Blog

  • Punjab News: अब इस इलाके में चली गोलियां, नौजवान गंभीर घायल

    Punjab News: अब इस इलाके में चली गोलियां, नौजवान गंभीर घायल

    अमृतसरः विधानसभा क्षेत्र अटारी के अंतर्गत आने वाले गांव चाटविंड में देर रात गोलियां चलने की घटना सामने आई है। देर रात साढ़े 11 बजे युवक निहंग बाणे में सिंह द्वारा के घर पर गोलियां चलाने का मामला सामने आया है।

    इस गोलीकांड के बारे में गुरनाम सिंह पुत्र सतवंत सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पिछले वीरवार करीब 9:30 बजे उसे निहंग मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना पुत्र स्व. तरसेम सिंह निवासी खैराबाद का धमकी भरा फोन आया कि आपके पूरे परिवार को गोलियों से भून दिया जाएगा। लेकिन उसी रात मनप्रीत सिंह अपने कुछ साथियों के साथ काले रंग की ब्लैरो गाड़ी पर आया और आते ही घर के बाहर के दरवाज़े पर 2 गोलियां चलाईं।

    पीड़ित ने कहा कि पास ही शराब के ठेके के पास जहां भतीजा आकाशदीप सिंह उर्फ प्रिंस पुत्र निशान सिंह खड़ा था, उसके भी फायरिंग की गई। जिनमें एक गोली उसकी बाजू में लगी और एक कमर के पास लगी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल नौजवान को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में तुरंत थाना चाटविंड में शिकायत दर्ज करवाई गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: महिला पार्षद के घर पर चली गोलियां, दहशत में लोग, देखें वीडियो

    Punjab News: महिला पार्षद के घर पर चली गोलियां, दहशत में लोग, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में लगातार गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं जिले के फैजपुरा में महिला पार्षद के घर के बाहर गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां देर रात पार्षद के घर के बाहर गोलियां चलाकर हमलावार फरार हो गए। वहीं घटना के दौरान हमलावारों ने तेजधार हथियार से घर की दीवार और शीशों पर हमला किया है।

    मौके से एक खोल भी बरामद हुआ है। घटना को लेकर पार्षद सहित इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। दूसरी ओर दीवारों पर गोलियों के निशान भी मिले है। वहीं घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पार्षद महिला द्वारा घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • Israel-Iran War का असर, पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई बढ़ौतरी, गहराया संकट, लगी लाइनें, देखें वीडियो

    Israel-Iran War का असर, पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई बढ़ौतरी, गहराया संकट, लगी लाइनें, देखें वीडियो

    तेहरान: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर पाकिस्तान में दिखने लगा है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य में लगातार हमलों की खबर के बाद पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक झटके में 55 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। बढ़े हुए दाम 7 मार्च को आधी रात के बाद लागू होगें। पाकिस्तान में पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं। ईरान और ओमान के बीच इस जलडमरूमध्य से दुनिया की 80 फीसदी ऊर्जा सप्लाई गुजरती है।

    पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने उप प्रधानमंत्री इशाक डार और वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में नई कीमतों का ऐलान किया। सरकार ने पेट्रोलियम डेवलपमेंट लेवी भी बढ़ाई है। पेट्रोल पर यह लेवी 84.40 रुपये से बढ़ाकर 105 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। हालांकि डीजल पर लेवी 76.21 रुपये से घटाकर 55 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। इसके बाद पेट्रोल की कीमत 266.17 रुपये से बढ़कर 321.17 रुपये (₹105.62) प्रति लीटर हो गई है।

    वहीं हाई स्पीड डीजल 280.86 रुपये से बढ़कर 335.86 (₹110) रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। बांग्लादेश में भी हाहाकार मचा है। वहीं भारत में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। वहीं दूसरी तरफ, होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने की आशंका के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब से वैकल्पिक तेल सप्लाई की मांग की है।

    पेट्रोलियम मंत्री ने पाकिस्तान में सऊदी राजदूत नवाफ बिन सईद अल मल्की से मुलाकात कर लाल सागर के यनबू पोर्ट के रास्ते तेल भेजने का अनुरोध किया है। पाकिस्तान का कहना है कि उसके ज्यादातर तेल टैंकर सामान्य तौर पर हॉर्मुज के रास्ते आते हैं। ऐसे में अगर यह रास्ता बंद रहता है तो ऊर्जा सप्लाई पर बड़ा असर पड़ सकता है। सऊदी अरब ने भरोसा दिया है कि जरूरत पड़ने पर यनबू पोर्ट के जरिए पाकिस्तान को तेल सप्लाई में मदद की जाएगी।

     

     

  • Haryana News: UPSC में तीसरे रैंक पर आए Ekansh Dhull, परिजनों व दोस्तों ने ढोल बजाकर किया स्वागत, देखें वीडियो

    Haryana News: UPSC में तीसरे रैंक पर आए Ekansh Dhull, परिजनों व दोस्तों ने ढोल बजाकर किया स्वागत, देखें वीडियो

    पंचकूलाः UPSC की परीक्षा का नतीजा घोषित कर दिया है जिसमें पंचकूला के एकांश ढुल ने तीसरा रैंक हासिल किया है। वहीं एकांश जब अपने निवास स्थान पर पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। इलाके में खुशी का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग उन्हें बधाई देने के लिए पहुंचे। इस दौरान परिवार ने ढोल के साथ एकांश का स्वागत किया और परिजनों, दोस्तों और स्थानीय लोगों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने उन्हें हार पहनाए और गुलाल उड़ाकर अपनी खुशी जाहिर की। पूरे इलाके में जश्न जैसा माहौल बन गया और लोगों ने एकांश की इस बड़ी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

    एकांश ने कहा कि इस मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और एकाग्रता की बहुत जरूरत होती है। उन्होंने बताया कि इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता और शिक्षकों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। एकांश ने कहा कि परिवार और शिक्षकों के सहयोग के बिना यह संभव नहीं हो पाता।

    एकांश ढुल की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वह तीसरी बार UPSC परीक्षा क्लियर करने वाले युवक बने हैं। इससे पहले भी उन्होंने UPSC में सफलता हासिल की थी, लेकिन इस बार उन्होंने तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और राज्य का नाम रोशन किया है। बताया जा रहा है कि UPSC में तीसरा रैंक हासिल करने वाले एकांश ढुल हरियाणा के पहले युवक बन गए हैं। उनकी इस कामयाबी से न सिर्फ पंचकूला बल्कि पूरे हरियाणा में खुशी का माहौल है। युवा वर्ग उन्हें प्रेरणा के रूप में देख रहा है और उनकी मेहनत व लगन की सराहना कर रहा है।

     

     

  • कार और बाइक की टक्कर में 2 की मौत, गंभीर घायल

    कार और बाइक की टक्कर में 2 की मौत, गंभीर घायल

    किशनगंजः जिले में खैखाट चौक के पास बहादुरगंज-ठाकुरगंज मुख्य मार्ग पर कार और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान मोटरसाइकिल चालक शादाब आलम (30), निवासी ताराबारी, और राहगीर शाह आलम (26), निवासी खैखाट, के रूप में हुई है। शादाब आलम की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि शाह आलम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल युवक नजीर अहमद को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

    घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाना अध्यक्ष संदीप कुमार, पौआखाली थाना अध्यक्ष अंकित कुमार सिंह और एडीपीओ गौतम कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह दुर्घटना शुक्रवार देर शाम बहादुरगंज-ठाकुरगंज मुख्य मार्ग (एनएच 327 ई) पर खैखाट चौक के समीप हुई।

    शादाब आलम इफ्तारी के बाद अपने घर से ताराबारी से लोहागाड़ा की ओर किसी जरूरी काम से जा रहे थे। तभी ठाकुरगंज की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। घटना होते देख स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत बहादुरगंज पुलिस प्रशासन को सूचना दी। बहादुरगंज थाना अध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

     

     

     

  • Punjab News: घर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर के गेट हकीमा थाने के तहत इस्लामाबाद इलाके के ज्वाला स्टेट में एक घर में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि परिवार वाले कहीं बाहर गए थे, जब वे घर लौटे तो देखा कि उनके घर से धुआं निकल रहा है और उनकी रजाइयों में आग लगी हुई है। उन्होंने अपने इलाके के लोगों को इकट्ठा किया और फायर डिपार्टमेंट और पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। फायर डिपार्टमेंट और गेट हकीमा थाने के पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। कई घंटें की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के स्टीक कारणों का पता नहीं चल पाया है।

    जानकारी देते पीड़ित परिवार ने बताया कि वे घर से कुछ सामान लेने के लिए बाहर गए थे जब वे घर आए तो उनके घर से धुआं निकल रहा था जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो धुआं बहुत ज्यादा था और उनके कपड़ों में आग लगी हुई थी, लेकिन उन्हें नहीं पता कि आग कैसे लगी। उनका कहना है कि आग शायद शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी, जिससे घर का बहुत सारा कीमती सामान जलकर राख हो गया है। फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों को मौके पर सूचना दे दी गई है और वे पहुंचकर आग बुझा रहे हैं।

    इस मौके पर गेट हकीमां थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें सूचना मिली कि ज्वाला स्टेट में एक घर में आग लग गई। मौके पर पहुंचे तो फायर डिपार्टमेंट की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि जान का कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन घर का बहुत सारा कीमती सामान जल गया है। घर में पड़े सिलेंडरों को सुरक्षित तरीके से घर से निकाल लिया गया और घर में मौजूद परिवार के सदस्यों को भी सुरक्षित तरीके से घर से बाहर निकाला जा रहा है।

  • Punjab News: मंडी में कपड़ों के शोरूम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab News: मंडी में कपड़ों के शोरूम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियाना: घुमार मंडी में शुक्रवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक कपड़ों के शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। रात करीब 10 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आग ने शोरूम की दोनों मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग ग्राउंड फ्लोर से शुरू होकर ऊपर की मंजिलों तक फैल गई। दुकान के अंदर रखे महंगे लहंगे साड़ियां और अन्य रेडीमेड कपड़े जल गए। धुएं और लपटों को देख इलाके में दहशत फैल गई।

    शुरुआती जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। चश्मदीदों के मुताबिक शोरूम से धुआं निकलता देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकान के बाहर पिछले कुछ समय से वेल्डिंग का काम चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से ही कपड़ों ने आग पकड़ी। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। गनीमत यह रही कि रात का समय होने के कारण बाजार में भीड़ कम थी जिससे किसी जानी नुकसान की खबर नहीं है लेकिन लाखों का कपड़ा जलकर राख होने का अनुमान है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 2 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि उन्हें रात करीब 9:55 बजे सूचना मिली थी कि घुमार मंडी स्थित दुकानों में आग लगी है। आग की लपटे तेज होने के कारण कुल 10 गाड़ियों की मदद से करीब ढाई घंटे बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।

  • भूकंप के तेज झटकों से डरे लोग, घरों से निकले बाहर

    भूकंप के तेज झटकों से डरे लोग, घरों से निकले बाहर

    नई दिल्लीः ईरान में जारी युद्ध जैसे हालात के बीच आज भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक एजेंसी United States Geological Survey के अनुसार, ईरान के तटीय शहर बंदर अब्बास के पश्चिमी इलाके में 4.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। झटके महसूस होते ही इलाके में रहने वाले लोगों में घबराहट फैल गई और कई लोग घरों से बाहर निकल आए। बंदर अब्बास एक महत्वपूर्ण बंदरगाह शहर है, इसलिए स्थानीय प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक भूकंप से किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

    बता दें कि ईरान में बीते कुछ समय से लगातार धरती कांप रही है। इससे पहले मंगलवार को भी ईरान के दक्षिणी हिस्से में जोरदार भूकंप आया था। उस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मैग्नीट्यूड मापी गई थी। यह भूकंप ईरान के फ़ार्स प्रांत के दक्षिणी हिस्से में मौजूद गेराश में आया था। USGS ने कहा था कि भूकंप 10 km (6.21 मील) की गहराई पर था। ईरान में ये भूकंप ऐसे वक्त में बार-बार आ रहे हैं, जब आसमान से लगातार बमबारी हो रही है।

    इजरायल और अमेरिका की मिसाइलें बरस रही हैं। दोनों ने मिलकर ईरान में कत्लेआम मचा रखा है। 28 फरवरी को अटैक में अमेरिका ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की हत्या कर दी। इसके साथ ही अमेरिकी-इजरायल अटैक में अब तक ईरान में 600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, ईरान भी अब पलटवार कर रहा है। मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर लगातार ईरान ड्रोन अटैक कर रहा है।

    ईरान में बीते 20 दिनों के भीतर यह तीसरा भूकंप है। इससे पहले साउथ ईरान में ही 19 फरवरी को जबरदस्त भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर उस भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई थी। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 27.36 डिग्री उत्तर अक्षांश और 52.60 डिग्री पूर्व देशांतर पर था, जो फार्स प्रांत के मोहर शहर से करीब 36 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। भूकंप की गहराई सिर्फ 10 किलोमीटर थी, जिससे यह काफी तेज महसूस हुआ। आज वाले भूकंप की गहराई भी इतनी ही है।

  • Jalandhar News: Fortuner Car चालक ने कई लोगों को कुचला, बच्ची सहित महिला की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Fortuner Car चालक ने कई लोगों को कुचला, बच्ची सहित महिला की मौत, देखें वीडियो

    इंसानियत शर्मसार! थाने के बाहर गुहार लगाता रहा पीड़ित परिवार, पुलिस ने नहीं खोला गेट

    पुलिस से भिड़ा कार चालक, फाड़ी वर्दी, हाथ छुड़ाकर भागा, लोगों ने किया काबू

    जालंधर, ENS: बस्ती एरिया की शेर सिंह कालोनी में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां लैदर कंप्लेक्स रोड एमएस फार्म के पास तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार चालक ने ई रिक्शा सवार परिवार को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में परिवार की मासूम बच्ची सहित 2 की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 10 वर्षीय माही और 52 वर्षीय शीतल शर्मा निवासी पारस स्टेट के रूप में हुई है। हादसे को लेकर घटना स्थल पर भारी हंगामा हो गया। परिवार ने गाड़ी चालक पर नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने के आरोप लगाए। हादसे के बाद गाड़ी चालक ने मौके से गाड़ी लेकर भागने की कोशिश की और खंभे से गाड़ी टकराने के बाद गाड़ी के एयरबैग खुल गए। जिसके बाद लोगों ने कार चालक को काबू किया और पीसीआर के हवाले कर दिया। हैरानी की बात यह है कि पुलिस से हाथ छुड़वाकर भाग गया। जिसके बाद पीसीआर कर्मी से कार चालक ने हाथापाई की और पीसीआर कर्मी की वर्दी फाड़ दी। इस दौरान लोगों ने दोबारा कार चालक को काबू करके पुलिस के हवाले किया। इंसानियत उस समय शर्मसार हो गई जब काफी देर तक चले हंगामे के बाद पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाने के थाने का गेट खुलवाने के लिए गुहार लगाई गई। इस दौरान थाने के बाहर बस्ती बावा खेल के बाहर परिवार थाने का गेट खोलने को लेकर चिल्ला रहा है, लेकिन पुलिस द्वारा गेट नहीं खोला गया। वहीं घटना में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं हंगामे के बाद घटना स्थल पुलिस कमिशनर धनप्रीत कौर और एसीपी आतिश भाटिया मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। जिसके बाद पुलिस कमिशनर ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए है। वहीं बयानों के आधार पर कार चालक पर मामला दर्ज कर लिया गया। दूसरी ओर दोषी का मेडिकल टेस्ट करवाया गया। दोषी की पहचान शेर के रूप में हुई है और गिल फार्म का रहने वाला है। धनप्रीत कौर ने कहा कि एफआईआर दर्ज करके सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस कर्मी के साथ हाथापाई को लेकर सीपी ने कहा मामले की जांच की जा रही है। दूसरी ओर ई रिक्शा चालक सौरभ ने बताया कि वह मां और बेटी के साथ सब्जी लेने के लिए बाबू जगजीवन राम चौक के पास गया था। वह सब्ज़ी लेकर वापस लौट रहा था कि जब वह लेदर कांप्लेक्स रोड एमएस फार्म के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनके ई रिक्शा को टक्कर मार दी और हादसे के दौरान वह तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उसकी बेटी और मां की इलाज दौरान मौत हो गई। लोगों द्वारा पुलिस पर आरोपी को बचाने के आरोप लगाए गए। लोगों के हंगामे के बाद पुलिस ने 3 बजे के बाद आरोपी का मेडिकल करवाया। वहीं पीड़ित महिला ने बताया कि ई रिक्शा उसके भाई का था। सभी लोग मार्केट से सब्जी खरीदने के बाद घर लौट रहे थे। एक्सीडेंट में उसके भाई का भी चूला टूट गया है। परिवार ने घरटना की सूचना पीसीआर को दी। बताया कि कार सवार ने भागने की कोशिश की और पीसीआर कर्मी की वर्दी पर भी हाथ डाला। राहगीरों के अनुसार कार चालक को मुश्लिल से काबू कर बस्ती बावा खेल पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों ने बताया कि फार्च्यूनर ड्राइवर को कुछ भी होश नहीं था वो टक्कर के बाद ई रिक्शा से गिरे लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। रोड पर गिरी 10 साल की बच्ची की टांगें कुचल दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।        
  • शादी से 10 महीने बाद स्क्रैप कारोबारी ने की आत्महत्या, Suicide Note में लिखा मौत की जिम्मेदार पत्नी

    शादी से 10 महीने बाद स्क्रैप कारोबारी ने की आत्महत्या, Suicide Note में लिखा मौत की जिम्मेदार पत्नी

    झांसीः शहर के करेरा कस्बे से एक दुखद मामला सामने आया है जहां, अपनी पत्नी के मायके से न लौटने से दुखी स्क्रैप कारोबारी ने सुसाइड कर लिया। उसकी 10 महीने पहले ही शादी हुई थी। झगड़ा होने पर पत्नी 2 सप्ताह पहले मायके चली गई थी। ससुर लेने गए तो आने से मना कर दिया।
    पत्नी ने कहा कि पति लेने आएंगे, तभी ससुराल आउंगी। शुक्रवार को कारोबारी के पिता घर लौट पाते, उससे पहले ही कारोबारी ने जहर निगल लिया। परिजन आनन फानन में झांसी मेडिकल कॉलेज लाए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें कारोबारी ने पत्नी समेत उसके परिजनों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    जानकारी मुताबिक, मृतक का नाम अंकन जोशी उर्फ अंकित (24) पुत्र राजू जोशी था। वह शिवपुरी के करेरा का रहने वाला था। मृतक के पिता राजू जोशी ने बताया कि उसका बेटा स्क्रैप की खरीद-फरोख्त का काम करता था। पिछली 29 अप्रैल 2025 को अपने बेटे अंकन की शादी डबरा निवासी प्रीति से की थी। 21 फरवरी को प्रीति मायके जाना चाहती थी, लेकिन अंकन राजी नहीं था। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। नाराज होकर अंकन ने प्रीति को मायके छोड़ दिया। कई दिन मायके में रहने के बाद भी प्रीति वापस नहीं आ रही थी।

    अंकन के फोन करने पर भी वह नहीं आई जिसके बाद वीरवार को वह बहू को लेने के लिए उसके मायके गया था, लेकिन बहू के परिवारवालों ने भेजने से मना कर दिया। शुक्रवार को उसे घर लौटना था। मगर बहू साथ आने को तैयार नहीं हुई। बहू और उसके घरवाले कहने लगे कि जब अंकन लेने आएगा, तब जाएंगे। यह खबर अंकन तक पहुंच गई। उसने घर पर सल्फास की गोली खा ली। तबीयत बिगड़ने पर अपनी मां और भाई को जानकारी दी। तब वे उसे लेकर झांसी मेडिकल कॉलेज आए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पिता सीधे झांसी पहुंच गए।

    पिता ने आगे बताया कि अंकन की जेब से तलाशी के दौरान 4 लाइन का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। डायरी के पन्ने को फाड़कर लिखे इस सुसाइड नोट में उसने लिखा- मेरी मौत के जिम्मेदार मेरी पत्नी और उसके माता-पिता, उसकी मामी और उसकी बहनें हैं। पुलिस ने इस सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मामले की भी जांच शुरू कर दी है। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक, पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट करेरा पुलिस को भेजी जाएगी।