Blog

  • Himachal News: पुलिस ने काटे 464 वाहनों के चालान

    Himachal News: पुलिस ने काटे 464 वाहनों के चालान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 464 वाहनों के चालान काटे गए जिनमें से 126 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 107400/-रूपये वसूल किए। वहीं सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 10 व्यक्तियों के चालान काटे गए व जुर्माने के रुप में 1000/-रुपये वसूल किए गए।

    इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के अन्तर्गत थाना मैहतपुर के अन्तर्गत दो वाहनों के चालान करके जुर्माने के रुप में 30000/-रुपये, पुलिस चौकी पंडोगा के अन्तर्गत एक वाहन का चालान करके जुर्माने के रुप में 25000/- रुपये,  पुलिस थाना टाहलीवाल के अन्तर्गत तीन वाहनों के चालान करके जुर्माना के रुप में 55000/-रुपये, जिला ऊना के अन्तर्गत छः वाहनों के चालान करके जुर्माने के रुप में 110000/- रुपये वसूल किए गए हैं।

  • Punjab News: क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने जा रहे नौजवानों के साथ हुआ हादसा, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने जा रहे नौजवानों के साथ हुआ हादसा, एक की मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः मुकेरियां के गुरदासपुर रोड़ नजदीक पड़ते गांव फ़रीका नजदीक भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां ऑल्टो कार पीबी 22 वी 0236 अचानक अनियंत्रिक होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में कार सवार 5 लोगों में से 1 की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक नौजवान की पहचान मंजीत कुमार पुत्र सुरिंदर पाल निवासी रतनगढ़ पठानकोट के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी अनुसार कार सवार सभी नौजवान गुरदासपुर नजदीक पड़ते तारागढ़ से क्रिकेट टूर्नामनेट खेलने के लिए मुकेरियां आ रहे थे। जब यह नौजवान मुकेरियां के गांव फ़रीका नजदीक पहुंचे तो उनकी कार पेड़ से टकार गई। हादसा इतना भयानक था के कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी नौजवानों को कार से बाहर निकला और मुकेरियां के सरकारी हस्पताल पहुंचाया गया।

    इस हादसे में घायलों की पहचान शरण कुमार (16) पुत्र सुरजीत कुमार गांव पनियार दीनानगर, भीमा (30) पुत्र सुरिंदर पाल रत्तनगढ़ (पठानकोट), जानू सैनी (22) पुत्र सुमेश कुमार वासी तारागढ़, निखिल पुत्र अश्वनी कुमार गांव फूलपुर तारागढ़ (पठानकोट) के तौर पर हुई है। इन घायलों में से 2 की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अमृतसर रैफर कर दिया। वही पुलिस ने कार को कब्ज़े में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

       
  • Himachal News: 1.75 ग्राम चिट्टे सहित दो काबू

    Himachal News: 1.75 ग्राम चिट्टे सहित दो काबू

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्व के मुलाजिमों ने 1.75 ग्राम चिट्टे सहित दो युवकों को काबू किया है और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात एएसआई अतुल कुमार थाना अम्ब अन्य पुलिस मुलाजिमों के साथ यातायात चैकिंग डयूटी पर गांव अठंवा में मौजूद थे तो करीब 11.55 बजे,बणें दी हट्टी की तरफ से मोटरसाइकिल आया। जिस मोटरसाइकिल संख्या (एचपी 19 एफ -5417) पर सवार दो युवकों को जांच के लिए रोका तो शक के आधार पर उन की तलाशी लेने पर 1.75 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

    आरोपित युवकों की पहचान विशाल ठाकुर(40) वासी अम्व व राहुल ठाकुर(32) पुत्र वासी गांव अठंवा ,अम्व के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत पुलिस थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: 2.5 किलो हेरोइन और 42 लाख की ड्रग मनी सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 2.5 किलो हेरोइन और 42 लाख की ड्रग मनी सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः नशे के खिलाफ युद्ध को लेकर पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) ने 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कनाडा-आधारित नशा तस्कर सोनू द्वारा चलाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय नारको-तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए इसके भारत-आधारित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2.5 किलो हेरोइन और 42 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।

    गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अजयपाल सिंह उर्फ अजय, निवासी तरनतारन, हरदीप सिंह अमृतसर और मिलाप सिंह तरनतारन के रूप में हुई है। वहीं पुलिस सरगना कनाडा निवासी सोनू को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस टीमों ने तस्करी के कामों में उपयोग किए जा रहे उनके काले रंग के हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (PB 02 CV 6917) और सफेद रंग की टोयोटा फॉर्च्यूनर कार (HR 26 DY 5140) को भी जब्त की है। मिली जानकारी के अनुसार अजयपाल सिंह और हरदीप सिंह से हाल ही में हेरोइन की खेप बरामद की है।

    हेरोइन की खेप पहुंचाने के लिए वह लिंक रोड से अपने मोटरसाइकिल पर अड्डा खासा से खुरमणियां आ रहे हैं। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीआई पुलिस की टीम ने छापेमारी करके आरोपियों के कब्जे से 2.5 किलो हेरोइन बरामद करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस ने 3 दिन का पुलिस रिमांड भी हासिल किया है। कनाडा में रहने वाला सोनू सोशल मीडिया के जरिए इन तस्करों को नियंत्रित कर रहा था। पूछताछ के दौरान अहम खुलासे होने की संभावना है।

  • Punjab News: प्रशासन ने भारी वाहनों की आवाजाही पर लगाई रोक, देखें वीडियो

    Punjab News: प्रशासन ने भारी वाहनों की आवाजाही पर लगाई रोक, देखें वीडियो

    पठानकोटः पुलिस द्वारा लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुंदर चक्क रोड पर दिन के समय भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रोक लगाई गई है।

    हालांकि, भारत-पाक युद्ध के दौरान ब्लैकआउट के कारण रात में किसी भी तरह की आवाजाही पर प्रतिबंध था, जिसके कारण ट्रक दिन में ही माल लोड करने के लिए चलाए जाते थे, लेकिन युद्ध विराम के बाद भी ट्रक चालक लगातार दिन में इस सड़क पर घूम रहे थे। इसके विरोध में स्थानीय निवासियों ने आज इन ट्रकों को रोक लिया गया तथा पुलिस और प्रशासन को मौके पर बुलाया।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व सरपंच राजिंदर कुमार व स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि संघर्ष विराम के बाद भी ट्रक चालक अपनी मनमानी कर रहे हैं। ऐसे में प्रतिबंध के बावजूद दिन में भारी वाहनों को यहां से निकाला जा रहा हैं। जिससे लोगों में दुर्घटना का डर बना हुआ है तथा दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।

    आरोप है कि जब इन ट्रकों को रोका गया तो कुछ ड्राइवरों ने लोगों को ट्रकों के नीचे धकेलने की भी कोशिश की। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सभी वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। बता दें कि इस इलाके में जम्मू-कश्मीर का इलाका भी शामिल है। इसलिए वहां के पुलिस प्रशासन और खनन विभाग को भी मौके पर बुलाया गया है, वो भी इन सभी वाहनों की जांच कर रहे हैं।

    जब इस संबंध में पठानकोट ट्रैफिक इंचार्ज ब्रह्म दत्त से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर इन सभी ट्रकों को रुकवाया था। दिन के समय यहां से किसी भी ट्रक को निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान 3 ट्रकों को भी रोका गया है क्योंकि यह इलाका जम्मू-कश्मीर की सीमा से लगता है। इसलिए वहां पुलिस और खनन विभाग को मौके पर बुलाया गया है। इन सभी वाहनों की गहन जांच की जा रही हैं। इसके साथ ही माइनिंग विभाग की टीम भी एसएचओ सुजानपुर, एसएचओ तारागढ़ पहुंच गई है। जांच पूरी होने तक किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

  • Punjab News: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट की घर वापसी पर हुआ गर्मजोशी से स्वागत, देखें वीडियो

    Punjab News: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट की घर वापसी पर हुआ गर्मजोशी से स्वागत, देखें वीडियो

    पठानकोटः जो जिला शहीदों की धरती के नाम से जाना जाता है और इस जिले के युवा जो सेना में भर्ती होकर देश की सेवा के लिए आगे बढ़ते हैं। इसी तरह एक बार फिर पठानकोट की लड़की दीक्षा को सेना में अधिकारी की भर्ती के लिए चयनित किया गया।भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट चयनित होने पर जब पठानकोट पहुंची तो उसका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दीक्षा ने ना केवल अपने माता-पिता का बल्कि पठानकोट का भी नाम रोशन किया।

    हमारी चैनल टीम ने दीक्षा से बात की तो उसने बताया कि मेरे माता-पिता का सपना था कि वह सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करूं। उन्होंने मुझे इसके लिए प्रोत्साहित किया और मेरी कड़ी मेहनत के बाद आज मैं सेना में एक सैन्य अधिकारी की भर्ती के लिए चयनित हुई हूं। दीक्षा ने कहा कि यदि आप कोई लक्ष्य प्राप्त करना चाहते हैं और उसके लिए आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है, तो आपको सफलता जरूर मिलेगी और आपका दिल भी खुश रहेगा।

  • Punjab News: नशे के खिलाफ छिड़ी जंग को लेकर सिविल अस्पताल के डाॅ. सिद्धार्थ का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे के खिलाफ छिड़ी जंग को लेकर सिविल अस्पताल के डाॅ. सिद्धार्थ का आया बयान, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को वॉर ऑन ड्रग्स नाम दिया गया। जिसके चलते पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के कारण दवा आपूर्ति श्रृंखला बुरी तरह प्रभावित हुई है। नशे के दलदल में फंसे युवाओं को अब आसानी से नशा नहीं मिल पा रहा है।

    वहीं सिविल अस्पताल में चल रहे नशा मुक्ति केंद्र में तैनात डाॅ. सिद्धार्थ ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ छेड़ी गई जंग के कारण सिविल अस्पताल में मरीजों की संख्या में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। केंद्र में उपचार करवा रहे मरीजों को दी जा रही अन्य सुविधाओं में परामर्श, योग, कैरम, अच्छा आहार, मनोरंजन के लिए एलईडी आदि शामिल हैं, ताकि उनका बेहतर इलाज किया जा सके।

  • पीएमएवाई यूनिफाइड वेब पोर्टल या लोकमित्र केंद्र के माध्यम से 31 मई तक किए जा सकते हैं आवेदन

    पीएमएवाई यूनिफाइड वेब पोर्टल या लोकमित्र केंद्र के माध्यम से 31 मई तक किए जा सकते हैं आवेदन

    ऊना/सुशील पंडित: नगर निगम ऊना में शामिल हुई पंचायतों के पंचायत सचिवों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 को लेकर नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य नवविस्तारित नगर निगम क्षेत्रों में योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ना था। इस दौरान योजना की रूपरेखा, पात्रता मानदंड एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी को साझा किया गया।

    योजना की पात्रता: प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वे सभी परिवार, पति, पत्नी एवं अविवाहित बच्चे पात्र हैं, जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम है, जिनके पास भारत में पहले से कोई पक्का मकान नहीं है,तथा जो नगर निगम क्षेत्र में भूमि के स्वामी हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना में पहले चरण के अंतर्गत आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने पंचायत सचिवों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करें, तथा पात्र लाभार्थियों की पहचान करके उन्हें समयबद्ध रूप से आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करें।

    इसके अतिरिक्त नगर निगम के सहायक अभियंता राजेन्द्र कुमार सैनी ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी है तथा नगर निगम द्वारा हर स्तर पर आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि इच्छुक लाभार्थी प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) यूनिफाइड वेब पोर्टल अथवा निकटतम लोकमित्र केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नगर निगम कार्यालय ऊना से संपर्क किया जा सकता है। इस दौरान पंचायत सचिवों ने योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और कहा कि वे अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य करेंगे ताकि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक पहुँच सके। बैठक में नगर निगम में शामिल विभिन्न पंचायतों के पंचायत सचिव एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) तकनीकी सैल से अर्बन प्लानर अंजू सोनी एवं सिविल इंजीनियर आदित्य पाठक भी उपस्थित रहे।

  • गगरेट ब्लॉक के वृत्त भंजाल में मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता शिविर आयोजित

    गगरेट ब्लॉक के वृत्त भंजाल में मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: गगरेट ब्लॉक के अंतर्गत वृत्त-भंजाल में मंगलवार को मिशन शक्ति योजना के तहत बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पर एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी ऊना नरेंद्र कुमार ने शिविर में उपस्थित वृत्त पर्यवेक्षक और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान से सम्बंधित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाल विवाह को एक गंभीर सामाजिक बुराई है जो बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं समग्र विकास में बाधा उत्पन्न करती है। बाल विवाह बालिकाओं के सपनों को साकार करने से रोकता है और उनके उज्जवल भविष्य को प्रभावित करता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 (2019-21) के अनुसार भारत में 20 से 24 वर्ष की आयु वर्ग की 23.3 प्रतिशत महिलाओं की शादी 18 वर्ष की आयु से पहले हो चुकी थी, जो चिंता का विषय है।

    अभियान के मुख्य उद्देश्य: जिला कार्यक्रम अध्िकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति योजना का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2025 तक बाल विवाह की दर को 23.3 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत तक लाना और वर्ष 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त बनाना और बाल विवाह को समाप्त करने के लिए सामुदायिक संस्थाओं और स्तरों को सशक्त बनाना, बाल विवाह से जुड़ी शिकायतों पर शीघ्र कारवाई हेतु कानून प्रवर्तन और बाल संरक्षण एजेंसियों की क्षमताओं का विकास करना, बाल विवाह पीड़ितों के लिए शिक्षा, पुनर्वास और संरक्षण की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करना और महिलाओं को नेतृत्वकर्ता के रूप में सशक्त करके उन्हें अपने गांवों में बाल विवाह के विरुद्ध आवाज़ उठाने हेतु सक्षम बनाना है।

    जिला समन्वयक डीएचई ईशा चौधरी ने मिशन शक्ति के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।  मिशन शक्ति को दो भागों में बांटा गया है दृ सामर्थ्य और संबल। सामर्थ्य में महिलाओं को सशक्त करने के लिए प्रधान मंत्री मात्रु वंदना योजना, पालना, शक्ति सदन, कामकाजी महिला व संबल योजना में महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए बन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन (181), बेटी बचाओ बेटी पढ़ो, नारी अदालत है। ईशा चौधरी ने उपस्थित वृत्त पर्यवेक्षक और आंगनवाडी कार्यकर्ताओं द्वारा  मिशन शक्ति ऐप को भी डाउनलोड करवने की अपील की। इस ऐप के जरिए सरकार द्वारा सभी योजनाओं कि जानकारी हासिल की जा सकती है। इस शिविर में जिला समन्वयक डीएचई ईशा चौधरी, जिला समन्वयक पोषण अभियान मंजूर अहमद खान, रमा कुमारी, वृत्त पर्यवेक्षक और आंगनवाडी कार्यकर्ताएं व सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

  • Punjab News: नशा तस्कर के घर पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, SSP Aditya का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा तस्कर के घर पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, SSP Aditya का आया बयान, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: पंजाब सरकार द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत आज दीनानगर के गांव डीडा सांसियां में प्रशासन ने नशा तस्कर गुलशन टोनी के घर पर पीला पंजा चलाया। मिली जानकारी के अनुसार गुलशन टोनी के खिलाफ 21 से अधिक नशा बेचने के मामले दर्ज हैं। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी अदित्य ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।

    एसएसपी ने कहा कि पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ शुरू किए गए मुहिम तहत जिले में अलग-अलग टीमों के माध्यम से सख्ती से काम किया जा रहा है तथा इस कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सख्ती आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    जानकारी के अनुसार, 2024 में इस गांव के पास 3 युवकों के शव मिले थे जो नशे के साथ हुई थी। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने इस गांव में बड़े पैमाने पर नशा बेचने वालों को शिकंजा कसा गया था। अगर बात की जाए तो यहां पर अधिकतर नशा विक्रेताओं ने नहर विभाग की जमीन पर अपने मकान बनाए हुए हैं, जिसे पिछले दिन भी एक नशा तस्कर के मकान को गिराकर ध्वस्त कर दिया गया था।

    आज फिर नहर विभाग और पुलिस प्रशासन ने एक और मकान को गिरा दिया है। इस गांव में आज जो नशा तस्कर का घर गिराया गया है उस व्यक्ति के खिलाफ लगभग 21 मामले दर्ज थे, जिसने अपना घर बहुत बढ़िया तरीके से बनवाया था। घर में स्विमिंग पूल और कई अन्य सुविधाएं थीं, जो घर में बनाई गई थीं, जिन्हें आज पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है।