Blog

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!

  • Punjab News: Shri Guru Hargobind Sahib जी के प्रकाश दिवस पर सजे धार्मिक दीवान, देखें वीडियो

    अमृतसरः मीरी पीरी के मालिक श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश दिवस आज देश-विदेश में बैठी संगतों द्वारा बड़े उत्साह से मनाया जा रहा है, वहीं अमृतसर छेहरटा में गुरुद्वारा गुरु के वडाली में धन-धन श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश दिवस बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया।

    6वीं पातशाही श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के जन्म अस्थान गुरु की वडाली में आज विशेष समारोह भी आयोजित किए गए और श्री अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत धार्मिक दीवान भी सजाए गए। मीरी पीरी के मालिक छठवीं पातशाही श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रति श्रद्धा-सत्कार अर्पित करते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारा गुरु की वडाली में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज भी गुरुद्वारा गुरु के वडाली में माथा टेकने आए। उन्होंने कहा कि हम बड़े ही भाग्यशाली हैं जो आज इस पावन दिन यहां नतमस्तक होने के लिए पहुंचे हैं। साथ ही उन्होंने आज के पावन दिवस पर संगत को बधाई भी दी।

  • Stock Market में रफ्तार सुस्त, Sensex के 30 में 11 शेयरों में बढ़त

    Stock Market में रफ्तार सुस्त, Sensex के 30 में 11 शेयरों में बढ़त

    बिजनेसः गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने हरे निशान में फ्लैट शुरुआत की। आज बीएसई सेंसेक्स 56.53 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 82,571.67 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 ने 23.05 अंकों की तेजी के साथ 25,164.45 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। बताते चलें कि बुधवार को बाजार ने लाल निशान में कारोबार शुरू किया था।

    गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 11 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और 17 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले, जबकि 2 कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले। वहीं दूसरी ओर, आज निफ्टी 50 की 50 में से 21 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और बाकी की 29 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एशियन पेंट्स के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और इंफोसिस के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

    इनके अलावा, आज सनफार्मा के शेयर 0.66 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.65 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.47 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.44 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.36 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.28 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.20 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.16 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.11 प्रतिशत और एक्सिस बैंक के शेयर 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। भारतीय स्टेट बैंक और मारुति सुजुकी के शेयर आज बिना किसी बदलाव के खुले।

    दूसरी तरफ, एचसीएल टेक के शेयर 0.56 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.54 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.48 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.45 प्रतिशत, एटरनल 0.35 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.35 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.34 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.30 प्रतिशत, टीसीएस 0.24 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.21 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.18 प्रतिशत, आईटीसी 0.13 प्रतिशत, टाइटन 0.13 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.10 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.07 प्रतिशत और एनटीपीसी के शेयर 0.01 प्रतिशत के नुकसान के साथ खुले।

  • Jalandhar News: बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ मामले में आरोपी गिरफ्तार

    Jalandhar News: बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ मामले में आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस जांच में हुआ खुलासा, जीजे की तालाश में रेड जारी

    जालंधर, ENS: फिल्लौर के गांव नंगल में कुछ दिन पहले बाबा साहेब की प्रतिमा को शरारती अनंसरों द्वारा नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी। इस घटना को लेकर लोगों में भारी रोष भी पाया गया था। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी, जिसमें व्यक्ति द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर स्प्रे भी किया गया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को बरनाला से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुलविंदर सिंह बिंदर निवासी गांव केहर सिंह वाला, संगरूर के रूप में हुई है। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया कि बाबा साहेब की प्रतिमा का अनादर उसके जीजा रेशम सिंह वासी गांव हमीदी पत्ती (बरनाला) ने किया था। बताया जा रहा है कि कुलविंदर सिंह के जीजा के तार सीधे अमेरिका में रह रहे आतंकी गुरपतवंत सिंह पत्रू से जुड़े हैं। इससे पहले जीजा के साथ मिलकर जून 2022 में संगरूर और करनाल में 3 जगह खालिस्तानी नारे लिखे थे। तब पुलिस ने कुलविंदर सिंह, उसके बेटे मनप्रीत सिंह और जीजा रेशम सिंह को पकड़ा था। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हेलमेट बरामद किया है। बिंदर ने माना कि वह जीजा संग रैकी करने आया था। तब उसने हेलमेट पहना था। पुलिस जाचं में सामने आया कि बिंदर ने अपने ही पिता की मई 2017 कत्ल किया था। पिता के कत्ल के केस में वह जेल में बंद था। खालिस्तानी नारे वाले पुराने केस में करीब 6 महीने पहले बेल पर आए थे। बिंदर ने कहा कि जीजा रेशम ही बता सकता है कि कितने पैसे मिले थे। बिंदर से पूछताछ की जा रही है और रेशम की तलाश में टीमें रेड कर रही है। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि एक जून की रात गांव नंगल में बाबा साहेब की प्रतिमा का अनादर किया गया था। जिसके बाद मामला ट्रेस करने के लिए डीएसपी इंदरजीत सिंह सैनी, सरवन सिंह बल, सीआईए इंचार्ज पुष्पबाली और थाना फिल्लौर के एसएचओ संजीव कपूर को जांच सौंपी गई थी। टीम ने 10 दिन की मेहनत के बाद सीसीटीवी फुटेज के जरिए मामला ट्रेस कर बरनाला से बिंदर को गिरफ्तार कर लिया। बिंदर ने माना कि घटना को अंजाम देने के लिए उसका जीजा रेशम अकेला आया था, लेकिन साजिश में रैकी में वह संग था। रेशम उसे लुधियाना में मिला था। जिसके बाद उसे नहीं पता कि जीजा कहां चला गया। जांच में यह बात आई है कि रेशम पहले चंडीगढ़ के एक मॉल में गार्ड का काम करता था। वह शराब पीने का आदी है। इस दौरान उसके तार 2022 में आतंकी पन्नू से जुड़ गए थे। उसके बैंक खाते में पैसे आने शुरू हो गए थे। थे। इसके बाद उसने बाप के कत्ल केस में बेल पर आए साले बिंदर और उसके बेटे को अपनी गैंग में शामिल कर लिया था। सब से पहले संगरूर में जून 2022 में दो बार खालिस्तान नारे लिखे थे और फिर करनाल में। जुलाई महीने में वह लोग पकड़े गए थे। यह साजिश अमेरिका में रह रहे आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कनाडा में रहते अपने दो गुर्गे की मदद से बनाई थी। 31 मार्च की सुबह विवादित नारे लिखे मिलने पर थाना फिल्लौर में बीएनएस की धारा 299 व 113 के तहत केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान आतंकी साजिश सामने आने पर केस में यूएप यूएपीए की धारा 10 व 13 जोड़ दी गई थी।  
  • Jalandhar News: महिला सब इंस्पेक्टर को व्यक्ति ने मारे धक्के, पुलिस कर्मियों ने की पीटाई, देखें वीडियो

    Jalandhar News: महिला सब इंस्पेक्टर को व्यक्ति ने मारे धक्के, पुलिस कर्मियों ने की पीटाई, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के बस्ती शेख की घास मंडी में भारी हंगामा हो गया। जहां पुलिस नाके के पास पैसे के विवाद के दौरान झगड़ा कर रहे एक शख्स ने महिला सब इंस्पेक्टर राजवंत कौर को धक्के मारते हुए कॉलर पकड़ ली। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने शख्स की पिटाई की। जिसके बाद पुलिस उसे कस्टडी में लेकर थाने आ गई, लेकिन शख्स ने थाने में खूब हंगामा किया। युवक के घर वाले थाने में आए तो पता चला कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं है। जिसके बाद युवक को छोड़ दिया गया। फोन पर बातचीत के दौरान एडीसीपी सिटी-2 हरिंदर सिंह गिल ने कहा-थाना-5 की एक टीम महिला सब इंस्पेक्टर संग घास मंडी चौक में नाकाबंदी कर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान नाके से 50 मीटर की दूरी पर दो लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे। पुलिस जब विवाद रोकने गई तो एक युवक ने महिला अधिकारी संग कॉलर पकड़ कर धक्के मारे। इसके बाद टीम ने उसे किसी तरह काबू किया, लेकिन मानसिक रोगी होने के कारण उसे छोड़ दिया।
  • Jalandhar News: Duggal Champ में हुई गुंडागर्दी को लेकर ACP Aatish का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Duggal Champ में हुई गुंडागर्दी को लेकर ACP Aatish का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना 3 के अंतर्गत आते मिलाप चौक पर सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। दरअसल, दुग्गल चांप पर ऑर्डर में देरी होने को लेकर निहंग बाणे में आए नौजवानों ने सरेआम तलवारें लहराते हुए दुकान पर हमला कर दिया। घटना में हमलावारों ने दुग्गल दुकान के मालिक तीनों भाईयों पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया। हैरानी की बात यह है कि यह घटना पुलिस थाने से कुछ दूरी पर हुई है। पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि थाना 3 का एसएचओ घटना स्थल पर ही नहीं पहुंचा। जिसके बाद दुकानदार सहित अन्य लोगों ने थाने में जाकर जमकर हंगामा किया और एसएचओ के खिलाफ नारेबाजी की। काफी समय तक हमलावारों ने दुकान पर जमकर उत्पाद मचाया। काफी हंगामा होने के बाद घटना स्थल पर एसीपी आतिश भाटिया पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ देखा जा सकता है कि कुछ शख्स निहंग बाणे में आए और दुकानदार और उनके साथियों पर तेजदार हथियारों से हमला कर दुकान की बुरी तरह तोड़फोड़ की। उन्होंने कहा कि पीड़ित दुकानदार के बयान दर्ज करके हमलावारों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। वहीं हमलावारों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जाएगी। हैरानी की बात यह है कि 12 घंटे से अधिक का समय बीत गया, लेकिन हमलावार अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। ऐसे में अन्य दुकानदारों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। दूसरी तरफ मौके पर पहुंचे जालंधर सेंट्रल के पूर्व विधायक राजेंद्र बेरी ने कहा कि आज कानून व्यवस्था की हालत बद से बदतर हो चुकी है। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि आर्डर में देरी होने के कारण हमलावारों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। हैरानी की बात है कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर थाना स्थित है। इसके बावजूद हमलावर नंगी तलवारे लहराते हुए दिखाई दिए। मामले की जानकारी देते हुए राहुल नामक व्यक्ति ने बताया कि बीते दिन ऑर्डर में देरी होने को लेकर दुकानदार का विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर आज निहंग बाणे में आए दर्जन पर हमलावरों ने कर अपने लहराते हुए दुकान पर हमला कर दिया। निहंग बाणे में आए अमलापुरम ने दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। वहीं मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार ने बताया कि बीते दिन चार युवक उनकी दुकान पर चांप खाने के लिए आए थे। इस तरह ऑर्डर में देरी होने को लेकर वह उनसे बहस करने लगे। दोनों पक्ष में बहसबाजी के बाद मामला खत्म हो गया था। इसके बाद आज 12 से 15 नौजवान आए और दुकान पर मौजूद उसके भाइयों सहित उसे पर उन्होंने हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाए कि मारपीट के बाद उसके गले से सोने की चेन छीन कर हमलावर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि घटना को अंजाम देने से पहले उसे किशनपुरा से एक व्यक्ति का फोन भी आया था। फोन पर व्यक्ति ने कहा था कि वह दुकान से साइड पर हो जाए। क्योंकि हमलावर उसकी दुकान पर घटना को अंजाम देने के लिए आ रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा पीड़ित तीनों भाइयों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।  
  • तेज रफ्तार कार चालक ने 3 पुलिसकर्मियों को टक्कर मारी, कांस्टेबल की मौत

    तेज रफ्तार कार चालक ने 3 पुलिसकर्मियों को टक्कर मारी, कांस्टेबल की मौत

    पटनाः बिहार में पटना के अटल पथ पर देर रात वाहन चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार कार की दूसरे वाहन से टक्कर हो गई। जिससे तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस घटना में तीन पुलिसकर्मियों में से एक महिला सिपाही कोमल कुमारी की मौत हो गई। वो नालंदा की रहने वाली थी। एसके पुरी थाने में उसकी पोस्टिंग थी। दो अन्य घायल पुलिसकर्मियों में एसआई दीपक कुमार और एएसआई अवधेश कुमार शामिल हैं। बताया जाता है कि अटल पथ पर वाहनों को रोककर पुलिस जांच कर रही थी।

    इस दौरान दीघा की ओर से तेज रफ्तार में एक स्कार्पियो आई और जिस वाहन को पहले से रोककर पुलिस जांच कर रही थी उसमें पीछे से टक्कर मार दी। फिर आगे वाली गाड़ी से 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद घायल हुए पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए भेजा गया जहां महिला सिपाही कोमल कुमारी की मौत हो गई। यह घटना रात के करीब 12:30 बजे की है। घटना के बाद स्कॉर्पियो के आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

    जिस स्कॉर्पियो ने टक्कर मारी थी उस पर बीजेपी का झंडा लगा हुआ था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पटना के एसएसपी अवकाश कुमार भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में रात्रि 10:30 बजे से 12:30 के बीच 2 घंटे तक वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था। उसी क्रम में एसके पुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अटल पथ पर वाहन चेकिंग की जा रही थी।

    बैरिकेडिंग आदि की गई थी। इसी क्रम में एक तेज रफ्तार कार ने आकर जिस कार की पहले से जांच हो रही थी पहले उसको धक्का दिया और जो आगे कार थी उससे पुलिस वालों को लगा। एसएसपी ने कहा कि घायलों को निकटतम अस्पताल ले जाया गया। जिस कार ने टक्कर मारी थी उसके दो लोग हिरासत में लिए गए हैं। ड्राइवर फरार हो गया है। एसएसपी ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।

     

  • आज का राशिफल, 12 जून 2025

    आज का राशिफल, 12 जून 2025

    आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 2 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 5 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 57 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि:आज आपका दिन अच्छे पल लेकर आया है। रूका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे, तो फायदा हो सकता है। आज व्यस्तता से भरी दिनचर्या रहेगी, फिर भी आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा लेंगे। आज घर में खास मेहमानों के आने से खुशी भरा माहौल रहेगा। अगर आप किसी उद्देश्य से यात्रा का प्लान कर रहे हैं, तो वह उत्तम रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। निगेटिव थॉट्स को आज दिमाग में न आने दें। धनलाभ की संभावनाएं बन रही हैं साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होने वाला है। इस राशि के विद्यार्थियों को आज भविष्य के लिए योजना बनाकर पढ़ाई करने की जरुरत है।

    वृष राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे जिनसे अच्छा ताल मेल बनेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स के व्यापारियों का कारोबार तेजी से आगे बढेगा। आज काम करने के तरीको में बदलाव न करके मौजूदा स्थिति पर ही फोकस करेंगे। आज बिजनेस के कामों में कोई भी फैसला लेते वक्त परिवार वालों की सलाह जरूर लें, आपको उचित समाधान मिलेगा। ऑफिशियल कामकाज में कुछ दिक्कतों के बाद भी सफलता मिलेगी। आज आपके अन्दर एक नयी ऊर्जा का संचार होगा ,सकारात्मक अनुभव प्राप्त होंगें। आज की गई मेहनत का आपको साकारात्मक परिणाम जरुर मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। पदोन्नति की काफ़ी संभावना है।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन आपके लिए बहुत ही खास होने वाला है। आज नया सीखने की चाहत आपके अनुभव को और अधिक बढ़ाएगी। आज कोई भी समस्या होने पर अनुभवी लोगों का सहयोग मिलने से समस्या दूर होगी। आज राजनीतिक व सामाजिक संपर्क सूत्र आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। इस राशि के लोगों को कड़ी मेहनत का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा जिससे कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। सभी कामों में मन लगेगा,परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते है। आज आप कोई साहित्यिक बुक पढ़ सकते हैं।

    कर्क राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिये आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ सकता है। आज ऑफिस में खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित करने का बेहतरीन समय है। नौकरी कर रहे व्यक्ति अपने उच्चाधिकारियों के साथ अच्छा व्यव्हार करेंगे और समय पर अपने काम को पूरा करें। आपको बिजनेस संबंधी नये लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। आपकी कड़ी मेहनत से आपको सक्सेस मिलेगी जिससे आप रिलैक्स फील करेंगे।

