कार और LPG टैंकर की टक्कर में ARTO घायल, देखें वीडियो

Written by

in

झांसीः नवाबाद थाना क्षेत्र के शिवपुरी कानपुर बायपास के पास ARTO टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एआरटीओ सुजीत कुमार सिंह कार में बैठे हुए थे। वहीं LPG टैंकर चालक ने एआरटीओ की गाड़ी में पीछे से टक्टर मार दी। इससे गाड़ी में बैठे एआरटीओ सुजीत कुमार और उनका ड्राइवर घायल हो गए हैं। घटना के दौरान मौके पर मौजूद साथी सुरक्षा कर्मियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उन्हें इलाज दिया जा रहा है।

मौके पर आरटीओ सहित विभाग के अन्य अधिकारी पहुंच गए हैं। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. सुजीत सिंह अपने हमराहियों के साथ झांसी-कानपुर हाइवे के किनारे अपनी स्कॉर्पियो के साथ खड़े थे। वहीं, सिपाही वाहन रोक रहे थे। इसी बीच एलपीजी लिक्विड का एक टैंकर वहां तेजी से पहुंचा और जबतक वह टैंकर रोकता पीछे से एआरटीओ की स्कॉर्पियो से टकरा गया। इससे कार में बैठे एआरटीओ और उनका ड्राइवर घायल हो गया।

यहां सिपाहियों ने पुलिस को सूचना देते हुए मौके पर बुलाया। इसके बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां सूचना मिलते ही आरटीओ एके त्रिवेदी भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। यहां उन्होंने घायलों की जानकारी करते हुए इलाज की व्यवस्था की। आरटीओ ने बताया कि अधिकारी और उनके ड्राइवर को मामूली चोट लगी है। टैंकर चालक समय पर ब्रेक नहीं लगा सका, जिसके चलते ये हादसा हुआ है। फिलहाल घटना में सभी सुरक्षित हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *