राज सिंह व उर्वशी रंगारा बने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक

राज्य सरकार ने संयुक्त निदेशक से अतिरिक्त निदेशक के पद पर पदोन्नति के आदेश जारी किए

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों, राज सिंह तथा सुश्री उर्वशी रंगारा को तत्काल प्रभाव से संयुक्त निदेशक से अतिरिक्त निदेशक के पद पर पदोन्नत किया है। दोनों अधिकारियों को एफपीएल-13 (ग्रुप ‘ए’) वेतन स्तर में पदोन्नत किया गया है। दोनों अधिकारी राज्य सेवा नियम, 1982 के प्रावधानों के अनुसार एक वर्ष अथवा सेवानिवृत्ति की तिथि, जो भी पहले हो, तक परिवीक्षा अवधि पर रहेंगे। इस संबंध में आयुक्त एवं सचिव, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा आवश्यक प्रशासनिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *