Punjab News: बेदखल बेटे और बहू ने घर पर बरसाई ईंटें, देखें CCTV

Written by

in

लुधियानाः थाना डिवीजन नंबर 7 के अंतगर्त आते इलाके में व्यक्ति और पत्नी द्वारा घर पर ईंटे बरसाई गई। दरअसल, परिवार द्वारा बेटे को बेदखल किया जा चुका है। जिसके बाद अब उक्त व्यक्ति द्वारा घर पर हमला किया गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। परिवार का कहना है कि नशे का आदी होने के कारण उसे बेदखल किया गया है। नशेड़ी बेटे और उसकी पत्नी ने बुजुर्ग सास-ससुर के घर पर ईंटे बरसाई और जमकर तोड़फोड़ की।

वहीं शोर-शराबा सुन पीड़ित परिवार ने तुरंत पीसीआर दस्ते को भी मौके पर बुलाया। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। पीड़ित परिवार ने थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस को शिकायत दी। जानकारी देते हुए पीड़ित मां सुखविंदर कौर ने कहा कि उसके दो बेटे है। गगनदीप उसका छोटा बेटा है। वह नशा करने का आदी है। उसने बाहर किसी महिला को अपने साथ रखा है।

वह उस महिला के साथ घर के बाहर आया और जबरदस्ती घर में घुसने की कोशिश की। नशे के कारण ही उसे परिवार ने बेदखल किया है। पीड़ित रणजीत सिंह ने कहा कि गगनदीप मेरा छोटा भाई है। किसी लड़की के साथ वह बाहर रह रहा है। वह लड़की पहले से ही शादीशुदा है। गगनदीप के कारण कई बार उस लड़की के परिवार के साथ हमारा झगड़ा हुआ था। कई बार मामले तक दर्ज हो गए थे। इसी कारण हमने गगनदीप को बेदखल कर दिया है। वह नशा करता है। रात को वह नशा करके घर पर हमला करने आया था। थाना डिवीजन नंबर 7 में शिकायत दर्ज करवाई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *