Blog

  • डीजीपी पंजाब ने कोविड-19 के कारण शहीद हुए पंजाब पुलिस के जवानों को श्रद्धांजलि की अर्पित

    डीजीपी पंजाब ने कोविड-19 के कारण शहीद हुए पंजाब पुलिस के जवानों को श्रद्धांजलि की अर्पित

    पीड़ित परिवारों को 3 लाख रुपए की वित्तीय सहायता दी

    डीजीपी वी.के. भावरा ने पंजाब पुलिस के जवानों के बलिदान को मान्यता देने के लिए मैनकाइंड फार्मा का किया धन्यवाद

    कोविड-19 महामारी के कारण पंजाब पुलिस फोर्स के 94 जवानों की जान गई

    जालंधर (वरुण)। डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी.) पंजाब वी.के. भावरा ने आज सम्मान और कृतज्ञता के तौर पर पंजाब पुलिस के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान पंजाब के नागरिकों की रक्षा करते हुए अपनी जान कुर्बान की थीं।

    आज यहाँ फिल्लौर में महाराजा रणजीत सिंह पंजाब पुलिस अकादमी (पी.पी.ए.) में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए डीजीपी ने पंजाब पुलिस के कोविड-19 शहीदों के हरेक परिवार को वित्तीय सहायता के तौर पर 3-3 लाख रुपए के चैक सौंप कर सम्मानित भी किया।

    यह समारोह पंजाब पुलिस के वैलफेयर विंग द्वारा मैनकाइंड फार्मा के सहयोग से महामारी के दौरान शहीद हुए पंजाब पुलिस के कर्मचारियों के परिवारों को सम्मानित करने के लिए करवाया गया। इस मौके पर एडीजीपी कल्याण अर्पित शुक्ला, एडीजीपी शिकायत एम.एफ. फारूकी, डायरैक्टर पी.पी.ए. फिल्लौर ए.डी.जी.पी. अनीता पुंज, मैनकाइंड फार्मा के डिवीजनल सेल्ज मैनेजर सुशील कुमार वेशभूषा और अनिल खंडूरी उपस्थित थे।

    डीजीपी वी.के. भावरा ने उनके बलिदान को अद्वितीय और ना भूलने योग्य करार देते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण पंजाब पुलिस फोर्स के तकरीबन 94 जवानों की जान गई थी, जिनमें दो गज़टिड अधिकारी और 18 होम गार्ड हैं।

    उन्होंने कहा कि चाहे पैसे से इस नुकसान की भरपायी नहीं की जा सकती, यह सरकार द्वारा शहीदों को मान्यता देने के साथ-साथ पीडि़त परिवारों की थोड़ी सी मदद देने का विनम्र सा यत्न है। उन्होंने पारिवारिक सदस्यों को हर तरह की मदद का आश्वासन भी दिया।

    डीजीपी ने मैनकाइंड फार्मा के प्रयास की सराहना की और पंजाब पुलिस के जवानों के बलिदान को मान्यता देने के लिए उनका धन्यवाद किया।

    जि़क्रयोग्य है कि मैनकाइंड फार्मा द्वारा वित्तीय सहायता की पेशकश उनकी पहलकदमी ‘नमन’ के हिस्से के तौर पर की, जिसका मंतव्य कोविड-19 फ्रंटलाईन योद्धाओं के बलिदान को सजदा है, जिन्होंने ड्यूटी से परे जाकर दूसरों की मदद करते हुए अपनी जान कुर्बान की। प्रमुख भारतीय फार्मा कंपनी मैनकाइंड वर्तमान में 20,000 कर्मचारियों के साथ 35 बाहर के देशों में काम कर रही है और विश्व स्तर पर वाजिब कीमतों पर दवाएँ प्रदान करती है।

    ए.डी.जी.पी. कल्याण अर्पित शुक्ला ने कोविड-19 के कारण शहीद हुए पंजाब पुलिस के जवानों के परिवारों का धन्यवाद किया, जो अपना समय निकाल कर अपने प्यारों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस समारोह में शामिल हुए।

    इस मौके पर डी.आई.जी. जालंधर रेंज एस. बूपती, कमांडैंट-कम-डिप्टी डायरैक्टर पी.पी.ए. फिल्लौर हरमनबीर सिंह गिल, ए.आई.जी. कल्याण सुखवंत सिंह गिल और एस.एस.पी. जालंधर ग्रामीण स्वप्न शर्मा भी उपस्थित थे।

  • इन राज्यों में अगले 4 दिन बारिश के आसार, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

    इन राज्यों में अगले 4 दिन बारिश के आसार, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

    नई दिल्ली : बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात ‘असानी’ उत्तर-पश्चिम की ओर आंध्र-ओडिशा तट के करीब बढ़ रहा है. मंगलवार को इसके  पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में पहुंचने पर उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ने और ओडिशा तट से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ने की संभावना है. उससे पहले चक्रवात की वजह से कोलकाता समेत कई इलाकों में तेज बारिश हुई है. इससे कोलकाता में कई जगह जलजमाव की स्थिति देखी गई।

    मौसम विभाग ने चक्रवात ‘असानी’ की गति और तीव्रता के अपने पूर्वानुमान में कहा कि चक्रवाती तूफान के बुधवार को भयानक चक्रवाती तूफान में बदलने और बृहस्पतिवार तक गहरे दबाव में बदलने की संभावना है. आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि चक्रवात पूर्वी तट के समानांतर चलेगा और मंगलवार शाम से बारिश होने का कारण बनेगा। 

    अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ हल्की या मध्यम वर्षा की संभावना है. 10 और 12 मई के दौरान अरुणाचल प्रदेश और 09-12 मई के दौरान असम-मेघालय और मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है. वहीं 08वीं-12वीं के दौरान राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव की स्थिति होने की बहुत संभावना है।

    आईएमडी ने मौसम को लेकर अपने पूर्वानुमान में उत्तर मध्य महाराष्ट्र 09 मई को बारिश की संभावना जताई है. वहीं पश्चिम मध्य प्रदेश में 9 से 12 मई और दक्षिण हरियाणा, दिल्ली और दक्षिण पंजाब में 10 से 12 मई को गरज के साथ बारिश के आसार हैं। 

    10 तारीख की शाम से तटीय ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है. 11 मई को तटीय ओडिशा, उत्तरी आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है। 

  • खालिस्तान का झंडा लगाने वालों के विरुद्ध हो कड़ी कार्रवाईः वीरेंद्र कंवर

    खालिस्तान का झंडा लगाने वालों के विरुद्ध हो कड़ी कार्रवाईः वीरेंद्र कंवर

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने धर्मशाला में खालिस्तान का झंडा लगाने वालों के विरुद्ध देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से अपील करते हुए कहा कि दोषियों के कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए और उनसे सख्ती से निपटा जाना चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा घटित न हो। कंवर ने कहा कि देश की एकता व अखंडता से किसी को भी खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जा सकती है और इस मामले की जल्द से जल्द जांच पूरी कर दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए। 
    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि धर्मशाला में खालिस्तान के झंडे लगाने की हिमाचल प्रदेश की जनता एक सुर में निंदा करती है। पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद से अराजकता फैलाने वालों और देशद्रोही तत्वों के हौसले बुलंद हुए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि भी है और वीरभूमि भी है। यहां बलिदान देने वालों की कमी नहीं है तथा देश पर जब भी संकट आया है, तो हिमाचल प्रदेश के नौजवान सबसे आगे चट्टान की तरह खड़े हुए हैं और खालिस्तान समर्थकों की ऐसी हरकतों का हिमाचल प्रदेश के युवा पूरी दृढ़ता के साथ मुकाबला करेंगे। वीरेंद्र कंवर ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से ऐसा दुस्साहस करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कदम उठाने की मांग की है।
  • मदरसे में पढ़ाने वाले मुफ्ती पर लगे आरोप, 11 साल के मासूम से19 बार कुकर्म, आरोपी फरार

    मदरसे में पढ़ाने वाले मुफ्ती पर लगे आरोप, 11 साल के मासूम से19 बार कुकर्म, आरोपी फरार

    मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक 11 साल के मासूम के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। मदरसे में पढ़ाने वाले मुफ्ती पर आरोप है कि उसने 11 साल के बच्चे के साथ 19 बार कुकर्म किया। घटना सामने आने के बाद आरोपी फरार हो गया है। उधर, पुलिस ने मुफ्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्चा सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र का  रहने वाला है। बच्चा मेरठ के मवाना में मदरसे में पिछले डेढ़ साल से रह रहा था।

    ईद के दिन बच्चे ने सहारनपुर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। बच्चे ने बताया कि मुफ्ती अलग कमरे में ले जाकर कुकर्म और गंदी बात करता था. अन्य बच्चों के साथ भी आरोपी ऐसी ही घिनौनी हरकत करता है. इसके बाद परिजन रविवार को मवाना थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई. पुलिस की जांच में यह भी मामला आया है कि मदरसे के मुफ्ती ने कई अन्य बच्चों से भी गलत काम किया है. घटना के बाद पीड़ित परिवार और अन्य लोगों में आक्रोश है. लोगों ने आरोपी को गिरफ्तार करने और रासुका लगाने की मांग की है. बता दें कि मेरठ के कस्बा मवाना में दावातुल इस्लाम के नाम से मदरसा है।

    मामले में मवाना पुलिस मदरसे में जांच करने पहुंची. मदरसे में बताया गया कि वहां 24 बच्चे हैं. पुलिस ने कई अन्य बच्चों के भी बयान दर्ज किए हैं. कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि मुफ्ती ने अपनी संपत्ति पर अवैध मदरसा खोल रखा है. इसकी आड़ में पढ़ने वाले बच्चों से कई सालों से दरिंदगी कर रहा है. एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि पूरे मामले में जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • सहकारी समिति सदस्यों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    सहकारी समिति सदस्यों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिला सहकारी विकास संघ सीमित (ऊनकोफैड) द्वारा कोटलां खुर्द कृषि सेवा सहकारी सभा के साधारण सदस्यों को सहकारी सभा की कार्यप्रणाली से अवगत करवाने करवाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण शिवर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता ऊनकोफैड के चेयरमैन राजेन्द्र शर्मा ने की।
    ऊनकोफैड के चेयरमैन राजेन्द्र शर्मा ने अपने सम्बोधन में सभा के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सदस्यों की कृषि, ऋण व जन वितरण प्रणाली में उपभोक्ता वस्तुओं की आपूर्ति की जरूरतों को पूरा करने में कार्य करती हैं। सभा की प्रबंधक कमेटी इन उद्देश्यों की पूर्ति की व्यवस्था करती हैं।
    उन्होंने बताया कि साधारण सदस्य सभा की प्रबंधक कमेटी की चुनाव प्रक्रिया में भाग लेते है। अपने मताधिकार का प्रयोग करके प्रबंधक के सदस्य को चुनते हैं। चुने हुए प्रबंधक कमेटी के सदस्य प्रधान व उपप्रधान का चुनाव करते हैं। चुनाव की अवधि पांच वर्ष निर्धारित हैं। प्रबंधक कमेटी को सभा की साधारण सभा द्वारा प्रबंधन की शक्तियां हासिल होती है। इसलिये सभा में संचालन की जिम्मेदारी उन पर निर्धारित है। यदि सभा में अनियमितता पाई जाती है तो उसकी जिम्मेदारी भी प्रबंधक कमेटी पर पड़ती है। सभा के साधारण सदस्य को प्रबंधक कमेटी को चुनने व सभा के साथ कारोबार में अपनी कृषि सम्बन्धित, ऋण व उपभोक्ता वस्तुओं की आपूर्ति करने का अधिकार प्राप्त हैं। इसके इलावा सभा के वार्षिक अधिवेशन में सभा के वार्षिक अंकेक्षण रिपोर्ट पर चर्चा उपरांत पारित करने के साथ सभा की प्रबंधक कमेटी द्वारा लिए निर्णयों की समीक्षा कर अनुमोदन करने का अधिकार प्राप्त हैं। इस अवसर पर सहकारी सभा के प्रधान मंगल सिंह, सचिव रविन्द्र शर्मा सहित सभा के सदस्यों ने भाग लिया।
  • NIA का बड़ा एक्शन, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का सहयोगी गिरफ्तार

    NIA का बड़ा एक्शन, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का सहयोगी गिरफ्तार

    मुंबई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पाकिस्तान स्थित गैंग्स्टर दाऊद इब्राहिम के सहयोगियों और कुछ हवाला ऑपरेटरों के खिलाफ मुंबई में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी की है. नागपाड़ा, गोरेगांव, बोरीवली, सांताक्रूज, मुंब्रा, भिंडी बाजार समेत अन्य इलाकों में स्थिति अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथियों के ठिकानों पर एनआईए ने यह कार्रवाई की है. कई हवाला ऑपरेटर और ड्रग पेडलर दाऊद से जुड़े थे और एनआईए ने इस संबंध में फरवरी में केस रजिस्टर किया था. उसी सिलसिले में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. एनआईए ने मुंबई में सलीम फ्रूट के आवास पर छापेमारी के बाद उसको हिरासत में लिया है और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए हैं. वह दाऊद इब्राहिम का सहयोगी है।

    आपको बता दें कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी को संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवादी संगठन घोषित कर, उस पर प्रतिबंधित लगा रखा है. संयुक्त राष्ट्र ने 2003 में 1993 मुंबई बम धमाकों के मुख्य आरोपी दाऊद इब्राहिम को ग्लोबल आतंकी घोषित कर उसके सिर 25 मिलियन डॉलर का इनाम रखा था. एनआईए सूत्रों के मुताबिक जिस केस में यह छापेमार कार्रवाई हुई है, उसी मामले में एनसीपी नेता और महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार में मंत्री नवाब ​मलिक गिरफ्तार किए गए हैं. वह फिलहाल जेल में बंद हैं. आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसी साल फरवरी में दाऊद इब्राहिम से जुड़े मामलों की जांच एनआईए को सौंपी थी।

    दाऊद इब्राहिम और उसकी डी-कंपनी पर भारत में टेरर फंडिंग, नार्को टेरर, ड्रग्स स्मगलिंग और फेक करेंसी सर्कुलेट करने का आरोप है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दाऊद इब्राहिम और डी-कंपनी को लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और अल-कायदा जैसे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के साथ मिलकर भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने का दोषी पाया है. एनआईए दाऊद इब्राहिम और डी-कंपनी के अलावा छोटा शकील, जावेद चिकना, टाइगर मेनन, इकबाल मिर्ची (मृत), दाऊद की बहन हसीना पारकर (मृत) से जुड़े मामलों की जांच भी करेगी।

    भारत की ‘मोस्‍ट वांटेड’ लिस्‍ट में शामिल दाऊद इब्राहिम पाकिस्‍तान में बैठकर अपना अवैध कारोबार चला रहा है. इस बारे में भारत की इंटेलिजेंस एजेंसियां कई बार जानकारी मुहैया करा चुकी हैं कि उसे पाकिस्‍तान की सरकार का पूरा समर्थन प्राप्‍त है. भारत ने इस बारे में पाकिस्‍तान सरकार को कई बार सुबूत भी सौंपे हैं. पाकिस्‍तान को सौंपे गए डोजियर में दाऊद इब्राहिम के पूरे पते का भी जिक्र किया जा चुका है. दाऊद इब्राहिम पाकिस्‍तान के पूर्व क्रिकेटर मियांदाद का समधी भी है. वह कराची के एक पॉश इलाके में रहता है।

  • 6 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, स्टेशन मास्टर को मिली चिट्ठी

    6 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, स्टेशन मास्टर को मिली चिट्ठी

    रुड़की। उत्तराखंड में रुड़की रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को एक धमकी भरा पत्र मिला है, जिसमें लक्सर, नजीबाबाद, देहरादून, रुड़की, ऋषिकेश और हरिद्वार रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. यह धमकी भरा पत्र भेजने वाले ने खुद को आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का एरिया कमांडर सलीम अंसारी बताया है।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक को शनिवार शाम एक धमकी भरा पत्र मिला, जो बेहद टूटी-फूटी हिंदी में लिखा हुआ है. इसमें उत्तराखंड के 6 रेलवे स्टेशनों के साथ ही हरिद्वार में मंशा देवी, चंडी देवी समेत अन्य धार्मिक स्थलों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. इस चिट्ठी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को निशाना बनाने की धमकी दी गई है. इसे लेकर उत्तराखंड के रेलवे स्टेशनों सहित प्रमुखता स्थानों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

    इस धमकी भरी चिट्ठी की खबर मिलते ही देहरादून से लेकर हरिद्वार तक सतर्कता बढ़ा दी गई है. हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें पहले भी ऐसे धमकी भरे पत्र मिले हैं। रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक को अप्रैल 2019 में भी इसी तरह का धमकी भरा पत्र मिला था. ऐसे में पुलिस ने पूर्व में मिले इस तरह के धमकी भरे पत्रों की हैंडराइटिंग का मिलान किया, तो उन्होंने राहत की सांस ली।

    उत्तरांखड के डीजीपी अशोक कुमार ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि ‘रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक को 7 मई की शाम को एक पत्र मिला, जिसमें लक्सर, नजीबाबाद, देहरादून, रुड़की, ऋषिकेश और हरिद्वार जैसे 6 रेलवे स्टेशनों उड़ाने की धमकी दी गई थी.’ उन्होंने इसके साथ ही बताया कि ‘धमकी वाला पत्र जैश के एरिया कमांडर सलीम अंसारी के नाम से भेजा गया था.’ एएनआई से बातचीत में उन्होंने बताया कि ‘यह एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति है, जो पिछले 20 सालों से इसी तरह के धमकी भरे पत्र भेज रहा है. फिर भी एहतियात बरती जा रही है।’

  • Elon Musk के एक टवीट ने मचाई सनसनी’

    Elon Musk के एक टवीट ने मचाई सनसनी’

    नई दिल्ली। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. हाल ही में उनका एक ट्वीट फिर चर्चा का केंद्र बना हुआ है. उन्होंने अपने ट्वीट में अपने ‘संदिग्ध मौत’ के बारे में बात की है. इसके बाद ट्विटर पर इसको लेकर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी.  बता दें कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने हाल ही में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर को खरीदा है, यह डील 44 बिलियन डॉलर में पूरी हुई है।  

    मस्क के शुरूआती दिनों की बात करें तो वह एक कनाडियन मां और दक्षिण अफ्रीकी श्वेत पिता की संतान हैं. उनका जन्म दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में हुआ था. शुरूआती पढ़ाई के बाद उन्होंने प्रिटोरिया विश्वविद्यालय में दाखिला लिया, लेकिन कुछ ही समय बाद 17 साल की उम्र में कनाडा चले गए. कुछ समय तक कनाडा में रहने के बाद उन्होंने अमेरिका का रूख किया और अपनी किस्मत के दरवाले खोल लिए।

    पेंसिलवेनिया विश्वविद्यालय से उन्होंने अर्थशास्त्र और भौतिकी में बैचलर की डिग्री ली और 1995 में कैलिफोर्निया चले गए, जहां उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया. लेकिन फिर पढ़ाई करने की बजाय काम धंधा करने का फैसला किया और अपने भाई के साथ मिलकर जिप2 नाम से वेब साफ्टवेयर कंपनी बना डाली।

  • राशिफल (सोमवार 09 अप्रैल 2022), जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (सोमवार 09 अप्रैल 2022), जानिए कैसा रहेगा आपका दिन


    मेषः धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कुबुद्धि हावी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मित्रों से संबंध सुधरेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है।

    वृषः वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग परेशानी का कारण रह सकता है। दूसरों के कार्य में दखल न दें। बड़ों की सलाह मानें। लाभ होगा। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। धैर्य रखें।

    मिथुनः प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बेवजह कहासुनी हो सकती है। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

    कर्कः किसी अपने के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शत्रु पस्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी।

    सिंहः घर के सदस्यों के स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे।

    कन्याः शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। बेवजह कहासुनी हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। धैर्य रखें।

    तुलाः घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शुभ समय। शत्रु पस्त होंगे। सुख के साधन जुटेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। लंब समय से रुके कार्य सहज रूप से पूर्ण होंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। शेयर मार्केट में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

    वृश्चिकः घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। अज्ञात भय रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

    धनुः आंखों का ख्याल रखें। अज्ञात भय सताएगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन आ सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। लॉटरी व सट्टे से दूर रहें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

    मकरः स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी अप‍रिचित पर अतिविश्वास न करें। विवाद से क्लेश होगा। दूसरों के उकसाने में न आएं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। कोई बड़ी समस्या आ सकती है। धैर्य रखें।

    कुंभः सुख के साधन प्राप्त होंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। शारीरिक कष्ट संभव है तथा तनाव रहेंगे।

    मीनः आराम तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। यश बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी जिसका तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रमाद न करें। चोट व रोग से परेशानी संभव है।

  • कमिश्नरेट पुलिस द्वारा नशा तस्करी, चोरी और सनैचिंग में शामिल 10 आरोपी गिरफ़्तार

    कमिश्नरेट पुलिस द्वारा नशा तस्करी, चोरी और सनैचिंग में शामिल 10 आरोपी गिरफ़्तार

    जालंधर (वरुण)। कमिश्नरेट पुलिस ने चोरी, नशा तस्करी और सनैचिंग की वारदातों में शामिल 10 अपराधियों को गिरफ़्तार किया गया है। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह तूर ने बताया कि कमिशनरेट पुलिस की तरफ से ग़ैर -सामाजिक तत्वों को रोकने  के लिए एडीसीपी गुरबाज सिंह के नेतृत्व में विशेष मुहिम की शुरुआत की गई है, जिस का मनोरथ विशेष चैकिंग के द्वारा शहर में अमन -कानून को बरकरार रखने और दूसरी तरफ़ शहर को नशा मुक्त करना है। उन्होंने बताया कि ए.सी.पी.निरमल सिंह और एस.एच.ओ.रामा मंडी नवदीप सिंह  ने सूर्या इनकलेव में जांच की  तो पुलिस की तरफ से नीरू अरोड़ा पत्नी लेट मनमोहन लाल को 12 नशों के टीकों के साथ गिरफ़्तार किया गया। उन्होंने बताया कि नशीले टीकों की सप्लाई करने वाली नीरो ख़िलाफ़ पहले ही एक्साईज एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पहले ही पाँच केस दर्ज किये गए हैं। 

    इसी तरह  पुलिस ने सीमा पत्नी लेट सुनील को 300 ग्राम गाँजा के साथ संतोषी नगर नज़दीक काज़ी मंडी और बबीता पत्नी लहौरी राम को 220 ग्राम गाँजा के साथ गिरफ़्तार किया गया है। इसी के साथ मनजीत पुत्र जीत को ग़ैर कानूनी शराब , नीरू अरोड़ा, सीमा और बबीता के ख़िलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पर्चा दर्ज किया गया है और मनजीत के ख़िलाफ़ एक्साईज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया  है। 

    पुलिस कमिश्नर तूर  ने बताया कि बस्ती बावा खेल की पुलिस की तरफ से चोरी और सनैचिंग गैंग का पर्दाफाश करते तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान वीरू सिंह उर्फ वीरू पुत्र सुच्चा सिंह, सन्दीप कुमार उर्फ पिंका पुत्र परमजीत सिंह और अमरजीत सिंह उर्फ अमन पुत्र सतनाम सिंह के तौर पर हुई है। इस गिरोह से पाँच मोबायल फ़ोन, एक तेजधार हथियार और एक बिना नंबर की ऐक्टिवा बरामद की गई है। यह गिरोह चोरी और सनैचिंग की अनेकों वारदातों शामिल था। 

    इसी तरह डिविज़न नंबर 8की पुलिस की तरफ से नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते इस के तीन सदस्यों को गिरफ़्तार किया गया है।  पकड़े गए आरोपियों की पहचान विकास उपाध्याय पुत्र इस नारायण उपाध्याय, गुरप्रीत सिंह उर्फ साजन पुत्र गुरजीत सिंह और मनी कुमार पुत्र शिव कुमार के तौर पर हुई है। आरोपियों से  19 ग्राम हेरोइन के इलावा एक इनफीलड मोटरसाईकल नंबर पीबी 07 बीसी 5105 बरामद किया गया है। 

    सीपी तूर ने बताया कि आने वाले दिनों में भी इस मुहिम को ओर तेज़ किया जायेगा और दोषियों के ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जायेगी।