Himachal News: दून भाजपा मंडल ने मानपुरा थाने का किया घिराव

Written by

in

किशनपुरा में हुए खनन को लेकर विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई

थाना प्रभारी को सौंपा मांग पत्र

बद्दी/सचिन बैंसल:दून भाजपा ने किशनपुरा खड्ड में हुए खनन को लकेर विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने पर मानपुरा थाने के घिराव किया। इस दौरान भाजपाईयों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की।दून भाजपा के मंडल अध्यक्ष मान सिंह मेहता,  जिला सचिव गुरमैल चौधरी, जितेंद्र ठाकुर, पूर्व नप अध्यक्ष नरेंद्र दीपा, देवराज चौधरी,  रणजीत सिंह ठाकुर, प्रवक्ता संदीप चौधरी, पूर्व प्रधान काका चौधरी के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता मानपुरा पहुंचे और  थाने के बाहर धरना दिया।

इस दौरान प्रदर्शनकरियों ने जम कर नारेबाजी की। जिला सचिव गुरमैल चौधरी ने कहा कि दून के विधायक ने किशनपुरा खड्ड में खनन किया। और मौके पर उनके टिप्पर व पोपलेन भी पकड़ी गई लेकिन विधायक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने में गुरेज कर रही है।

मंडल अध्यक्ष मान सिंह मेहता ने कहा कि विधायक के टिप्पर दूसरी बार खनन करते हुए पकड़े गए। और बड़ी आसानी से विधायक ने अपने ब्यान में यह उनकी अपनी जमीन है और यहां पर वह पौधे लगाने के  लिए जमीन को सीधा कर रहे है। जिस स्थान पर टिप्पर पकड़े गए वहां पर तीस फीट गहरा गड्डा खोदा गया है। वह उनसे पूछना चाहते है कि पौधे लगाने के लिए इतने गहरी गड्ढे कौन खोदता है। विधायक पर चोरी का मामला दर्ज होना चाहिए।

एक गरीब पर पुलिस पूरे एक्ट के तहत जुर्माना करती है तो विधायक पर भी उसी तर्ज पर काम करे। कानून तो सभी के लिए बराबर है।बाद में प्रदर्शनकारियों ने थाना प्रभारी को मांग पत्र सौंपा जिसमें विधायक की ओर से कराए गए खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी श्याम लाल  नेबताया क पुलिस ने एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *