Blog

  • Jalandhar News: Sodal Chowk के पास धमाका होने से उड़ी दुकान की छत, देखें Live

    Jalandhar News: Sodal Chowk के पास धमाका होने से उड़ी दुकान की छत, देखें Live

    जालंधर, ENS: सोढल चौक के नजदीक साइकिल की दुकान पर कंप्रेशर फटने से धमाका हो गया। धमाके की बात सुन लोगों में दहशत का माहौल पाया गया। इस घटना में जानी नुकसान होने से बचाव रहा है। घटना के दौरान दुकानदार किसी काम के सिलसिले से बाहर गया होता जिसके कारण दुकानदार का बचाव हो गया। इस घटना में दुकान की छत उड़ गई और कंप्रेशर 15 फीट दूर जाकर गिरा। वही कंप्रेशर की मोटर पेड़ पर लटका मिली। बताया जा रहा है इस घटना से दुकानदार का 50 से 70 हजार रुपए का नुकसान हो गया है।

    मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि धमाके की आवाज इतनी भयानक थी कि दो गली दूर स्थित घर में इस आवाज से सहम का माहौल पाया गया। इसके बाद जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा की दुकान पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी थी।

    वहीं अन्य व्यक्ति ने बताया कि दुकानदार कंप्रेशर चलता हुआ छोड़कर चला गया था, जिसके चलते यह हादसा हो गया। गणपति यह रही की घटना के दौरान दुकानदार अंदर मौजूद नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। व्यक्ति ने कहा कि तुम आगे की आवाज इतनी ज्यादा थी कि उन्हें लगा कि आसमान से कोई बमनुमा चीज जमीन पर गिरी हो।

    इस दौरान घटना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि धमाके की आवाज सुनकर खुद झटका लगने से वह हिल गए। इस भीषण हादसे में दूसरी दुकान को भी नुकसान पहुंचा है।

  • प्रशासन ने दून विस क्षेत्र के बोर्ड की परीक्षाओं में आए टापर्स किए सम्मानित

    प्रशासन ने दून विस क्षेत्र के बोर्ड की परीक्षाओं में आए टापर्स किए सम्मानित

    स्लम एरिया की किशोरियों को बांटे सनैटरी पैड

    बद्दी स्कूल में हुआ सम्मान समारोह

    बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी के एसडीएम विवेक महाजन की ओर से कराए गए  सम्मान समारोह में  दून विस क्षेत्र  के बोर्ड की परीक्षाओ में टापर रहने वाले विद्यार्थियों को गिफ्ट, नकद राशि व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बद्दी में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने छात्रों को सम्मानित किया।

    विधायक  ने टापर्स सिद्धार्थ, दीक्षा, पूजा, तुषार, दीपक वर्मा, भावना, कोमल, सुषमा, रिया, नैना, नैना भारद्वाज, सुमाया, सुनिता पांडे, दीक्षा, ईशा, अमनदीप कौर, अनमोल धीमान, प्रीति चौधरी, ज्योति, मनजीत कौर, मधु, पलक, आंचल, अनुज कुमार, मनप्रीत, सोनम, ज्योति, दीक्षा, गौरव, संजीव कुमार, श्वेता देवी, निहारिका, तीशा, सनेहा, पलक वर्मा, रजत, अक्षत, आरती, नीरज कुमार, पारूल, प्रियापाल, भारती, दिव्या व ध्रुव ठाकुर को 11-11 सौ रुपये नकद, चाकलेट व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्मल एरिया में रहने वाले युवितयों व महिलाओं को सनेटरी पैड भी मुहैया कराए गए।

    विकलांग व्यक्ति की दी व्हील चैयर
    रोटरी क्लब बद्दी ने  एक दिव्यांग कृष्ण को व्हील चेयर भेंट की। उन्होंने  दुर्घटना में अपने दोनों पैर खो दिए थे। व्हील चेयर दान करते समय क्लब के  सचिव अनुभव भसीन और रोटेरियन कार्तिक शर्मा भी मौजूद थे। रोटेरियन दीपक जांगड़ा ने जरूरतमंदों के लिए यह चेयर दान की। विधायक व एसडीएम ने यह चैयर कृष्ण को दी।

    बास्केट बाल का कोर्ट स्कूल को समर्पित किया
    एसडीएम विवेक महाजन के प्रयासों से बद्दी में  बास्केट बाल का मैदान बना है। उन्होंने डॉ. रैड्डी कंपनी के सीएसआर के तहत इस मैदान का निर्माण कराया। यहां पर बास्केट बाल का मैदान नहीं था। जिससे यहां पर बच्चे इस खेल में पिछड़ रहे थे। इस पहल का  उद्देशय विद्यार्थियो में खेल में निपुण बनाने के लिए  बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराना था। यह कोर्ट न केवल फिटनेस को बढ़ावा देगा। साथ ही विद्यार्थियों को नशे से दूर रखेगा।
    एसडीएम विवेक महाजन ने कहा कि अन्य अधिकारी व व राजनेता इससे प्रेरणा लेंगे और अपने अपने क्षेत्र में एसी साकारात्मक पहल शुरू करेंगे। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य राम लाल, एसएमसी अध्यक्ष रामू, पार्षद रमन कौशल, जसवंत काशव, महेंद्र कुंडलस, शिक्षिका सरिता, नीतू बाला, परीणिता, मुकेश जैन, बीएमओ डॉ. अनिल आरोड़ा, दिलवर खान, अच्छर पाल कौशल, मलूक चंद, उपप्रधान हिंतेंद्र सोनू , कुलतार सिंह मेहता, तहसीलदार सतिंद्रजीत, नायब जगदीश मोदगिल, राजीव कोशल दलबारा समेत गममान्य लोग उपिस्थत रहे।

  • Punjab News: कार और टिप्पर में हुई भीषण टक्कर, महिला घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: कार और टिप्पर में हुई भीषण टक्कर, महिला घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले कार और टिप्पर में टक्कर होने की घटना सामने आई है। टिप्पर चालक का कहना हैकि रोड पर चल रहे व्यक्ति को बचाने के चक्कर में कार ने ब्रेक लगाई। इस दौरान पीछे आ रहे टिप्पर की कार से टक्कर हो गई। घटना में कार का काफी नुकसान हो गया। कार सवार महिला घायल हो गई। टिप्पर चालक का कहना हैकि रास्ते में से कबाड़ियां आ रहा था। इस दौरान कार चालक ने उसे बचाने के कारण हैंड ब्रेक लगा दी।

    जिसके चलते गाड़ी घूम गई और टिप्पर से टकरा गई। वहीं कार चालक कहने लगा कि उसने कोई हैंड ब्रेक नहीं लगाई। बताया जा रहा है कि घायल महिला का हालत ठीक है, उसे मामूली चोटें आई है। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ। वहीं सड़क के बीच दोनों वाहन खड़े होने से ट्रैफिक जाम हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

  • Punjab News: नगर निगम में आखिरी दिन टेंडर भरने के लिए नहीं मिला अधिकारी, लोग निराश, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर निगम में आखिरी दिन टेंडर भरने के लिए नहीं मिला अधिकारी, लोग निराश, देखें वीडियो

    पठानकोटः नगर निगम पर कांग्रेस के मेयर का कब्जा है। विधायक की कुर्सी पर भाजपा का नेता बैठा हुआ है। जबकि पंजाब में सरकार आम आदमी पार्टी की है। जिस कारण नगर निगम पठानकोट में विकास कार्य बंद है। ऐसे में नगर निगम द्वारा विज्ञापन लगाने का टेंडर जारी किया गया ताकि नगर निगम को आय हो सके। आज टेंडर भरने की आखिरी तारीख थी और जब इच्छुक लोग नगर निगम में अपना टेंडर भरने गए तो वहां कोई अधिकारी न मिलने के कारण लोगों को खाली हाथ घर लौटना पड़ा। जिसके चलते लोगों में काफी निराशा पाई गई।

    दरअसल, लोगों पता चला कि नगर निगम के एक अधिकारी की आज रिटायरमेंट पार्टी थी और सभी अधिकारी उस पार्टी में शामिल होने गए हुए थे। इस संबंध में लोगों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नगर निगम ने विज्ञापन के लिए टेंडर लेने के लिए बुलाया था, जिसकी आज अंतिम तिथि है। आज जब वह नगर निगम में अपना टेंडर भरने पहुंचे तो उन्हें कोई अधिकारी नहीं मिला। आलम यह है कि जिस कमरे में अधिकारी बैठते हैं, उस कमरे पर भी ताला लगा हुआ है।

    उन्होंने बताया कि अधिकारियों की इस गलती के कारण न केवल नगर निगम की आय चौपट हुई है। बल्कि दूसरी ओर इस पैसे से होने वाले विकास कार्य भी प्रभावित होंगे। वहीं कुछ लोग अपना पानी का बिल भरने भी आए थे, लेकिन अधिकारी न मिलने के कारण उन्हें भी खाली हाथ लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि आज उनका पानी का बिल भरने की अंतिम तिथि है।अगर वह आज बिल नहीं भरते हैं तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा, लेकिन यहां अधिकारी न मिलने के कारण वह बिल नहीं भर पाए।

  • Punjab News: अंग्रेज़ों के जमाने में बना स्कूल, अपग्रेड करने को लेकर विधायक का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: अंग्रेज़ों के जमाने में बना स्कूल, अपग्रेड करने को लेकर विधायक का आया बयान, देखें वीडियो

    बटालाः आम आदमी पार्टी के प्रदेशीय कार्यकारी अध्यक्ष और बटाला से विधायक आनंद शेर सिंह शैरी कलसी ने अंग्रेज़ों के जमाने में बने सरकारी स्कूल को आज अपग्रेड किए जाने के बाद उद्धाटन किया। इस दौरान करीब 50 लाख रुपये की सरकारी ग्रांट से बने नए भवन का निर्माण किया गया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान शैरी कलसी ने कहा कि विरोधी बदलाव की बात करते हैं, लेकिन बदलाव यही है कि वह पुराने नेताओं जैसे लड़ाई नहीं करता, काम पूरा होने के बाद ही उद्घाटन करते है।

    इसी का उदाहरण है कि यह स्कूल पहली बार तब आया था जब विधानसभा चुनाव जीते गए थे। उस दौरान यहां लोगों की जरूरत को समझा गया था। अब जब सारी सुविधाएं यहां पढ़ने वालों बच्चों के लिए पूरी हो गई हैं और नए क्लासरूम बनकर तैयार हो गए तो उन्होंने अपने वादा को आज पूरा किया।

    शैरी कलसी का कहना था कि पंजाब का कोई भी सरकारी स्कूल हो, वहां बच्चों के लिए हर सुविधा सरकार पूरी कर रही है। इसके साथ ही लुधियाना में उप चुनाव को लेकर शैरी कलसी ने कहा कि हम लुधियाना के उपचुनाव को पूरी शान के साथ जीतेंगे। उन्होंने कहा कि उस सीट से जो आपका उम्मीदवार है, वह अच्छा नेता है। वहां की जनता भी इस बात का गर्व महसूस करती है और जनता भी आम आदमी पार्टी के हक में फैसला देंगी।

  • Punjab News: फायरिंग करने के मामले में Jalandhar के 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: फायरिंग करने के मामले में Jalandhar के 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर हुई 3 फायरिंग मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गैर-कानूनी पिस्टलों और कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी लारेंस बिश्नोई गैंग से प्रभावित होकर अपना गैंग बना रहे थे। आरोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट से आरोपियों का पुलिस को 4 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फेस-1 में मोहाली टीम द्वारा गुप्त सूचना पर आधारित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सोनू, आरिस चौधरी, अकास चौधरी और हरमिंदर सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से देसी कट्टा 315 सहित एक कारतूस 315 बोर, और एक देसी 32 बोर पिस्तौल बरामद की गई। सभी आरोपी यूपी के रहने वाले हैं और मोहाली में अलग-अलग जगह किराए पर रह रहे थे।

    शुरुआती पूछताछ से पता चला है कि ये यूपी से ही असहला लेकर आते थे और पंजाब में आकर वारदातों को अंजाम देते थे। इनसे जुड़ी जानकारी मिली कि 25.05.25 को गांव लखनौर थाना सोहाना में भी फायरिंग की गई थी और पिछले दिनों हीरो होमज सेक्टर 88 मोहाली में भी असला लेकर बदमाशी की गई थी। इसी के साथ ही कुछ समय पहले फेस-8बी इंडस्ट्रियल एरिया में भी इनके द्वारा फायरिंग की बात सामने आई है। इन आरोपियों का मकसद अपने नाम को चमकाना था, जिनके पास मोहाली में अवैध हथियार से फायरिंग, लड़ाई-झगड़ों की योजना थी, तथा अपनी दहशत फैलाने का प्रयास किया गया। इनके मुख्य आरोपी सोहाना हैं, जिन्होंने इन सभी घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस रिमांड के दौरान उनसे और भी कई खुलासे होने की उम्मीद है।

    आरोपी आरिस चौधरी वर्तमान में मदनपुर जालंधर में रहता हैं। आरोपी के खिलाफ पहले कोतवाली जालंधर में 2 मुकदमे असला एक्ट के तहत दर्ज हैं। वहीं हरमिंदर सिंह पुत्र राजकुमार उर्फ जर्नल सिंह वर्तमान में मदनपुर रह रहा है। इसके खिलाफ भी पहले अर्दलमंडी थाना जालंधर में असला एक्ट का मुकदमा दर्ज है। अकास चौधरी पुत्र इकबाल सिंह भी जालंधर का रहने वाला है। इस पर यूपी में 4 मामले असहला एक्ट के तहत दर्ज हैं।
    इसी के साथ सोनू पुत्र अब्दुल रहमान भी जालंधर का निवासी है।

  • Jalandhar News: MLA रमन अरोड़ा को लेकर वकील का आया बड़ा बयान, देखें Live

    Jalandhar News: MLA रमन अरोड़ा को लेकर वकील का आया बड़ा बयान, देखें Live

    इतने दिनों का विजिलेंस को मिला विधायक का रिमांड

    जालंधर, ENS: करप्शन केस में पकड़े गए आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा का आज 5 दिन का रिमांड खत्म होने पर विजिलेंस द्वारा कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट से रमन अरोड़ा का विजिलेंस टीम द्वारा एक बार फिर से 7 दिनों का रिमांड मांगा गया। जहां कोर्ट से 4 दिन का रमन अरोड़ा का विजिलेंस को रिमांड मिला। इस दौरान दोनों पक्षों के वकीलों द्वारा कोर्ट में दलीलें दी गई। मामले की जानकारी देते हुए वकील ने बताया कि दलीले पुरानी वाली ही की गई।

    इस दौरान अन्य व्यक्तियों के नामजद में 3 लोगों के नाम कोर्ट में पेश किए गए। विजिलेंस ने कोई नई दलील नहीं रखी गई। इस दौरान गोल्ड में थोड़ा-सा अंतर पाया गया। वहीं राजिस्ट्री को लेकर कहा गया वह सब कोर्ट को दिखा दिए गए है। कुछ लोगों ने प्रॉपर्टी को लेकर विजिलेंस द्वारा बयान दर्ज करवाए गए है। विजिलेंस ने तीनों लोगों को लेकर कोई बयान कोर्ट में नहीं दिया गया। हालांकि राजू, महेश बख्शी और राजन का नाम कोर्ट में पेश किया गया। वहीं कोर्ट ने दोनों की दलीलें सुनने के बाद फैसले रिजर्व रख लिया गया था, जिसके बाद कोर्ट से 4 दिन का रिमांड विजिलेंस को मिला है।

    काफी देर तक दोनों पक्ष के वकीलों में बहस के बाद कोर्ट की ओर फैसले को रिजर्व रखा गया है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस की ओर से रमन अरोड़ा का 7 दिन का रिमांड मांगा गया था। इस दौरान कोर्ट के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई। कोर्ट में विजिलेंस ने बताया कि इस केस में विधायक के समधी, बेटा राजन अरोड़ा और महेश खमीजा को नामजद किया है। सूत्रों का कहना हैकि विजिलेंस के हाथ कई अहम सबूत लगे है। सूत्रों अनुसार विधायक ने माना कि उसका बेटा नगर निगम के कामकाज देखता था और पार्टी संग नगर निगम में जाकर काम करवाकर देता था। इसी के चलते विजिलेंस द्वारा उक्त तीनों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया गया है, साथ ही कोर्ट से अरेंस्ट वारंट जारी करवाएगी।

    इतना ही नहीं एयरपोर्ट अथॉर्रिटी को एलओसी जारी कर दी है। पता चला है कि विधायक ने रिश्तेदार या फैमिली फ्रेंड्स के नाम पर जमीन खरीदी थी, जिसकी कीमत करोड़ों में है। इस पूरी जांच के लिए विजिलेंस ने 7 टीमें मैदान में उतारी है। वहीं 3 बैग ढूंढने के लिए एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें पता चला गया है कि उनके समधी और मखीजा ने यह बैग गायब किए थे।

  • पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर विदेश मंत्रालय की 2 टूक’, आतंकियों को सौंपे, पीओके करे खाली’

    पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर विदेश मंत्रालय की 2 टूक’, आतंकियों को सौंपे, पीओके करे खाली’

