हैं। मन में एक ऐसी प्रैक्टिकल एनर्जी है जो काम करने की ललक देती है। मगर, इसके साथ ही आज आपका रवैया थोड़ा अडियल हो सकता है। डिप्लोमेसी से काम करने में समझदारी है। योगकारक शुक्रदेव पुष्कर नवांश, बृहस्पति और बुधदेव साझेदारी वाले घर में हैं जिससे रिश्तों में गहरी एनर्जी है। बुधदेव वक्री हैं इसलिए साझेदारी में पुरानी बात को रिव्यू करें। लग्नेश शनिदेव मेहनत का फल दे रहे हैं।

    कुंभ राशि: एकांत में बैठकर प्लानिंग करें, आइडिया किसी से न करें शेयर। कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत और एकांत दोनों के मामले में बेहद शुभ है। चंद्रदेव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में एकांत वाले घर में एक प्रैक्टिकल और स्थिर एनर्जी लाए हैं। आज एकांत में बैठकर कोई जरूरी निश्चय करें, तो वो टिकाऊ होगा। किसी काम को करने की प्लानिंग भी कर सकते हैं, लेकिन उसे किसी के साथ शेयर नहीं करें। योगकारक शुक्रदेव पुष्कर नवांश और बृहस्पति सेहत वाले घर में हैं। आपका आज का रुटीन सही रहेगा। पुरानी तकलीफ से निजात मिल सकती है। लग्नेश शनिदेव की कृपा से मेहनत रंग ला रही है। बुधदेव वक्री हैं इसलिए बिना डॉक्टरी सलाह के दवा न लें।

    मीन राशि: धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मीन राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम और करियर दोनों के लिहाज से बेहद शुभ है। लग्नेश गुरू, शुक्रदेव पुष्कर नवांश और बुधदेव प्रेम और रचनात्मकता वाले घर में एक साथ हैं। शुक्रदेव का पुष्कर नवांश बता रहा है कि प्रेम के मामले में आज आगे बढ़ने का समय है। रचनात्मक काम में आज जो भी करेंगे उसमें एक असाधारण गहराई होगी। पुराने किए गए वादों को, जो किसी वजह से पूरे नहीं हो पाए थे, उन्हें करने का आज अच्छा समय है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं या धर्म-कर्म के काम से जुड़ सकते हैं। चंद्रदेव उत्तराषाढ़ा में करियर वाले घर में एक प्रैक्टिकल दिशा दिखा सकते हैं। आज का दिन मीन के लिए बेमिसाल है।

  • एचटेट परीक्षा सीईटी की तर्ज पर पारदर्शी ढंग से सम्पन्न करवाई जाए- मुख्यमंत्री

    एचटेट परीक्षा सीईटी की तर्ज पर पारदर्शी ढंग से सम्पन्न करवाई जाए- मुख्यमंत्री

    चण्डीगढ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित एचटेट की परीक्षा सीईटी की तर्ज पर पारदर्शी ढंग से सम्पन्न करवाई जाए।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को चंडीगढ़ में एचटेट परीक्षा की तैयारियों को लेकर आयोजित राज्य स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा भी मौजूद रहे। सभी जिला उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा के लिए अधिकारी केन्द्रों पर सभी  प्रबंध पुख्ता करें ताकि किसी भी परीक्षार्थी को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यदि किसी परीक्षार्थी को सेंटर में निर्धारित समय पर पहुंचने में कोई दिक्कत आती है तो वह डायल 112 पर कॉल कर सूचित करें। पुलिस उनकी सहायता करने के लिए तत्पर रहेगी। सुचारू ढंग से परीक्षा सम्पन्न करवाने के लिए बोर्ड मुख्यालय पर कन्ट्रोल रूम बनाया गया है। इसके अलावा जिला एवं मुख्यालय स्तर पर भी फ्लाईंग स्कवेड लगाई गई हैं।

    मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचकूला, करनाल व कुरूक्षेत्र जिलों में एडीए की परीक्षा होने के कारण इन जिलों के परीक्षार्थियों के दूसरे जिलों में केन्द्र बनाए गए। उनके लिए निर्धारित रूट पर चलने वाली बसों के अलावा परीक्षा के समय अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बोर्ड द्वारा 4 व 5 जुलाई को तीन चरणों में एचटेट परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। इसमें 4 जुलाई शनिवार को प्रथम चरण में लेवल-3 पीजीटी की परीक्षा केवल सांय 3.00 से 5.30 बजे तक आयोजित होगी। इसमें 238 परीक्षा केन्द्रों पर 73091 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसी प्रकार 5 जुलाई को     लेवल-2 टीजीटी की परीक्षा प्रातःकाल के समय 10.00 से 12.30 बजे तक होगी जिसमें 383 केन्द्रों में 119141 अभ्यर्थी तथा सांय काल के समय 3.00 बजे से सांय 5.30 बजे तक लेवल-1 पीआरटी की परीक्षा होगी जिसके 139 केन्द्रों पर 41062 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि कुल 383 केन्द्रों पर 233294 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इनमें 166137 महिलाएं और 67157 पुरूष शामिल हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन जिलों में एडीए की परीक्षा है उनको छोड़कर सभी जिलों के परीक्षार्थियों को उनके गृह जिलों में ही जिला मुख्यालय स्तर पर   परीक्षा केन्द्र अलाट किए गए है। इसके अलावा बहादुरगढ तथा महेन्द्रगढ में ही उपमण्डल स्तर पर परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी केन्द्रों के बाहर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 लगाई जाए जिसमें पुलिस यह सुनिश्चित करें कि किसी भी बाह्य व्यक्ति का हस्तक्षेप न हो सके। परीक्षा प्रारम्भ होने से तीन  घंटे पूर्व आसपास फोटोस्टेट की दूकानें पूर्ण रूप से बंद की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा केन्द्र पर 3 जुलाई तक सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर दिए जाऐं और जिला स्तर पर अधिकारी उनकी विजियुलटी समय पर चैक कर लें। इसके अलावा हर केन्द्र पर एम्बुलेंस की सुविधा होगी। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की बीमारी संबंधी समस्या आती है, तो पुलिस की निगरानी में उसे स्वास्थय सेवाएं सुलभ करवाई जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि केन्द्रो पर अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 2 घण्टे 10 मिनट पूर्व पहुंचना होगा ताकि मेटल डिटेक्टर से तलाशी, बायोमेट्रिक, डाटा कैप्चरिंग और अन्य अनिवार्य औपचारिकताएं समय पर पूरी की जा सके। परीक्षा प्रारम्भ होने से एक घण्टा पूर्व परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश बंद हो जाएगा। किसी भी अभ्यर्थी को केन्द्र में फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।  बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरूण गुप्ता, एसीएस सुधीर राजपाल, डा. राजासेखर वुदंरू, डीजीपी अजय सिंघल, प्रधान सचिव विजय दहिया,  विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन शंकर धुपड़ के अलावा कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

  • अमृतसर में सुखमनी साहिब की बेअदबी, नशे के लिए पैसे न मिलने पर बेटे ने गुटका साहिब के अंग फाड़े

    अमृतसर में सुखमनी साहिब की बेअदबी, नशे के लिए पैसे न मिलने पर बेटे ने गुटका साहिब के अंग फाड़े

    चंडीगढ़ : जुलाई-हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज एक बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैंसर मरीजों की सुविधा के लिए अंबाला के कैंसर अस्पताल में जल्द से जल्द पैट-स्कैन मशीन की स्थापना करवाई जाए। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को अगले 15 दिन में टेंडर के नियम-शर्तें तैयार कर इन्हंे अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर परिवहन मंत्री अनिल विज व मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव आरके खुल्लर भी मौजूद थे।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अंबाला का कैंसर अस्पताल कैंसर के मरीजों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और यहां आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में पैट-स्कैन मशीन का होना बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पैट-स्कैन मशीन एक उन्नत चिकित्सा इमेजिंग मशीन है जो मरीज के शरीर में कैंसर की पहचान करने के लिए बहुत कारगर है। इससे यह भी पता लग जाता है कि कैंसर किस स्टेज में है और यह शरीर के किस-किस हिस्से में फैल चुका है। इस मशीन के माध्यम से कीमोथैरेपी या रेडियोथैरेपी के प्रभाव का मूल्यांकन भी किया जा सकता है जिससे कैंसर के इलाज में काफी मदद मिलती है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अंबाला के कैंसर अस्पताल में पहले प्रस्तावित एनालोग मशीन के स्थान पर डिजिटल मशीन लगाई जाए ताकि कैंसर की पहचान के सटीक परिणाम मिल सके और मरीजों के इलाज में अधिक सुविधा मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नई खरीदी जाने वाली पैट-स्कैन मशीन अब तक की सबसे आधुनिक तकनीक वाली हो। उन्होंने कहा कि पैट-स्कैन मशीन से टैस्ट करवाने वाले कैंसर मरीजों के लिए किफायती दरें निर्धारित की जाएं ताकि मरीजों की जेब पर अधिक बोझ न पड़े। उन्होंने कहा कि हालांकि आयुष्मान भारत योजना के पात्र व्यक्ति किसी भी अस्पताल में निःशुल्क पैट-स्कैन करवा सकता है लेकिन अंबाला के कैंसर अस्पताल में इस सुविधा को प्राथमिकता के आधार पर मुहैया करवाया जाएगा।

    परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि अंबाला के कैंसर अस्पताल में केवल हरियाणा से ही नहीं बल्कि 6-7 राज्यों के मरीज अपना इलाज करवाने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि अंबाला के पास सद्दोपुर में पैट-स्कैन मशीन की सुविधा है लेकिन इस मशीन का अंबाला कैंसर अस्पताल में भी होना बहुत आवश्यक है, क्योंकि अस्पताल में भर्ती मरीज को जांच के लिए कहीं अन्य स्थान पर ले जाना कष्टदायक होता है। उन्होंने कहा कि अंबाला कैंसर अस्पताल में पीजीआई चंडीगढ़ से भी महंगी मशीनें लगाई गई हैं। पैट-स्कैन मशीन लगने के बाद मरीजों को इस अस्पताल का पूरा लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर एचएमएससीएल के प्रबंध निदेशक मनोज व स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. मनीष बंसल सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

     

  • राज सिंह व उर्वशी रंगारा बने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक

    राज सिंह व उर्वशी रंगारा बने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक

    राज्य सरकार ने संयुक्त निदेशक से अतिरिक्त निदेशक के पद पर पदोन्नति के आदेश जारी किए

    चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों, राज सिंह तथा सुश्री उर्वशी रंगारा को तत्काल प्रभाव से संयुक्त निदेशक से अतिरिक्त निदेशक के पद पर पदोन्नत किया है। दोनों अधिकारियों को एफपीएल-13 (ग्रुप ‘ए’) वेतन स्तर में पदोन्नत किया गया है। दोनों अधिकारी राज्य सेवा नियम, 1982 के प्रावधानों के अनुसार एक वर्ष अथवा सेवानिवृत्ति की तिथि, जो भी पहले हो, तक परिवीक्षा अवधि पर रहेंगे। इस संबंध में आयुक्त एवं सचिव, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा आवश्यक प्रशासनिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

  • अंबाला के कैंसर अस्पताल में शीघ्र लगवाई जाए एडवांस तकनीक की पैट-स्कैन मशीन

    अंबाला के कैंसर अस्पताल में शीघ्र लगवाई जाए एडवांस तकनीक की पैट-स्कैन मशीन

    चंडीगढ़ : जुलाई-हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज एक बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैंसर मरीजों की सुविधा के लिए अंबाला के कैंसर अस्पताल में जल्द से जल्द पैट-स्कैन मशीन की स्थापना करवाई जाए। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को अगले 15 दिन में टेंडर के नियम-शर्तें तैयार कर इन्हंे अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर परिवहन मंत्री अनिल विज व मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव आरके खुल्लर भी मौजूद थे।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अंबाला का कैंसर अस्पताल कैंसर के मरीजों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और यहां आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में पैट-स्कैन मशीन का होना बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पैट-स्कैन मशीन एक उन्नत चिकित्सा इमेजिंग मशीन है जो मरीज के शरीर में कैंसर की पहचान करने के लिए बहुत कारगर है। इससे यह भी पता लग जाता है कि कैंसर किस स्टेज में है और यह शरीर के किस-किस हिस्से में फैल चुका है। इस मशीन के माध्यम से कीमोथैरेपी या रेडियोथैरेपी के प्रभाव का मूल्यांकन भी किया जा सकता है जिससे कैंसर के इलाज में काफी मदद मिलती है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अंबाला के कैंसर अस्पताल में पहले प्रस्तावित एनालोग मशीन के स्थान पर डिजिटल मशीन लगाई जाए ताकि कैंसर की पहचान के सटीक परिणाम मिल सके और मरीजों के इलाज में अधिक सुविधा मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नई खरीदी जाने वाली पैट-स्कैन मशीन अब तक की सबसे आधुनिक तकनीक वाली हो। उन्होंने कहा कि पैट-स्कैन मशीन से टैस्ट करवाने वाले कैंसर मरीजों के लिए किफायती दरें निर्धारित की जाएं ताकि मरीजों की जेब पर अधिक बोझ न पड़े। उन्होंने कहा कि हालांकि आयुष्मान भारत योजना के पात्र व्यक्ति किसी भी अस्पताल में निःशुल्क पैट-स्कैन करवा सकता है लेकिन अंबाला के कैंसर अस्पताल में इस सुविधा को प्राथमिकता के आधार पर मुहैया करवाया जाएगा।

    परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि अंबाला के कैंसर अस्पताल में केवल हरियाणा से ही नहीं बल्कि 6-7 राज्यों के मरीज अपना इलाज करवाने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि अंबाला के पास सद्दोपुर में पैट-स्कैन मशीन की सुविधा है लेकिन इस मशीन का अंबाला कैंसर अस्पताल में भी होना बहुत आवश्यक है, क्योंकि अस्पताल में भर्ती मरीज को जांच के लिए कहीं अन्य स्थान पर ले जाना कष्टदायक होता है। उन्होंने कहा कि अंबाला कैंसर अस्पताल में पीजीआई चंडीगढ़ से भी महंगी मशीनें लगाई गई हैं। पैट-स्कैन मशीन लगने के बाद मरीजों को इस अस्पताल का पूरा लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर एचएमएससीएल के प्रबंध निदेशक मनोज व स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक  डॉ. मनीष बंसल सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

  • राज सिंह व उर्वशी रंगारा बने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक

    राज सिंह व उर्वशी रंगारा बने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक

    राज्य सरकार ने संयुक्त निदेशक से अतिरिक्त निदेशक के पद पर पदोन्नति के आदेश जारी किए

    चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों, राज सिंह तथा सुश्री उर्वशी रंगारा को तत्काल प्रभाव से संयुक्त निदेशक से अतिरिक्त निदेशक के पद पर पदोन्नत किया है। दोनों अधिकारियों को एफपीएल-13 (ग्रुप ‘ए’) वेतन स्तर में पदोन्नत किया गया है। दोनों अधिकारी राज्य सेवा नियम, 1982 के प्रावधानों के अनुसार एक वर्ष अथवा सेवानिवृत्ति की तिथि, जो भी पहले हो, तक परिवीक्षा अवधि पर रहेंगे। इस संबंध में आयुक्त एवं सचिव, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा आवश्यक प्रशासनिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

  • टाहलीवाल में सड़क हादसे के बाद मारपीट, भाई पर केस दर्ज

    टाहलीवाल में सड़क हादसे के बाद मारपीट, भाई पर केस दर्ज

    ऊना /सुशील पंडित : ऊना के टाहलीवाल क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ BNS की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता राकेश कुमार निवासी गोंदपुर जयचंद ने बताया कि 29 जून की रात वह अपनी कार से टाहलीवाल की ओर जा रहा था। इसी दौरान बिना हेडलाइट की एक बाइक उसकी कार से टकरा गई, जिससे बाइक सवार शिव कुमार निवासी नंगल खुर्द घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। राकेश कुमार का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने पर घायल शिव कुमार के भाई भीमा ने उसका रास्ता रोककर गाली-गलौज की और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • निरीक्षण में अनियमितताएं पाए जाने पर औषधि विक्रेताओं के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई

    निरीक्षण में अनियमितताएं पाए जाने पर औषधि विक्रेताओं के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई

    शिमला: प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा अभियान के दूसरे चरण (भाग-1) के अंतर्गत 30 जून, 2026 को प्रदेश के सभी जिलों में स्पेशल टास्क फोर्स और जिला पुलिस एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान केमिस्टक्स, मेडिकल शॉप्स, औषधि थोक विक्रेताओं तथा मेडिकल प्रैक्टिशनर्स का सघन निरीक्षण किया गया।

    प्रदेश पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि निरीक्षण के दौरान एन.डी.पी.एस. अधिनियम, ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट तथा अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के अंतर्गत वैध लाइसेंस, खरीद-बिक्री अभिलेख, स्टॉक रजिस्टर, चिकित्सकीय पर्चों, बिलिंग, डिजिटल लेन-देन, औषधियों के भंडारण, विक्रय एवं वितरण प्रक्रिया की गहन जांच की गई। इस विशेष अभियान के दौरान प्रदेश में 482 केमिस्ट एवं मेडिकल दुकानों, 22 औषधि थोक विक्रेताओं तथा सात मेडिकल प्रैक्टिशनर्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के अंतर्गत 13 नोटिस जारी किए गए तथा वैध लाइसेंस के बिना संचालित दो चिकित्सकीय प्रैक्टिस क्लिनिक के विरुद्ध ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

    प्रवक्ता ने कहा कि अभियान के दौरान जिन औषधि विक्रेताओं में अनियमितताएं पाई गईं, उनके विरुद्ध संबंधित अधिनियमों के अंतर्गत नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। अन्य निरीक्षित औषधि विक्रेताओं को आवश्यक परामर्श, दिशा-निर्देश एवं अनुपालन संबंधी चेतावनी जारी की गई, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अवैध बिक्री, दुरुपयोग को रोका जा सके। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रतिबंधित एवं नियंत्रित औषधियों की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर प्रभावी रोक लगाना, औषधियों के डायवर्जन को रोकना तथा नशे की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़कर युवाओं और आम नागरिकों को नशे की लत से सुरक्षित रखना है।