Blog

  • Punjab News: CIA अफसर बताकर ठगी मारने के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: CIA अफसर बताकर ठगी मारने के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पटियालाः पुलिस ने फर्जी CIA अधिकारी सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी खुद को फर्जी पुलिस अधिकारी बताकर लोगों से ठगी मारते थे। वहीं बलजीत कौर नाम की महिला ने ठगी के मामले में शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला की शिकायत पर कार्रवाई थाना नंबर 4 के SHO शिवराज सिंह वर्क की अगुवाई में की कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ ने बताया कि विष्णु नगर के पास रहने वाली महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके बेटे को कुछ शरारती तत्वों ने अगवा करने की कोशिश की। 4 लोगों के एक गिरोह ने खुद को क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) का कर्मचारी बताते हुए उसके बेटे से 20,000 रुपये की मांग की थी। मामला सामने आने के बाद महिला की शिकायत पर थाना लोहाड़ी गेट में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर 68 नंबर दर्ज की गई।

    इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चौथा आरोपी फरार चल रहा है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों की पहचान संदीप, शुभम और लक्ष्य के रूप में हुई है। चारों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस रिकॉर्ड में सामने आया है कि आरोपियों पर पहले भी मामले दर्ज हैं। आज इन्हें माननीय अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी।

  • Punjab News: इलाके में हुए Blast को लेकर कैबिनेट मंत्री धालीवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: इलाके में हुए Blast को लेकर कैबिनेट मंत्री धालीवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः आज सुबह मजीठा रोड बाईपास पर ब्लास्ट होने का मामला सामने आया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और डीआईजी बॉर्डर रेज सतिंदर सिंह भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा ले रहे हैं। इसी बीच कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने मामले को लेकर कहा कि पंजाब पुलिस पूरी तरह सतर्क है और पंजाब में किसी भी तरह से माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर राज्य में आतंकवादी गतिविधि करता पाया जाता है, तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

    बिक्रम मजीठिया पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिक्रम सिंह मजीठिया जो वहां जाकर उनका मजाक उड़ा रहे हैं, उनके पास करने के लिए कोई और काम नहीं है और बिक्रम सिंह मजीठिया के बयानों को गंभीरता से लेने की कोई जरूरत नहीं है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बिक्रम मजीठिया को सिर्फ सरकार की आलोचना करनी आती है। उन्होंने कहा कि मजीठिया दिमागी परेशान हैं।

    उन्होंने कहा कि उन्हें राजनीतिक सीटे दाज में मिली हैं और उन्होंने बिना मेहनत किए सीटे हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि हमारी तरह उन्होंने अगर मेहनत करके सीटे हासिल की होती, तो उन्हें पता होता। उन्होंने कहा कि मजीठिया को पता नहीं है कि इस तरह की ब्लास्ट की घटनाएं पिछले 40 साल से चल रही हैं और हमारी पड़ोसी देश इस तरह की चीजे करता रहता है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने पुलिस को पूरी तरह मुस्तैद रखा हुआ है और पुलिस इन लोगों पर लगाम कस रही है।

    कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने कहा कि हमारी सरकार तो अभी 3 साल पहले ही आई है और जब 40 साल पहले ये मामले आते थे, तब वह क्यों नहीं बोले। उन्होंने कहा कि हमें इन मुद्दों पर ऐसी राजनीति नहीं करनी चाहिए। हमें इस मामलों में लोगों के साथ दुख सांझा करना चाहिए, न कि राजनीति।

  • अहिल्याबाई की शासन व्यवस्था मोदी सरकार के कृतत्व में प्रतिलक्षित: त्रिलोक जमवाल

    अहिल्याबाई की शासन व्यवस्था मोदी सरकार के कृतत्व में प्रतिलक्षित: त्रिलोक जमवाल

    अहिल्याबाई का जीवन आत्मसात करे वर्तमान समाज:त्रिलोक जमवाल

    18वीं शताब्दी में महिलाओं और वंचित समाज के लिए प्रेरणा बनी थी अहिल्याबाई: त्रिलोक जमवाल

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के भाजपा कार्यालय में महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बिलासपुर के विधायक एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल ने बताया कि यह आयोजन देशभर के सभी जिला मुख्यालयों में 31 मई तक किए जाएंगे, जो होल्कर  के जन्मदिवस को समर्पित होंगे।

    त्रिलोक ने बताया कि अहिल्याबाई होल्कर जी ने उस समय में महिलाओं, आदिवासी व जनजातीय समाज, शोषित और पीड़ित वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किए जब ऐसे विचार भी समाज में अल्प थे। उन्होंने सत्ता को जनसेवा और न्याय का माध्यम बनाकर करुणा व न्याय से जनमानस में देवी का स्थान स्थान प्राप्त किया।

    उन्होंने महिला कल्याण, सामाजिक न्याय, धर्मनिष्ठा और सांस्कृतिक उत्थान पर विशेष बल दिया। 1725 में अहमदनगर के गांव चांदी में जन्मी अहिल्याबाई ने समाज में पिछड़े समझे जाने वाले गायरी धनगर समाज से होते हुए भी शासन व धर्म दोनों क्षेत्रों में गहरी छाप छोड़ी।

    त्रिलोक ने कहा कि परिवारिक कष्टों के बावजूद अहिल्याबाई ने न केवल मालवा राज्य का संचालन किया, बल्कि राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक सुधारों को बढ़ावा दिया। उन्होंने राज्य के प्रशासन, न्याय व्यवस्था व राजस्व प्रणाली में स्थायित्व और आदर्श प्रस्तुत किया।

    त्रिलोक ने कहा कि वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाएं उसी सोच की निरंतरता हैं जो अहिल्याबाई होल्कर जी के शासनकाल में दिखाई देती हैँ।

    उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर जी का जीवन वर्तमान समाज के लिए आदर्श है। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई जी ने राज्य, समाज और धर्म के लिए जो कार्य किए, वे आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने असंख्य कुएं, बावड़ियां, प्याऊ और मंदिर निर्माण करवाए।किसानों को उन्नत बीज देकर कृषि व राज्य की अर्थव्यवस्था को मज़बूत किया। “अन्न वितरण केंद्रों” की स्थापना कर खाद्य सुरक्षा को प्राथमिकता दी, जो आज पीएम गरीब अन्न योजना में परिलक्षित होती है।

    त्रिलोक ने बताया कि राजनीतिक निर्णयों में भी उनका दृष्टिकोण अनुकरणीय था। उन्होंने योग्य व्यक्तियों को नेतृत्व में स्थान दिया। 1767 में तुकोराव होल्कर को सैन्य प्रमुख बनाकर राज्य की रक्षा और समाज कल्याण के दोहरे उद्देश्य को साधा।

    धार्मिक पुनर्निर्माण कार्यों में योगदान:

    1780: काशी विश्वनाथ मंदिर का नव निर्माण

    1783: सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण

    उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर जी ने हिन्दू धर्म और महिला अधिकारों के लिए जो कार्य किए, उसी के कारण उन्हें “पुण्यश्लोक” की उपाधि मिली। उन्होंने आह्वान किया कि आज की पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के कल्याण और समान प्रगति हेतु आगे बढ़ना चाहिए।

    त्रिलोक ने सम्बोधन में कहा कि अहिल्याबाई ने राज्य की सैन्य और सांस्कृतिक योजना को इस प्रकार विकसित किया कि मालवा राज्य लगभग तीन दशकों तक वैभव के शिखर पर रहा। उनके नेतृत्व में धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक समरसता का उत्तम उदाहरण प्रस्तुत हुआ।

    इस मौके पर संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी एवं प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा,जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कँवर,पूर्व विधायक बलबीर सिंह, प्रो राम कुमार, अनु ठाकुर, मिनाक्षी, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम, अनीता जसवाल,सीमा दत्ता, पुष्पा चौधरी, उर्मिला चौधरी, इंदु, ममता, धर्मेंद्र राणा, सागर दत्त, राहुल, कृपाल सिंह, सागर दत्त, लक्ष्मी जरयाल महिला मोर्चा, जनप्रतिनिधि व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।

  • बार-बार Network जा रहा है तो हो जाए सतर्क, फोन Hacking के हो सकते है संकेत

    बार-बार Network जा रहा है तो हो जाए सतर्क, फोन Hacking के हो सकते है संकेत

    टेकः टेक्नोलॉजी के साथ-साथ आनलाइन फ्रॉड भी बढ़ते जा रहा है। साइबर अपराध इतने अधिक बढ़ गए हैं कि हर रोज लोग इनकी चपेट में आ रहे हैं। साइबर अपराधियों के तरीके इतने एडवांस्‍ड हो गए हैं कि लोगों को पता ही नहीं चलता की उनका फोन कब हैक हो गया। जब उनके साथ ठगी हो जाती है तब जाकर उन्हें पता चलता है कि उनका फोन हैक हो गया था। एक्‍सपर्ट के मुताबिक कुछ ऐसे संकेत है जो हमें साइबर ठगों से बचा सकते है।

    एक्‍सपर्ट के अनुसार अगर किसी यूजर का फोन बार-बार हैंग हो रहा है। उसकी बैटरी डाउन हो रही है। फोन से बार-बार नेटवर्क चला जा रहा है। अनजान कोड रिसीव हो रहा है, तो यह फोन के हैक होने का संकेत हो सकता है। किसी यूजर का डेटा फॉरवर्ड होने, कॉल फॉरवर्ड होने या मैसेज फॉरवर्ड होने की स्थिति में भी फोन हैंग होने लगता है।

    अगर किसी यूजर को शक है कि उसका फोन हैक हो सकता है या कॉल फॉरवर्ड हो सकती है तो इसका पता फोन से ही लगाया जा सकता है। अपने फोन का डायलर ओपन करें। इसमें जैसे ही *#67# आप डायल करेंगे तो एक पूरी लिस्‍ट फोन की स्‍क्रीन में आ जाएगी। इसमें बताया जाएगा कि आपकी कॉल फॉरवर्ड हो रही है या नहीं। डेटा, एसएमएस फॉरवर्ड हो रहे हैं या नहीं।

    अगर कॉल-डेटा फॉरवर्ड हो रहा है तो उसे रोकने के लिए वापस अपने फोन के डायलर में ##002# डायल करें। यह कोड डायल करते ही आपकी सभी कॉल्‍स अनफॉरवर्ड हो जाएंगी और डेटा भी सुरक्षित हो जाएगा। आपके मैसेज भी फॉरवर्ड नहीं होंगे।

  • Punjab News: बम धमाके की इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, बताई वजह

    Punjab News: बम धमाके की इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, बताई वजह

    अमृतसरः जिले के मजीठा रोड बाईपास पर आज सुबह बम धमाका हुआ। हादसे में व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीआईजी बॉर्डर रेंज) सतिंदर सिंह ने मजीठा धमाके के बारे में कहा कि घायल व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। वह एक आतंकवादी संगठन का सदस्य था। वह विस्फोटक सामग्री प्राप्त करने आया था। उन्होंने कहा कि हमें कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि बब्बर खालसा और आईएसआई पंजाब में सक्रिय हैं और संभावित रूप से वह बब्बर खालसा का सदस्य था।

    वहीं दूसरी ओर दलजीत काफिर सिंह खत्री ने घटना की जिम्मेवारी ली है। जिसमें कहा गया है कि मजीठा रोड़ पर हुए बम धमाके की वह जिम्मेदारी लेते है। धमाका बठिंडा साआईए-2 की ओर से तश्दत करके मारे गए भापे की मौत से ध्यान हटाया जा सके। आगे लिखा है कि क्योंकि भापे घटिया और लालची लोग है। हम आगे भी यह धमाके करते रहेंगे।

    वहीं डीआईजी ने कहा कि जितने भी ब्लास्ट हुए उनकी जांच में यही पाया जाता था कि आरोपी ब्लास्ट करने के लिए एक-दूसरे को तस्वीर भेज देते थे और वस्तु को किसी जगह पर रख देते थे। जहां से दूसरे व्यक्ति रिसीव कर लेते थे। इस घटना में खंभे के पास बमनुमा चीज रखी गई। इस दौरान हाथ में पकड़ने के दौरान ब्लास्ट हो गया। घटना में व्यक्ति के हाथ और पैर चिथड़े की तरह उड़ गए। उसका पूरा शरीर छलनी है। डीआईजी ने कहा कि विस्फोटक चीज की जांच की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस मुलाजिम के घर पर हमला करने आया था।

    लेकिन पुलिस अभी पुष्टि नहीं कर रही। डीआईजी ने कहा कि मृतक आंतकी संगठन के साथ शामिल था और उसकी जेब से काफी सामान बरामद हुआ है, जो कि इन्वेस्टिगेंशन पार्ट है। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। पहले भी पुलिस ने सभी मामलों को ट्रेस किया जा चुका है और इस मामले को भी जल्द ट्रेस कर लिया जाएगा।

    हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमाका किस चीज से हुआ है, इसकी अभी जांच की जा रही है। जबकि, बाद में SSP ने माना कि यह बम धमाका ही था। उन्होंने आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान माहौल खराब करने की साजिश कर रहा है। जिस व्यक्ति की मौत हुई है वह हथियारों की खेप उठाने आया था। इसी दौरान धमाका हो गया और उसके खुद के ही चिथड़े उड़ गए।

  • शराब के ठेके पर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल

    शराब के ठेके पर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल

    यमुनानगरः गोबिंदपुरी रोड पर बने अंग्रेजी शराब के ठेके पर आज सुबह गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार 2 युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। बताया जा रहा हैकि करीब 12 राउंड फायरिंग कर नौजवान फरार हो गया। फायरिंग के दौरान शराब के ठेके के बाहर लगा शीशा भी टूट गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

    फायरिंग की आवाज से आसपास के लोग भी घबरा गए और अचानक अफरा-तफरी मच गई। वहीं बदमाश ठेके पर एक पर्ची फेंककर गए। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया। ठेके के बाहर खड़े दो वाहनों को नुकसान हुआ है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

    मौके पर फाॅरेंसिक टीम को बुलाया गया जोकि साक्ष्य जुटाने में लगी है। वहीं, बदमाश द्वारा फायरिंग किए जाने से ठेके के बाहर खड़े दो वाहनों को नुकसान हुआ है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। बाइक सवार बदमाश ने ठेके पर फायरिंग क्यों की इसकी जानकारी जुटाने के लिए टीमें जांच कर रही है।

    ठेके पर मौजूद कर्मचारियों का कहना है कि 2 हमलावर पैदल ही आए थे। जो फायरिंग के बाद फरार हो गए। शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश या किसी प्रकार की धमकी से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस और भी कई एंगल से इसकी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी इस बारे ज्यादा कुछ नहीं बता सकते। जांच कर रहे हैं जैसे ही कुछ पता चलता है बताया जाएगा।

     

  • कार और LPG टैंकर की टक्कर में ARTO घायल, देखें वीडियो

    कार और LPG टैंकर की टक्कर में ARTO घायल, देखें वीडियो

    झांसीः नवाबाद थाना क्षेत्र के शिवपुरी कानपुर बायपास के पास ARTO टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एआरटीओ सुजीत कुमार सिंह कार में बैठे हुए थे। वहीं LPG टैंकर चालक ने एआरटीओ की गाड़ी में पीछे से टक्टर मार दी। इससे गाड़ी में बैठे एआरटीओ सुजीत कुमार और उनका ड्राइवर घायल हो गए हैं। घटना के दौरान मौके पर मौजूद साथी सुरक्षा कर्मियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उन्हें इलाज दिया जा रहा है।

