Blog

  • Punjab News: CM Mann ने 12 कैंसर बसों का किया उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    Punjab News: CM Mann ने 12 कैंसर बसों का किया उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    संगरूरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अपने निर्वाचन क्षेत्र धुरी पहुंचे। जहां उन्होंने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान मेडिकल कॉलेज में कैंसर जांच के लिए 12 बसों का उद्घाटन किया। जहां उन्होंने आज मीडिया से बातचीत करते हुए 12 कैंसर बसों के उद्घाटन पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी का अगर जल्दी पता चल जाए तो उसका इलाज संभव है।

    इसी के चलते उन्हें आज खुशी है कि धालीवाल, जो पिछले काफी समय से कैंसर पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं, उन्होंने आज उनके हाथों12 कैंसर डिटेक्शन बसों का उद्घाटन करवाया। इसलिए उन्हें खुशी है कि ये बसें संगरूर जिले के गांवों में जाकर कैंप लगाएंगी। जिनमें कैंसर के शुरुआती लक्षणों का पता लगाकर उसका इलाज किया जा सकेगा। इसके साथ ही, शिरोमणि अकाली दल के दूसरे मोर्चे पर उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल पर जमकर निशाना साधा।

    सीएम मान ने कहाकि पंजाब में अकाली दल पूरी तरह से गायब हो चुका है और अब वह दूसरा और तीसरा मोर्चा खोल रहा है। आने वाले समय में कई तरह के मोर्चे देखने को मिलेंगे और पंजाब में अकाली दल और कांग्रेस का वजूद खत्म होता जा रहा है। जिसके चलते वह इस पर कोई खास चर्चा नहीं करना चाहते। होम्योपैथी केंद्र पर उन्होंने कहा कि होम्योपैथी केंद्र को एक लिखित पत्र मिला है, जिस पर जल्द ही संगरूर में भी होम्योपैथी कॉलेज बनाने की मंजूरी मिल जाएगी।

  • अब Rabies का इलाज होगा और भी आसान, AIIMS ने निकाली नई खोज

    अब Rabies का इलाज होगा और भी आसान, AIIMS ने निकाली नई खोज

    सेहत: रेबीज एक ऐसी जानलेवा बीमारी है जो संक्रमित जानवर के काटने से फैलती है। यदि इस बीमारी में व्यक्ति को समय रहते इलाज न मिले तो मौत लगभग तय होती है। सालों से इसका उपचार बाहरी एंटीबॉडी और जटिल इंजेक्शनों पर निर्भर रहा है परंतु अब डॉक्टरों ने एक ऐसा ही रास्ता ढूंढ लिया है जिससे शरीर खुद अपनी एंटीबॉडी बनाने लग जाएगा। इस खोज से न सिर्फ इलाज आसान बनेगा बल्कि गरीब और दूर दराज वाले इलाकों में मरीजों की जान बचाने की उम्मीद भी बढ़ जाएगी।

    ऐसा रहा सफर

    यह एक वायरल बीमारी है जो संक्रमित कुत्ते, बिल्ली, बंदर या बाकी जानवर के काटने या खरोंचने से फैलती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, हर साल दुनिया में करीबन 59 हजार लोग इसकी चपेट में आकर अपनी जान गंवा देते हैं पर इनमें से ज्यादातर लोग एशिया और अफ्रीका के ग्रामीण क्षेत्रों में से ही होते हैं। भारत में भी यह बीमारी बड़ी स्वास्थ्य चुनौती के तौर पर साबित हुई है। इलाज के लिए अब तक बाहरी एंटीबॉडी इंजेक्शन के तौर पर दी जाती थी जो महंगी सीमित मात्रा में उपलब्ध और कई बार इसके साइड इफेक्ट्स भी होते थे। एम्स गोरखपुर के फार्मोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. हीरा भल्ला ने देश के कई नामी एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर एक अनोखा अध्ययन किया है। इस शोध में ऐसी तकनीक विकसित हो गई है जिससे मरीज के शरीर में ही एंटीबॉडी बनने लगेगी। ऐसे में अब मरीज को बाहर से एंटीबॉडी इंजेक्शन की जरुरत नहीं पड़ेगी। यह तकनीक शरीर का इम्यून सिस्टम ऐसे ही एक्टिव करेगी। यह रेबीज वायरस के खिलाफ तुरंत प्रतिक्रिया देने और इंफेक्शन को फैलने से रोकेगी। अभी तक रेबीज के गंभीर मामलों में मरीज को रेबीज इम्यूनग्लोब्युलिन दिया जाता था। यह अधिकतर घोड़े के खून से बनता था। इसकी तैयारी महंगी और जटिल होती थी। इसके साथ ही उपलब्धता भी इससे सीमित रहती थी। नई तकनीक के आने से अब इस प्रक्रिया की जरुरत खत्म होगी। इससे इलाज की लागत कम होगी और ग्रामीण व गरीब मरीजों को जल्द और सुलभ इलाज मिल पाएगा। यदि यह तकनीक बड़े पैमाने पर सफल होगी तो रेबीज के इलाज में यह कोशिश एक नया मोड़ साबित होगी। इससे न सिर्फ मरीज की जान बचने की संभावना बढ़ेगी बल्कि समय और संसाधनों की बचत भी होगी। इसके अलावा वैक्सीन की डिलीवरी और भंडारण की दिक्कतें भी कम होगी।
  • Jalandhar News: विधायक के दफ्तर के सामने गैराज से गाड़ी की बैटरी लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Jalandhar News: विधायक के दफ्तर के सामने गैराज से गाड़ी की बैटरी लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। आए दिन शहर में चोरी की वारदातें हो रही है। वहीं ताजा मामला कांग्रेस विधायक के दफ्तर के सामने बने गैराज से सामने आया है। जहां चोर गैराज में खड़ी कार की बैटरी लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 2 चोरों ने देर रात घटना को अंजाम दिया।

    दरअसल, देर रात 1.15 बजे मुंह ढके एक्टिवा पर सवार 2 व्यक्ति आते है और गैराज में खड़ी गाड़ी की बैटरी निकालकर फरार हो जाते है। घटना दोमोरिया पुल के पास कांग्रेस विधायक के दफ्तर के सामने हुई है। हैरानी की बात यह है कि दोमोरिया पुल के पास रात के समय पुलिस गश्त पर तैनात रहती है और घटना स्थल के सामने कांग्रेस विधायक का दफ्तर है। लेकिन उसके बावजूद चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित हैप्पी ने घटना की शिकायत थाना 3 की पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच का पीड़ित को आश्वासन देकर चली गई।

    पीड़ित ने बताया कि उनका ड्राइवर बीते दिन गाड़ी गैराज में खड़ी करके चला गया था, लेकिन आज सुबह जब वह गाड़ी लेने पहुंचा तो गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई। इस दौरान जब उसने गाड़ी की बैटरी चैक की तो गाड़ी से बैटरी गायब थी। जिसके बाद गाड़ी चालक ने गैराज के मालिक को सूचना दी। गैराज मालिक ने जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक्टिवा सवार 2 चोरों द्वारा मात्र 14 मिनट में घटना को अंजाम दिया गया। बता देंकि पिछले कुछ समय से थाना 3 के अंतगर्त आते इलाके में काफी वारदातें हो गई है, लेकिन पुलिस सिर्फ मामले को सुलझाने का आश्वासन देकर उसे ठंडे बस्ते में डाल देती है। यही कारण है कि पिछले कुछ माह से अभी तक कई केस थाने में पेंडिंग पड़े हुए है।

  • Punjab News: बारिश में स्कूली बच्चों और पुलिस जवानों ने की रिहर्सल, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश में स्कूली बच्चों और पुलिस जवानों ने की रिहर्सल, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई है। वहीं आज बरसात हो रही है, लेकिन उसके बावजूद बच्चों और पुलिस जवानों के हौंसले बुलंद है। जिसके चलते वह बारिश में भी रिहर्सल कर रहे है। देश भर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देश के लिए बलिदान देने वाले वीर योद्धाओं को याद किया जाता है, ताकि युवाओं को याद दिलाया जा सके कि हमारे जवानों ने आज़ादी से पहले आज़ादी की ओर एक कदम बढ़ाने के लिए बलिदान दिए थे।

    वहीं स्वतंत्रता दिवस की रिहर्सल को लेकर आज कुछ तस्वीरें सामने आईं है, जिनमें बारिश के बावजूद स्कूल, कॉलेज के युवा और पुलिस के जवान रिहर्सल के लिए पहुंचे। जहां वह स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने की तैयारी कर रहे थे। इस संबंध में जब युवाओं से बात की गई तो उन्होंने कहा कि 15 अगस्त हमारा स्वतंत्रता दिवस है।

    इस दिन हमारे कई वीरों ने आज़ादी की खुशबू में सांस लेने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। ऐसे में देश के वीर जवानों के बलिदानों को याद करते हुए, आज वे बारिश में भी रिहर्सल करने आए हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमारे वो योद्धा हमारी आज़ादी के लिए अपना खून दे सकते हैं, तो हम उन्हें याद करके बिना बारिश के स्वतंत्रता दिवस को यादगार नहीं बना सकते।

  • Punjab News: बेदखल बेटे और बहू ने घर पर बरसाई ईंटें, देखें CCTV

    Punjab News: बेदखल बेटे और बहू ने घर पर बरसाई ईंटें, देखें CCTV

    लुधियानाः थाना डिवीजन नंबर 7 के अंतगर्त आते इलाके में व्यक्ति और पत्नी द्वारा घर पर ईंटे बरसाई गई। दरअसल, परिवार द्वारा बेटे को बेदखल किया जा चुका है। जिसके बाद अब उक्त व्यक्ति द्वारा घर पर हमला किया गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। परिवार का कहना है कि नशे का आदी होने के कारण उसे बेदखल किया गया है। नशेड़ी बेटे और उसकी पत्नी ने बुजुर्ग सास-ससुर के घर पर ईंटे बरसाई और जमकर तोड़फोड़ की।

    वहीं शोर-शराबा सुन पीड़ित परिवार ने तुरंत पीसीआर दस्ते को भी मौके पर बुलाया। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। पीड़ित परिवार ने थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस को शिकायत दी। जानकारी देते हुए पीड़ित मां सुखविंदर कौर ने कहा कि उसके दो बेटे है। गगनदीप उसका छोटा बेटा है। वह नशा करने का आदी है। उसने बाहर किसी महिला को अपने साथ रखा है।

    वह उस महिला के साथ घर के बाहर आया और जबरदस्ती घर में घुसने की कोशिश की। नशे के कारण ही उसे परिवार ने बेदखल किया है। पीड़ित रणजीत सिंह ने कहा कि गगनदीप मेरा छोटा भाई है। किसी लड़की के साथ वह बाहर रह रहा है। वह लड़की पहले से ही शादीशुदा है। गगनदीप के कारण कई बार उस लड़की के परिवार के साथ हमारा झगड़ा हुआ था। कई बार मामले तक दर्ज हो गए थे। इसी कारण हमने गगनदीप को बेदखल कर दिया है। वह नशा करता है। रात को वह नशा करके घर पर हमला करने आया था। थाना डिवीजन नंबर 7 में शिकायत दर्ज करवाई है।

  • Punjab News: 2 घंटे हुई बरसात से सड़कों पर भरा पानी, फंसे वाहन, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 घंटे हुई बरसात से सड़कों पर भरा पानी, फंसे वाहन, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब के कई जिलों में लगातार कुछ दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज बारिश को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया है। दरअसल, हिमाचल से लगने वाले जिलों में इस बार ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पंजाब में सोमवार से 4 दिनों तक भारी वर्षा हो सकती है। दूसरी ओर जीरकपुर में 2 घंटे हुई बरसात ने प्रशासन की पोल खोल दी है। दरअसल, सड़कों पर भारी मात्रा में पानी भर गया। जिसके कारण कुछ ऑटो सहित वाहन पानी में फंस गए, जिन्हें धक्का लगाकर पानी से निकाला जा रहा है।

    इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि एक ऑटो को सड़कों पर भरे पानी के दौरान गड्ढे से बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत की जा रही है। वहीं दूसरी ओर सड़कों पर भरे गंदे पानी में बच्चे नहा रहे है। वहीं अन्य वीडियो में बाइक पानी में फंस गया। जिसके बाद युवक ने अपने साथी को उतार कर पानी के बीच से बाइक निकाला। दूसरी ओर सड़कों पर भारी पानी होने के कारण दुकानदारों ने दुकानें भी नहीं खोली।

     

  • Aasim Munir की Nuclear धमकी पर भारत सरकार ने दिया करारा जवाब

    Aasim Munir की Nuclear धमकी पर भारत सरकार ने दिया करारा जवाब

    नई दिल्ली: अमेरिकी से पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर की न्यूक्लियर धमकी के एक दिन बाद भारत सरकार ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सूत्रों के अनुसार, भारत सरकार ने मुनीर के इन बयानों को बहुत ही गैर जिम्मेदार बताया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, भारत सरकार ने आसिम मुनीर के न्यूक्लियर धमकी से जुड़े बयान को बहुत ही गैर जिम्मेदाराना बताकर इसको खारिज कर दिया है। सरकार का कहना है कि ऐेसे बयानों से पाकिस्तान क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा को खतरे में डाल रहा है। आसिम मुनीर के बयान पर नई दिल्ली से जुड़े भारत सरकार के सूत्रों ने बताया है कि पड़ोसी मुल्क के बयान न सिर्फ क्षेत्रीय बल्कि वैश्विक सुरक्षा के लिए भी खतरा है। इससे दुनिया को पाकिस्तान के परमाणु क्षमताओं को लेकर चिंतित होना चाहिए। सरकारी सूत्रों ने कहा है कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ ने एक बार फिर से गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है। इसमें न्यूक्लियर हथियार भी शामिल हैं। ऐसे में दुनिया को यह देखना चाहिए कि पाकिस्तान कैसे न सिर्फ क्षेत्रीय सुरक्षा बल्कि वैश्विक सुरक्षा के लिए भी बहुत बड़ा खतरा है। भारत सरकार ने कहा है कि पाकिस्तान आर्मी चीफ का यह बयान उस पैटर्न का हिस्सा है जहां वो बेफिजूल बाते करते हैं। जब भी अमेरिका पाकिस्तानी सेना की मदद करता है तो वो अपने असली रंग दिखा देता है। यह इस बात का संकेत है कि पाकिस्तान में लोकतंत्र है नहीं है वहां पर सेना ही सबकुछ कंट्रोल करती है। पाकिस्तान जैसे नॉन स्टेट एक्टर के हाथों में परमाणु हथियार रखना बहुत खतरनाक है।

    क्या बोले आसिम मुनीर?

    पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने अमेरिका की धरती से भारत के खिलाफ परमाणु धमक भी दी है। उन्होंने कहा कि यदि इस्लामाबाद को भारत से अस्तित्व का खतरा महसूस होता है तो वह आधी दुनिया को अपने साथ में ले डूबेगा। अमेरिका के टैम्पा में आयोजित डिनर करने के लिए पहुंचे आसिम मुनीर ने कहा कि – ‘हम एक परमाणु संपन्न राष्ट्र हैं। यदि हमें लगा कि हम डूब रहे हैं तो आधी दुनिया को अपने साथ में ले डूबेंगे’। read in english:
    India Condemns Pakistani Army Chief’s ‘Nuclear Sabre-Rattling’ Remarks in U.S.
    मुनीर ने भारत के साथ चार दिनों के संघर्ष के बाद दो महीनों में अपनी दूसरी अमेरिकी यात्रा के दौरान सिंधु नदी के नियंत्रण को लेकर भारत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा था कि – ‘हम भारत के बांध बनाने का इंतजार करेंगे और जब वह ऐसा करेगा तो हम इसे दस मिसाइलों से नष्ट कर देंगे। सिंधु नदी किसी भारतीय परिवार की जागीर नहीं है। हमारे पास मिसाइलों की कोई भी कमी नहीं है’। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    ਅਸੀਮ ਮੁਨੀਰ ਦੇ ਬਿਆਨ ‘ਤੇ ਭਾਰਤ ਦਾ ਦੋ ਟੁੱਕ ਜਵਾਬ: ਪਰਮਾਣੂ ਹਥਿਆਰ ਲਹਿਰਾਉਣਾ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦੀ ਆਦਤ, ਭਾਰਤ ਬਰਾਬਰ ਜਵਾਬ ਦੇਣ ਲਈ ਤਿਆਰ!
    गौरतलब है कि मुनीर अभी भी अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर हैं। वह अमेरिकी सेना के जनरल और यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के कमांडर माइकल कुरिला के विदाई समारोह में हिस्सा लेने के लिए वाशिंगटन में गए हैं। कुरिला ने अपने कार्यकाल में आतंकवाद से निपटने के लिए पाकिस्तान को एक अच्छा साझेदार बताया था।
  • Punjab News: खड़ी नाले में जलस्तर बढ़ने से लोगों का निकलना हुआ मुश्किल, देखें वीडियो

    Punjab News: खड़ी नाले में जलस्तर बढ़ने से लोगों का निकलना हुआ मुश्किल, देखें वीडियो

    पठानकोटः पहाड़ों में हो रही भारी बारिश के कारण सभी नदियां और नहरें उफान पर हैं। जिससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ताज़ा तस्वीरें पठानकोट के खड़ी नाले पुल की हैं, जहां बढ़ते पानी के कारण लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि इस जगह पर कई हादसे होने के बावजूद निगम प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

    इस संबंध में जब स्थानीय लोगों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बारिश के दिनों में हर साल ऐसे हालात देखने को मिलते हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों का कहना है कि इस जगह पर बढ़ते पानी के कारण कई हादसे भी होते हैं। इसके बावजूद, प्रशासन गहरी नींद सो रहा है। लोगों ने प्रशासन से इस पुल की मुरम्मत करवाने की मांग की है ताकि इस इलाके में रहने वाले लोग राहत की सांस ले सकें।

  • 680 ग्राम नशीले पदार्थ सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    680 ग्राम नशीले पदार्थ सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    यमुनानगरः हरियाणा के यमुनानगर में एंटीनारकोटिक्स सेल (ANC) ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में ANC के प्रांगण में SHO अरुण कुमार ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि एसपी द्वारा बनाई गई विशेष टीमों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि नशा तस्करी में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। जिसके चलते पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल की अगुवाई में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

    ANC स्टाफ ने आरोपियों के कब्जे से 680 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि यह नशीला पदार्थ एक पल्सर मोटरसाइकिल से बरामद हुआ, जिसे दो आरोपियों अल्ला दीया और अमजद द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा था। अल्ला यमुनानगर का रहने वाला है जबकि अमजद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश का निवासी है। दोनों आपस में रिश्तेदार भी हैं और लंबे समय से इस अवैध कार्य में लिप्त हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों के खिलाफ पहले से भी नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं।

    पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई से साफ है कि जिले में नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है और आगे भी ऐसे ऑपरेशन जारी रहेंगे। SHO ने आम जनता से अपील की है कि नशा तस्करी से संबंधित किसी भी जानकारी को पुलिस के साथ साझा करें ताकि समाज से इस बुराई को खत्म किया जा सके।

  • Punjab News: पुलिस गाड़ी और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

    Punjab News: पुलिस गाड़ी और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

    अमृतसर: झबाल तरनतारन में स्थित कोट धर्मचंद के पास मोटरसाइकिल और पुलिस की गाड़ी में टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार 2 नौजवानों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय सिमरन सिंह पुत्र सख्तर सिंह और विक्रमजीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह दोनों निवासी मनन, मोटरसाइकिल पर सवार होकर झबाल में काम पर आ रहे थे।

    जब वह कोट धर्मचंद के पास सूए के पास पहुंचे, तो तेज गति से कंट्रोल खोते हुए सामने से आ रही पुलिस की गाड़ी से टकरा गए, जिससे मोटरसाइकिल सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।