    सिंह राशि:आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन में चल रही नोक झोंक ख़त्म होगी, जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत बनेगा। आज व्यवसाय में भविष्य की कार्य योजनाओं के लिए उचित मंथन करने की जरूरत है। आज व्यवसायिक कामों में सहयोगियों और जीवनसाथी के निर्णय को प्राथमिकता देंगे। आज घर में किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनेगी और सुखद माहौल रहेगा। छात्र आज किसी प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी कार्य कुशलता दिखाएंगे। आज आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा, जिससे बेहतर महसूस करेंगें।

    कन्या राशि:आपका दिन आपके परिवार वालों के लिए खुशियां लेकर आया है। आज अपनी दिनचर्या को लेकर बनाए गए नियम आपको राहत देंगे तथा कार्य व्यवस्थित रूप से संपन्न होते जाएंगे। आज किसी विशेष पॉलिसी में निवेश निकट भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। आज पैतृक संपत्ति से संबंधित मामला आपसी मध्यस्थता से हल हो सकता है। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे,आपको सभी कामों में उनका सपोर्ट भी मिलेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिये आपकी मेहनत सफल रहेगी , आपको अच्छा लगेगा।

    तुला राशि:आज आपका दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज जरुरी काम के लिए समय निकालना मुश्किल होगा, लेकिन दोपहर बाद समय मिल जायेगा। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की आज फायदेमंद डील हो सकती हैं। आज कार्यस्थल पर पेपर वर्क करते समय सावधानी रखने की जरुरत होगी। आज जीवनसाथी तथा परिवारजनों के सहयोग से घर में सुखद व्यवस्था रहेगी। आज आप कुछ नया करने के लिए नए तरीके अपना सकते हैं, काम करने में आसानी होगी। किसी सभा में आपकी उपस्थिति लोगों के लिए फायदेमंद रहेगी। इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी डीलर हैं उन्हे अच्छी डिल के लिए थोडा और इंतजार करना पड़ेगा। छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा, नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें आज से ही शुरू कर दें।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन ठीक – ठाक बीतेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखन, बौद्धिक आदि कार्यों से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज किसी पर भी भरोसा करने से पहले सोच विचार अवश्य कर लें। आज व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ घरेलू जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी। आज कुछ विरोधी लोग आपको भावनात्मक रूप से कमजोर करने के लिए अफवाहें फैला सकते हैं। कार्यस्थल पर अफसरों के साथ सद्भाव बनाकर रखेंगे।आपको तरक्की के मौके मिलेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। नियमित मेडिटेशन की रूटीन को फॉलो करें।

    धनु राशि:आपके लिए अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। आज आपको गतिविधियों को गोपनीय रखना होगा साथ ही आसपास की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। आज दूसरों से मदद की उम्मीद ना रखकर अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। ध्यान रखें कि आपकी जिद से आपका काम खराब हो सकता है। परिवारजनों के साथ मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस करने वालों को किसी अच्छी कंपनी से जुड़कर बिजनेस को बढ़ाने का सुनहरा मौका मिलेगा। अचानक कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

    मकर राशि:आज आपके लिए दिन पाज़िटिव रहेगा। ऑफिस में कलीग्स के साथ आपकी अच्छी बनी रहेगी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपने क्षेत्र में अच्छी मेहनत करेंगे। आज दिन की शुरुआत में कोई उलझन रह सकती है, लेकिन परिवार की मदद मिलेगी। आज नई योजना पर काम करने से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आप चुनौतियों को एक्सेप्ट करेंगे और क्रिएटिव रहेंगे। इस राशि के विद्यार्थियो की मेहनत रंग लाएगी। आज आप अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कोई पार्ट टाइम जॉब कर सकते हैं।

    कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आज आप पर अधिक जिम्मेदारियां रहेंगी जिन्हें आप काफी हद तक पूरा भी कर लेंगे। नए लोगों से जुड़ने से आपको कई बेहतरीन जानकारियां भी मिलेंगी। आज
    आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय बिताने से आप अपने अंदर शांति महसूस करेंगे। आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आज आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा, अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। आज आपके मन में बहुत सी सकारात्मक भावनायें आयेंगी। इस राशि के विवाहित जातक अधिक से अधिक समय जीवनसाथी को दें ,रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

    मीन राशि:आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज कारोबारी गतिविधियों को व्यवस्थित करने में अभी और कोशिश करनी होंगी। अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाएंगे। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आपका उचित तालमेल बना रहेगा। इस राशि के लोगों को अपनी जिम्मेदारियों को समझकर काम नियत समय पर पूरा करने की जरूरत है। लवमेट आज घूमने जाने का प्लान बनायेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयासरत छात्रों के लिए बड़ी सफलता के योग बन रहे हैं। आर्थिक रूप से मजबूती बनी रहेगी। संचार से जुड़ी किसी नयी तकनीक से फायदा जरुर मिलेगा।

  • Jalandhar News: Milap Chowk में चली तलवारें, निहंग बाणे में आए हमलावर, देखें Live

    Jalandhar News: Milap Chowk में चली तलवारें, निहंग बाणे में आए हमलावर, देखें Live

    जालंधर (ens) : थाना 3 के अंतर्गत पड़ते मिलाप चौक पर सरेआम नौजवानों द्वारा तलवारें चलाई गई । जानकारी के अनुसार हमलावर निहंग बाणे में नौजवान आये और दुग्गल चांप की दुकान में घुसकर उन्होंने जमकर तोड़ फोड़ की।

    पीड़ित दुकानदार ने बताया कि आर्डर में देरी होने के कारण हमलावारों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। हैरानी की बात है कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर थाना स्थित है। इसके बावजूद हमलावर नंगी तलवारे लहराते हुए दिखाई दिए। मामले की जानकारी देते हुए राहुल नामक व्यक्ति ने बताया कि बीते दिन ऑर्डर में देरी होने को लेकर दुकानदार का विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर आज निहंग बाणे में आए दर्जन पर हमलावरों ने कर अपने लहराते हुए दुकान पर हमला कर दिया। निहंग बाणे में आए अमलापुरम ने दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। वहीं मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार ने बताया कि बीते दिन चार युवक उनकी दुकान पर चांप खाने के लिए आए थे। इस तरह ऑर्डर में देरी होने को लेकर वह उनसे बहस करने लगे। दोनों पक्ष में बहसबाजी के बाद मामला खत्म हो गया था। इसके बाद आज 12 से 15 नौजवान आए और दुकान पर मौजूद उसके भाइयों सहित उसे पर उन्होंने हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाए कि मारपीट के बाद उसके गले से सोने की चेन छीन कर हमलावर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि घटना को अंजाम देने से पहले उसे किशनपुरा से एक व्यक्ति का फोन भी आया था। फोन पर व्यक्ति ने कहा था कि वह दुकान से साइड पर हो जाए। क्योंकि हमलावर उसकी दुकान पर घटना को अंजाम देने के लिए आ रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा पीड़ित तीनों भाइयों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।
  • Jalandhar News: पिस्टल और देसी कट्टे सहित 1 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पिस्टल और देसी कट्टे सहित 1 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर(ENS): थाना शाहकोट की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से दो अवैध पिस्तौल बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना सदर बिल्ली चाई सदर नकोदर के रहने वाले प्रभप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    डीएसपी ओमकार सिंह बराड़ ने बताया कि थाना शाहकोट के इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह की टीम के एएसआइ अंग्रेज़ सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान शाहकोट के इलाके में मौजूद थे, जहाँ उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर प्रभप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास एक पिस्टल प्वाइंट 32 बोर और एक रौंद बरामद किया। पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ के दौरान एक देसी कट्टा 315 बोर का बरामद किया। उनकी टीम रिमांड दौरान यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह यह अवैध हथियार कहाँ से लेकर आया था और वह अब तक इन अवैध हथियारों से कहाँ कहाँ वारदातें कर चुका है।