Punjab News: इलाके में हुए Blast को लेकर कैबिनेट मंत्री धालीवाल का आया बयान, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः आज सुबह मजीठा रोड बाईपास पर ब्लास्ट होने का मामला सामने आया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और डीआईजी बॉर्डर रेज सतिंदर सिंह भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा ले रहे हैं। इसी बीच कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने मामले को लेकर कहा कि पंजाब पुलिस पूरी तरह सतर्क है और पंजाब में किसी भी तरह से माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर राज्य में आतंकवादी गतिविधि करता पाया जाता है, तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

बिक्रम मजीठिया पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिक्रम सिंह मजीठिया जो वहां जाकर उनका मजाक उड़ा रहे हैं, उनके पास करने के लिए कोई और काम नहीं है और बिक्रम सिंह मजीठिया के बयानों को गंभीरता से लेने की कोई जरूरत नहीं है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बिक्रम मजीठिया को सिर्फ सरकार की आलोचना करनी आती है। उन्होंने कहा कि मजीठिया दिमागी परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें राजनीतिक सीटे दाज में मिली हैं और उन्होंने बिना मेहनत किए सीटे हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि हमारी तरह उन्होंने अगर मेहनत करके सीटे हासिल की होती, तो उन्हें पता होता। उन्होंने कहा कि मजीठिया को पता नहीं है कि इस तरह की ब्लास्ट की घटनाएं पिछले 40 साल से चल रही हैं और हमारी पड़ोसी देश इस तरह की चीजे करता रहता है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने पुलिस को पूरी तरह मुस्तैद रखा हुआ है और पुलिस इन लोगों पर लगाम कस रही है।

कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने कहा कि हमारी सरकार तो अभी 3 साल पहले ही आई है और जब 40 साल पहले ये मामले आते थे, तब वह क्यों नहीं बोले। उन्होंने कहा कि हमें इन मुद्दों पर ऐसी राजनीति नहीं करनी चाहिए। हमें इस मामलों में लोगों के साथ दुख सांझा करना चाहिए, न कि राजनीति।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *