Blog

  • खेत में कुएं से मोटर निकालने उतरे पिता-पुत्र, कीचड़ में फंसने से मौत

    खेत में कुएं से मोटर निकालने उतरे पिता-पुत्र, कीचड़ में फंसने से मौत

    डीगः मोटर को निकालने के लिए कुएं में उतरे एक पिता और उसके बेटे की कीचड़ में धंसकर मौत होने का मामला सामने आया है जिन्हें 2 घंटे बाद बाहर निकाला जा सका। घटना के तुरंत बाद ढाई घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। स्थानीय लोगों व प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। हादसा डीग में गुरुवार सुबह 7:30 बजे कामा गेट क्षेत्र के बरई रोड स्थित एक खेत में सामने आया है।

    जानकारी मुताबिक, डीग शहर के धर्मसिंह (55) और उनका बेटा बंटी (23), गुरुवार सुबह 7 बजे बरई रोड स्थित हुकम सैनी के खेत में पहुंचे थे। उन्हें खेत में लगी कुएं की मोटर निकालने के लिए बुलाया गया था। पिता-पुत्र रस्सी के सहारे कुएं में उतरे, लेकिन नीचे कीचड़ अधिक था। लगभग 7:30 बजे धर्मसिंह कुएं के अंदर फिसलकर कीचड़ में फंस गया। धर्मसिंह के कीचड़ में फंसने पर उनका बेटा बंटी चिल्लाया और तुरंत अपने पिता को बचाने के लिए आगे बढ़ा, लेकिन वह खुद भी कीचड़ में धंस गया। घटनास्थल पर मौजूद खेत मालिक हुकम सैनी भी यह सब देखकर घबरा गया और लोगों को बुलाने दौड़े। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रस्सियों व औजारों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया।

    करीब 8 बजे धर्मसिंह की शर्ट एक हुक में फंस गई, जिससे ग्रामीणों ने उसे ऊपर खींच लिया। मौके पर मौजूद पुलिस व डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उन्हें एंबुलेंस से डीग के जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बंटी को बाहर निकालने के लिए नगर परिषद की टीम, भारी पुलिस बल और जेसीबी मशीन मौके पर तैनात की गई। लेकिन बंटी केवल अंडरवियर में था, जिससे रेस्क्यू में काफी कठिनाई आई, क्योंकि उसका शरीर हुक में नहीं अटक पा रहा था। अंततः करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया और डीग अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर गजेंद्र पाल सिंह ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा यह परिवार अब इस हादसे के बाद गहरे शोक में डूब गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी मदद की मांग की है।

  • Jalandhar News: नीतिन कोहली आप पार्टी में हुए शामिल, मनीष सिसोदिया का आया बयान, देखें LIVE

    Jalandhar News: नीतिन कोहली आप पार्टी में हुए शामिल, मनीष सिसोदिया का आया बयान, देखें LIVE

    जालंधर, ENS: आप पार्टी के सीनियर नेता व पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया आज जालंधर पहुंचे। इस दौरान पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और शैरी कलसी उपस्थित रहे। मामले की जानकारी देते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा आज पार्टी के लिए खुशी का दिन है। दरअसल, पार्टी में एक उद्योगपति और जिम्मेदार नागरिक नीतिन कोहली को पार्टी में शामिल किया है। जब से पंजाब में आप पार्टी की सरकार बनी है, तभी से वह पार्टी के अच्छे काम करते रहे है। पंजाब के ढाई हजार लोगों को नीतिन रोजगार दे रहे है।

    मनीष सिसोदिया ने नीतिन कोहली को सेंट्रल हलके इंचार्ज नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी के समर्थन में भी नीतिन एक्टिव रहे है, लेकिन आज औपचारिक रूप में वह पार्टी में शामिल हो गए है। ऐसे में पंजाब के उद्योगपति आप पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहते है। पंजाब में नशे के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सहारना लोगों द्वारा की जा रही है। वहीं स्कूलों को डिवेल्प करके बच्चों को बढ़िया शिक्षा दी जा रही है। पंजाब में रोजगार के लिए इस समय माहौल काफी अच्छा है। इस दौरान रमन अरोड़ा का नाम लिए बिना कहा कि एक विधायक ने जनता के विश्वास को तोड़ा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विधायक अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान के सिंद्धातों पर नहीं चला जिसके चलते सरकार को विधायक के खिलाफ एक्शन लेना पड़ा।

    ऐसे में अगर कोई भी अधिकारी या विधायक गलत काम करेंगा तो उसके खिलाफ भी इसी तरह से कार्रवाई की जाएगी। रमन अरोड़ा के खिलाफ एक्शन लिए जाने से लोगों में सरकार की जमकर तारीफ हो रही है। उन्होंने कहाकि भ्रष्टाचार को लेकर विजिलेंस और पुलिस को कार्रवाई करने की खुली छूट दी गई है। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आप पार्टी ने एक बार नहीं सोचा कि वह आप पार्टी का विधायक है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि गुजरात में पंचायती राज मनरेगा में मंत्री के बेटे ने 71 करोड़ रुपए का घबन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी शान से उस इलाके में बीते दिन गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि आप पार्टी भ्रष्टाचार को लेकर तुरंत विधायक के खिलाफ कार्रवाई की।

  • Punjab News: पुलवामा हमले के बाद से बंद ICP को दोबारा खोलने की उठी मांग, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलवामा हमले के बाद से बंद ICP को दोबारा खोलने की उठी मांग, देखें वीडियो

    सीमा पर पाकिस्तान से व्यापार बंद होने के चलते 1433 कूली हो गए हैं बेरोजगार

    अमृतसरः 2019 में हुए पुलवामा हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान से सभी संबंध तोड़ दिए थे और अटारी सीमा के जरिए होने वाले व्यापार को भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया था और पाकिस्तान से आने वाले सामान पर 200% ड्यूटी लगा दी गई थी, जिस कारण अब पाकिस्तान से आने वाला प्याज और अन्य सामग्री नहीं पहुंच पा रही है और इसी वजह से आईसीपी में काम करने वाले 1433 कूलियों की आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है। इसी के चलते उन्होंने अटारी स्थित अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर मीडिया को संबोधित किया और कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर और गुजरात का व्यापार पाकिस्तान के साथ हो सकता है, तो आईसीपी के जरिए क्यों नहीं? उन्होंने कहा कि हमला जम्मू-कश्मीर में हुआ लेकिन पंजाब का बंदरगाह बंद कर दिया गया है, जो गलत है। उन्होंने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के साथ सौतेली मां जैसा व्यवहार कर रहे हैं जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। जब चुनाव होते हैं तो भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि यहां पहुंचते हैं और हमें झूठे वादों से लुभाने की कोशिश करते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद उनकी ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। इस आईसीपी के बंद होने से लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं और लोगों को अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। वहीं कांग्रेस नेता बलदेव सिंह संधू ने कहा कि हम जल्द ही राज्यपाल से मिलकर उनसे मुलाकात करने जा रहे हैं और हम पंजाब के हर सांसद से इस मुद्दे को लोकसभा में उठाने के लिए जरूर कहेंगे ताकि इसका समाधान निकाला जा सके। उन्होंने कहा कि सरदार गुरजीत सिंह औजला इस मुद्दे को बार-बार उठाते रहे हैं, लेकिन किसी ने भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोई आपत्ति नहीं जताई है। उन्होंने आगे कहा कि हम जल्द ही उनसे मिलेंगे। हम प्रतिनिधिमंडल लेकर राज्यपाल से भी मिलेंगे।
  • कनाडा में विधानसभा पहुंचे जैजी-बी सहित 3 पंजाबी गायकों को किया सम्मानित, हुआ विवाद, देखें वीडियो

    कनाडा में विधानसभा पहुंचे जैजी-बी सहित 3 पंजाबी गायकों को किया सम्मानित, हुआ विवाद, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः ब्रिटिश कोलंबिया में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, बीसी कंजर्वेटिव और न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) के कई विधान सभा सदस्यों (विधायकों) ने प्रांतीय विधानमंडल में विवादास्पद गायक जैजी बी सहित पंजाबी संगीत कलाकारों का सार्वजनिक रूप से स्वागत किया। इस दौरान विधान सभा के सत्र के दौरान कुल 8 विधायकों ने आने वाले कलाकारों का परिचय दिया और उनकी प्रशंसा की।

    इस दौरान पंजाबी सिंगर जैजी बी, चन्नी नट्टन और इंद्रपाल मोगा ने ब्रिटिश कोलंबिया की राजधानी विक्टोरिया में प्रांतीय विधान सभा का दौरा किया। इस दौरान उन्हें विधान सभा के संसदीय डाइनिंग रूम में दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया गया उन्हें सम्मानित किया गया। वहीं दूसरी ओर कुछ विधायकों ने इसका विरोध भी किया। तीनों पंजाबी गायकों ने विधान सभा में प्रीमियर डेविड एबी और अन्य विधायकों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने प्रीमियर एबी के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

    स्टीव कूनर ने तीनों के विधान सभा दौरे के लिए सभी की प्रशंसा भी की। स्टीवन कूनर, जो रिचमंड-क्वींसबोरो निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं, एक अनुभवी वकील हैं और 2024 में कंजर्वेटिव पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधान सभा में प्रवेश किया है। उनका पंजाबी संगीत से गहरा नाता है, क्योंकि उनके पिता के.एस. कूनर 1980 के दशक में एक प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर थे।

    विधानसभा में कंजर्वेटिव पार्टी के विधायक स्टीव कूनर ने इन कलाकारों की प्रशंसा की, जिसे लेकर राजनीतिक विवाद उत्पन्न हो गया। इंडिपेंडेंट विधायक डलास ब्रॉडी ने इस सम्मान को “विधानसभा का अपमान” बताया। विवाद का केंद्र जैजी बी रहे, जिन पर खालिस्तानी आंदोलन से जुड़ाव के आरोप लगाए गए। इस घटना ने कनाडा में सांस्कृतिक प्रतिनिधित्व और सार्वजनिक समर्थन के राजनीतिक प्रभावों पर व्यापक चर्चा को जन्म दिया है।

    अक्टूबर 2024 से ब्रिटिश कोलंबिया की विधान सभा में वैंकूवर-क्विलचैना निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही डैलस ब्रॉडी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट में लिखा: “आज कुछ प्रमुख खालिस्तान समर्थक व्यक्तियों का बीसी विधान सभा में स्वागत किया गया। जिसमें बीसी कंजरवेटिव्स और एनडीपी दोनों दलों के विधायक शामिल थे। इन व्यक्तियों में से कुछ ने अपने म्यूजिक वीडियो में खुलेआम हिंसक चरमपंथियों और हत्यारों का महिमामंडन किया है। यह हमारी विधानसभा का अपमान है।”

    ब्रिटिश कोलंबिया की विधानसभा में पंजाबियों को वर्चस्व बना हुआ है। यहां पंजाबी मूल के 14 उम्मीदवार हैं, जिन्होंने जीत दर्ज की है, जो अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व है। इनमें से पांच कंजर्वेटिव पार्टी से और नौ न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) से हैं। पंजाबी समुदाय की राजनीतिक भागीदारी और प्रभाव लगातार बढ़ रहा है।

  • Punjab News: इस इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके मुस्तफाबाद से रहस्यमय परिस्थितियों में युवक का शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या की गई। राहगीरों ने शव देखकर घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। दरअसल, 30 साल के युवक की लाश खाली प्लॉट से मिली। इस दौरान पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बाद में मौके पर पुलिस भी पहुंची तथा मृत युवक के परिवार के सदस्य भी वहां पहुंचे। युवक के परिवार वालों ने बताया कि युवक की उम्र 30 साल है और उन्हें शक है कि किसी व्यक्ति ने लूट की नीयत से उनके युवक का कत्ल किया है। साथ ही परिवार ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई और इस मामले की बारीकी से जांच करने की मांग की। दूसरी ओर, इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि खाली प्लॉट में युवक की लाश मिली है और उसके पास ही एक ट्रांसफार्मर भी है। संभव है कि ट्रांसफार्मर के करंट से युवक की मौत हुई हो या किसी अन्य कारण से। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और सबसे पहले युवक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
  • Punjab News: नापाक हरकतों से नहीं बाज आ रहा पाकिस्तान, हवा में गुब्बारा उड़ता देख सुरक्षा एंजेसी अलर्ट, देखें वीडियो

    Punjab News: नापाक हरकतों से नहीं बाज आ रहा पाकिस्तान, हवा में गुब्बारा उड़ता देख सुरक्षा एंजेसी अलर्ट, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पाकिसान की नापाक हरकते सरहद पर जारी है। आज अभी कुछ ही समय पहले पाकिस्तानी स्टार हरे रंग का गुबरा नुमा वस्तु भारतीय सीमा गांव हुसैनीवाला में घुसपैठ करता हुआ देखा गया। कुछ समय के बाद पाकिस्तानी हरे रंग का स्टार नुमा गुबारा वापिस चला गया।

    पाकिस्तान की और से भारत सीमा में ड्रोन अटैक करने के बाद लगातार अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा भारतीय सीमा में पाकिस्तान अपने ड्रोन भेज रहा है और आज एक बार फिर पाकिस्तान की और से ये हरे रंग स्टार नुमा गुबारा भारत पाकिस्तान अंतराष्ट्री बॉर्डर के पास भारती गांव हुसैनीवाला में ये देखा गया है जो काफ़ी देर तक आसमान में घूमता रहा और उसके बाद पाकिस्तान की सीमा में वापिस जाता हुआ देखा गया। वहीं सुरक्षा एजेंजिया अलर्ट मोड पर आ गई। सुरक्षा एंजसियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: फायरिंग में घायल हुए 2 युवकों में से एक की मौत

    Punjab News: फायरिंग में घायल हुए 2 युवकों में से एक की मौत

    मोगाः जिले के निहाल सिंह वाला क्षेत्र के गांव बिलासपुर में देर शाम गोलीबारी की घटना सामने आई थी। इस दौरान पुलिस ने एक पिस्तौल भी बरामद की थी। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए लुधियाना रेफर कर दिया था, जहां इलाज दौरान एक युवक की मौत हो गई है।

    मिली जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी की ओर से सरपंची का चुनाव लड़ चुके स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान गुरमीत सिंह उर्फ गीता और उसका साथी अमनदीप सिंह अमना गांव बिलासपुर के बस स्टैंड पर खड़े थे, तभी 2 हथियारबंद मोटरसाइकिल सवार आए और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे। फायरिंग में घायल गुरमीत सिंह गीता को मोगा के मैडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अमनदीप सिंह अमना की हालत गंभीर होने के चलते डीएमसी लुधियाना रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने धाराओं में बढ़ौतरी करते हुए मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए जांच तेज कर दी है।

  • Punjab News: भारी काफिले के साथ नामाकंन भरने पहुंचे भारत भूषण आशु, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी काफिले के साथ नामाकंन भरने पहुंचे भारत भूषण आशु, देखें वीडियो

    लुधियानाः वेस्ट हलके में उपचुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद सियासत गरमा गई है। वहीं आज पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु चुनाव को लेकर नामाकन भरने डीसी दफ्तर पहुंचे। जहां उनके साथ पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, पूर्व सीएम व सासंद चरणजीत सिंह चन्नी, भूपेश भघेल सहित अन्य नेता मौजूद रहे। नामाकन भरे को लेकर आशु के काफिले में करीब 200 से 250 गाड़ियां रवाना हुई।

    इस दौरान लुधियाना से फिरोजपुर की तरफ जाने वाला फिरोजपुर रोड पूरी तरह से जाम लग गया। भारत भूषण आशु ने पहले संधू टावर स्थित अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की, उसके बाद अपने कार्यकर्ताओं के साथ डीसी कार्यालय पहुंचे। अब तक एक आजाद उम्मीदवार इंजीनियर बलदेव राज देबी नामांकन दाखिल कर चुके हैं। सूचना है कि आज दोपहर बाद शिअद उम्मीदवार एडवोकेट परउपकार सिंह घुम्मन भी नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

  • Jalandhar News: कोर्ट परिषद की तीसरी मंजिल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कोर्ट परिषद की तीसरी मंजिल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कोर्ट परिषद में आज सुबह क़रीब 11 बजे व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। चौथी मंजिल से गिरने के कारण व्यक्ति को कई गंभीर चोटे है। वहीं घटना को लेकर प्रशासन के कर्मियों हड़कंप मच गया। बताया जा रहै कि व्यक्ति के सिर चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर चोटें आई है। घायल व्यक्ति की पहचान मनीष अग्रवाल निवासी छोटी बारादरी के रूप में हुई है।

    कोर्ट परिषद में मौजूद लोगों ने घटना की सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद के जरिए घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि व्यक्ति के कोर्ट परिषद से छलांग लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए एबुलेंस चालक लवप्रीत ने बताया कि उसकी कोर्ट में ड्यूटी थी। इस दौरान कोर्टे में केस के सिलसिले में व्यक्ति ने अचानक पहली मंजिल से छलांग लगा दी। घटना में उसके सिर सहित अन्य शरीर पर चोटे आई है। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। दूसरी ओर चश्मदीद लखबीर सिंह ने बताया कि वह कोर्ट में केस के सिलसिले में आया हुआ था। इस दौरान वह तीसरी मंजिल में कोर्ट के बाहर खड़ा था।

    इस दौरान घायल व्यक्ति तीसरी मंजिल पर भागकर आया और उसने छलांग लगा दी। व्यक्ति ने कहाकि पीड़ित का कोर्ट में केस था, जिसके चलते वह तीसरी मंजिल पर सुनवाई के लिए आया हुआ था। बताया जा रहा हैकि वह पत्नी और बच्चों के साथ कोर्ट में सुनवाई के लिए आया था। व्यक्ति के छलांग लगाने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया। पता चला है कि कोर्ट में तालाक का केस लगा हुआ था। व्यक्ति के शादी को 23 साल हो गए है। पीड़ित का कहना है कि कोर्ट में उसके खिलाफ सुनवाई होने से परेशान होकर उसने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई है।

  • डंपर ने मां-बेटे को कुचला, पिता गंभीर घायल

    डंपर ने मां-बेटे को कुचला, पिता गंभीर घायल

    भीलवाड़ाः जिले में एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है जहां, 2 साल के बच्चे और मां को डंपर ने कुचल दिया। घटना के बाद बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि मां ने हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना में पिता भी घायल हो गया। मांडल थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े 7 बजे की घटना है। डंपर को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

    मृतक मां-बेटा।
    मृतक मां-बेटा।

    जानकारी मुताबिक, करेड़ा निवासी प्लम्बर लादूलाल रैगर (40) अपनी पत्नी रेखा देवी (35) और 2 साल के बेटे मुकेश के साथ बाइक से भीलवाड़ा से करेड़ा जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उनका बेटा बीमार था जिसको डॉक्टर से चैक करवाने के बाद वह घर जा रहे थे। मांडल चौराहे पर बारिश के दौरान डंपर की टक्कर से तीनों बाइक सवार मौके पर जमा बारिश के पानी में गिर गए। इस दौरान पिता एक साइड में गिर गया और डंपर मां-बेटे के ऊपर से निकल गया। बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और रेखा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसकी सांसें चल रही थीं।

    घबराया पति रेखा को गोद में लेकर रोने लगा। हादसे में घायलों को मौके पर पहुंचे 108 एम्बुलेंस के ड्राइवर प्रभु प्रजापत ने उपजिला अस्पताल और रेफर के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया। लादूलाल रैगर की हालत नाजुक होने पर उसे महात्मा गांधी हॉस्पिटल (जिला हॉस्पिटल) से हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में लिया। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ था।