शराब के ठेके पर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल

Written by

in

यमुनानगरः गोबिंदपुरी रोड पर बने अंग्रेजी शराब के ठेके पर आज सुबह गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार 2 युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। बताया जा रहा हैकि करीब 12 राउंड फायरिंग कर नौजवान फरार हो गया। फायरिंग के दौरान शराब के ठेके के बाहर लगा शीशा भी टूट गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

फायरिंग की आवाज से आसपास के लोग भी घबरा गए और अचानक अफरा-तफरी मच गई। वहीं बदमाश ठेके पर एक पर्ची फेंककर गए। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया। ठेके के बाहर खड़े दो वाहनों को नुकसान हुआ है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

मौके पर फाॅरेंसिक टीम को बुलाया गया जोकि साक्ष्य जुटाने में लगी है। वहीं, बदमाश द्वारा फायरिंग किए जाने से ठेके के बाहर खड़े दो वाहनों को नुकसान हुआ है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। बाइक सवार बदमाश ने ठेके पर फायरिंग क्यों की इसकी जानकारी जुटाने के लिए टीमें जांच कर रही है।

ठेके पर मौजूद कर्मचारियों का कहना है कि 2 हमलावर पैदल ही आए थे। जो फायरिंग के बाद फरार हो गए। शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश या किसी प्रकार की धमकी से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस और भी कई एंगल से इसकी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी इस बारे ज्यादा कुछ नहीं बता सकते। जांच कर रहे हैं जैसे ही कुछ पता चलता है बताया जाएगा।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *