Blog

  • भारी वाहनों द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर की जाएगी सख्त कारवाई : सीपी तूर

    भारी वाहनों द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर की जाएगी सख्त कारवाई : सीपी तूर

    6 से 10 बजे तक भारी वाहनों के दाख़िले पर रोक हेतु विशेष मुहिम की शुरूआत

    जालंधर (वरुण)। कमिश्नरेट पुलिस की ओर से शहर में प्रातःकाल 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के दाख़िले की रोक सम्बन्धित विशेष मुहिम की शुरुआत की गई। पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह तूर ने कहा कि हम यह यकीनी बनाएंगे कि किसी भी घटना को रोकने के लिए इस समय दौरान कोई भी भारी वाहन शहर में दाख़िल न हो सके। 

    पुलिस कमिश्नर ने पुलिस कर्मियों को बताया कि यदि नियमों का उल्लंघन होता है तो वह सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाए । नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के ख़िलाफ़ कानून अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए और किसी को भी शहर निवासियों की जान- माल को खतरे में डालने की आज्ञा नहीं दी जायेगी। 
     पुलिस के सीनियर आधिकारियों की तरफ से शहर निवासियों की सुरक्षा के मद्देनज़र मुहिम की निजी तौर पर निगरानी की जा रही है। पुलिस आधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि मुहिम दौरान अचानक चैकिग की जाये ताकि कानून को सही ढंग के साथ लागू किया जा सके। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाज़त नहीं दी जायेगी और ऐसा करने वालों ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जायेगी। 

    पुलिस कमिश्नर की तरफ से इस मुहिम में आम लोगों से पूर्ण सहयोग की भी मांग की गई। उन्होंने कहा कि यदि कोई वाहन नियमों को तोड़ता है या कोई पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी सही ढंग के साथ नहीं निभाता तो लोगों को तुरंत यह उनके ध्यान में लाना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह ऐसे वाहनों और पुलिस कर्मियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करेंगे। 

    पुलिस कमिश्नर की तरफ से ए.डी.सी.पी., ए.सी.पी., जोन इंचार्जों (चार इंस्पेक्टरों और चार सब इंम्पैक्टरों) के साथ इस संदेश को निचले स्तर तक पहुंचाने सम्बन्धित मीटिंग की गई। इस मौके अअतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर पुलिस मीर सुहैल और अन्य  उपस्थित थे। 

     

  • स्कूल बिल्डिंग पर गिरा बम, 60 लोगों के मारे जाने की आशंका

    स्कूल बिल्डिंग पर गिरा बम, 60 लोगों के मारे जाने की आशंका

    कीव: यूक्रेन में रूस के हमले लगातार जारी है. पूर्वी यूक्रेन के लुहान्सक इलाके में स्थित गांव के स्कूल में बम गिरने के बाद हुए भीषण विस्फोट में करीब 60 लोगों के मारे जाने की आशंका है. रविवार को राज्य के गवर्नर ने इसकी जानकारी दी. सेरहीये गैडाई ने बताया कि रूस की सेना ने इस भीषण हमले को शनिवार को अंजाम दिया.

    न्यूज एजेंसी के मुताबिक, लुहान्सक के गर्वनर के अनुसार, रशियन आर्मी ने शनिवार दोपहर बिलोहोरिवका में एक स्कूल को निशाना बनाते हुए उस पर बम गिरा दिया. जहां करीब 90 लोगों ने शरण ले रखी थी. धमाके के बाद स्कूल की इमारत में आग लग गई.

    सोशल मीडिया एप पर इस घटना की जानकारी देते हुए गवर्नर ने कहा कि, करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया. मलबा हटाने पर दुर्भाग्य से सिर्फ दो लोगों के शव मिले. 30 लोगों को इमारत से सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया. इनमें से 7 लोग घायल हो गए थे. जबकि बाकी बचे 60 लोगों का पता नहीं चला, उनके हमले में मारे जाने की आशंका है.

    हालांकि न्यूज एजेंसी ने इस रिपोर्ट को वेरिफाई नहीं किया है. दोनों देशों के बीच जारी युद्ध में यूक्रेन लगातार रूस पर निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाता आया है.

    इससे पहले मारियुपोल शहर में स्थित स्टील प्लांट पर भी रूस की सेना भीषण हवाई हमले और गोला बारी की थी. जहां यूक्रेनी नागरिकों के साथ-साथ सेना के जवान भी मौजूद थे. हालांकि शनिवार को सभी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को अज़ोवस्टल प्लांट से निकाला लिया गया.

    इससे पहले रूसी सेना ने पिछले महीने मारियुपोल थियेटर पर मिसाइल से हमला किया था. इस भीषण हमले में 600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की बात सामने आई थी. यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस यूक्रेन में जंग खत्म नहीं करना चाहता है. क्योंकि वह अन्य यूरोपीय देशों पर कब्जा करने की मंशा रखता है.

  • गिरफ्तारी पर मिली राहत के बाद तजिंदर बग्गा ने जारी किया वीडियो….

    गिरफ्तारी पर मिली राहत के बाद तजिंदर बग्गा ने जारी किया वीडियो….

    नई दिल्ली: बीजेपी नेता तेजिंदर बग्गा को लेकर जमकर सियासी घमासान के बीच पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर 10 मई तक रोक लगा दी है। इसके बाद बग्गा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर वीडियो जारी कर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, मैं धन्यवाद करता हूं पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का, अल्पसंख्यक आयोग का जिन्होंने यह दर्शाया है कि इस देश में कानून का राज है। यदि अरविंद केजरीवाल सोचते हैं कि सत्ता और पुलिस के बल पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को डरा और झुका सकते हैं तो वह एक नहीं सौ मुकदमे दर्ज करा दीजिए।

    अरविंद केजरीवाल ने अपने प्रवक्ताओं और पंजाब के मंत्रियों को मेरे खिलाफ उतार दिया। यह दर्शाता है कि वह बहुत डरे हुए हैं और आपको नींद नहीं आ रही है। मैं राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का धन्यवाद देता हूं जिन्होंने पगड़ी ना पहनने के मामले पर पंजाब सरकार से सवाल पूछा है और मुझे यकीन है अल्पसंख्यक आयोग के नोटिस के बाद दोषियों को सजा दी जाएगी। उन्होने उस दिन का जिक्र करते हुए बताया कि, मैंने पंजाब पुलिस को बार-बार कहा था कि नंगे सिर बाहर नहीं जाया जाता है, मैंने उनसे ढकने की इजाजत मांगी, लेकिन मुझसे कहा गया कि सिर तेरा पंजाब में जाकर ढंकवाया जाएगा। वहीं पंजाब पुलिस की एक महिला कर्मी ने अपने साथियों को कहा था कि सिर ढकने दीजिए लेकिन किसी ने नहीं सुनी। दरअसल पंजाब पुलिस ने भड़काऊ भाषण देने, दुश्मनी को बढ़ावा देने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बग्गा के खिलाफ मोहाली निवासी आम आदमी पार्टी की नेता सनी अहलूवालिया ने शिकायत दर्ज कराई थी।

  • जल शक्ति विभाग में इस वित्त वर्ष 4000 पद भरे जाएंगे : मुकेश अग्निहोत्री

    जल शक्ति विभाग की कार्यशाला में बोले उपमुख्यमंत्री, कर्मचारियों के हित में होंगे निर्णायक फैसले

    ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जल शक्ति विभाग में इस वित्त वर्ष करीब 4000 पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्याप्त मैनपावर के बिना कोई भी योजना सफल नहीं हो सकती। इसलिए सरकार विभाग को सुदृढ़ बनाने के साथ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दे रही है।

    उपमुख्यमंत्री शनिवार को हरोली के पालकवाह ऑडिटोरियम में जल शक्ति विभाग, हमीरपुर जोन द्वारा आयोजित जलापूर्ति एवं सिंचाई योजनाओं के संचालन, रखरखाव एवं जल गुणवत्ता निगरानी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया।
    उन्होंने नव नियुक्त पैरा पंप ऑपरेटरों, पैरा फिटरों, मल्टीपरपज वर्कर्स तथा वाटर गार्ड्स को विभाग का ध्वजवाहक बताते हुए कहा कि प्रदेश के लोगों तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि उनका भविष्य उज्ज्वल है और उन्हें धैर्य के साथ कार्य करते रहना चाहिए। यह 58 वर्ष तक पेंशन लाभ वाली नौकरी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में इन कर्मचारियों के हित से जुड़े निर्णायक फैसले लिए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में पेयजल की गुणवत्ता सुधारने और जल शुद्धिकरण व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए लगभग 2000 करोड़ रुपये की व्यापक योजना लागू की जाएगी। योजना के तहत आधुनिक तकनीक आधारित जल शुद्धिकरण प्रणालियां स्थापित की जाएंगी, जिससे प्रदेशवासियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होगा तथा जलजनित बीमारियों में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग इस योजना को चरणबद्ध ढंग से लागू कर रहा है।

     

    उन्होंने बताया कि कांगड़ा जिले की फिना सिंह सिंचाई परियोजना को पूरा करने के लिए 300 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल शक्ति विभाग की करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। उपमुख्यमंत्री ने नशे के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई में सभी से सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि नशे से जुड़े मामलों में संलिप्त 36 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार इस विषय पर किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतेगी।

    उन्होंने कहा कि विकास कार्यों पर राजनीति करने वालों को जनता भली-भांति जानती है। भाजपा नेताओं पर चुटकी लेते हुए कहा कि जो स्वयं कोई उपलब्धि नहीं गिना सकते, उन्हें दूसरों के किए विकास कार्य भी नहीं सुहाते। उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य ‘स्वर्णिम और विकसित हरोली’ का निर्माण है। वह राजनीति नहीं, विकास की राजनीति में विश्वास रखते हैं और जनता के हित में काम करते रहेंगे।

    उपमुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अगले वर्ष से जल शक्ति विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने की परंपरा शुरू की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने उत्कृष्ट कार्य और व्यवहार से लोगों का विश्वास जीतें तथा विभाग की प्रतिष्ठा को और मजबूत करें।

    मुख्य अभियंता जल शक्ति विभाग रोहित दूबे ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी ‘हर घर, हर खेत तक पानी’ के लक्ष्य को साकार करने के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं।

    कार्यशाला के दौरान अधीक्षण अभियंता, हमीरपुर विकास कपूर ने जल गुणवत्ता, सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल के मानकों तथा स्वच्छता संबंधी उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। वहीं अधिशाषी अभियंता, मंडी ललिता ने जल गुणवत्ता परीक्षण, क्लोरीनेशन, पेयजल योजनाओं के नियमित रखरखाव, सुरक्षा मानकों तथा आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से प्रस्तुति दी।

    इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री, जिला परिषद सदस्य केवल सिंह, सुलिंदर कौर एवं ज्योति वाला, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रशांत रॉय, पंचायत समिति सदस्य मधु धीमान, कांग्रेस नेता सतीश बिट्टू, प्रमोद कुमार, जसपाल जस्सा, मेहताब ठाकुर, मुख्य अभियंता हमीरपुर जोन रोहित दुबे, अधीक्षण अभियंता हमीरपुर विकास कपूर, अधीक्षण अभियंता ऊना नरेश धीमान, अधिशाषी अभियंता ऊना पुनीत शर्मा, अधिशाषी अभियंता मंडी ललिता सहित जल शक्ति विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • जनप्रतिनिधियों के सहयोग से और मजबूत होगा विकास का हरोली मॉडल : अग्निहोत्री

     

    नवनिर्वाचित प्रधानों व उप प्रधानों का सम्मान, गांवों के समग्र विकास के लिए मिलकर काम करने का आह्वान

    ऊना, सुशील पंडित : हरोली विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित प्रधानों और उप प्रधानों के सम्मान में वीरवार को जनप्रतिनिधि सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया। ऊना के गुलमोहर होटल में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए गांवों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी हैं और गांवों के विकास की असली ताकत हैं। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि जनता को साथ लेकर पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करें। उनकी ओर से जनप्रतिनिधियों को हर स्तर पर पूरा सहयोग दिया जाएगा, ताकि पंचायतों के विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र ने प्रदेश में विकास की एक अलग पहचान बनाई है। अब ‘हरोली ब्रांड’ को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि विकास और जनकल्याण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को पूरी गंभीरता से सुना जाएगा। उनकी आवाज को पूरा सम्मान मिलेगा तथा पंचायतों से जुड़े प्रत्येक विषय पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, खेल, रोजगार और जनकल्याण से जुड़े सभी क्षेत्रों में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। प्रत्येक पंचायत का संतुलित और योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। सम्मेलन में उपस्थित नवनिर्वाचित प्रधानों और उप प्रधानों ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में हरोली विधानसभा क्षेत्र को विकास के नए आयाम देने का सामूहिक संकल्प लिया। उन्होंने जनसहभागिता, आपसी समन्वय और पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक पंचायत के विकास को नई दिशा देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं ग्राम पंचायत पंजाबर के प्रधान रणजीत सिंह राणा ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि मिलकर हरोली विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। सम्मेलन में ग्राम पंचायत प्रधानों, उप प्रधानों तथा जिला परिषद सदस्यों सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।  
  • पंजाब का पर्यटन अब वैश्विक मानचित्र पर चमकेगा: मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद की सांस्कृतिक विकास की नई योजना

    Title: “पंजाब का पर्यटन अब वैश्विक मानचित्र पर चमकेगा: मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद की सांस्कृतिक विकास की नई योजना” Meta Description: “पर्यटन मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने पंजाब के पर्यटन को वैश्विक स्तर पर ले जाने की योजना बनाई, स्थानीय संस्कृति, त्योहारों और अनूठी पर्यटन पहलों पर जोर।” Slug: “punjab-tourism-global-vision-tarunpreet-singh-sond” SEO Keyword Tags: पंजाब पर्यटन, तरुणप्रीत सिंह सौंद, सांस्कृतिक मामले, गांव पर्यटन, भोजन पर्यटन, पंजाब के त्योहार

    पंजाब का वैश्विक पर्यटन दृष्टिकोण: “पंजाब का नाम वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर चमकेगा”

    Highlights:
    1. नई पर्यटन दृष्टि: पंजाब में पारंपरिक धार्मिक पर्यटन से परे जाकर, ग्रामीण और पाक कला पर्यटन पर जोर दिया जाएगा।
    2. स्थानीय कलाकारों का समर्थन: सरकार आधिकारिक कार्यक्रमों में अनाम गायक, कवि और नाटककारों को मंच और अवसर प्रदान करेगी।
    3. बुनियादी ढांचे की पहल: हरियाणा सीमा पर सांस्कृतिक प्रवेश द्वार और साहिबजादों की याद में फतेहगढ़ साहिब में विशेष स्मारक का निर्माण।
    चंडीगढ़, 5 नवंबर, 2024: पंजाब सरकार के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने पंजाब को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करने की योजना बनाई है। चंडीगढ़ स्थित पंजाब हेरिटेज एंड टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड में हुई एक समीक्षा बैठक में, सौंद ने अधिकारियों को पारंपरिक धार्मिक पर्यटन के अलावा पंजाब के पर्यटन क्षेत्र के विकास और विस्तार पर जोर देने का निर्देश दिया।

    पर्यटन का विस्तार

    मंत्री सौंद ने पंजाब के पर्यटन क्षेत्र की विशाल संभावनाओं को रेखांकित करते हुए पर्यटन की विविधताओं पर आधारित नीति विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने “गांव पर्यटन” को बढ़ावा देने का प्रस्ताव रखा, जो ग्रामीण अनुभवों की गहराई को प्रस्तुत करेगा, साथ ही पंजाब के प्रसिद्ध व्यंजनों पर आधारित “भोजन पर्यटन” योजना भी शामिल की जाएगी। सौंद ने कहा, “पंजाब का भोजन दुनिया भर में प्रसिद्ध है, और पर्यटक इसे वास्तविक रूप से अनुभव कर सकें इसके लिए प्रयास किए जाने चाहिए।” पंजाब की सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने के लिए सौंद ने स्थानीय त्योहारों और मेलों का आयोजन बड़े पैमाने पर करने का सुझाव दिया, जिससे अधिक से अधिक पर्यटक पंजाब की समृद्ध संस्कृति का हिस्सा बन सकें। उन्होंने विभाग को एक संरचित योजना तैयार करने के निर्देश दिए, जिससे प्रमुख त्योहारों का भव्य आयोजन किया जा सके।

    स्थानीय कलाकारों और सोशल मीडिया पर विशेष जोर

    सौंद ने स्थानीय कलाकारों, जैसे कि कवि (कविशर), गायक, और नाट्य कलाकारों को समर्थन देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के लिए प्रतिबद्ध है।” उन्होंने विभागीय पोर्टल पर इन कलाकारों का पंजीकरण कराने का निर्देश भी दिया, ताकि उन्हें आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिल सके और पहचान मिल सके। इसके साथ ही, मंत्री ने पंजाब के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर व्यापक प्रचार की महत्ता को भी रेखांकित किया। समीक्षा बैठक में पंजाब की पहचान को बढ़ावा देने वाली आधारभूत परियोजनाओं पर भी चर्चा की गई। हरियाणा बॉर्डर पर एक “प्रवेश द्वार” के निर्माण और सौंदर्यीकरण की योजना बनाई जा रही है, जो पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाएगा। इसके अलावा, मंत्री ने फतेहगढ़ साहिब में साहिबजादों की याद में एक विशेष स्मारक बनाने की योजना भी साझा की। बैठक में विभाग के सचिव मलविंदर सिंह जग्गी और निदेशक श्रीमती अमृत सिंह समेत वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। उन्होंने केंद्रीय सरकार के साथ समन्वय से परियोजनाओं को आगे बढ़ाने और पंजाब के पर्यटन क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रीय नीतियों का सर्वोत्तम उपयोग करने पर चर्चा की।
  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस मुलाजिम की मौत

    अमृतसरः संदिग्ध परिस्थितियों में एक पुnfस मुलाजिम का शव बरामद हुआ है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। मुलाजिम के मौते के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चला पाया है। वहीं इस मामले में कोई भी पुलिस अधिकारी बयान देने को तैयार नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच मेें जुट गई है। दूसरी तरफ मृतक पुलिस मुलाजिम की पहचान कांस्टेबल मनजीत के रूप में हुई है। जो हरगोबिंदपुरा गुरु की वडाली (छेहर्टा) का रहने वाला है। पुलिस लाइन में काम करता था। पुलिस जांच के बाद ही मामले में खुलासा होने की संभावना है।

  • Punjab News: अब Shambhu Border किसानों ने किया प्रदर्शन का ऐलान

    कपूरथलाः किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब जोन नडाला की बैठक जोन प्रधान निशान सिंह, जिला सचिव निर्मल सिंह मंड, प्रेस सचिव गग्गी हमीरा की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि जोन नडाला के सैकड़ों किसान, मजदूर व महिलाएं 30 अक्टूबर को शंभू बॉर्डर के लिए रवाना होंगे तथा 10 दिन मोर्चा में हाजरी लगाएंगे। बैठक में प्रदेश नेता सतनाम सिंह पन्नू व जिला प्रधान सरवण सिंह बाऊपुर भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार एमएसपी पर गारंटी कानून, 200 दिन मनरेगा और 700 रुपये दिहाड़ी, खेतीबाड़ी को प्रदूषित क्षेत्र से बाहर करना आदि मांगों को पूरा नहीं करती, संघर्ष जारी रखा जाएगा।

    नेताओं ने कहा कि केंद्र व पंजाब सरकार द्वारा जानबूझ कर धान की खरीद नहीं की जा रही और किसानों को परेशान किया जा रहा है। किसानों की धान की फसल 300-400 रुपए प्रति क्विंटल कम दाम पर खरीदा जा रहा है। सरकार एनजीटी के आदेशानुसार किसानों को पराली की संभाल के लिए चार हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से खर्चा दें। उन्होंने कहा कि गेहूं की बिजाई के लिए डीएपी की कमी है। यदि सरकार ने डीएपी की कमी को पूरा नहीं किया तो आगामी दिनों में सरकार के खिलाफ जोरदार संघर्ष किया जाएगा।

    इस अवसर पर दर्शन सिंह, सर्बजीत सिंह, कमलजीत घग्ग, जरनैल सिंह, बसंत सिंह, जगीर सिंह, रणजीत सिंह, परमजीत सिंह, केवल सिंह, कुलदीप सिंह, हरजीत कौर, गुरबख्श कौर प्रीती, परमजीत कौर, निर्मल कौर, गुरविंदर सिंह व अन्य मौजूद रहे। हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर सील हुए 8 माह पूरे हो गए हैं, लेकिन अभी भी स्थिति जस की तस है। करीब आधा किलोमीटर का बॉर्डर सील होने से अब तक अरबों रुपयों का नुकसान हो चुका है और रोजाना लोगों को मौत के कच्चे रास्तों से आवाजाही करनी पड़ रही है।

    किसान दिल्ली कूच का इरादा नहीं बदल रहे और हरियाणा सरकार ट्रैक्टर-ट्रालियों पर दिल्ली जाने की इजाजत नहीं दे रही। शंभू बॉर्डर सील होने से वाहनों आवाजाही पूरी तरह से बंद है। करीब 60 हजार वाहन चालकों को रास्ता बदलकर लंबे रूट से जाना पड़ रहा है। डीजल और पेट्रोल की खपत भी बढ़ गई है। नेशनल हाईवे अथारिटी को भी करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

  • Punjab: पूर्व उपमुख्यमंत्री ने पंजाब सरकार के खिलाफ लगाया धरना, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार को लगभग ढाई से तीन साल हो गए हैं लेकिन पंजाब कोई नगर निगम चुनाव नहीं हुआ है, जिसके कारण आम जनता को बहुत परेशान का सामना करन पड़ रहा है। जिसके चलते कांग्रेस पार्टी ने अमृतसर के हॉल गेट के बाहर पंजाब सरकार और नगर निगम के खिलाफ धरना लगाया।

    अमृतसर में नगर निगम चुनाव न होने के कारण आम लोगों को आ रही परेशानी के चलते कांग्रेस पार्टी ने अमृतसर के हॉल बाजार के बाहर पंजाब सरकार और नगर निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। जिसमें पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी मुख्य रूप से भाग लेने पहुंचे।

    वहीं पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सोनी ने पत्रकार से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब में काफी समय से नगर निगम चुनाव नहीं हो रहे हैं, जिसके कारण अब आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि अगर सरकार और नगर निगम अधिकारियों ने जल्द से जल्द लोगों की बात नहीं मानी तो संघर्ष तेज किया जाएगा और सरकार के खिलाफ संघर्ष भी किया जाएगा।

    आपको बता दें कि करीब डेढ़ साल से अमृतसर समेत पूरे पंजाब में नगर निगम चुनाव नहीं हो रहे हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है, जिसे लेकर आज कांग्रेस पार्टी ने आम लोगों की आवाज बनकर धरना प्रदर्शन किया और नगर निगम व पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। इस धरने में उपमुख्यमंत्री सोनी के साथ काग्रेस के कई और नेता मौजूद थे।