Blog

  • Punjab News: विजिलेंस ने SHO सहित 4 पुलिसकर्मीयो को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: विजिलेंस ने SHO सहित 4 पुलिसकर्मीयो को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने एक नाबालिग के जब्त फोन से जुड़े मामले में ₹1 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, फाजिल्का के एसएचओ सहित चार पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है।

    मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति दोहराते हुए कहा, “चाहे अधिकारी किसी भी स्तर का हो या मंत्री- विधायक हो, आईएएस/पीसीएस अधिकारी हो, भ्रष्टाचार में लिप्त सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पंजाब में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है।

    यह मामला तब सामने आया जब एक 17 वर्षीय लड़का दिलराज सिंह के पिता धरमिंदर सिंह ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, फाजिल्का द्वारा रिश्वत मांगने के सबूत के साथ मुख्यमंत्री से संपर्क किया। साइबर की शिकायत के बाद थाने ने नाबालिग का फोन भी जब्त कर लिया था। परिवार द्वारा मामले को सुलझाने के बार-बार प्रयासों के बावजूद उन्हें मामला निपटाने के लिए रिश्वत देने पर मजबूर किया जा रहा था।

    गिरफ्तार अधिकारियों में एसएचओ, एक रीडर और दो कांस्टेबल शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों मे इंस्पेक्टर मंजीत सिंह (नंबर 18 एफजेडआर) एसएचओ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन फाजिल्का, वरिष्ठ कांस्टेबल राजपाल (नंबर एफजेडके/868), रीडर टू एसएचओ, एमएचसी वरिष्ठ कांस्टेबल शिंदर पाल (नंबर 1032), और वरिष्ठ कांस्टेबल सुमित कुमार (नंबर 986/एफजेडके) शामिल हैं।

  • Punjab News: गाड़ी को साइड न मिलने पर हुआ झगड़ा, चली गोली, देखें वीडियो

    Punjab News: गाड़ी को साइड न मिलने पर हुआ झगड़ा, चली गोली, देखें वीडियो

    लुधियाना: शहर के भमियां रोड पर गोली चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दो गाड़ियों के चालकों के बीच साइड लेने को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसे देख वहा से गुजर रहे राहगीर ने दोनों चालकों को लड़ने से रोका, तो इस दौरान गोली चल गई।।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि साइड लेने को लेकर दो गाड़ी चालक आपस में भिड़ गए और मामला इतना बड़ गया कि लड़ाई को रोकने आए युवक को कुछ लोगों ने पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। जिसके चलते युवक ने हवा में फायरिंग कर दी।

    पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। पुलिस को घटना स्थल से एक 32 बोर की पिस्टल का खोला भी बरामद हुआ है। इस घटना से इलाके मे दहशत फैल गई है। सरे बाजार गोली चलने से दुकानदारों मे भी रोष पाया जा रहा है।

  • Punjab News: Tution जा रही बच्ची को लगी गोली, देखें वीडियो

    Punjab News: Tution जा रही बच्ची को लगी गोली, देखें वीडियो

    अमृतसर: थाना गेट हकीमा के अधीन क्षेत्र मे गोली चलने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार ट्यूशन जा रही ढाई साल की बच्ची के पैर में गोली लगी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल बच्ची के पिता आकाश सहगल ने बताया कि वह बेटी विरधि को ट्यूशन ले जा रहे थे, तभी पटाखे की आवाज़ आई और बच्ची के पैर से खून निकलने लगा।

    जिसके बाद घायल बच्ची को इलाज के लिए क्लिनिक फिर अस्पताल ले जाया गया। जहां एक्स-रे करवाने पर पता चला कि बच्ची के पैर में गोली लगी है। जिसका पता चलते ही पुलिस को शिकायत दी गई।

    इस मामले में थाना गेट हकीमा के जांच अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि बच्ची के पैर में गोली लगी है । इस घटना की जानकारी बच्ची के पिता के पास भी नहीं है कि में गोली कैसे लगी है। इस मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इलाके मे लगे cctv कैमरे खंगाल रही है।

  • उप मुख्यमंत्री ने नगनोली में गौ अभयारण्य का किया शिलान्यास

    उप मुख्यमंत्री ने नगनोली में गौ अभयारण्य का किया शिलान्यास

    ऊना/सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश  अग्निहोत्री ने आज मंगलवार को नगनोली में 4.46  करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले गौ अभयारण्य का शिलान्यास किया। यह गौ अभयारण्य 397 कनाल भूमि पर बनाया जाएगा। इसके पूर्ण निर्माण के बाद इसमें 500 गौवंश के रहने की व्यवस्था होगी जिसमें 6  शेड बनाए जाएंगे, जिनमें से 5 शेड गौवंश के लिए तथा एक शेड चारे के लिए होगा। इसके साथ ही  इसमें फार्मासिस्ट रेजिडेंस के निर्माण के साथ अन्य सुविधाओं का भी निर्माण किया जाएगा, जिससे अभयारण्य का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके। उप मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी कार्य को धरातल पर उतारने के लिए जन सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस गौ अभ्यरण में आवारा पशुओं को लाकर रखा जाएगा, जबकि दूध देने वाले पशुओं की अलग से व्यवस्था की जाएगी, जिससे आमदनी के साधन भी उत्पन्न हो सकें। उन्होंने जानकारी दी कि बालीवाल, नगनोली, पूबोवाल और हरोली के लिए 7-7 करोड़ रुपये की लागत से कुल 28 करोड़ रुपये की पेयजल योजनाएं तैयार की गई हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी पंचायत का विकास उसके प्रधान की प्रतिबद्धता पर निर्भर करता है। नगनोली ग्राम पंचायत में 15.37 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। इसके साथ ही खड्ड कॉलेज में एक आधुनिक इनडोर स्टेडियम भी बनाया जा रहा है, जिसमें 68 लाख रुपये की लागत से लाइटें लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि स्टेडियम को आधुनिक खेल सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है, जिसमें उच्च गुणवत्ता वाली लाइट्स की व्यवस्था की जा रही है, जिससे खिलाड़ी शाम या रात के समय भी बिना किसी परेशानी के अभ्यास और प्रतियोगिताओं में भाग ले सकें। यह लाइटिंग सिस्टम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होगा और खिलाड़ियों को उपयुक्त रोशनी उपलब्ध कराएगा। इस अवसर पर नगनोली ग्राम पंचायत के प्रधान  महताब ठाकुर ने उप मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और पंचायत में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। पशुपालन विभाग के उप निदेशक विनय शर्मा ने भी उप मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्किया तथा गौ अभ्यरण की विस्तृत जानकारी साझा की। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, सतीश बिट्टू, श्विनोद कुमार बिट्टू, प्रमोद कुमार, सुभद्रा चौधरी, ऊना जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय, हरोली ब्लॉक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शुभम, उप प्रधान नंदलाल, पूर्व प्रधान पूनम दत्ता, एससी सेल के अध्यक्ष जसपाल जस्सा स्थानीय पंचायतों के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
  • Haryana News: Anti Corruption ने पटवारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    Haryana News: Anti Corruption ने पटवारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    पंचकूला: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम के द्वारा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में अनुबंध पर लगे पटवारी को ₹20000 रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान राकेश कुमार के रूप मे हुई है।

    एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि हरपाल सिंह द्वारा शिकायत मिली थी कि उक्त आरोपी ने काम करवाने की आवाज में ₹20000 की रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद जब हरपाल सिंह ₹20000 देने के लिए पहुंचा, तो एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • उधोग प्रबंधन ने विवाद के चलते कर दी तालाबंदी: कामगारों को निलंबन का नोटिस,कामगारों का संघर्ष तेज़

    उधोग प्रबंधन ने विवाद के चलते कर दी तालाबंदी: कामगारों को निलंबन का नोटिस,कामगारों का संघर्ष तेज़

    ऊना/सुशील पंडित: मिडास केयर फार्मास्यूटिकल्स उधोग प्रबंधन में कामगारों के विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया है। आज सुबह उद्योग प्रबंधन ने गेट पर नोटिस चिपका कर तालाबंदी कर दी और कामगारों को प्रवेश से रोक दिया तो सुबह शिफ्ट में पहुंचे कामगारों को गेट पर ही रुकना पड़ा तो कामगारों ने मौके पर इंटक अध्यक्ष नरेश ठाकुर तथा ग्राम पंचायत प्रधान सुरेखा राणा को बुलाकर हालात की जानकारी दी। मौके पर पहुंच दोनों नेताओं ने उद्योग के एचआर मैनेजर वरिंदर शर्मा से बातचीत कर मामला सुलझाने और कामगारों को अंदर प्रवेश देने की अपील की। लेकिन एचआर मैनेजर ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। इस समय उद्योग में 56 कामगार कार्यरत हैं,  जिनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। कुछ वर्ष पहले इस उद्योग में ढाई सौ के लगभग कामगार कार्य करते थे लेकिन पिछले 5 वर्षों से सालाना वेतन वृद्धि नहीं की गई जिसको लेकर धीरे-धीरे कामगार अन्य उद्योगों में जाने के लिए मजबूर हुए। वहीं धूप और तपती गर्मी के बावजूद कामगार गेट पर बैठकर प्रबंधन के जवाब का इंतजार करते रहे तो प्रबंधन ने पुलिस बल तैनात कर दिया, जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के गांव बाथू में आयोजित कार्यक्रम में सभी कामगार एकत्र हुए और अपनी समस्या उनके सामने रखी। उपमुख्यमंत्री ने तत्काल हस्तक्षेप का आश्वासन दिया। उद्योग प्रबंधन ने यूनियन अध्यक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया, जिसे कामगारों ने पूरी तरह से निराधार बताया। उनका कहना है कि यह केवल वार्षिक वेतन वृद्धि और सुविधाओं से बचने के लिए किया गया षड्यंत्र है। कामगार यूनियन ने पहले भी जिलाधीश  महोदय, उपयुक्त महोदय,एसडीएम हरोली, उपमुख्यमंत्री  , थाना प्रभारी टाहलीवाल, और श्रम अधिकारियों को लिखित रूप में हस्तक्षेप का आग्रह किया है। यूनियन प्रधान खुशहाल सिंह, महासचिव विजय राणा, परमजीत कुमार, अश्विनी कुमार, रफीक मोहम्मद, हरजीत, योगराज, जीवन देवी, प्रदीप कुमार, जसपाल, गगनदीप, हितेश, और अन्य कई कामगार इस आंदोलन में शामिल हैं। कामगार चाहते हैं कि प्रबंधन वार्षिक वेतन वृद्धि और सुविधाओं का मुद्दा तुरंत हल करे और तालाबंदी को खत्म कर कामगारों को काम पर वापस बुलाए। कामगारों ने स्पष्ट किया है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं मौके पर पहुंचे लेवर आफिसर अक्षय कुमार ने बताया कि उधोग प्रबंधन और कामगारों की समस्या को सुना गया है, दोनों पक्षों में समझौता करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कामगार उधोग के गेट पर बैठे हुए हैं जहां प्रबंधन से बातचीत कर लाईट की व्यवस्था करवा दी और कल दोनों पक्षों के प्रतिनिधि बुलाए गए हैं जहां प्रबंधन और कामगारों में चल रहे विवाद को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।
  • एचआरटीसी बेड़े में 650 नई बसें होंगी शामिल – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

    एचआरटीसी बेड़े में 650 नई बसें होंगी शामिल – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

    ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हरोली में नवनिर्मित अंतरराज्यीय बस अड्डे का विधिवत लोकार्पण किया। यह अत्याधुनिक दो मंजिला भवन महज 3.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इस परियोजना की प्रारंभिक अनुमानित लागत लगभग 7 करोड़ रुपये थी, लेकिन कुशल योजना, प्रभावी निगरानी और प्रशासनिक समर्पण के चलते निर्माण कार्य लगभग आधी लागत में पूरा किया गया। इससे सरकार को करीब 3.60 करोड़ रुपये की उल्लेखनीय बचत हुई है।

    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) प्रतिदिन लगभग 4 लाख यात्रियों को उनकी मंज़िल तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। एचआरटीसी की 50 वर्षों की यात्रा को प्रदेश की सबसे बेहतरीन सार्वजनिक परिवहन सेवा बताया।

    उप मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि इस वर्ष 300 इलेक्ट्रिक बसें निगम के बेड़े में जोड़ी जा रही हैं। 250 डीज़ल बसें  भी खरीदी जा रही हैं। इसके अतिरिक्त 100 टेंपो ट्रैवलर भी शामिल किये जाएंगे और इस प्रकार कुल 650 नई बसें एचआरटीसी के बेड़े में इसी वर्ष शामिल होगी।

    परिवहन ढांचे को और अधिक सशक्त बनाने के लिए 13 करोड़ रुपये की लागत से एक ट्रैफिक पार्क का निर्माण कार्य जारी है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार से परिवहन विभाग को पिछले वर्ष 25 करोड़ रुपये एवं इस वर्ष 29 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है, जो विभाग के आधुनिकीकरण के लिए सराहनीय कार्यों के चलते मिली है।

    उन्होंने कहा कि हरोली बस अड्डे से दो नई बस सेवाएं शुरू की जाएंगी। एक बस हरोली से हरिद्वार और दूसरी हरोली से शिमला जो बद्दी और नालागढ़ होते हुए जाएगी। यह निर्णय क्षेत्रीय संपर्क को और अधिक मजबूत करेगा। बल्क ड्रग पार्क की जानकारी देते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2500 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस प्रोजेक्ट में अब तक 1000 करोड़ रुपये के टेंडर हो चुके हैं। इससे लगभग 10 हजार युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है। कार्यक्रम के अंत में एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा और बीओडी सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणजीत राणा ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया और एचआरटीसी की उपलब्धियों को रेखांकित किया।

    इस दौरान एच आर टी सी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, संयुक्त निदेशक उद्योग अंशुल धीमान,  चीफ इंजीनियर पी डब्लू डी   विजय चौधरी, एसडीएम विशाल शर्मा,  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, सतीश बिट्टू, विनोद कुमार बिट्टू,  प्रमोद कुमार, सुभद्रा चौधरी,  ऊना जिला के  यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय,  हरोली ब्लॉक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शुभम, गोंदपुर बुल्ला के पंचायत  प्रधान  दलबीर सिंह,  बाथू पंचायत की प्रधान सुरेखा राणा, हरोली ग्राम पंचायत के प्रधान रमना कुमारी, छेंत्रा ग्राम पंचायत के प्रधान विकास  राणा,  अन्य जन प्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी , कर्मचारी व बड़ी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित रहीं।

  • 6 जून को प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित होगी भूकंप आधारित मेगा मौक अभ्यास

    6 जून को प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित होगी भूकंप आधारित मेगा मौक अभ्यास

    9वीं राज्य स्तरीय मैगा मौक अभ्यास संबंधी अभिमुखीकरण सह समन्वय बैठक आयोजित ऊना/सुशील पंडित: राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण ऊना में आज मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अभिमुखीकरण सह समन्वय बैठक सफलतापूर्वक आयोजित हुई। बैठक में मेजर जनरल सुधीर बहल, प्रमुख सलाहकार (एम.ई.) और घटना प्रतिक्रिया प्रणाली) एनडीएमए नई दिल्ली से जुडे़। सुधीर बहल ने बताया कि सत्र का उद्देश्य आपदा प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया में शामिल विभिन्न हितधारकों के बीच सहयोग को बढ़ाना और प्रयासों को सुव्यवस्थित करना था। कई क्षेत्रों और एजेंसियों के प्रतिभागी दूरस्थ रूप से शामिल हुए जिससे सुरक्षा प्रोटोकॉल बनाए रखते हुए व्यापक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हुआ। सुधीर बहल ने बताया कि प्रायोजित मोक अभ्यास भूकंप के परिदृश्य को देखते हुए आयोजित की जा रही है। हिमाचल प्रदेश राज्य में समुदायों की सुरक्षा के लिए समन्वित आपदा तैयारियों और प्रतिक्रिया तंत्र के प्रभावी कार्यान्वयन के महत्व पर जोर दिया। बैठक में रणनीतियों पर चर्चा करने, सर्वोत्तम प्रथाओं को सांझा करने और एनडीएमए के उद्देश्यों के साथ चल रही पहलों को संरेखित करने के लिए एक मंच भी प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि एनडीएमए प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं के खिलाफ राष्ट्रीय लचीलापन को मजबूत करने के लिए सभी आपदा प्रबंधन संस्थाओं के बीच तालमेल को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है। इसी कड़ी में भी हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से इस बार 9 वीं राज्य स्तरीय मैगा-मॉक अभ्यास आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 3 जून को टेबल टॉप अभ्यास और 6 जून को मेगा मौक अभ्यास हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित की जाएंगी। बैठक की मध्यस्थता हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, शिमला से निदेशक एवं विशेष सचिव (राजस्व आपदा-प्रबंधन) दुनी चंद राणा ने की। इस दौरान सहायक आयुक्त वरिंदर शर्मा सपी संजीव भाटिया, एसडीएम सोमिल गौतम सहित समस्त त्वरित प्रतिक्रिया दल व अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहे।
  • उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 50 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं कि किए शिलान्यास और लोकार्पण

    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 50 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं कि किए शिलान्यास और लोकार्पण

    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली बस अड्डे का किया विधिवत रूप से लोकार्पण

    ऊना/सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री  आज (मंगलवार) को हरोली विधानसभा में  विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार कृतसंकल्प है और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

    27.41 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास

    मुकेश अग्निहोत्री ने 11.77 करोड़ रूपये से गोंदपुर बेहली से बाथू-गुरूपलाह सड़क का चौड़ीकरण और सुधारीकरण तथा गोंदपुर जयचंद खड्ड पर पुल के निर्माण कार्य, 21..61 करोड़ की लागत से  उमराली-ढिलवां-हीरां-थहड़ा-पूबोवाल से पोलियां वाया कुठारबीत लिंक रोड़ के अपग्रडेशन कार्य, करीब 1.17 करोड़ की राशि  से बनने बाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलोह (लेवल-दो) और नगनोली में   4.46 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले गौ अभ्यरण(गौ सदन) का का शिलान्यास किया।

    इसके साथ ही  उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण किए जिसमें 20-20 लाख रूपये की लागत से गोंदपुर जयचंद और बढे़ड़ा में निर्मित रेन शेल्टर, लगभग 4 करोड़ की लागत से निर्मित हरोली बस अड्डा, गोंदपुर बुल्ला में 94 लाख से निर्मित व्यवसायिक प्रोत्साहन केंद्र, 1.14 करोड़ रूपये से बाथू पंचायत में सामुदायिक केंद्र एवं कॉमन सर्विस सेंटर और 1.02 करोड़ से कुठारबीत में निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल है।

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली बस अड्डे के निर्मित होने से स्थानीयवासियों को बस के इंतजार के लिए धूप और बारिश में सुविधा मिलेगी।  इस बस अड्डे में 2 फ्लोर, 8 बस काऊटर, एचआरटीसी स्टाफ के कर्मचारियों के लिए अलग कार्यलय व रहने-ठहरने के लिए अलग-अलग रूम, क्रू रूम, दुकानें, शौचालय सहित विभिन्न प्रकार की सुविधाएें उपलब्ध है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस परियोजना की प्रारंभिक अनुमानित लागत लगभग 7 करोड़ रुपये थी लेकिन कुशल योजना, प्रभावी निगरानी और प्रशासनिक समर्पण के चलते निर्माण कार्य लगभग आधी लागत में पूरा किया गया। इससे सरकार को करीब 3.60 करोड़ रुपये की उल्लेखनीय बचत हुई है।

    उन्होंने कहा कि गोंदपुर बुल्ला में उद्योग विभाग के व्यवसायिक प्रोत्साहन केन्द्र स्थापित किया गया है। यह बल्क ड्रग पार्क परियोजना का हिस्सा हैं था यहां पर आने वाले कारोबारियों को बढ़िया बैठक स्थल व रहने की उत्तम व्यवस्था मिलेगी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ग्राम पंचायत छेत्रां के 10 जरूरमंद परिवारों को 1 लाख रुपए की सहायता राशि के  चेक वितरित किए। साथ ही उन्होंने कहा कि छेत्रां ग्राम पंचायत में जल्द ही सामुदायिक भवन बनाया जाएगा।

    इस दौरान एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा,  अशोक ठाकुर, सतीश बिट्टू, विनोद कुमार बिट्टू, प्रमोद कुमार, सुभद्रा चौधरी, ऊना जिला के  यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय, हरोली ब्लॉक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शुभम , गोंदपुर बुल्ला के पंचायत  प्रधान  दलबीर सिंह,  बाथू पंचायत की प्रधान सुरेखा राणा, हरोली ग्राम पंचायत के प्रधान रमना कुमारी, छेंत्रा ग्राम पंचायत के प्रधान विकास  राणा, संयुक्त निदेशक उद्योग अंशुल धीमान,  चीफ इंजीनियर पी डब्लू डी  विजय चौधरी, एसडीएम विशाल शर्मा,  विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Punjab News: लूटपाट मामले 5 आरोपी गिरफ्तार, हथियार, स्कार्पियो सहित अन्य सामान बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: लूटपाट मामले 5 आरोपी गिरफ्तार, हथियार, स्कार्पियो सहित अन्य सामान बरामद, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिला फिरोजपुर के ममदोट थाना क्षेत्र के खाई टी पॉइंट से लूटपाट करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ थाना ममदोट में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरविंदर कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग पिस्टल और अन्य हथियारों के साथ खाई टी पॉइंट के पास नहर के किनारे घूम रहे हैं और लूटपाट की योजना बना रहे हैं।

    जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस पार्टी ने छापा मारा और मौके से 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, 2 मैगजीन, एक स्कार्पियो, एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।