Blog

  • Punjab News: दो पक्षों में हुई झड़प, सरपंच पति समेत 5 लोग घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: दो पक्षों में हुई झड़प, सरपंच पति समेत 5 लोग घायल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के कस्बा धारीवाल के गांव संधवां में सरपंची को लेकर चली आ रही रंजिश के चलते दो पक्षों में झगड़ा होने का मामला सामने आया है। इस दौरान सरपंच पक्ष के 5 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची थाना धारीवाल की पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े को लेकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    थाना धारीवाल के अंतर्गत गांव संधवां की सरपंच गुरजीत कौर व उसके परिवार के सदस्यों ने बताया कि इस बार के पंचायत चुनाव में गांव के लोगों ने उन्हें भारी बहुमत से सरपंच चुना था। उन्होंने बताया कि गांव के ही हरदेव सिंह देबी आदि इसी बात को लेकर उनसे रंजिश रखते हैं। गांव की सरपंच व उसके परिवार के सदस्यों ने बताया कि इससे पहले भी उक्त लोग कई बार उनके साथ झगड़ा करने की कोशिश करते हैं, लेकिन वे हर बार इस विवाद को टाल देते हैं और सुलाह कर लेते हैं।

    उन्होंने कहा कि दूसरा पक्ष अपनी सरकार होने के घमंड में अकसर सरपंच पक्ष को सबक सिखाने की धमकियां देता रहता है और इसी रंजिश के तहत उन्होंने कल करीब एक दर्जन से अधिक लोगों के साथ उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में सरपंच के पति बलजीत सिंह, फौजी अमरजीत सिंह, सिकंदर सिंह, हरमीत सिंह और कोमलप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से हरमीत सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अमृतसर में रेफर कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरदेव सिंह देबी, गुरदीप सिंह, गुरशरण सिंह, गुरमुख सिंह, हरपाल सिंह बोनी, महिंदर सिंह और उनके साथ कुछ अन्य अज्ञात लोगों ने इस हमले को अंजाम दिया है।

    इस संबंध में जब धारीवाल थाने की पुलिस से बात की गई तो डीएसपी कुलवंत सिंह मान ने कहा कि सरपंच चुनाव के समय से ही इन दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी और दोनों पक्षों की अर्जी पर केस दर्ज कर लिया गया है। गुरदीप सिंह पक्ष द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: 521 ग्राम हेरोइन, पिस्तौल सहित 3 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 521 ग्राम हेरोइन, पिस्तौल सहित 3 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने हेरोइन और हथियारों की तस्करी में शामिल एक गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 विदेशी पिस्तौल, 7 मैगजीन, 55 कारतूस और 521 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनिंदरजीत सिंह, पीटर और लवजीत सिंह उर्फ़ राजा के रूप में की गई है।

    दोनों आरोपियों का पाकिस्तानी तस्करों से संबंध है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पता चला है कि गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी अटारी रोड पर स्थित शंकर का ढाबा के पास की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि ये आरोपी यूरोप में रहने वाले तस्करों के साथ मिलकर पाकिस्तानी नशा तस्करों से सीधे संपर्क में थे।

    ड्रोन के माध्यम से यह हेरोइन की खेप मंगवाते थे तथा पाकिस्तानी नशा तस्करों के कहने पर आगे सप्लाई करते थे। मुकदमे की जांच जारी है। जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर नशा तस्करी में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नशा तस्करी की चेन को तोड़ने के लिए मुकदमे में गिरफ्तार दोषियों से गहराई से पूछताछ कर बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंक ट्रेस किए जा रहे हैं।

  • जल्द Punjab का ये पहला इलाका होगा नशा मुक्त, मिलेंगे 11 हजार रुपए, देखें वीडियो

    जल्द Punjab का ये पहला इलाका होगा नशा मुक्त, मिलेंगे 11 हजार रुपए, देखें वीडियो

    इलाके को पहले भी देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था सम्मानित

    मोगाः सरकार की ओर से पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए जहां युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम चलाई जा रही हैं। वहीं अब नशे को रोकने के लिए नशा मुक्त यात्रा शुरू की जा रही है ताकि पंजाब को नशा मुक्त किया जा सके। इस दौरान पंजाब का एक ऐसा गांव है रणसिंह कला, जिसे पहले भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। दरअसल, इस गांव को पहले कई कामों के लिए जैसे कि गांव को प्लास्टिक मुक्त करना, गांव में पानी समस्या का हल करना, गांव में कूड़ा करकट इक्कठा और उसके बदले में राशन देना, गांव को साफ शुद्ध बनाना शामिल है। अब एक बार फिर से इस गांव रणसिंह कला के सरपंच मिंटू ने मुहिम शुरू की है। सरपंच ने गांव को नशा मुक्त गांव करने के लिए सबसे पहले गांव को शराब के ठेके से मुक्त करवाया। बताया जा रहा है कि 2700 लोगों की आबादी वाले इस गांव में शराब का ठेका नहीं है। अब पूरे गांव को हर तरह के नशे से मुक्त करने के लिए नई मुहिम शुरू की है। सरपंच ने बताया कि जो युवक नशा कर रहे है उनका इलाज करवाया जा रहा है। कुछ लोग नशा करने वाले युवकों से नफरत करते है, लेकिन यह गांव के लोग उनको अपने गले लगाकर उनका इलाज करवा रहे है। सरपंच ने कहा कि सरकार द्वारा 31 मई तक नशा मुक्त मुहिम के दौरान गांव में ऐलान किया गया है कि उन परिवारों को 11000 रुपए इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा, जो परिवार 31 मई तक परिवार हर तरह के नशे से मुक्त होंगे।
  • पंजाब सहित इन राज्यों में कल बजेंगें सायरन

    पंजाब सहित इन राज्यों में कल बजेंगें सायरन

    चंडीगढ़ः भारत-पाकिस्तान में भले ही तनाव कम हो गया है। लेकिन बॉर्डर के पास इलाकों को लेकर भारतीय सेना अलर्ट मोड पर है। इसी के चलते पाकिस्तान से सटे राज्यों में कल यानी वीरवार शाम को मॉक ड्रिल की जाएगी। ये मॉक ड्रिल गुजरात, पंजाब, राजस्थान और जम्मू कश्मीर में होगी। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी जाएगी। इस दौरान मॉक ड्रिल से पहले सायरन बजाए जाएंगे।

    ऐसे में सरकार ने 4 राज्यों- जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में मॉक ड्रिल करने का आदेश दिया है। इन 4 राज्यों की सीमा ही पाकिस्तान से लगती है। भारत और पाकिस्तान के बीच 3,300 किलोमीटर से ज्यादा लंबी सीमा है। जम्मू-कश्मीर से लगने वाली सीमा को नियंत्रण रेखा यानी एलओसी कहा जाता है। जबकि, पंजाब, राजस्थान और गुजरात से लगनी वाली सीमा अंतर्राष्ट्रीय सीमा (IB) कहलाती है।

    इससे पहले भी केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच 7 मई को देश के 244 जिलों में मॉक ड्रिल करने का ऐलान किया था। लेकिन 6-7 मई की रात भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला किया था, जिसमें कई आतंकवादी मारे गए थे। लेकिन पाकिस्तान के 12 और आतंकी ठिकानों की लिस्ट तैयार है। पीओके से लेकर पाकिस्तान के अंदर तक आतंक की जड़ों को खत्म करने का ऑपरेशन चल रहा है।

  • Punjab News: Corona को लेकर Civil Surgeon ने जारी किए जरूरी निर्देश, देखें वीडियो

    Punjab News: Corona को लेकर Civil Surgeon ने जारी किए जरूरी निर्देश, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः देश भर में एक बार फिर से कोरोना के मामले आना शुरू हो चुके हैं। जिसको लेकर पंजाब सरकार ने भी सभी अस्पतालों में कोरोना से निपने के लिए तैयार रहने की हिदायत दी है। गुरदासपुर में अभी तक करोना कोई मामला सामने नहीं आया।

    सिविल सर्जन गुरदासपुर डॉ. जसविंदर सिंह ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा चुके हैं। पूरा स्टाफ अलर्ट पर है। अस्पताल में वार्ड के सभी प्रबंध पहले ही कर रखे है, जरूरत पड़ी तो वार्डों को आइसोलेट भी किया जाएगा। करोना से बचाव के लिए लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एडवाइजरों का पूरा पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिलाहल स्थिति नियंत्रण में है।

  • Punjab News: विवाहिता ने ससुराल परिवार पर लगाए मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: विवाहिता ने ससुराल परिवार पर लगाए मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः कस्बा ममदोट के गांव बेतू कदीम में विवाहिता महिला ने अपने ससुराल परिवार पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि वह बस्ती भट्टी वाली की रहने वाली है, जिसका विवाह 2 साल पहले बेतू कदीम में हुआ था। उसके 5 महीने का बच्चा भी है।

    ससुराल परिवार की ओर से अकसर ही उसे दहेज की मांग की जाती थी। जब वह दहेज लाने से मना करती थी तो परिवार की ओर से मारपीट की जाती थी। बीती दिनी भी ससुराल परिवार ने दहेज की मांग की, जब मना किया तो मारपीट शुरू कर दी। जब इस संबंधी मायके परिवार को जानकरी दी तो, मायका परिवार भी वहां पहुंच गया। जहां ससुराल परिवार की और मायके परिवार से मारपीट की गई। घायल हालत में पीड़ित महिला को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद ससुराल परिवार को बुलेट मोटरसाइकिल भी दिया गया था, लेकिन अब कार के साथ-साथ 5 लाख रुपए की मांग की जा रही है। पीड़ित महिला ने इंसाफ की मांग करते अपने ससुराल परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर 2 युवकों को किया अगवा, परिजनों को मारपीट का Video भेज मांगे पैसे

    Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर 2 युवकों को किया अगवा, परिजनों को मारपीट का Video भेज मांगे पैसे

    होशियारपुरः विदेश भेजने के नाम पर भोले-भाले लोगों को ठगी का शिकार बनाने का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामले में होशियारपुर के एक परिवार से उनके बेटे को अमेरिका भेजने के नाम पर 45 लाख ठगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक 5 महीने से लापता है। वहीं डोंकरों ने युवक की मारपीट का वीडियो भेजकर परिजनों से पैसों की भी मांग की है। जानकारी देते हुए पीड़ित साहिब सिंह के पिता सुच्चा सिंह निवासी दसूहा ने बताया कि उनका बेटा सुनहरे भविष्य के लिए अमेरिका जाकर काम करना चाहता है। इस दौरान उसकी मुलाकात जनवरी 2024 में करनाल के संघोई के ट्रैवल एजेंट दविंदर सिंह से हुई। एजेंट ने पहले इटली स्टडी वीजा का प्रस्ताव रखा और 12 लाख रुपए में डील तय हुई। एजेंट ने पासपोर्ट के साथ 2 लाख रुपए एडवांस लिए। बाद में उक्त एजेंट ने सितंबर 2024 में वीजा बंद होने की बात कहकर अमेरिका भेजने का प्रस्ताव रखा। इसके लिए उसने 45 लाख रुपए मांगे। परिवार ने अक्टूबर में साहिब सिंह को अमेरिका के लिए रवाना किया। 15 सितंबर तक परिवार से उसकी बात होती रही। अब पिछले 5 महीने से साहिब सिंह की परिजनों से बात नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि वह गोहाटी में लापता हुआ है। उसके साथ हरियाणा का एक अन्य युवक विराज भी है जिनकी कुछ दिनों पहले मारपीट का वीडियो परिजनों को आई जिसमें कुछ युवक पिस्तौल ताने दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों युवकों ने परिजनों से पैसों की मांग की है और कहा है कि इनको पैसे दे दो नहीं तो ये हमें मार देंगे। परिजनों ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है। परिवार की शिकायत पर दसूहा पुलिस ने एजेंट दविंदर सिंह और उसकी पत्नी रमनदीप कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दविंदर को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि रमनदीप कौर फरार है। शिकायतकर्ता ने बताया कि एजेंट पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने को यह कहकर मना करता रहा कि अगर शिकायत दर्ज करवाई तो वह बेटे को जान से मार देंगे। जब 3 माह तक कोई हाल नहीं निकला तो 8 मार्च को हमारे द्वारा जिला पुलिस प्रमुख को शिकायत दी जिसकी जांच दसूहा के डीएसपी द्वारा करकर 28 मार्च को मामला दर्ज किया गया।
  • Jalandhar News: मेन चौक पर रिकवरी कर्मियों ने नाबालिगों से छीनी एक्टिवा, देखें Live

    Jalandhar News: मेन चौक पर रिकवरी कर्मियों ने नाबालिगों से छीनी एक्टिवा, देखें Live

    शिकायत करने पर समझौता करवाने में जुटी पुलिस

    जालंधर, ENS: महानगर में रिकवरी कर्मियों द्वारा भगवान वाल्मीकि चौक पर नाबालिग भाई-बहन से एक्टिवा छीनने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों भाई-बहन किसी काम के सिलसिले से जा रहे थे। इस दौरान रिकवरी कर्मियों द्वारा रास्ते में ही दोनों से एक्टिवा छीन ली गई। रिकवरी कर्मियों का कहना है कि उनकी किश्त अधूरी रहती है, जिसके चलते एक्टिवा छीनी गई। वहीं घटना की शिकायत देने के लिए परिवार थाने पहुंचा। जहां पुलिस कर्मियों द्वारा पीड़ित परिवार को समझौता करने के लिए कहा गया। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बतायाकि उनके घर से बहन के साथ भाई सामान लेने के लिए आए थे। इस दौरान लक्की नाहर रिकवरी के कर्मियों ने एप्प के जरिए नंबर मोबाइल में डालकर रास्ते में रोककर गाड़ी रिकवर कर ली। जिसकी शिकायत देते के लिए थाना 4 में एएसआई मंजीत सिंह से बात की गई, लेकिन एएसआई द्वारा शिकायत नहीं दर्ज की गई। व्यक्ति ने कहा कि एएसआई ने कहाकि वह दोनों पक्ष आपस में समझौता कर लें। आरोप है कि एएसआई मंजीत सिंह उन्हें कह रहे हैकि लोन खड़ा होने के चलते कर्मियों द्वारा एक्टिवा को रोका जा सकता है। पीड़ित का कहना है कि अगर रिकवरी कर्मियों ने पेंडिंग किश्त लेनी है तो वह इस मामले में घर पर आकर बात कर सकते है। वहीं उन्होंने कहा कि थर्ड पार्टी से किश्त लेने का कर्मियों को कोई अधिकार नहीं है। वहीं कोई रास्ते में गाड़ी रोककर छीन लेना गलत है। व्यक्ति ने कहा कि राजू नामक व्यक्ति का परिवार घर से एक्टिवा मांगकर लेकर गया था। लेकिन रास्ते में उनको रोकना ठीक नहीं है। व्यक्ति ने कहा कि अगर लक्की ने एक्टिवा की किश्त लेनी है तो वह उस पार्टी के लोगों से किश्त लें, लेकिन थर्ड पार्टी से एक्टिवा कर्मियों द्वारा कैसे छीनी जा सकती है। थर्ड पार्टी से अगर पैसे लेने है तो वह रिकवरी का ऑर्डर सेक्शन लेकर आए और उन्हें दिखाए। रिकवरी कर्मियों द्वारा एक्टिवा छीनने के चलते परिवार में डर का माहौल है। व्यक्ति ने कहाकि कर्मियों द्वारा एक तो एक्टिवा छीनी गई और लक्की नाहर द्वारा 5 हजार रुपए फीस मांगी जा रही है। वहीं दूसरी ओर लक्की नाहर मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि किसी के साथ कोई धक्का नहीं किया गया। लक्की नाहर ने बताया कि गाड़ी बांसा बाजार में रोकी गई। जिसके बाद उन्हें दफ्तर में बुलाया गया। जिसके बाद उनकी गाड़ी ली गई। वहीं 5 हजार रुपए लेने के मामले को लेकर लक्की ने कहा कि वह आरोप है। उन्होंने कहा कि रोहित नामक व्यक्ति ने फोन करके कहा कि कर्मियों की फीस लेकर उन्हें छोड़ दिया जाए। लक्की ने कहा कि डीलर को कहा जाता है कि कुछ पैसे लिए जाते है। व्यक्ति से 2 से 5 हजार तक सिक्योरिटी फीस ली जाती है। जिसके बाद उन्हें अन्य पैसे जमा करवाने के लिए महीने का समय दिया जाता है। जिसको लेकर मैसेज भी किया जाता है। अगर 63 हजार रुपए खड़े होते है तो उनकी सेटलमेंट कम पैसों में करवाई जाती है। वहीं कर्मियों को लेकर कहाकि उनके किसी कर्मी पर कोई मामला दर्ज नहीं है। लक्की ने कहा कि अगर केस हुआ तो थर्ड पार्टी को नहीं बल्कि फर्स्ट पार्टी को स्लिप दी जाती है और इस बार भी दी गई है। जिसके बाद आज गाड़ी छीनने के बाद मैनेजर को अपडेट कर दिया गया। बता दें कि रिकवरी कर्मियों द्वारा रास्ते में लोगों को रोककर उनकी एक्टिवा छीनने का यह पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पहले भी एक्टिवा छीनने के मामले सामने आए थे। जिसके बाद उच्च अधिकारियों द्वारा भी समझौता करने की बात कही गई थी।  
  • CM Maan ने Sarkar Aapke Dwar में उठाया BBMB का मुद्दा, देखे Live

    CM Maan ने Sarkar Aapke Dwar में उठाया BBMB का मुद्दा, देखे Live

    पटियालाः पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने सरकार आपके द्वार प्रोग्राम में शिरकत की। इस दौरान सीएम मान ने जहां सरकार की उपलब्धियों को गिनाया, वहीं पंजाब में घट रहे पानी के स्तर पर चिंता भी जताई। भगवंत मान ने कहा कि आप सरकार से पहले किसी भी सरकार ने पानी के इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया। जिसका नतीजा यह निकला की पंजाब में पानी का स्तर लगातार कम होता जा रहा है। जिससे आम किसानों के लिए बोर करना आसमान को छूने के बराबर है।

    वहीं पिछले तीन साल में पंजाब अपने हिस्से का केवल 60 से 65 प्रतिशत पानी इस्तेमाल करता था। इस साल पंजाब के लोगों ने पहली बार 95 फीसदी पानी इस्तेमाल किया है। जिसकी वजह हरियाणा को ज्यादा पानी देने से रोकना है। सरकार ने सूओं की सफाई के लिए फंड जारी कर दिए है। जिससे पानी की कमी से निजात मिलेगी। पंजाब में अब तक 700 किलोमीटर से अधिक पाइप लाइनें बिछाई गई है।

  • कोरोना केसों की बढ़ौतरी को लेकर Action में आए CM, बुलाई अहम मीटिंग

    कोरोना केसों की बढ़ौतरी को लेकर Action में आए CM, बुलाई अहम मीटिंग

    अंबालाः देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट के मामलों में बढ़ौतरी हो गई है। वहीं हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी कर दी गई है। दूसरी ओर कोरोना बढ़ रहे केसों को देखते हुए आज दोपहर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ स्थित सचिवालय में हेल्थ डिपार्टमेंट की मीटिंग बुलाई है। मीटिंग में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव और हेल्थ डिपार्टमेंट के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (ACS) सुधीर राजपाल भी मौजूद रहेंगे।

    जिसमें कोरोना वायरस के बढ़ रहे केसों को लेकर अस्पतालों को नए दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते है। गौर हो कि मंगलवार को राज्य में कोरोना के 16 केस सामने आने के बाद सरकार ने एडवाइजरी जारी की गई। सरकार ने कहा कि अस्पतालों में फ्लू कॉर्नर, बेड, आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन, एंटीबायोटिक्स व अन्य दवाएं उपलब्ध होनी चाहिए। पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE), एन-95 मास्क, रिएजेंट किट, वीटीएम आदि मौजूद हों।

    इमरजेंसी और OPD में मास्क पहनने जैसे संक्रमण रोकथाम व नियंत्रण (IPC) प्रोटोकॉल का पालन किया जाए। सामाजिक जागरूकता बढ़ाई जाए। आइसोलेट मामलों में खासकर हाई रिस्क वाले लोगों (बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, बच्चे, इम्यूनिटी कमजोर या अन्य बीमारियों वाले) की निगरानी हो। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के साथ तैयारी पर बैठक करें।