Blog

  • पृथ्वी के सबसे Powerful Rocket का 9वां टेस्ट Fail, अमेरिका की खाड़ी में Hard Landing, देखें वीडियो

    पृथ्वी के सबसे Powerful Rocket का 9वां टेस्ट Fail, अमेरिका की खाड़ी में Hard Landing, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः पृथ्वी के सबसे ताकतवर रॉकेट में से एक स्टारशिप का 9वां टेस्ट भी फेल हो गया। लॉन्चिंग के करीब 30 मिनट बाद स्टारशिप ने कंट्रोल खो दिया, जिस कारण पृथ्वी के वातावरण में एंटर करने पर ये नष्ट हो गया। हालांकि, बूस्टर ने अमेरिका की खाड़ी में हार्ड लैंडिंग की। टेस्ट के बाद इलॉन मस्क ने कहा कि स्टारशिप निर्धारित शिप इंजन कटऑफ तक पहुंच गया, इसलिए पिछली उड़ान की तुलना में बहुत सुधार हुआ है। रिसाव के कारण कोस्ट और री-एंट्री फेज के दौरान मेन टैंक प्रेशर में कमी आई। अब अगले तीन लॉन्च काफी तेजी से होंगे। लगभग हर 3 से 4 हफ्ते में लॉन्च होगा। स्टारशिप को भारतीय समय के अनुसार आज यानी, 28 मई को सुबह करीब 5 बजे टैक्सास के बोका चिका से लॉन्च किया गया था। लैंडिंग बर्न के दौरान एक सेंटर इंजन को जानबूझकर बंद किया ताकि बैकअप इंजन की क्षमता का परीक्षण किया जा सके। इस टेस्ट में पहली बार 7वें टेस्ट में इस्तेमाल किए गए बूस्टर का दोबारा उपयोग किया गया है। स्टारशिप स्पेसक्राफ्ट (ऊपरी हिस्सा) और सुपर हैवी बूस्टर (निचला हिस्सा) को कलेक्टिवली स्टारशिप कहा जाता है। ये पूरी तरह से रीयूजेबल है। आपको बता दें, स्टारशिप के ऊपरी हिस्से की इंडियन ओशन कंट्रोल्ड वॉटर-लैंडिंग कराई जानी थी जो नहीं हो सकी। इसके अलावा पेलोड डिप्लॉयमेंट और अंतरिक्ष में रहते हुए एक रैप्टर इंजन को चालू करने जैसे एक्सपेरिमेंट भी नहीं हो सके। बूस्टर के लैंडिंग बर्न के दौरान एक खास इंजन कॉन्फिगरेशन का प्रदर्शन किया गया। लैंडिंग के अंतिम चरण में तीन सेंटर इंजनों में से एक को जानबूझकर बंद किया गया ताकि यह जांचा जा सके कि मिडिल रिंग का बैकअप इंजन लैंडिंग को पूरा कर सकता है या नहीं। बूस्टर ने केवल दो सेंटर इंजनों पर स्विच किया। लैंडिंग बर्न के अंत में, जब ये गल्फ ऑफ अमेरिका के ऊपर था, तो इंजन बंद कर दिए गए। इसके बाद बूस्टर ने पानी में हार्ड लैंडिंग की।
  • कोरोना के बढ़ते केसों को लेकर Advisory हुई जारी, पढ़ें आदेश की कॉपी

    कोरोना के बढ़ते केसों को लेकर Advisory हुई जारी, पढ़ें आदेश की कॉपी

    चंडीगढ़: देश में कोरोना का कहर एक बार फिर से बढ़ने लगा है। वहीं देश में महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में कोरोना वायरस केस सामने आ रहे है। हरियाणा सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते केसों को देखते हुए पहली बार एडवाइजरी जारी की है। सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि अस्पतालों में फ्लू कॉर्नर, बेड, आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन, एंटीबायोटिक्स व अन्य दवाएं उपलब्ध होनी चाहिए।

    सरकार ने कहा कि पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट एन-95 मास्क, रिएजेंट किट, वीटीएम आदि मौजूद हों। इमरजेंसी और ओपीडी में मास्क पहनने जैसे संक्रमण रोकथाम व नियंत्रण प्रोटोकॉल का पालन किया जाए। सामाजिक जागरूकता बढ़ाई जाए। सरकार ने कहा कि घर में आइसोलेट मामलों में खासकर हाई रिस्क वाले लोगों (बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, बच्चे, इम्यूनिटी कमजोर या अन्य बीमारियों वाले) की निगरानी हो।

    इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के साथ तैयारी पर बैठक करें। गौरतलब है कि प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के 3 नए केस मिले हैं, जिनमें एक फरीदाबाद और 2 गुरुग्राम में मिले हैं। प्रदेश में मरीजों की संख्या बढ़कर 16 पर पहुंच गई है। अभी 12 मरीज एक्टिव हैं। उधर, पंजाब के फिरोजपुर में पिता से मिलने गया अंबाला का युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। तबीयत बिगड़ने पर उसने टेस्ट कराया था। चंडीगढ़ में भी पंजाब का व्यक्ति पॉजिटिव मिला है।

     

  • ट्रक की टक्कर से जैन संत की मौत, सिर में लगी गंभीर चोटें

    ट्रक की टक्कर से जैन संत की मौत, सिर में लगी गंभीर चोटें

    पालीः सड़क हादसे में जैन संत की मौत हो गई। तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने उन्हें टक्कर मारी। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसा शिवपुरा थाना इलाके में जाडन में हुआ। जाडन चौकी प्रभारी रामनिवास ने बताया कि जैन संत आचार्य पुंडरिक रत्न सुरीश्वर MITS कॉलेज से साथी जैन संतों के साथ विहार पर रवाना हुए थे।

    करीब 10 किलोमीटर चलने के बाद उन्हें जाडन टोल नांके पास स्थित विराट धाम पहुंचना था। यहां 1 जून को मानपुरा भाकरी स्थित धार्मिक प्रोग्राम में हिस्सा लेना था। रास्ते में 70 साल के संत को मिनी ट्रक टक्कर मारकर फरार हो गया। साथ संत व उनके अनुयायी उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे। संत की पार्थिव देह को समुंद्र विहार ले गए। जहां जैन समाज के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में 3 नाबालिग बच्चियां हुई लापता

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में 3 नाबालिग बच्चियां हुई लापता

    लुधियानाः खन्ना से 3 नाबालिग लड़कियों के लापता होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार लापता बच्चियों में 2 सगी बहनें शामिल है, जबकि एक पडोस में रहने वाली बच्ची है। बताया जा रहा है कि तीनों पिछले 3 दिनों से लापता है। मामले की शिकायत परिवार पुलिस को दे दी है। परिवार का कहना है कि तीनों 25 मई को घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान एक बच्ची उसे किसी काम के सिलसिले में गई थी, लेकिन वापिस नहीं लौटी।

    तीनों की उम्र 11 वर्ष, 8 वर्ष और 13 11 वर्ष है। सबसे छोटी बच्ची नाम ममता है। परिवार का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। पीड़ित महिला ने कहा कि वह पति के साथ काम पर गई हुई थी। इस दौरान तीनों बच्चियां किसी काम पर जाने के बाद घर नहीं लौटी। तीनों गरीब परिवार से संबंधित है। वहीं पुलिस ने कहा कि इस मामले में पीड़ित परिवार की शिकायत पर एफआईआर 95 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। तीनों बच्चियों की तालाश में छापेमारी की जा रही है।

  • Iran में 3 Punjabi नौजवान अगवा, डोंकरों ने लहूलुहान कर परिजनों से Video Call पर मांगे 1 करोड़ रुपए, देखें वीडियो

    Iran में 3 Punjabi नौजवान अगवा, डोंकरों ने लहूलुहान कर परिजनों से Video Call पर मांगे 1 करोड़ रुपए, देखें वीडियो

    होशियारपुरः अपने सुनहरे भविष्य के लिए राज्य के कई नौजवान विदेशों का रुख करते रहते हैं। राज्य के बहुत से नौजवान कभी स्टडी वीजा तो कभी वर्क परमिट लगाकर विदेशों में रोजगार के लिए जाते है। वहीं दूसरी और कई नौजवान डंकी के जरिए भी विदेशों मे जाते रहते है, जिनसे कई बार उनकी जान तक चली जाती है। प्रशासन द्वारा नौजवानों को जागरूक भी किया जाता है कि वह डंकी लगाकर विदेश न जाएं, लेकिन लोग फिर भी नहीं मानते और अपनी जान को हथेली पर रखकर विदेश का रुख करते है।

    Click Here to Watch Video

    वहीं कई लोग एजेंटों के बहकावों में आकर भी डंकी लगाकर विदेश जाने का रास्ता अपना लेते हैं। ऐसा ही मामला होशियारपुर से सामने आया है, जहां शहर के एक एजेंट ने संगरूर, नवांशहर और होशियारपुर के 3 नौजवानों को सुनहरे सुपने दिखाकर आस्ट्रेलिया भेजने के लिए कहा, लेकिन इरान में उनकी स्टे का बोलकर, उन्हें इरान में ही उतार लिया गया और बाद में उन्हें अगवा कर लिया गया। इसके बाद इरान के डोंकरों ने तीनों युवकों को घर से पैसे मंगवाने की बात कही। इस दौरान डोंकरों ने युवकों के परिजनों को फोन लगाकर उनके बच्चों को रस्सी से बांधकर गले पर चाकू लगाकर धमकाया और उनसे पाकिस्तानी खातों में कभी 1 करोड़ तो कभी 55 लाख डालने की पेशकश रखी गई।

    इस दौरान परिजनों ने वीडियो कॉल में युवकों के शरीर पर घाव के निशान भी देखे, जिनसे खून निकल रहा था। बताया जा रहा है कि करीब 1 मई से युवकों को इरान में बंधक बनाया गया है। इस दौरान पीड़ित युवक डोंकरों के फोन से ही घर वालों से बातचीत करते थे। अब 11 मई के बाद से परिजनों की अपने बच्चों से बात नहीं हुई है। संगरूर के हुसनप्रीत की मां ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनके बच्चों को सही सलामत घर पहुंचाया जाए। वहीं बताया जा रहा है कि युवकों को विदेश भेजने वाला होशियारपुर का एजेंट भी फरार है। परिवार ने पुलिस और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

     

  • इस इलाके में 2 बार महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

    इस इलाके में 2 बार महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

    मणिपुरः चुराचांदपुर जिले में बुधवार को भूकंप के 2 बार झटके महसूस किए गए। मिली जानकारी के अनुसार पहले रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गई और दूसरे पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई है। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, 28 मई 2025 को तड़के 1:54 बजे (भारतीय समयानुसार) मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप का केंद्र 24.46 उत्तरी अक्षांश और 93.70 पूर्वी देशांतर पर था, जिसकी गहराई 40 किलोमीटर थी।

    वहीं तड़के 2:26 बजे मणिपुर के नोनी जिले में दो झटके महसूस किए गए, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 और 5.2 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, तड़के 2:26 बजे (भारतीय समयानुसार) मणिपुर के नोनी जिले में 2.5 तीव्रता का एक हल्का भूकंप आया। इस भूकंप का केंद्र नोनी जिले में 24.53 उत्तरी अक्षांश और 93.50 पूर्वी देशांतर पर था, जिसकी गहराई 25 किलोमीटर थी।

    हालांकि, इस भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। लेकिन, लगातार दो बार भूकंप आने से मणिपुर में लोग दहशत में आ गए और वे घरों के बाहर निकल आए। इससे पहले, 8 मई 2025 को रात 10:11 बजे (भारतीय समयानुसार) मणिपुर के चंदेल जिले में 3.6 तीव्रता का एक भूकंप आया था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र 24.19 उत्तरी अक्षांश और 93.96 पूर्वी देशांतर पर था, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। यह भूकंप हल्की तीव्रता का था और इसे स्थानीय क्षेत्रों में महसूस किया गया, लेकिन इससे किसी बड़े नुकसान या जानमाल की हानि की कोई खबर दर्ज नहीं की गई थी।

     

     

     

  • Punjab News: 60 हजार पराली की गांठों को लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab News: 60 हजार पराली की गांठों को लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    मोगाः सरकार द्वारा किसानों को लगातार धान की पराली को आग न लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं कई किसानों पर पराली को आग लगाने पर मामले भी दर्ज किए जाते हैं, लेकिन अब कई किसान सरकार द्वारा जागरूक किए जाने के चलते पराली को आग नहीं लगा रहे और पराली की गांठे बनाकर उन्हें बड़ी मिलों में बेचा जा रहा है। दूसरी और इन गांठों की संभाल करनी बहुत मुश्किल होती है। छोटी सी चिंगारी कई हजार गांठों को सवाह कर देती है जिससे किसान की सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है। ऐसा ही मामला मोगा के गांव कोरे वाला से सामने आया है जहां, किसान की मेहनत से एकट्ठी की गई करीब 60 हजार गांठों को भीषण आग लग गई।

    जब तक लोगों को आग का पता चलता तब तक कई गांठे जलकर स्वाह हो चुकी थी। मौके पर फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। सूत्रों से पता चला है कि लाखों का नुकसान हुआ है।

  • Punjab News: मामूली विवाद में पूर्व सरपंच को मारी गोली, हालत गंभीर

    Punjab News: मामूली विवाद में पूर्व सरपंच को मारी गोली, हालत गंभीर

    तरनतारनः पंजाब में गोलियां चलने का सिलसिल थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां अमृतसर में देर रात गोलियां चलने की घटना सामने आई थी। वहीं अब थाना खालड़ा के अधीन आते गांव नारला में मामूली विवाद को लेकर 2 पक्षों में विवाद हो गया। इस मामले में दूसरे पक्ष द्वारा पूर्व कांग्रेस सरपंच निरमल सिंह को गोली मार दी गई।

    घायल पूर्व सरपंच को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • ITR भरने की तारीख में बदलाव, अब इस दिन तक भर सकते हैं रिटर्न

    ITR भरने की तारीख में बदलाव, अब इस दिन तक भर सकते हैं रिटर्न

    बिजनेसः आयकर विभाग ने लोगों को बड़ी राहत दी है। आईटीआर भरने की आखिरी तारीख में कुछ बदलाव किए है। अब 31 जुलाई की जगह 15 सितंबर तक अपना इनकम टैक्‍स रिटर्न भर सकते हैं। इससे उन लोगों को राहत मिलेगी जिन्हें अपने खातों का ऑडिट कराने की जरूरत नहीं है। आयकर विभाग ने यह फैसला कुछ वजहों से लिया है। इस बार आईटीआर फॉर्म में कई बदलाव किए गए हैं। विभाग को सिस्टम को तैयार करने और आईटीआर की सुविधाओं को शुरू करने के लिए भी समय चाहिए। इसलिए, आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है।

    केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने कहा कि अधिसूचित ITR में किए गए व्यापक बदलावों तथा आकलन वर्ष 2025-26 के लिए प्रणाली की तैयारी एवं ITR सुविधाओं के जारी होने के लिए आवश्यक समय को देखते हुए आयकर रिटर्न दाखिल करने की नियत तारीख बढ़ा दी गई है।’ इसका मतलब है कि नए आईटीआर फॉर्म में कई बदलाव हैं और विभाग को उन्हें लागू करने के लिए समय चाहिए।

    सीबीडीटी ने कहा कि वह चाहता है कि कि लोगों को ITR भरने में कोई परेशानी न हो। इसलिए, उसने आखिरी तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। करदाताओं के लिए दस्तावेज दाखिल करने के अनुभव को सुचारु और सुविधाजनक बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है कि ITR दाखिल करने की अंतिम तिथि जो मूल रूप से 31 जुलाई थी उसे बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 कर दिया गया है। इसका मतलब है कि अब आपके पास आईटीआर भरने के लिए ज्यादा समय है।

  • नहाते हुए बच्चे का चेहरा हुआ लहूलुहान, साबुन देख सबके उड़े होश

    नहाते हुए बच्चे का चेहरा हुआ लहूलुहान, साबुन देख सबके उड़े होश

    ग्वालियरः एक अजीब सा मामला सामने आया है। जहां एक बच्चे का नहाते हुए गला कट गया। जानकारी अनुसार साबुन में ब्लेड था। दोस्तों के साथ खेलकर घर पहुंचे 10 साल के बच्चे ने जब डिटॉल साबुन चेहरे पर घिसा तो उसे कुछ तेज चुभा। उसने देखा कि गाल में कट लग गया है और खून बह रहा है। पिता जब बाथरूम में पहुंचे तो साबुन में ब्लेड दिखी। बच्चे के पिता ने इस मामले में उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराई है।

    घटना आनंद नगर बहोड़ापुर की है। यहां रहने वाले अंगद सिंह तोमर के घर का किराना सामान पास ही के मोहित किराना स्टोर से आता है। 21 मई को राशन के साथ ही उन्होंने 10-10 रुपए वाले 10 साबुन खरीदे थे।
    अंगद सिंह का बेटा अंश (10) खेलकर घर लौटा था। जब वह नहाने गया तो नहाते समय चेहरे पर साबुन लगाया तो उसका गाल कट गया। जिसके बाद परिवार साबुन लेकर मोहित किराना स्टोर पर पहुंचे। दुकानदार ने कहा कि उसे भी विश्वास नहीं हो रहा कि ऐसे साबुन में ब्लेड निकल सकती है। उसने साबुन बदलकर दूसरा साबुन दे दिया।

    दूसरे साबुन में भी मिली ब्लेड ने बढ़ाई चिंता
    पिता ने जब दूसरा साबुन घर लाकर खोला गया, तो उसमें भी ब्लेड निकली। यह देखकर पिता ने राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कर दी और उपभोक्ता फोरम में केस दायर किया। उनका कहना है कि इस लापरवाही से किसी की जान तक जा सकती थी, ऐसे में सख्त कार्रवाई जरूरी है। इस तरह का घटना की डेली यूज के सामान में इतनी गंभीर लापरवाही सीधे-सीधे जानलेवा है।