Blog

  • मीडिया की आज़ादी व लोकतंत्र का गला घोट रही सुक्खू सरकार: विश्व चक्षु

    मीडिया की आज़ादी व लोकतंत्र का गला घोट रही सुक्खू सरकार: विश्व चक्षु

    कहा मीडिया की आवाज़ दबाना लोकतंत्र के लिए घातक

    धर्मशाला/ सुशील पंडित : गगरेट में कब्रिस्तान के विरोध में खबरें लिखने वाले पत्रकार अविनाश विद्रोही के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने पर हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार हिन्दू विरोधी सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई सरकारी भूमि को बचाने के लिए अपने क्षेत्र की आवाज को उठाता है ताकि उस जमीन पर कब्रिस्तान न बने तो सरकार पुलिस से पत्रकार पर एफआईआर करवा देती है। ये इस सरकार की मानसकिता है। इस सरकार में सबसे ज्यादा पत्रकारों पर मामले दर्ज़ किए हैं ताकि पत्रकार सच न लिख पाए, इस पर दबाब बनाया जा रहा है।

    इस सरकार को बार बार अदालत में डांट पड़ रही है, लेकिन बावजूद उसके सरकार सुधर नहीं रही है और ऐसा माहौल बना रही है कि हर आवाज़ को दबा दिया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने साफ कर दिया है कि सच्चाई उजागर करने वालों की आवाज़ दबाने में वे संकोच नहीं करते। यह मीडिया की आज़ादी तथा लोकतंत्र कीआवाज़ दबाने की साज़िश है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी प्रदेश सरकार द्वारा बिना वजह पत्रकारों पर मामले दर्ज़ कर उन्हें डराने का काम किया है। सुक्खू नहीं चाहते सच्चाईयां जनता के सामने उजागर हों।

    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आते ही सभी पत्रकारों पर दर्ज़ किए गए मामले निरस्त किए जाएंगे ताकि पत्रकार जनता की आवाज़ को पूरे ज़ोर-शोर से उठा सके और संविधान के तहत दी गई शक्तियों को बेरोकटोक इस्तेमाल कर सके। विश्व चक्षु ने कहा कि पत्रकारों पर एफआईआर दर्ज करना कमज़ोर और हताश सरकार की निशानी है। गगरेट में कब्रिस्तान की हित में प्रदेश सरकार पत्रकारों पर मामले दर्ज़ कर रही है।

    उन्होंने कहा सुक्खू सरकार विरोध की भावना से काम कर रही है, जिसका खामियाजा हर वर्ग को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब सत्ता का तखता तख़्ता पलटना चाहती है ताकि जन विरोधी कांग्रेस सरकार से छुटकारा मिल सके।

  • Punjab News: राजनीति में शोक की लहर, सुखदेव ढींडसा का हुआ निधन

    Punjab News: राजनीति में शोक की लहर, सुखदेव ढींडसा का हुआ निधन

    मोहालीः पंजाब की राजनीति में शोक की लहर छा गई। दरअसल, अकाली दल के सीनियर नेता रह चुके सुखदेव सिंह ढींडसा का आज शाम 5 बजे निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार वह लंबे समय से बीमार चल रहे है। सुखदेव ढींडसा को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां आज शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।

  • Himachal News: मलपुर में मिला ढाई माह पुराना है कंकाल, बालों से पुरूष होने की पहचान हुई

    Himachal News: मलपुर में मिला ढाई माह पुराना है कंकाल, बालों से पुरूष होने की पहचान हुई

    अब इसे शिनाख्त के लिए नालागढ डेढ हाउस में रखा गया

    बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी के मलपुर में एक पुरुष का कंकाल मिला है। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार यह कंकाल ढाई से तीन माह पुराना है। कंकाल को कब्जे में लेने के बाद उसे नालागढ़ डेड हाउस में शिनाख्त के लिए रखा गया है।

    मलपुर सड़क के साथ एक कामगार चोर करने के गया तो उसने एक शव को देखा। उसने इसकी सूचना गांव में जाकर लोगों को दी। ग्रामीणों ने बद्दी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बद्दी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया गया। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि यह कंकाल पुरूष का है। जिसकी पहचान बालो व उसके कपड़ों से हुई है। मृतक के काले रंग की सक्योरिटी गार्ड की पेंट व क्रीम कलर का कमीन पहना हुआ था। उसकी हाईट पांच फीट दस इंच के आसपास थी।

    इस दौरान गुम हुए लोगों को भी सूचित किया गया लेकिन अभी तक शव को पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने शव को नालागढ़ डेढ हाउस में रखा है।  जहां पर उसे 72 घंटे तक शिनाख्त के लिए रखा जाएगा। अगर इस दौरान इसकी पहचान नहीं हुई तो उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

  • Punjab News: कल नहीं होगी मॉक ड्रिल, जानें मामला

    Punjab News: कल नहीं होगी मॉक ड्रिल, जानें मामला

    चंडीगढ़ः पंजाब में मॉक ड्रिल की तारीख में बदलाव किया गया है। दरअसल, पाकिस्तान से सटे राज्यों में कल यानी वीरवार शाम को मॉक ड्रिल का ऐलान किया है। ये मॉक ड्रिल गुजरात, पंजाब, राजस्थान और जम्मू कश्मीर में होगी। लेकिन अब सूचना मिली है कि पंजाब में मॉक ड्रिल की तारीख में बदलाव किया गया है। ऐसे में अब पंजाब में 3 जून को मॉक ड्रिल होगी। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी जाएगी। इस दौरान मॉक ड्रिल से पहले सायरन बजाए जाएंगे।

    सरकार ने जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और गुजरात में मॉक ड्रिल करने का आदेश दिया है। इन राज्यों की सीमा ही पाकिस्तान से लगती है। भारत और पाकिस्तान के बीच 3,300 किलोमीटर से ज्यादा लंबी सीमा है। जम्मू-कश्मीर से लगने वाली सीमा को नियंत्रण रेखा यानी एलओसी कहा जाता है। जबकि, राजस्थान और गुजरात से लगनी वाली सीमा अंतर्राष्ट्रीय सीमा (IB) कहलाती है।

    इससे पहले भी केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच 7 मई को देश के 244 जिलों में मॉक ड्रिल करने का ऐलान किया था। लेकिन 6-7 मई की रात भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला किया था, जिसमें कई आतंकवादी मारे गए थे। लेकिन पाकिस्तान के 12 और आतंकी ठिकानों की लिस्ट तैयार है। पीओके से लेकर पाकिस्तान के अंदर तक आतंक की जड़ों को खत्म करने का ऑपरेशन चल रहा है

  • Himachal News: विवेक इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया मातृ दिवस

    Himachal News: विवेक इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया मातृ दिवस

    माता को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया

    बद्दी/ सचिन बैंसल: विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में  मातृ दिवस को  उत्साह और हार्दिक भावनाओं के साथ मनाया। माताओं के अद्वितीय योगदान को सम्मानित करने के लिए आयोजित इस आयोजन में छात्रों, अभिभावकों और कर्मचारियों ने प्रेम और कृतज्ञता के साथ भाग लिया |

    छात्रों ने  रंग-बिरंगे हस्तनिर्मित कार्ड्स, पोस्टरों और कलाकृतियों से खूबसूरती से  स्कूल परिसर को सजाया गया। नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी कक्षाओं के छात्रों ने दिल को छू लेने वाले प्रदर्शन प्रस्तुत किए। इनमें  नृत्य और नाटक शामिल रहे। जो माताओं के बिना शर्त प्यार, देखभाल और बलिदान को दर्शाते थे। उपस्थित माताओं के चेहरों पर गर्व और खुशी की चमक साफ दिखाई दे रही थी।

    विशेष आकर्षण के रूप में, स्कूल की शिक्षिकाओं निशा शर्मा,  दीप्ति ,  रीना शर्मा और  अर्पना देवी ने एक नाटिका का मंचन किया।  जिसमें माताओं की ओर से  किए जाने वाले दैनिक कार्यों और उनके अथक प्रयासों को मार्मिक रूप से दर्शाया गया। इसके अलावा, माताओं ने लोकप्रिय बॉलीवुड गीतों पर शानदार नृत्य प्रदर्शन किया।

    माताओं ने मजेदार खेलों में भी भाग लिया। चम्मच से चूड़ी उठाना, बिंदी चिपकाना और संख्याओं का खेल शामिल था।  उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी में बारी-बारी से संख्याएँ बोलीं और बच्चों के साथ आनंदमय पल साझा हुए। समारोह का समापन स्कूल की सम्मानित प्राचार्या हरकवलजीत कौर के प्रेरणादायक भाषण के साथ हुआ। प्रशंसा के प्रतीक के रूप में हेड बॉय और हेड गर्ल ने माताओं को स्मृति चिन्ह भेंट किए।

    यह दिन मुस्कान, हंसी और खुशी के आंसुओं से भरा रहा, जिसने सभी के लिए अविस्मरणीय यादें छोड़ीं। विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ऐसे सार्थक आयोजनों के माध्यम से समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जो पारिवारिक बंधनों और सामुदायिक भावना को मजबूत करते हैं।

  • इंसानियत शर्मसार! बेटे ने पिता का गोली मारकर किया कत्ल

    इंसानियत शर्मसार! बेटे ने पिता का गोली मारकर किया कत्ल

    तरनतारनः खेमकरण में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां बेटे ने पिता का गोली मारकर कत्ल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार खेमकरण के अंतर्गत आने वाले गांव रतोके हवेलियों में बेटे ने पिता को मौत के घाट उतार दिया। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

    फिलहाल थाना खेमकरण में मृतक हरजिंदर सिंह पुत्र मेजर सिंह के जेठ गुर्जंट सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी गांव शहीदगंज के बयानों पर आरोपी व्यक्ति जरनैल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी गुरिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: Insta Queen Amandeep Kaur खायेंगी Jail की हवा

    Punjab News: Insta Queen Amandeep Kaur खायेंगी Jail की हवा

    बठिंडाः विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा के रिमांड पर चल रही बर्खास्त महिला सिपाही अमनदीप कौर की सेहत खराब होने के कारण विजिलेंस की मांग पर अदालत ने उसका रिमांड समाप्त कर दिया है, जो कल खत्म होना था। उसे पथरी के दर्द के इलाज के लिए पहले स्थानीय सिविल अस्पताल और फिर ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स बठिंडा) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक इलाज के बाद वापस भेज दिया।

    विजिलेंस अब उसे अदालत के आदेशानुसार केंद्रीय जेल बठिंडा की न्यायिक हिरासत में भेज रहा है। विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा के डी.एस.पी. कुलवंत सिंह ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। विजिलेंस ने उसके खिलाफ स्रोतों से अधिक संपत्ति बनाने का मामला दर्ज किया है और वह पूछताछ के लिए विजिलेंस के पास 3 दिनों के रिमांड पर है। बता दें कि आय से ज्यादा संपत्ति बनाने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से गिरफ्तार की गई महिला कांस्टेबल को बीते दिन जिला अदालत में पेश किया गया था।

    जहां पर विजिलेंस टीम ने आरोपी अमनदीप कौर से उसकी संपत्ति और इंकम से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए अदालत से 5 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन अदालत ने 3 दिन का रिमांड दिया था। अब विजिलेंस की तरफ से आगामी 29 मई को दोपहर 3 बजे के बाद अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड के दौरान की गई पूछताछ के आधार पर की कार्रवाई की रिपोर्ट भी दी जाएगी। इसके साथ ही विजिलेंस की मांग पर अदालत ने आरोपी महिला अमनदीप कौर के घर व अन्य संपत्तियों की तलाशी के लिए सर्च वारंट भी जारी किया है।

    डीएसपी कुलवंत सिंह का कहना है कि विजिलेंस विभाग को उसके खिलाफ कई संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और बेहिसाब संपत्तियों के इनपुट मिले थे। जिसके बाद विजिलेंस टीम ने अमनदीप कौर के साल 2018 से लेकर 31 मार्च 2025 तक वित्तीय जांच की गई। जिसमें उसने अपनी आय से 28 फीसदी ज्यादा पैसे खर्च किए है। रिकार्ड के अनुसार अमनदीप काैर ने पिछले आठ सालों में उसकी आमदनी 1.8 करोड़ रुपये आंकी गई थी, लेकिन जब विजिलेंस ने हिसाब लगाना शुरू किया, तो उसका खर्च 1.39 करोड़ रुपये सामने आया। उसने अपनी आय से 31 लाख रुपये ज्यादा खर्च किए है।

  • IIIT Una को विश्वेश्वरैया PhD Scheme Phase-II के तहत पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप आवंटित

    IIIT Una को विश्वेश्वरैया PhD Scheme Phase-II के तहत पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप आवंटित

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) ऊना को भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही विश्वेश्वरैया पीएचडी योजना के चरण दो के तहत पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप की एक सीट आवंटित की गई है। यह फेलोशिप शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए प्रदान की गई है। इस योजना का उद्देश्य देश में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्रों में अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करना है। इसके तहत प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में उच्च गुणवत्ता वाले डॉक्टोरल और पोस्ट-डॉक्टोरल अनुसंधान को प्रोत्साहित किया जाता है।

    ट्रिपल आईटी के निदेशक प्रो. मनीष गौर ने बताया कि इस फेलोशिप के लिए 16,10,716 रूपये की अनुमानित वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी जोकि 12 महीनों की अवधि के लिए होगी। यह उपलब्धि संस्थान की उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह पहल ‘डिजिटल इंडिया’ मिशन और राष्ट्रीय आत्मनिर्भरता लक्ष्यों की दिशा में भी एक सकारात्मक योगदान मानी जा रही है।

    उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के नियम एवं शर्तों तथा मानक संचालन प्रक्रिया को स्वीकार करने के उपरांत चयन एवं नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। सभी आवश्यक दस्तावेज योजना पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे और संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किए जाएंगे।

    प्रो. मनीष गौर ने कहा कि हमें विश्वेश्वरैया पीएचडी योजना के अंतर्गत चयनित किए जाने पर गर्व है। यह फेलोशिप हमारे संस्थान की बढ़ती हुई अनुसंधान क्षमताओं और इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी नवाचार में उत्कृष्टता की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। हमें विश्वास है कि यह अवसर देश-विदेश के श्रेष्ठ शोधकर्ताओं को आकर्षित करेगा और भारत के डिजिटल परिवर्तन व आत्मनिर्भरता अभियान में महत्त्वपूर्ण योगदान देगा।

  • Punjab News: Iran में 3 नौजवानों को किडनैप कर डोंकरों ने मांगे 52 लाख, परिजनों का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Iran में 3 नौजवानों को किडनैप कर डोंकरों ने मांगे 52 लाख, परिजनों का आया बयान, देखें वीडियो

    होशियारपुरः अपने सुनहरे भविष्य के लिए राज्य के कई नौजवान विदेशों का रुख करते रहते हैं। राज्य के बहुत से नौजवान कभी स्टडी वीजा तो कभी वर्क परमिट लगाकर विदेशों में रोजगार के लिए जाते है। वहीं दूसरी और कई नौजवान डंकी के जरिए भी विदेशों मे जाते रहते है, जिनसे कई बार उनकी जान तक चली जाती है। प्रशासन द्वारा नौजवानों को जागरूक भी किया जाता है कि वह डंकी लगाकर विदेश न जाएं, लेकिन लोग फिर भी नहीं मानते और अपनी जान को हथेली पर रखकर विदेश का रुख करते है।

    वहीं कई लोग एजेंटों के बहकावों में आकर भी डंकी लगाकर विदेश जाने का रास्ता अपना लेते हैं। ऐसा ही मामला होशियारपुर से सामने आया है, जहां शहर के एक एजेंट ने संगरूर, नवांशहर और होशियारपुर के 3 नौजवानों को सुनहरे सुपने दिखाकर आस्ट्रेलिया भेजने के लिए कहा, लेकिन इरान में उनकी स्टे का बोलकर, उन्हें इरान में ही उतार लिया गया और बाद में उन्हें अगवा कर लिया गया। वहीं होशियारपुर के गांव भागोवाल के रहने वाले 23 साल का अमृतपाल पिछले महीने घर से ऑस्ट्रेलिया के लिए गया था, लेकिन इरान पहुंचते ही उसे 2 अन्य साथियों सहित अगवा कर लिया गया।

    अगवा करने वालों ने पहले एक करोड़ की फिरौती मांगी, फिर इसकी मांग घटाकर 54 लाख रुपये कर दी। परिवार को जब इस बात का पता चला तो उनके दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और परिवार चिंता में डूब गया। परिवार में माता और मामा गुरदेव सिंह ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है और बेटे को किडनैपर के चुंगल से छुड़ाने के लिए अपील की है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रह है कि एजेंट अभी भी फरार चल रहा है। दरअसल, डोंकरों ने तीनों युवकों को घर से पैसे मंगवाने की बात कही। इस दौरान डोंकरों ने युवकों के परिजनों को फोन लगाकर उनके बच्चों को रस्सी से बांधकर गले पर चाकू लगाकर धमकाया और उनसे पाकिस्तानी खातों में कभी 1 करोड़ तो कभी 54 लाख डालने की पेशकश रखी गई।

    इस दौरान परिजनों ने वीडियो कॉल में युवकों के शरीर पर घाव के निशान भी देखे, जिनसे खून निकल रहा था। बताया जा रहा है कि करीब 1 मई से युवकों को इरान में बंधक बनाया गया है। इस दौरान पीड़ित युवक डोंकरों के फोन से ही घर वालों से बातचीत करते थे। अब 11 मई के बाद से परिजनों की अपने बच्चों से बात नहीं हुई है। संगरूर के हुसनप्रीत की मां ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनके बच्चों को सही सलामत घर पहुंचाया जाए।

  • Himachal News: पुलिस ने काटे 536 वाहनों के चालान

    Himachal News: पुलिस ने काटे 536 वाहनों के चालान

    ऊना/ सुशील पंडित:  जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर कुल  536 वाहनों के चालान काटे गए जिनमें से 130 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 113000 /-रूपये वसूल किए गए।

    वहीं सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 10 व्यक्तियों के चालान काटे गए व जुर्माने के रुप में 1000/-रुपये वसूल किए गए।

    इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के अन्तर्गत थाना गगरेट के अन्तर्गत तीन वाहनों के चालान करके जुर्माने के रुप में 31100 /-रुपये, पुलिस थाना बंगाणा के अन्तर्गत एक वाहन का चालान करके जुर्माने के रुप में 5115/-रुपये व जिला ऊना के अन्तर्गत चार वाहनों के चालान करके जुर्माने के रुप में 36215 /- रुपये वसूल किए गए।