    मौके पर आरटीओ सहित विभाग के अन्य अधिकारी पहुंच गए हैं। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. सुजीत सिंह अपने हमराहियों के साथ झांसी-कानपुर हाइवे के किनारे अपनी स्कॉर्पियो के साथ खड़े थे। वहीं, सिपाही वाहन रोक रहे थे। इसी बीच एलपीजी लिक्विड का एक टैंकर वहां तेजी से पहुंचा और जबतक वह टैंकर रोकता पीछे से एआरटीओ की स्कॉर्पियो से टकरा गया। इससे कार में बैठे एआरटीओ और उनका ड्राइवर घायल हो गया।

    यहां सिपाहियों ने पुलिस को सूचना देते हुए मौके पर बुलाया। इसके बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां सूचना मिलते ही आरटीओ एके त्रिवेदी भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। यहां उन्होंने घायलों की जानकारी करते हुए इलाज की व्यवस्था की। आरटीओ ने बताया कि अधिकारी और उनके ड्राइवर को मामूली चोट लगी है। टैंकर चालक समय पर ब्रेक नहीं लगा सका, जिसके चलते ये हादसा हुआ है। फिलहाल घटना में सभी सुरक्षित हैं।

  • OnePlus 13 Series के S Model को टक्कर देगा Oppo Reno-14, इस महीने हो सकता है launch

    OnePlus 13 Series के S Model को टक्कर देगा Oppo Reno-14, इस महीने हो सकता है launch

    टेकः Oppo Reno-14 सीरीज की तैयारी में है। एक रिपोर्ट के अनुसार फोन जुलाई के पहले सप्‍ताह में लॉन्‍च हो सकता है। कंपनी ने इस फोन के लिए गूगल के साथ भी पार्टनर किया है। पहले कहा जा रहा था कि इसे जून में भारत में पेश किया जा सकता है। फोन में जेमिनी एआई का इंटीग्रेशन दिया जाएगा। जेमिनी एआई की मदद से अपकमिंग रेनो फोन्‍स को ओपो के ऐप्‍स और सर्विसेज से कनेक्‍ट किया जा सकेगा।

    भारत में फोन दो कलर्स- पर्ल वाइट और एक अन्‍य कलर में आएगा। फोन में प्रीमियम फील देने के लि इसे मेटल फ्रेम से पैक किया जाएगा। बैक साइड में 3डी पैटर्न देखने को मिलेगा। इस फोन की टक्‍कर वनप्‍लस 13 सीरीज के एस मॉडल से हो सकती है, जिसे अगले हफ्ते पेश किया जा रहा है।

    नई रेनो सीरीज के ज्‍यादातर स्‍पेसिफ‍िकेशंस इसके चीनी वेरिएंट से मिलते-जुलते हो सकते हैं। यह 6.7 इंच का ओलेड डिस्‍प्‍ले ऑफर करेगा, जिसमें 1.5K रेजॉलूशन दिया जाएगा। नया रेनो फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 चिपसेट से पैक हो सकता है। इसमें 6 हजार एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जो 80वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। ओपो रेनो सीरीज की पहचान उसके कैमरों से होती आई है और इस बार कंपनी 50 मेगापिक्‍सल के तीन सेंसर ऑफर कर सकती है।

    पहला सेंसर 50MP का मेन कैमरा होगा। दूसरा सेंसर 50MP का टेलिफोटो लेंस होगा जो 3.5x ऑप्टिकल जूम पेश करेगा। तीसरा 50 मेगापिक्‍सल का कैमरा फोन में फ्रंट साइड में दिया जाएगा, जिससे सेल्‍फी इमेजेस खींची जा सकेंगी। बैक साइड में एक 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रावाइड कैमरा भी कंपनी दे सकती है। वहीं, इस सीरीज के प्रो मॉडल को लेकर कहा जाता है कि उसमें अल्‍ट्रा वाइड कैमरा बदला हुआ होगा। वो भी 50 एमपी का मिलेगा। इस तरह प्रो मॉडल में 50 मेगापिक्‍सल के 4 कैमरा ऑफर किए जाएंगे।

  • फ्लैट मालिक ने पूर्व इंजीनियर की चबा डाली नाक, देखें CCTV

    फ्लैट मालिक ने पूर्व इंजीनियर की चबा डाली नाक, देखें CCTV

    कानपुरः बिठूर रतन प्लैनेट अपार्टमेंट में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां पार्किंग में खड़ी गाड़ी को हटवाने को 2 पक्षों में विवाद हुआ। दरअसल, बिठूर के एक अपार्टमेंट की सोसाइटी के सचिव और फ्लैट मालिक के बीच विवाद हो गया। हाथापाई के दौरान फ्लैट मालिक ने दांत से सोसाइटी सचिव की नाक चबा डाली। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें देखा जा सकता हैकि 3 व्यक्ति पार्किंग में खड़े थे। इस दौरान सचिव के पास फ्लैट मालिक गया। जिसके बाद उसने सचिव की नाक पर दांत मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया।

    वहीं लहूलुहान हालत में परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिटायर्ड इंजीनियर रूपेंद्र सिंह यादव नारामऊ स्थित रतन प्लैनेट अपार्टमेंट में रहते हैं। वह वहां की सोसाइटी के सचिव भी है। रूपेंद्र की बेटी प्रियंका ने बताया रविवार शाम पिता के पास अपार्टमेंट में रहने वाले क्षितिज मिश्रा का फोन आया। कहा कि उसकी पार्किंग में किसी और की गाड़ी पार्क है। पिता ने गार्ड भेजकर गाड़ी हटवाने की बात कही, लेकिन क्षितिज ने उन्हें नीचे बुलाया।

    आरोप है कि नीचे पहुंचते ही क्षितिज ने रूपेंद्र पर पहले थप्पड़ बरसाए, फिर अचानक उनकी नाक चबा डाली। इससे वह लहूलुहान होकर पार्किंग में गिर पड़े। जानकारी होने पर पेशे से वैज्ञानिक बेटे प्रशांत व प्रियंका उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए। प्रियंका के मुताबिक नाक के आगे का मांस अलग हो गया है। अब पिता को इलाज के लिए दिल्ली ले जाएंगे। वहीं, पुलिस ने बेटे प्रशांत की शिकायत पर ने क्षितिज मिश्रा के खिलाफ बिठूर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर बिठूर प्रेम नारायण विश्वकर्मा ने बताया कि पीड़ित का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

     

     

  • Punjab News: इस इलाके में 18 वर्षीय नौजवान का गोली मारकर कत्ल

    Punjab News: इस इलाके में 18 वर्षीय नौजवान का गोली मारकर कत्ल

    मोहाली: जिले में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। मिली जानकारी के अनुसार पैसों के लेन-देन को लेकर चल रही पुरानी रंजिश में 18 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हेमंत उर्फ़ हेमू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने भाई के साथ मदनपुर में रहता था। मामले की जानकारी देते हुए मृतक के मामा प्रवीन ने बताया कि हेमंत मोहाली में अपने भाई अमित के साथ किराए पर रहता था और वहां वाहन चलाने का काम करता था।

    उन्होंने बताया कि बीती रात उन्हें हेमंत के दोस्त सोनू का फोन आया। पहले उसने कहा कि हेमंत का एक्सीडेंट हो गया है और बाद में फोन करके बताया कि हेमंत को किसी ने गोली मार दी है। सुबह जब वे मोहाली पहुंचे तो हेमंत की लाश सिविल अस्पताल फेज-6 में थी। मृतक के मामा ने बताया कि हेमंत के दोस्त सोनू ने उन्हें बताया था कि उसका इसी इलाके के रहने वाले संदीप गबर और रिजवान के साथ पैसों को लेकर विवाद चल रहा था।

    कुछ दिन पहले भी इनके बीच तकरार हुई थी, लेकिन उस समय मामला सुलझा दिया गया था। देर रात को जब हेमंत खाना खाकर सेक्टर 91 में बाहर सैर के लिए निकला तो उन युवकों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। पहले उससे मारपीट की और बाद में उसे गोली मारकर मौके से फरार हो गए। इस मामले में थाना फेज-1 पुलिस ने हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। इंडस्ट्रियल एरिया चौकी इंचार्ज गुलशन कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।