Punjab News: बम धमाके की इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, बताई वजह

Written by

in

अमृतसरः जिले के मजीठा रोड बाईपास पर आज सुबह बम धमाका हुआ। हादसे में व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीआईजी बॉर्डर रेंज) सतिंदर सिंह ने मजीठा धमाके के बारे में कहा कि घायल व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। वह एक आतंकवादी संगठन का सदस्य था। वह विस्फोटक सामग्री प्राप्त करने आया था। उन्होंने कहा कि हमें कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि बब्बर खालसा और आईएसआई पंजाब में सक्रिय हैं और संभावित रूप से वह बब्बर खालसा का सदस्य था।

वहीं दूसरी ओर दलजीत काफिर सिंह खत्री ने घटना की जिम्मेवारी ली है। जिसमें कहा गया है कि मजीठा रोड़ पर हुए बम धमाके की वह जिम्मेदारी लेते है। धमाका बठिंडा साआईए-2 की ओर से तश्दत करके मारे गए भापे की मौत से ध्यान हटाया जा सके। आगे लिखा है कि क्योंकि भापे घटिया और लालची लोग है। हम आगे भी यह धमाके करते रहेंगे।

वहीं डीआईजी ने कहा कि जितने भी ब्लास्ट हुए उनकी जांच में यही पाया जाता था कि आरोपी ब्लास्ट करने के लिए एक-दूसरे को तस्वीर भेज देते थे और वस्तु को किसी जगह पर रख देते थे। जहां से दूसरे व्यक्ति रिसीव कर लेते थे। इस घटना में खंभे के पास बमनुमा चीज रखी गई। इस दौरान हाथ में पकड़ने के दौरान ब्लास्ट हो गया। घटना में व्यक्ति के हाथ और पैर चिथड़े की तरह उड़ गए। उसका पूरा शरीर छलनी है। डीआईजी ने कहा कि विस्फोटक चीज की जांच की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस मुलाजिम के घर पर हमला करने आया था।

लेकिन पुलिस अभी पुष्टि नहीं कर रही। डीआईजी ने कहा कि मृतक आंतकी संगठन के साथ शामिल था और उसकी जेब से काफी सामान बरामद हुआ है, जो कि इन्वेस्टिगेंशन पार्ट है। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। पहले भी पुलिस ने सभी मामलों को ट्रेस किया जा चुका है और इस मामले को भी जल्द ट्रेस कर लिया जाएगा।

हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमाका किस चीज से हुआ है, इसकी अभी जांच की जा रही है। जबकि, बाद में SSP ने माना कि यह बम धमाका ही था। उन्होंने आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान माहौल खराब करने की साजिश कर रहा है। जिस व्यक्ति की मौत हुई है वह हथियारों की खेप उठाने आया था। इसी दौरान धमाका हो गया और उसके खुद के ही चिथड़े उड़ गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *