Blog

  • तेज आंधी के कहर में उड़ी टोल प्लाजा की छत, देखें CCTV

    तेज आंधी के कहर में उड़ी टोल प्लाजा की छत, देखें CCTV

    भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दिन भर उमस व तेज गर्मी के कारण आम जन जीवन प्रभावित नजर आया। लेकिन तेज उमस और गर्मी के बाद शाम ढलते-ढलते अचानक मौसम में बदलाव हो गया। भीलवाड़ा जिले के आसींद क्षेत्र में तेज अंधड़ के साथ मूसलाधार बारिश हुई जिसके कारण ब्यावर-भीलवाड़ा नेशनल हाईवे पर जिवलिया गांव के निकट टोल प्लाजा के ऊपर टीन चद्दर उड़ गए।

    शाम में भीलवाड़ा जिले के आसींद, माण्डल सहित भीलवाड़ा जिला मुख्यालय पर जमकर बारिश हुई। माण्डल और आसींद क्षेत्र में बारिश के साथ तेज हवा होने के कारण ब्यावर भीलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिवलिया गांव के निकट स्थित टोल टैक्स के टीन चद्दर उड़ गए। अचानक चद्दर उड़ने से वहां खड़े व्यक्ति सहम गए। हवा तेज होने के कारण हाइवे से दूर जाकर चद्दर गिरे जिससे कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन लगभग आधा दर्जन वाहनों में कुछ जगह कांच फूटने की घटना जरूर सामने आई।

    इस दौरान राजस्थान के बाकी हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में भीषण गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा हालांकि कुछ भागों में आंधी, बादलों की गरज जैसी गतिविधियां भी हो सकती हैं। शास्त्रों के अनुसार गर्मी की ऋतु में नौतपा चलता है। इस नौतपा में गर्मी और उमस का असर बरकरार रहता है जिसके कारण भीलवाड़ा जिले का तापमान दिन में 42 से 43 डिग्री तक पहुंच रहा है लेकिन शाम ढलते-ढलते आज मौसम में परिवर्तन हुआ जिसके कारण आम जन जीवन को गर्मी से राहत मिली है।

     

  • Himachal News: पुलिस ने काटे 418 वाहनों के चालान

    Himachal News: पुलिस ने काटे 418 वाहनों के चालान

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर  418 वाहनों के चालान काटे गए जिनमें से 104 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 89500/-रूपये वसूल किए गए।

    वहीं सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 13 व्यक्तियों के चालान काटे गए व जुर्माने के रुप में 1400/-रुपये वसूल किए गए।

    इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के अन्तर्गत थाना गगरेट के अन्तर्गत दो वाहनों के चालान करके जुर्माने के रुप में  25000 /-रुपये, पुलिस थाना  सदर ऊना के अन्तर्गत तीन वाहनों के चालान करके जुर्माने के रुप में 20000/-रुपये व जिला ऊना के अन्तर्गत कुल पांच वाहनों के चालान करके जुर्माने के रुप में 45000 /- रुपये वसूल किए गए।

  • Himachal News: हरोली के तीन तालाबों में 50,000 मत्स्य बीज संचयित

    Himachal News: हरोली के तीन तालाबों में 50,000 मत्स्य बीज संचयित

    पारंपरिक जल स्रोतों का पुनरुद्धार, ग्रामीण युवाओं को मिलेगा रोजगार  ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश सरकार की जल संरक्षण और ग्रामीण युवाओं के लिए स्वरोजगार सृजन की नीति को साकार करते हुए बुधवार को हरोली उपमंडल के गोंदपुर जयचंद, गोंदपुर बुल्ला और दुलैहड़ पंचायतों के सामुदायिक तालाबों में 50,000 मत्स्य बीज संचयित किए गए। इनमें कॉमन कार्प एवं ग्रास कार्प (अमूर) प्रजातियों के बीज शामिल हैं, जिन्हें मत्स्य पालन विभाग ऊना के सहायक निदेशक विवेक शर्मा की देखरेख में डाला गया। ये बीज विभाग के सरकारी कार्प ब्रीडिंग फार्म दयोली (गगरेट) में तैयार किए गए हैं। इस अवसर पर सहायक निदेशक शर्मा ने कहा कि कभी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ रहे पारंपरिक तालाब बदलते समय के साथ उपेक्षा के चलते विलुप्ति की कगार पर पहुंच गए थे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में तथा उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने इन जल स्त्रोतों को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। इसका उद्देश्य केवल जल संरक्षण नहीं, बल्कि इन्हें आजीविका के स्थायी साधन के रूप में विकसित करना भी है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के दिशा निर्देशन में हरोली विधानसभा क्षेत्र में प्राचीन तालाबों का समुचित जीर्णोद्धार कर जल संग्रहण की प्रभावी व्यवस्था की गई है। अब मत्स्य पालन के माध्यम से इन्हें स्वरोजगार का सशक्त माध्यम बनाया जा रहा है। मत्स्य पालन निदेशक विवेक चंदेल के निर्देशानुसार इन तालाबों में एक बार में बीज संचयन की प्रक्रिया अपनाई गई है, ताकि आगे पंचायतें इन तालाबों को इच्छुक बेरोजगार युवाओं को पट्टे पर देकर मत्स्य पालन से जोड़ सकें। ग्राम पंचायतों को इन तालाबों की देखरेख व रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गोंदपुर जयचंद, दुलैहड़ और गोंदपुर बुल्ला पंचायतों के तालाबों में डाले गए कुल 50,000 बीजों के माध्यम से आने वाले समय में ग्रामीण युवाओं को स्थानीय स्तर पर सतत रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, गोंदपुर जयचंद के प्रधान अनूप अग्निहोत्री, दुलैहड़ के प्रधान नन्द किशोर और गोंदपुर बुल्ला के प्रधान दलजीत सिंह ने संयुक्त रूप से माननीय उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का इस जनोपयोगी पहल के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह प्रयास हरोली क्षेत्र में पारंपरिक संसाधनों के नवोन्मेषी उपयोग और युवाओं की आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।
  • तेज रफ्तार Car का कहर, टक्कर मारने के बाद 8 K.M. तक घसीटते ले गया बाइक, देखें वीडियो

    तेज रफ्तार Car का कहर, टक्कर मारने के बाद 8 K.M. तक घसीटते ले गया बाइक, देखें वीडियो

    रायपुरः तेज रफ्तार कार द्वारा बाइक सवार को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक दूर जाकर गिरा, लेकिन बाइक कार की बंपर में फंस गई, जिसे कार सवार एक्सप्रेस-वे पर करीब 8 किलोमीटर तक घसीट दिया। इस दौरान सड़क पर रगड़ाने से बंपर से लगातार चिंगारियां निकलती रही। कार ड्राइवर के कारनामे को देखकर राहगीरों ने पीछाकर पकड़ा और सड़क पर ही जमकर उसकी पिटाई कर दी, जिसका वीडियो भी सामने आया है। मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है।

    दरअसल, बाइक सवार घायल सूरज निषाद ने बताया कि वो महासमुंद के कोमाखान का रहने वाला है। रायपुर के न्यू शांति नगर में किराए से रहता है। 25 मई की रात 10:45 बजे पंडरी के मटन मार्केट के पास से गुजर रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर होते ही बाइक सवार उछलकर सड़क किनारे गिर गया, जिससे पैर और कमर में चोटें आई हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि बाइक कार के बंपर में फंस गई, लेकिन कार ड्राइवर कार रोकने की बजाय तेज रफ्तार में चलाता रहा।

    एक्सप्रेस-वे पर कार के नीचे घसीटती बाइक से चिंगारियां निकलती रहीं। वहां से गुजर रहे लोगों ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान बताया जा रहा है कि भागते समय कार ड्राइवर ने रास्ते में 2 और लोगों को भी टक्कर मारी। घटना के बाद उक्त युवक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: यूनिवर्सिटी में दाखिला करवाने जा रहे 3 युवकों की सड़क हादसे में मौत, कार के उड़े परखच्चे

    Punjab News: यूनिवर्सिटी में दाखिला करवाने जा रहे 3 युवकों की सड़क हादसे में मौत, कार के उड़े परखच्चे

    पटियालाः राजपुरा-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव घगर सराय के पास हुए एक सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई और एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं इस भीषण हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार प्रियांशू नरूला पुत्र कपिल नरूला निवासी अंबाला कैंट (20), खुशविंदर सिंह (20), मनन (20) और अभिराज (20) निवासी अंबाला प्रियांशू नरूला ने नज़दीकी चितकारा यूनिवर्सिटी में दाखिला कराने के बाद स्कोडा कार में सवार होकर वापस जा रहे थे।

    इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 44 पर गांव घगर सराय के पास कार बेकाबू हो गई और अन्य वाहन से टकरा गई। हादसे में कार में पीछे बैठे प्रियांशू नरूला और खुशविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मनन को इलाज के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे पटियाला के रजिंद्र अस्पताल रेफर कर दिया।

    बताया जा रहा हैकि रास्ते में मनन की भी मौत हो गई। अभिराज को अंबाला के अस्पताल में दाखिल कराया गया है और उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। थाना शम्भू पुलिस ने उक्त मामले में वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

  • Punjab News: Axis Bank की दीवार तोड़कर 9 लाख लेकर लुटेरे फरार

    Punjab News: Axis Bank की दीवार तोड़कर 9 लाख लेकर लुटेरे फरार

    पटियालाः पंजाब-हरियाणा सीमा पर सब डिविजन पातड़ा के गांव शेरगढ़ में लूट की वारदात को चोरों ने अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार खनौरी कैथल मुख्य सड़क पर एक्सिस बैंक की नई शाखा में चोरों ने बैंक की दीवार तोड़ दी और बैंक के कैश वॉल्ट से नकदी, एक सीपीयू और सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी पटड़ां इंदरपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

    इस दौरान पुलिस ने फोरेंसिक विशेषज्ञों और खोजी कुत्तों की मदद से घटना को अंजाम देने वालों का पता लगाने के प्रयास किए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जानकारी देते हुए डीएसपी इंदरपाल सिंह चौहान ने बताया कि रात के समय हुई वारदात की सूचना मिलने पर बैंक मैनेजर प्रीतपाल सिंह की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार बैंक की दीवार तोड़कर बैंक के कैश वॉल्ट से लगभग 9 लाख रुपए, एक सीपीयू और सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर चोरी किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा कई बार निर्देश देने के बावजूद बैंक ने इस शाखा में रात के समय कोई गार्ड तैनात नहीं किया था।

  • Punjab News: घल्लूघारा वर्षगांठ को लेकर दल खालसा का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: घल्लूघारा वर्षगांठ को लेकर दल खालसा का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः राज्य में 6 जून को घल्लूघारा दिवस को लेकर पंजाब पुलिस द्वारा चौकसी बढ़ा दी गई है। वहीं घल्लूघारा दिवस को लेकर आज दल खालसा की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस प्रेस वार्ता में परमजीत सिंह मंड ने कहा कि पंजाब 1984 से लेकर 2025 तक युद्ध की स्थिति में जी रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब खुद युद्ध नहीं चाहता और इसी के साथ ही कश्मीर के लोग भी युद्ध नहीं चाहते, लेकिन फिर भी हम इन हालातों से लड़ रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि पंजाब युद्ध नहीं चाहता लेकिन पंजाब आज़ादी जरूर चाहता है। दल खालसा के वरिष्ठ नेता कंवरपाल सिंह ने बताया कि 5 जून को सिख जत्थेबंदियों की ओर से आज़ादी मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आज़ादी मार्च में विभिन्न सिख जत्थेबंदियों का भी सहयोग दिया जाएगा। अमृतसर के बुर्ज अकाली फूल सिंह गुरुद्वारे से यह आज़ादी मार्च शुरू होकर शहर के विभिन्न हिस्सों से होता हुआ श्री अकाल तख्त साहिब पर समाप्त होगा।

  • Punjab News: ट्रैफिक पुलिस ने स्कूल बसों पर कसा शिकंजा, काटे चालान, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रैफिक पुलिस ने स्कूल बसों पर कसा शिकंजा, काटे चालान, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में ट्रैफिक पुलिस द्वारा आज स्कूल बसों की चैकिंग की गई। जहां कई स्कूल बसों में खामियां पाई गई। इस दौरान कुछ बसों के पुलिस द्वारा चालान भी काटे गए। वहीं खामियां पाई जाने वाली बसों के ड्राइवरों को दी चेतावनी गई कि एक महीने की स्कूलों में छुट्टियां हो रही है। ऐसे में एक महीने के अंदर बसों को सही ढंग से तैयार करवाने के लिए आदेश जारी किए गए है। दरअसल, स्कूल बसों से हो रहे हादसों को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस की ओर से आज करीब 7 से 8 बसों की जांच की गई।

    जिसमें कई बसों में खामियां पाई गई। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा उन बसों के चलान भी काटे गए। वहीं ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज हरजीत सिंह ने बताया कि पिछले दिनों कई स्कूलों की बसों के साथ हादसे हुए थे। इसी को ध्यान में रखते हुए आज उनके द्वारा स्कूलों की बसों को चैक किया गया है। कई बसों में खामियां पाए जाने के दौरान उनके चलान भी काटे गए। वहीं कुछ बस चालकों को स्कूलों मे एक माह की छुट्टियों में बसों को ठीक करवाने की चेतावनी दी गई है।

  • Punjab News: तहसील कॉम्प्लेक्स में कैबिनेट मंत्री धालीवाल की दबिश, लगातार मिल रही थी शिकायतें, देखें वीडियो

    Punjab News: तहसील कॉम्प्लेक्स में कैबिनेट मंत्री धालीवाल की दबिश, लगातार मिल रही थी शिकायतें, देखें वीडियो

    गैर हाजिर मिले अधिकारियों को लेकर भड़के मंत्री

    अमृतसरः पंजाब सरकार द्वारा सरकारी कार्यालयों में लोगों को बेहतर सुविधाएं समय पर देने के लिए सरकारी बाबुओं को समय पर अपनी ड्यूटी पर तैनात रहने के आदेश दिए गए हैं। इसके चलते आज कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अजनाला तहसील कॉम्प्लेक्स में मिल रही शिकायतों के बाद अचानक जांच की, जहां कई सरकारी बाबू अपनी ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। जिसके बाद कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल भड़क गए। कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब सरकार और अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर को इसकी लिखित रिपोर्ट भेजी।

    इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि उन्हें कुछ दिनों से अजनाला तहसील कॉम्प्लेक्स की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद आज वे अचानक तहसील कॉम्प्लेक्स पहुंचे और जांच की, जहां कई सरकारी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं थे। इसे लेकर उन्होंने पंजाब सरकार और डिप्टी कमिश्नर को इसकी लिखित रिपोर्ट भेजी है। उन्होंने सरकारी बाबुओं को चेतावनी दी है कि वे अपनी ड्यूटी पर समय पर मौजूद रहें और लोगों के काम समय पर निपटाएं।

  • सऊदी अरब में होटल से हटाई गई दरबार साहिब की तस्वीरें

    सऊदी अरब में होटल से हटाई गई दरबार साहिब की तस्वीरें

    नई दिल्लीः सऊदी अरब के होटल से अमृतसर श्री दरबार साहिब की तस्वीरें हटाने की खबर सामने आई है। सऊदी अरब के अल-कुरियाद शहर के एक होटल गोल्ड डोम रिसॉर्ट के बाहर की दीवारों पर सचखंड श्री हरिमंदर साहिब की तस्वीरें लगी हुई थीं। इन्हें सरबत का भला समूह के प्रमुख सेवाकार जस्विंदर सिंह बैस और संदीप सिंह खालसा की अगुवाई में किए गए साझा प्रयासों से हटा दिया गया है।

    यह उल्लेखनीय है कि सरबत का भला समूह सऊदी अरब में 7 वर्षों से इस समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत था। इस होटल की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सिख समुदाय में रोष पाया जा रहा था। यह भी बताया गया कि इस होटल में मांस और तंबाकू का उपयोग किया जाता है, जिसके कारण सिख समुदाय में भारी नाराजगी जताई जा रही थी।