Blog

  • राजकीय महाविद्यालय वंगाणा में चल रहे विशेष शिविर बौद्धिक सत्र का आयोजन

    राजकीय महाविद्यालय वंगाणा में चल रहे विशेष शिविर बौद्धिक सत्र का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय, वंगाणा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय वार्षिक विशेष शिविर के छठे दिवस का शुभारंभ प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के साथ हुआ। इस अवसर पर NSS कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर सिकंदर नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रार्थना सभा के उपरांत विभिन्न ग्रुप लीडर्स ने अपनी-अपनी टीमों की दैनिक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें स्वयंसेवियों की अनुशासनप्रियता, सक्रिय भागीदारी एवं कार्यनिष्ठा की सराहना की गई।

    नाश्ते के पश्चात एक बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में मुख्य वक्ता एडवोकेट बबीता एवं एडवोकेट सृष्टि चंदेल ने “भारत में कानूनी प्रक्रिया, कानूनी साक्षरता, डिजिटल अरेस्ट, घरेलू हिंसा, निःशुल्क विधिक सहायता (लीगल एड) तथा साइबर सुरक्षा” विषय पर विस्तृत जानकारी दी। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को अपने संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने डिजिटल ठगी, फर्जी कॉल एवं ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि किसी भी कानूनी समस्या की स्थिति में अधिकृत माध्यमों से सहायता लेना आवश्यक है। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया। दोपहर पश्चात स्वयंसेवियों ने गोद लिए गए ग्राम न्यायली एवं मुशली का भ्रमण किया।

    इस अवसर पर बागवानी अधिकारी वंदना देवी ने राज्य सरकार द्वारा संचालित “शिवा परियोजना” के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत लगभग 250 कनाल भूमि पर बागवानी विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को स्वरोजगार एवं आय के नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं। स्वयंसेवियों को परियोजना स्थल का अवलोकन भी करवाया गया। इसके पश्चात NSS स्वयंसेवियों ने ग्राम में स्थित प्राकृतिक बावड़ी की सफाई कर जल स्रोत संरक्षण का संदेश दिया तथा ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक किया। इस अवसर पर NSS कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर सिकंदर नेगी, मुशाली पंचायत के उपप्रधान अजय शर्मा, बागवानी अधिकारी वंदना देवी, NSS अध्यक्ष गौरव कुमार, NSS कैप्टन अंकिता ठाकुर सहित अन्य स्वयंसेवी उपस्थित रहे।कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, कानूनी जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना को सुदृढ़ करते हैं तथा उन्हें एक जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।

     

  • दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे Cricketer Shikhar Dhawan, सामने आई Romantic तस्वीरें

    दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे Cricketer Shikhar Dhawan, सामने आई Romantic तस्वीरें

    खेल : भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने 21 फरवरी को अफनी गर्लफ्रैंड सोफी शाइन से शादी कर ली है। उन्होंने शादी की तस्वीरें खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने अपनी पत्नी का स्वागत करते मिसेज धवन लिखा है। इसके बाद बधाईयों का सिलसिला शुरु हो गया था। क्रिकेट और मनोरंजन जगत के कई नामी सितारों ने इस नई शुरुआत पर उन्हें शुभकामनाएं दी है।

    पारंपरिक कपड़ों में नजर आया कपल

    शादी समारोह में शिखर धवन क्रीम कलर की शेरवानी में दिखे। वहीं सोफी शाइन पारंपरिक लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखे। दोनों के कपड़े फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किए थे। शेयर की गई तस्वीरों में एक साथ दोनों पोज देते दिख रहे हैं। दूसरी में डांस करते भी दिख रहे हैं। तीसरी तस्वीर में शिखर सोफी की मांग में सिंदूर भरते दिख रहे हैं। रंगों से सजे बैकग्राउंड ने इन पलों को और भी खास बना दिया है। शिखर के द्वारा तस्वीरें शेयर करने के बाद फैंस उन्हें लगातार बधाई देते हुए दिख रहे हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    युजवेंद्र चाहल ने जमकर किया डांस

    शिखर और सौफी की शादी से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में क्रिकेटर युजवेंद्र चाहल जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    वेडिंग रिस्पेशन की तस्वीरें आई सामने

    शादी के बाद शिखर धवन और सोफी शाइन की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी हुई। पार्टी में सोफी इंडोवेस्टर्न लहंगे चोली में दिखी। कपल साथ में मेड फॉर इच अदर लग रहे थे। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, एक्टर रणवीर सिंह, विराट कोहली, जेकलीन फर्नांडिज समेत सभी लोग उन्हें बधाई देते हुए दिख रहे हैं।      
  • Punjab News: कुलदीप धालीवाल ने अकाली दल पर बोला हमला, कहा- इनके राज में गैंगस्टर कल्चर और ड्रग माफिया बढ़ें, देखें वीडियो

    Punjab News: कुलदीप धालीवाल ने अकाली दल पर बोला हमला, कहा- इनके राज में गैंगस्टर कल्चर और ड्रग माफिया बढ़ें, देखें वीडियो

    अमृतसरः आम आदमी पार्टी के पंजाब चीफ स्पोक्सपर्सन कुलदीप सिंह धालीवाल ने अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के प्रेसिडेंट सुखबीर सिंह बादल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों के मामले में अकाली दल दोधारी पॉलिसी अपना रहा है। कुलदीप धालीवाल ने कहा कि एक तरफ तो अकाली दल ने गैंगस्टरों और उनके परिवारों के साथ पॉलिटिकल अलायंस किया है, उनसे वोट मांगे गए हैं, लेकिन दूसरी तरफ स्टेज से गैंगस्टरों को खत्म करने की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले जिन लोगों से वोट मांगे गए थे, आज उनके खिलाफ बयान देना सिर्फ पॉलिटिकल पाखंड है।

    धालीवाल ने कहा कि 2007 से 2017 तक अकाली दल-BJP सरकार के दौरान पंजाब में गैंगस्टर कल्चर और ड्रग माफिया बढ़ा। उस समय के फैसलों की वजह से पंजाब आज इस हालत में पहुंचा है। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है, जिससे विपक्षी पार्टियां डर गई हैं।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान धालीवाल ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) से जुड़े मुद्दे भी उठाए। उन्होंने कहा कि दरबार साहिब से जुड़े अखंड पाठ, लंगर और गुरुद्वारा प्रॉपर्टी को लेकर आरोप गंभीर हैं, लेकिन अकाली दल और SGPC ने उनका साफ जवाब नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि श्री दरबार साहिब और श्री अकाल तख्त साहिब जैसी महान संस्थाओं से जुड़े मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय सच सामने लाना चाहिए। अकाली दल की जिम्मेदारी है कि वह उन सिख विद्वानों और पूर्व जत्थेदारों के सवालों का जवाब दे जिन्होंने सवाल उठाए हैं।

    कुलदीप धालीवाल ने आखिर में कहा कि अकाली दल को पहले अपनी लाइन साफ ​​करनी चाहिए – क्या वह राजनीतिक फायदे के लिए गैंगस्टरों का इस्तेमाल करेगा या वह असल में पंजाब की शांति के लिए काम करेगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब को गैंगस्टर और ड्रग फ्री बनाने के लिए कमिटेड है और यह कैंपेन आने वाले सालों में भी जारी रहेगा।

     

     

     

  • ब्रह्मलीन वेदांताचार्य स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज के प्रथम वार्षिक श्राद्ध पर अर्पित श्रद्धांजलि

    ब्रह्मलीन वेदांताचार्य स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज के प्रथम वार्षिक श्राद्ध पर अर्पित श्रद्धांजलि

    स्वामी हेमानंद जी महाराज के गद्दीनशीनी समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री 

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिले के नारी स्थित डेरा बाबा श्री रुद्रानंद आश्रम में ब्रह्मलीन वेदांताचार्य स्वामी श्री सुग्रीवानंद जी महाराज के प्रथम वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाग लिया तथा श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने पूज्य संत की आध्यात्मिक विरासत को स्मरण करते हुए कहा कि स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज तप, त्याग और साधना की सजीव प्रतिमूर्ति थे। उनका समूचा जीवन लोककल्याण और आध्यात्मिक उत्थान को समर्पित रहा, जो समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

    उपमुख्यमंत्री ने आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी हेमानंद जी महाराज के गद्दीनशीनी समारोह में भी सहभागिता की तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्वामी हेमानंद जी महाराज के मार्गदर्शन में आश्रम आध्यात्मिक चेतना, सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को नई दिशा और ऊंचाइयां प्रदान करेगा।

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज चारों वेदों के प्रकाण्ड ज्ञाता और विरले संत थे। उनके ब्रह्मलीन होने पर समूचा प्रदेश शोकाकुल हो उठा था। उनके सम्मान में राजकीय आदर के साथ अंतिम संस्कार सम्पन्न किया गया तथा ऊना जिले में अवकाश घोषित किया गया, जो उनके प्रति सरकार और समाज की गहरी श्रद्धा का प्रमाण है।

    उन्होंने कहा कि संत परंपरा भारतीय संस्कृति की आधारशिला है, जो समाज को नैतिक मूल्यों, सेवा भावना और सद्भाव का मार्ग प्रशस्त करती है। हिमाचल देवभूमि है और प्रदेश सरकार धार्मिक एवं आध्यात्मिक संस्थाओं के संरक्षण तथा सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

    कार्यक्रम के दौरान आश्रम परिसर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष देशराज गौतम सहित धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र की अनेक गणमान्य हस्तियां तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

     

  • संत निरंकारी मिशन ने पंजावर  में चलाया स्वच्छता अभियान

    संत निरंकारी मिशन ने पंजावर में चलाया स्वच्छता अभियान

    तालाब व बाजार  को किया क्लीन : सुरेंद्र सिंह  

    ऊना/सुशील पंडित: संत निरंकारी मिशन के तहत  हरोली क्षेत्र के गांव पंजावर मे  सतगुरु बाबा हरदेव सिंह के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान चलाया गया । रविवार को कार्यक्रम में संत निरंकारी मिशन ब्रांच के मुखी महात्मा सुरेंद्र सिंह , महेंद्र सिंह , जगतार सिंह ,मनदीप कुमार ,हजारा सिंह  समेत सभी  अनुयायियों ने मिलकर स्वच्छता अभियान में भाग लिया । इस दौरान  पंजावर बाजार के तालाब के इर्द गिर्द साफ सफाई की गई । कूड़ा कचरा हटाया गया। सभी ने सामुहिक रूप से इस कार्य को अंजाम दिया।

    कई जगह प्लास्टिक व अन्य प्रकार का कचरा पड़ा हुआ था जिसे हटाया  गया।  संत निरंकारी सगत  ने बाजार में साफ सफाई की । बाजार में निकलकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।  डिस्पेंसरी में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया । बता दें कि रविवार को प्रोजेक्ट अमृत के तहत देश भर के विभिन्न  शहरों में नदियों, तटों, बावडिय़ों, कुओं, खड्डों में यह स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें लाखों संत निरंकारी शामिल हुए। उन्होंने देश भर में इस तरह का अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।

    स्थानीय मिशन मुखी सुरेंद्र सिंह ने  लोगों से अपील की है कि अपने मन को स्वच्छ रखें व अपने जल स्रोतों को साफ सुथरा रखें। स्वच्छ जल से कई जलजनित बीमारियों से बचा जा सकता है। यदि सभी नागरिक अपना दायित्व समझेंगे तो निश्चित तौर पर हमारे जल स्रोत गंदे नहीं होंगे तथा क्षेत्रों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होगी। उन्होंने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का लिय सभी भक्तो का आभार जताया ।

     

     

  • पंडोगा की उतराई पर पलटा अबोहर से ऊना आ रहा ट्रक, चालक सुरक्षित, ट्रक में रखे सामान का नुक्सान

    पंडोगा की उतराई पर पलटा अबोहर से ऊना आ रहा ट्रक, चालक सुरक्षित, ट्रक में रखे सामान का नुक्सान

    ऊना/सुशील पंडित: बीती रात सुबह समय करीब चार बजे प्रातः कंट्रोल रुम ऊना से सूचना मिली कि सडक हादसे में एक व्यक्ति घायल अवस्था में ईलाज हेतु क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया है। इसी सूचना पर हैड कांस्टेबल संजीव कुमार आरक्षी शवीर मोहम्मद क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे तो घायल रोहित सिंह(32) पुत्र  महाराज सिंह निवासी गांव कैलाश नगर डा0 व तहसील अबोहर जिला फाजिल्का पंजाब मिला। जिसने बताया कि वह ट्रक संख्या आर जे 19 जीसी 4935) का चालक है और वह ट्रक में विनोला का वीज लेकर अबोहर से ऊना आ रहा था तो सुबह समय करीब 2.30 बजे बनखण्डी की उतराई उतरते समय इसके उपरोक्त ट्रक की ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक सडक से वाई तरफ पलट गया जिसमें ट्रक का नुक्सान हुआ है। जबकि चालक रोहित सिंह को मामुली चोट आई है MLC हासिल की जा चुकी है । सडक हादसा ट्रक के ब्रेक फेल होने से हुआ है किसी अन्य का कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं उप पुलिस अधीक्षक मोहन रावत ने बताया कि घटना में ड्राइवर को मामूली चोटें लगी हैं किसी भी प्रकार का कोई मामला दर्ज न हुआ है। पहले भी इस स्थान पर दो से तीन गाड़ियां का एक्सीडेंट हो चुका है इसलिए पुलिस अब इस स्थान को ब्लैक स्पॉट घोषित करके पी डब्लू डी विभाग को अलग से पत्राचार कर रही है।
  • Online प्यार का खौफनाक सजा… Live-in partner ने प्राइवेट पार्ट पर सैनिटाइजर डाल लगाई आग

    Online प्यार का खौफनाक सजा… Live-in partner ने प्राइवेट पार्ट पर सैनिटाइजर डाल लगाई आग

    गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-69 में लिव-इन में रह रही एक 19 साल की छात्रा के साथ उसके पार्टनर द्वारा कथित रूप से मारपीट और गंभीर अत्याचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया। घायल छात्रा का इलाज AIIMS New Delhi में चल रहा है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

    लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे दोनों
    पीड़िता मूल रूप से त्रिपुरा की रहने वाली है और गुरुग्राम के सेक्टर-69 में एक पीजी में दिल्ली के रहने वाले शिवम के साथ आपसी सहमति से लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। दोनों के परिवारों के बीच शादी को लेकर भी बातचीत चल रही थी। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों सितंबर 2025 से एक-दूसरे को जानते थे और काफी समय से संपर्क में थे।

    चरित्र पर शक को लेकर हुआ विवाद
    बताया जा रहा है कि गुरुवार को आरोपी को छात्रा के चरित्र पर शक हुआ, जिसके कारण दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने छात्रा के साथ बेरहमी से मारपीट की। मारपीट में छात्रा के मुंह, हाथ और पैरों पर गंभीर चोटें आईं। इसके बाद पीड़िता की मां ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।

    सैनिटाइजर डालकर जलाने का आरोप
    पीड़िता और उसके परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने छात्रा के शरीर पर सैनिटाइजर डालकर उसके प्राइवेट पार्ट्स में आग लगा दी और इस दौरान वीडियो भी बनाया। एफआईआर के अनुसार आरोपी शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था और लगातार उसके साथ हिंसा करता था।

    मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि का दावा
    पीड़िता की वकील रीना राय ने बताया कि मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि आरोपी छात्रा को लगातार प्रताड़ित कर रहा था और उसे कमरे से बाहर भी नहीं जाने देता था। किसी तरह पीड़िता ने अपने माता-पिता को फोन किया, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। वकील के अनुसार यह मामला हत्या की कोशिश जैसा गंभीर है।

    आरोपी गिरफ्तार
    पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिवार की शिकायत पर आरोपी शिवम के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी दिल्ली के नरेला का रहने वाला है। गुरुग्राम पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और पूछताछ के दौरान उसने हमला करने की बात स्वीकार की।

    पुलिस का आया बयान  
    पुलिस अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि शुरुआती मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं लगाई गई हैं। डॉक्टरों की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद जरूरत पड़ने पर और भी धाराएं जोड़ी जाएंगी। पुलिस सबूत इकट्ठा कर रही है और जल्द ही अदालत में चालान पेश किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी को सख्त सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।

     

     

  • Metro में यात्रियों  का Viral हुआ Video, लोग बोले – ‘मुबारक हो आप पानीपत का युद्ध देख रहे हो’

    Metro में यात्रियों का Viral हुआ Video, लोग बोले – ‘मुबारक हो आप पानीपत का युद्ध देख रहे हो’

    नई दिल्ली: राजधानी की मेट्रो में यात्रियों के बीच हुई एक जबरदस्त झगड़े का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो पक्षों के बीच में इतनी बढ़ गई कि हाथापाई तक जा पहुंची। इसका कारण था मेट्रो में सीट न मिलना। यह घटना को देखकर कई लोग हैरान भी रह गए। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि मेट्रो के डिब्बे में यात्री सामान्य तौर पर यात्रा कर रहे थे। तभी अचानक सीट को लेकर बहस छिड़़ गई। यह बहस हाथापाई तक जा पहुंची। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

    वीडियो में दिख रहे लोग

    बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली मेट्रो में ऐसे वीडियो वायरल हो रहा है ऐसे वीडियो पहले भी वायरल होते रहते हैं। मेट्रो और बाकी सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों के बीच झगड़े और हाथापाई की घटनाएं भी समय-समय पर सामने आती रहती हैं। ये वीडियो अक्सर यात्रियों और प्रशासन दोनों के लिए चिंता का कारण बनते हैं क्योंकि भीड़भाड़ वाले डिब्बों में छोटी सी बहस भी हिंसक रुप ले सकती है।

    सामने आया वीडियो

    वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा कि सीट का संग्राम। दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है मार चारों ओर से पड़ेगी। दो लड़के मिलकर एक आदमी को पीट रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। कुछ लोग इसे मेट्रो सुरक्षा की कमी बता रहे हैं तो कुछ ने यात्रियों की असुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। कई यूजर्स ने लिखा कि दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है। मेट्रो प्रशासन ने फिलहाल इस वीडियो को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि – ‘मेट्रो में आजकल ये न्यू नॉर्मल चल रहा है’। एक अन्य ने लिखा कि – ‘मेट्रो वाले कुछ नहीं करते जब तक उनकी संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हो रहा है। आप भौंकते रहो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है’। एक ने लिखा कि – ‘मुबारक हो आप फ्री में पानीपत को युद्ध देख रहे हो’।        
  • Punjab News: राहुल गांधी की यात्रा को लेकर राणा गुरजीत सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: राहुल गांधी की यात्रा को लेकर राणा गुरजीत सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

    कपूरथला। राहुल गांधी की प्रस्तावित पंजाब यात्रा को लेकर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। इसी कड़ी में राणा गुरजीत सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की यह पंजाब यात्रा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों की शुरुआत के समान है। वह बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ उनकी जनसभा में शामिल होंगे।

    कार्यकर्ताओं से होगा सीधा संवाद
    उन्होंने कहा कि भले ही मंच पर अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे, लेकिन राहुल गांधी का सीधा संवाद पार्टी के कार्यकर्ताओं से ही होगा। इस दौरान वे अमेरिका के साथ संभावित व्यापार समझौते, पंजाब के प्रमुख मुद्दों तथा देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर अपने विचार रखेंगे और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा से भरेंगे।

    कपूरथला में विकास कार्यों का किया शुभारंभ
    राणा गुरजीत सिंह ने यह बातें उस समय कहीं जब वे कपूरथला में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने लगभग चार वार्डों को जोड़ने वाली सीवरेज लाइन के कार्य का शुभारंभ किया।

    उन्होंने बताया कि इस कार्य को आरंभ करवाना आसान नहीं था, क्योंकि रेलवे लाइन के नीचे से सीवरेज पाइप डालने के लिए रेलवे विभाग से अनुमति लेना आवश्यक था। काफी प्रयासों और पार्षदों की मेहनत के बाद यह कार्य शुरू हो सका। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले कुछ दिनों में क्षेत्रवासियों को सीवरेज की समस्या से पूर्ण राहत मिल जाएगी।

     

     

  • Health Tips: सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने के क्या फायदे हैं… जानें Expert की राय

    Health Tips: सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने के क्या फायदे हैं… जानें Expert की राय

    Health Tips News: नारियल पानी एक प्राकृतिक, हल्का और हेल्दी पेय है, जिसमें शरीर के लिए जरूरी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, सोडियम, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। ये सभी तत्व शरीर को स्वस्थ रखने और जरूरी पोषण देने में मदद करते हैं। नारियल पानी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है। खासतौर पर गर्मियों में, ज्यादा पसीना आने पर या शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) होने पर यह बहुत उपयोगी माना जाता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों, कमजोरी महसूस करने वाले लोगों, खिलाड़ियों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के लिए भी यह फायदेमंद हो सकता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने, किडनी के काम को सपोर्ट करने और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। एसिडिटी, पेशाब में जलन और हल्की कमजोरी जैसी समस्याओं में भी यह राहत दे सकता है। हालांकि, यह किसी बीमारी का इलाज नहीं है, इसलिए इसका सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए। सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने के फायदे
    1. शरीर को तुरंत हाइड्रेशन मिलता है
    डॉक्टरों के अनुसार सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने से शरीर को दिन की शुरुआत में ही जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स मिल जाते हैं। यह रातभर शरीर में हुई पानी की कमी को पूरा करता है और शरीर को तरोताजा बनाता है।
    1. पाचन तंत्र बेहतर होता है
    सुबह नारियल पानी पीने से पाचन क्रिया सुधर सकती है। इससे पेट हल्का महसूस होता है और कई लोगों को गैस व एसिडिटी की समस्या में राहत मिलती है।
    1. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद
    नारियल पानी में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में सहायक हो सकता है और दिल की सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है।
    1. शरीर को ऊर्जा मिलती है
    यह मेटाबॉलिज्म को सक्रिय करने में मदद करता है, जिससे दिनभर शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और थकान कम महसूस होती है।
    1. त्वचा के लिए फायदेमंद
    नारियल पानी शरीर से हानिकारक तत्व (टॉक्सिन) बाहर निकालने की प्रक्रिया को सपोर्ट करता है, जिससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनी रह सकती है। कब और कितना नारियल पानी पीना चाहिए?
    • नारियल पानी सुबह खाली पेट पीना सबसे अच्छा माना जाता है।
    • एक दिन में लगभग 200–250 मिलीलीटर (एक गिलास) नारियल पानी पर्याप्त होता है।
    • ज्यादा मात्रा में सेवन करने से शरीर में पोटैशियम की मात्रा बढ़ सकती है, इसलिए संतुलन जरूरी है।
    • जिन लोगों को किडनी से जुड़ी गंभीर समस्या या शुगर की परेशानी है, उन्हें डॉक्टर की सलाह लेकर ही इसका सेवन करना चाहिए।
    • हमेशा ताजा नारियल पानी पीना ज्यादा लाभदायक होता है।
    अच्छी सेहत के लिए अच्छी लाइफस्टाइल भी जरूरी सिर्फ नारियल पानी पीना ही सेहत के लिए पर्याप्त नहीं है। इसके साथ संतुलित आहार और सही जीवनशैली अपनाना भी जरूरी है।
    • रोज समय पर उठें और सोएं
    • हल्का व्यायाम या योग करें
    • पर्याप्त नींद लें
    • जंक फूड से दूरी बनाए रखें
    • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
    • मौसमी फल और सब्जियां भोजन में शामिल करें
    • स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से ही नारियल पानी जैसे प्राकृतिक पेय का पूरा फायदा मिल सकता है।