    आतंक और व्यापार, पानी और खून साथ नहीं बह सकते

    नई दिल्लीः पहलगाम आतंकी हमले के बाद भले ही पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव कुछ खत्म हो गया है, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। वहीं सीमा पर चले संघर्ष के दौरान भारत ने अपना पक्ष साफ कर दिया है। एमइए का कहना है कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते हैं। वहीं इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘जहां तक पाकिस्तान के साथ हमारे संबंधों का सवाल है, हमारा रुख स्पष्ट है। हम दोहराना चाहेंगे कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते। उन्हें भारत को उन कुख्यात आतंकवादियों को सौंपना होगा, जिनके रिकॉर्ड और सूची हमने कुछ साल पहले उन्हें सौंपी थी। रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर पर बातचीत तभी होगी जब पीओके खाली हो जाएगा और पाकिस्तान हमें वह इलाका सौंप देगा। जहां तक सिंधु जल संधि का सवाल है, यह तब तक स्थगित रहेगी जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को अपना समर्थन विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से त्याग नहीं देता। जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं, आतंक और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते, आतंक और व्यापार साथ-साथ नहीं चल सकते, और पानी और खून साथ-साथ नहीं बह सकते।’
  • Punjab News: एयरपोर्ट के कर्मी पर लुटेरों ने किया चाकू से हमला, नगदी, बाइक छीनकर हुए फरार

    Punjab News: एयरपोर्ट के कर्मी पर लुटेरों ने किया चाकू से हमला, नगदी, बाइक छीनकर हुए फरार

    अमृतसरः राजासांसी एयरपोर्ट पर कर्मी से लूट की वारदात की घटना सामने आई है। जहां लोडर के रूप में कार्यरत राम बहादुर को करीब 3 बजे राजासांसी के पास झंझोटी मोड़ लुटेरों ने घेर लिया। मिली जानकारी के अनुसार 2 बाइकों पर सवार 4 बदमाशों ने राम बहादुर को घेरकर उससे बाइक, मोबाइल फोन और पर्स छीन लिया। घटना को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार लुटेरे कुछ देर बाद फिर लौटे उस पर चाकू से हमला कर घायल दिया। घायल अवस्था में सड़क पर छोड़कर लुटेरे फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से राम बहादुर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    पीड़ित के पिता अनिल बहादुर ने बताया कि उनका बेटा पिछले 2 साल से एयरपोर्ट पर काम कर रहा है। वह रोजाना की तरह रात 2:30 बजे ड्यूटी के लिए घर से निकला था। एयरपोर्ट जा रहे अन्य कर्मचारियों ने घायल राम बहादुर को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वर्तमान में उसका आईसीयू में इलाज चल रहा है। राजासांसी थाने के एसएचओ मनतेज सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करेगी।

     

  • Himachal News: दून भाजपा मंडल ने मानपुरा थाने का किया घिराव

    Himachal News: दून भाजपा मंडल ने मानपुरा थाने का किया घिराव

    किशनपुरा में हुए खनन को लेकर विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई

    थाना प्रभारी को सौंपा मांग पत्र

    बद्दी/सचिन बैंसल:दून भाजपा ने किशनपुरा खड्ड में हुए खनन को लकेर विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने पर मानपुरा थाने के घिराव किया। इस दौरान भाजपाईयों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की।दून भाजपा के मंडल अध्यक्ष मान सिंह मेहता,  जिला सचिव गुरमैल चौधरी, जितेंद्र ठाकुर, पूर्व नप अध्यक्ष नरेंद्र दीपा, देवराज चौधरी,  रणजीत सिंह ठाकुर, प्रवक्ता संदीप चौधरी, पूर्व प्रधान काका चौधरी के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता मानपुरा पहुंचे और  थाने के बाहर धरना दिया।

    इस दौरान प्रदर्शनकरियों ने जम कर नारेबाजी की। जिला सचिव गुरमैल चौधरी ने कहा कि दून के विधायक ने किशनपुरा खड्ड में खनन किया। और मौके पर उनके टिप्पर व पोपलेन भी पकड़ी गई लेकिन विधायक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने में गुरेज कर रही है।

    मंडल अध्यक्ष मान सिंह मेहता ने कहा कि विधायक के टिप्पर दूसरी बार खनन करते हुए पकड़े गए। और बड़ी आसानी से विधायक ने अपने ब्यान में यह उनकी अपनी जमीन है और यहां पर वह पौधे लगाने के  लिए जमीन को सीधा कर रहे है। जिस स्थान पर टिप्पर पकड़े गए वहां पर तीस फीट गहरा गड्डा खोदा गया है। वह उनसे पूछना चाहते है कि पौधे लगाने के लिए इतने गहरी गड्ढे कौन खोदता है। विधायक पर चोरी का मामला दर्ज होना चाहिए।

    एक गरीब पर पुलिस पूरे एक्ट के तहत जुर्माना करती है तो विधायक पर भी उसी तर्ज पर काम करे। कानून तो सभी के लिए बराबर है।बाद में प्रदर्शनकारियों ने थाना प्रभारी को मांग पत्र सौंपा जिसमें विधायक की ओर से कराए गए खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी श्याम लाल  नेबताया क पुलिस ने एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।