Blog

  • बाइक और कार की भीषण टक्कर में 3 की मौत

    बाइक और कार की भीषण टक्कर में 3 की मौत

    नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में सड़कों पर चल रहे तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे हो रहे है। वहीं ताजा मामला दमोह जिले में देखने को मिला, जहां भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार 3 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कार चालक ने बाइक सवारों को भीषण टक्कर मारी। इस घटना में 3 व्यक्तियों की मौत हो गई। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है।

    वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बता दें कि, ये भीषण सड़क हादसा जिले के देहात थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले दमोह-छतरपुर हाईवे पर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

    तीनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हालांकि, बाइक सवार तीनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। देहात थाना पुलिस ने मर्ग कामय कर शवों को पोस्टमार्टम कक्ष पहुंचवा दिया है। साथ ही, अज्ञात बाइक सवारों के बारे में पता लगाने का प्रयास शुरु कर दिया है। शवों की पहचान होने और परिजन के अनुमति के बाद तीनों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

  • एक्शन में अमेरिकाः छात्रों के वीजा रद्द करने का किया फैसला

    एक्शन में अमेरिकाः छात्रों के वीजा रद्द करने का किया फैसला

    वॉशिंगटन: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने चीनी छात्रों के वीजा रद्द करना शुरू करने की घोषणा की है। रुबियो ने कहा है कि अमेरिका चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से संबंध रखने वाले और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अध्ययन करने वाले छात्रों के वीजा रद्द करना शुरू करेगा। यह निर्णय अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से छात्र और एक्सचेंज विजिटर वीजा आवेदकों के लिए नई नियुक्तियों को रोकने के बाद आया है। वॉशिंगटन स्थित चीनी दूतावास ने अमेरिका के इस फैसले पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

    मार्को रुबियो ने अपने बयान में कहा कि उनका विभाग चीन और हांगकांग से आने वाले सभी भविष्य के वीजा आवेदनों की जांच को बढ़ाने के लिए वीजा मानदंडों को भी संशोधित करेगा। ट्रंप प्रशासन ने विदेशी छात्रों की सोशल मीडिया जांच का विस्तार किया है। ट्रंप प्रशासन ने अपनी आव्रजन नीति के तहत निर्वासन बढ़ाने और छात्र वीजा रद्द करने पर जोर दिया है।

    इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल एजुकेशन के अनुसार, साल 2023-2024 में अमेरिका में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले अंतर्राष्ट्रीय छात्रों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या चीन से थी। चीन के 277,398 छात्र अमेरिका में हैं। ऐसे में ट्रंप प्रशासन के फैसले का सीधा असर चीनी छात्रों पर पड़ने जा रहा है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब व्यापार और ताइवान के मुद्दे पर अमेरिका और चीन के बीच संबंध तनावपूर्ण हैं। यह फैसला दोनों देशों के संबंधो में और कड़वाहट ला सकता है।

    डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने दुनियाभर में अमेरिका दूतावासों को स्टूडेंट वीजा के लिए अपॉइंटमेंट बंद करने का आदेश दिया है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि आवेदकों के सोशल मीडिया अकाउंट की गहन जांच की तैयारी के लिए एक योजना पर काम कर रही है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा गया है कि यह रोक अगले आदेश तक जारी रहेगी। यानी इसके लिए कोई तारीख तय नहीं की गई है।

    रुबियो ने अपने संदेश में अमेरिकी दूतावासों को बताया है कि ‘सभी स्टूडेंट वीजा आवेदनों पर लागू होने वाली आवश्यक सोशल मीडिया स्क्रीनिंग और जांच के विस्तार की तैयारी चल रही है। हालांकि इस संदेश में यह नहीं बताया गया है कि जांच में क्या-क्या शामिल होगा। अमेरिका में पढ़ने के इच्छुक विदेशी छात्र-छात्राओं को अपने देश के अमेरिकी दूतावास में इंटरव्यू के लिए अपॉइंटमेंट लेते हैं। अब उनको इसके लिए समय ही नहीं मिलेगा।

  • Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, आप नेता सहित 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, आप नेता सहित 2 घायल, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में गोलियां चलने की घटनाओं में एक फिर से बढ़ौतरी शुरू हो गई है। जहां ज़िले के ऐतिहासिक गांव बिलासपुर में 2 मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। इस घटना में 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा हैकि हमलावारों ने 6 से 7 राउंड फायरिंग की। घायल व्यक्तियों की पहचान गुरमीत सिंह व अमन सिंह के रूप में हुई है। जिनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों द्वारा उन्हें लुधियाना रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पिस्टल बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी की ओर से सरपंची का चुनाव लड़ चुके स्पोट्र्स क्लब प्रधान गुरमीत सिंह उर्फ गीता और उसका साथी अमनदीप सिंह अमना गांव बिलासपुर के बस स्टैंड पर खड़े थे, तभी दो हथियारबंद मोटरसाइकिल सवार आए और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। फायरिंग में घायल गुरमीत सिंह गीता को मोगा के मैडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अमनदीप सिंह अमना को हालत गंभीर होने के चलते डीएमसी लुधियाना रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मोगा ज़िले के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, पंचायती चुनावों को लेकर बिलासपुर गांव में दो गुटों के बीच पहले से ही तनातनी चल रही थी और दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट की जा रही थीं।
  • Punjab News: Sidhu की बरसी पर छोटे Moosewala को लेकर पहुंचा परिवार, देखें Live

    Punjab News: Sidhu की बरसी पर छोटे Moosewala को लेकर पहुंचा परिवार, देखें Live

    मानसा: पंजाब के लोकप्रिय गायक शुभदीप सिंह उर्फ ​​सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मूसेवाला की आज (29 मई) तीसरी बरसी है। इस मौके पर मानसा जिले के मूसा गांव में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई है। इसमें बड़ी संख्या में सिद्धू के प्रशंसकों, समर्थकों और सभी परिजनों के पहुंचने की संभावना है। वहीं सिद्धू का परिवार छोटे मूसेवाला को लेकर बरसी पर पहुंचा है। जहां सभी छोटे मूसेवाला को देख भावुक हो रहे है। दरअसल, सिद्धू बिना सुरक्षा के काले रंग की थार कार में अपने घर से निकले थे। जवाहरके गांव में बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और 30 से अधिक गोलियां चलाईं, जिनमें से 19 गोलियां सिद्धू को लगीं।

    सिद्धू मूसेवाला भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वह अपनी लेखनी और गीतों के जरिए आज भी अपने प्रशंसकों के बीच जिंदा हैं। सिद्धू मूसेवाला को गुजरे 3 साल हो गए हैं, लेकिन समाज को प्रतिबिंबित करने वाले अपने गीतों के माध्यम से वह आज भी अपने प्रशंसकों के दिलों में जीवित हैं। सिद्धू मूसेवाला की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए हजारों लोग पहुंचे थे। इनमें कला, संगीत और फिल्म जगत के कई बड़े नाम शामिल थे। सिद्धू का समर्थन करने वालों में पंजाब सहित अन्य राज्यों के साथ-साथ अन्य देशों और विदेशों से भी लोग शामिल थे। सिद्धू का अंतिम संस्कार उनके खेतों में किया गया, जहां बाद में उनके लिए एक स्मारक बनाया जा सका।

    लॉरेंस गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली. इसके बाद अब तक पुलिस इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस और गोल्डी बराड़ समेत कुल 36 लोगों को नामजद करते हुए चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। 30 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फिर भी मुख्य दोषियों को अभी भी सजा नहीं मिल पाई है. सिद्धू के परिवार और प्रशंसक अभी भी न्याय का इंतजार कर रहे हैं। आज भी हर छोटे-बड़े मौके पर सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसक उनके गाने गाकर उन्हें याद करते नजर आते हैं। सिद्धू मूसेवाला ने छोटी सी उम्र में ही दुनिया भर में ख्याति प्राप्त कर ली थी।

    आज शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की तीसरी पुण्यतिथि पर दिवंगत सिद्धू मूसेवाला को याद करते हुए उनके पिता बलकौर सिंह ने बरसी से एक दिन पहले सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया है। इसमें लिखा है कि कभी-कभी वास्तविकता बनावटी लगती है, कभी-कभी सब झूठ निकलता है… मैं यह भी सोचता हूं कि क्या कोई बुरा सपना या बुरा विचार चल रहा है, फिर मैं खुद से कहता हूं कि नहीं, एक ही सपना तीन साल तक कैसे चल सकता है, मैं एक गहरी सांस लेता हूं और खुद से कहता हूं कि यह खत्म हो गया, और फिर मैं दुखी हो जाता हूं।

     

  • Punjab News: इन इलाकों में बारिश की संभावना, Orange और Yellow Alert जारी

    Punjab News: इन इलाकों में बारिश की संभावना, Orange और Yellow Alert जारी

    लुधियानाः पंजाब में मौसम बदलने के आसार देखे जा रहे हैं। नए सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर जल्द ही देखने को मिलेगा। आज और कल पूरे राज्य में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए गए हैं। इस बार भारत में मानसून भी तेज गति से आगे बढ़ रहा है, जहां मानसून को 5 से 10 जून के बीच पहुंचना था, वहां यह समय से पहले दस्तक दे सकता है। अनुमान है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो पंजाब में 25 जून से पहले मानसून प्रवेश कर सकता है।

    पश्चिमी विक्षोभ के साथ-साथ साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी पंजाब के मौसम में आए बदलाव के पीछे है। फिलहाल यह कम दबाव का क्षेत्र पंजाब के मालवा क्षेत्र में बना हुआ है। वहीं, दूसरी ओर इस समय पाकिस्तान के क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। यही वजह है कि पंजाब के बाद भी राज्य में बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पंजाब के 6 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला और होशियारपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश की भी संभावना है। जबकि पंजाब के अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के बाद तापमान लगातार बढ़ रहा है। बुधवार शाम को राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, हालांकि यह सामान्य के आसपास है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बठिंडा में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    वहीं अमृतसर में हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 25 से 38 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है और जालंधर में भी हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 27 से 37 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। लुधियाना में आसमान साफ रहने का अनुमान है। हल्के बादल भी छाएंगे और तापमान 25 से 38 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।

  • Punjab News: भतीजे ने चाचे पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: भतीजे ने चाचे पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

    होशियारपुरः ज़िला होशियारपुर के गांव बोहन में गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां भतीजे द्वारा अपने चाचा पर रिवाल्वर से गोली चलाने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार सुखवंत सिंह खेतों से वापस आ रहे थे जब भतीजे ने चाचे पर 5 गोलियां चलाईं। इस घटना में से एक गोली उनकी कार में लगी। सौभाग्य से कोई भी गोली उन्हें नहीं लगी।

    सुखवंत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह उनका अपना भतीजा है और पहले भी वह उनकी बेटी को रिवाल्वर दिखाकर डराता रहता था। अब जब वह खेतों से लौट रहा था, तो वह अपने घर की तरफ मुड़ते ही मुझ पर फायरिंग करने लगा। मैंने अपनी गाड़ी से बाहर निकलकर दौड़ लगाई और अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • टेस्ला CEO का शीर्ष सलाहकार का पद छोड़ने का ऐलान, टूट गई एलन मस्क और ट्रंप की जोड़ी!

    टेस्ला CEO का शीर्ष सलाहकार का पद छोड़ने का ऐलान, टूट गई एलन मस्क और ट्रंप की जोड़ी!

    नई दिल्लीः अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने बड़ा ऐलान कर दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया के जरिए एलन मस्क अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शीर्ष सलाहकार का पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है। वह ट्रंप सरकार में DOGE चीफ का पद संभाल रहे थे। मस्क ने एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अमेरिकी सरकार में विशेष कर्मचारी के तौर पर मेरे कार्यकाल का अंत हो गया है। मैं सरकार के बेफिजूल खर्चों को कम करने के लिए अवसर देने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आभार जताता हूं। DOGE का मिशन समय के साथ और मजबूत होगा।

    बता दें कि कुछ समय से ऐसी अटकलें थीं कि DOGE का कामकाज देखने की वजह से वह अपने कारोबार पर फोकस नहीं कर पा रहे थे। मस्क ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है, जब ट्रंप के One Big Beautiful Bill को लेकर वह उनसे खफा बताए जा रहे थे। इस पर मस्क ने कहा था कि मुझे लगता है कि एक बिल बड़ा हो सकता है या वह बेहतरीन हो सकता है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह एक साथ दोनों हो सकता है।

  • Jalandhar News: पॉश इलाके में कार और एक्टिवा में हुई टक्कर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पॉश इलाके में कार और एक्टिवा में हुई टक्कर, देखें वीडियो

    St. Joseph स्कूल के 2 बच्चे घायल

    जालंधर, ENS: महागनर के मॉडल टाउन में स्थित गोल मार्किट भीषण सड़क हादसा होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार विनय मंदिर के पास कार और एक्टिवा में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में सेंट जोसेफ स्कूल के 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से ओर्थोनोवा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि कार सवार महिला स्कूल से बच्चों को छोड़कर आ रही थी। इस दौरान एक्टिवा पर सवार सेंट जोसेफ स्कूल के 2 बच्चे जा रहे थे। गोल मार्किट में एक्टिवा और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। वहीं एक्टिवा और कार के परखच्चे उड़ गए। बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
  • टैरिफ पर US कोर्ट की रोक से भारतीय शेयर बाजार में आया उछला

    टैरिफ पर US कोर्ट की रोक से भारतीय शेयर बाजार में आया उछला

    नई दिल्ली: अमेरिकी फेडरल कोर्ट की तरफ से ट्रंप के लिबरेशन टैरिफ को असंवैधानिक बताकर उस पर रोक लगाने के फैसले के बाद एशियाई बाजार से लेकर भारतीय शेयर मार्केट तक में रौनक दिख रही है। पिछले लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन वीरवार को सेंसेक्स में 450 अंकों की उछाल के साथ बाजार की शुरुआत हुई। जबकि निफ्टी 24,850 के पार जाकर खुला है। आईटी स्टॉक्स में आज तेजी देखी जा रही है। अमेरकी फेडरल कोर्ट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ से अपने राइट्स का अतिक्रमण किया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद जापान के निक्केआ में 1.16 प्रतिशत की उछाल देखने को मिला।

    कोस्पी 1.07 प्रतिशत, एएसएस 200 भी 0.27 प्रतिशत ऊपर गया। जबकि ब्रोडर टॉपिक्स 1.11 प्रतिशत उछला। S&P फ्यूचर्स में 1.44 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला जबकि नैस्डेक 100 फ्यूचर्स में 1.76 प्रतिशत और डाउ जोन्स फ्यूचर्स में 1.15 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। इससे पहले बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। BSE सेंसेक्स 239 अंक के नुकसान में रहा। ITC और वाहन शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया। दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली ITC में ब्रिटेन की बहुराष्ट्रीय कंपनी BAT पीएलसी द्वारा हिस्सेदारी घटाये जाने के बाद कंपनी का शेयर टूटा। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 239.31 अंक यानी 0.29 प्रतिशत टूटकर 81,312.32 अंक पर बंद हुआ।

    कारोबार के दौरान एक समय यह 307.61 अंक तक नीचे आ गया था। इसी तरह, 50 शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 73.75 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,752.45 अंक पर बंद हुआ। जियोजीत इन्वेस्टमेंट लि. के रिसर्च चीफ विनोद नायर का कहना है कि घरेलू सूचकांक सीमित दायरे के साथ नुकसान में रहे। इसका मुख्य कारण एफआईआई से समर्थन की कमी और शेयरों का मूल्यांकन अधिक होना है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी शुल्क को 90 दिन के लिए टाले जाने की समयसीमा करीब आने के साथ भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को लेकर चिंता बनी हुई है।

  • Punjab News: 42 दिन से लापता युवक का नहर से शव बरामद, परिजनो का हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: 42 दिन से लापता युवक का नहर से शव बरामद, परिजनो का हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः थाना मोती नगर के बाहर देर रात करीब 11.30 बजे जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, परिवार का सदस्य 42 दिन पहले हुए झगड़े के मामले के बाद से लापता हो गया था। उस युवक का शव मोरिंडा से गुजरने वाली नहर के किनारे से बरामद हुआ। मोरिंडा पुलिस ने लुधियाना पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। मोरिंडा पुलिस द्वारा युवक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद संस्कार कर दिया गया था। मृतक की पहचान गुरजिंदर सिंह उर्फ गोरा के रूप में हुई।

    वहीं पुलिस ने देर रात एक ASI को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हिरासत में लेने की पुष्टी किसी अधिकारी ने नहीं की लेकिन इतना जरूर है कि इस मामले में अभी सीनियर पुलिस अधिकारियों मुताबिक एएसआई की भूमिका की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों ने थाना मोती नगर की पुलिस पर एएसआई को VIP ट्रीटमेंट देने के गंभीर आरोप लगाए। परिवार का आरोप की एएसआई को पुलिस ने एस.सी के आगे बैठाया हुआ है और वह पुलिस कर्मी की आन डयूटी कुर्सी पर बैठा है।

    जानकारी देते हुए मृतक गुरजिंदर सिंह गोरा की मां रणजीत कौर ने कहा कि उनका बेटा गुरजिंदर सिंह गोरा 16 अप्रैल को घर पर था, इस दौरान एएसआई और उसके साथी उसे दोस्त के घर शराब पिलाने ले गए। वहां एएसआई की गुरजिंदर सिंह के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने मामले को शांत कर दिया। लेकिन एएसआई ने उसकी हत्या कर दी। उस रात के बाद से गुरजिंदर सिंह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसके परिवार ने 18 अप्रैल को थाने में शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ढीला रवैया अपनाती रही। फिर वो अधिकारियों के सामने पेश हुए तो मामला दर्ज किया गया। परिवार का आरोप था कि उनके बेटा गुरजिंदर सिंह लापता है जिसे एएसआई ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

    रणजीत कौर ने कहा कि परिवार ने एएसआई को पकड़वाया है। जिसके बाद एसीपी ने उन्हें मामले की पूरी जानकारी दी है। यहां बता दें कि लुधियाना पुलिस ने गुरजिंदर की तस्वीर पंजाब के सभी थानों में वायरल की हुई थी। मोरिंडा पुलिस ने लुधियाना पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि जिस लापता की उन्हें तलाश है उसी तरह के हुलिए वाले शख्स की उन्हें बॉडी मिली थी जिसकी पहचान ना होने की वजह से उसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद धारा 174 के तहत कारवाई करके उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। युवक के लापता होने के बाद उसका शव मोरिंडा थाने की पुलिस ने नहर से बरामद किया है। परिवार ने एएसआई और उसके साथियों पर आरोप लगाए है लेकिन हमारी तरफ से सभी आरोपों की जांच की जा रही है।