तेज आंधी के कहर में उड़ी टोल प्लाजा की छत, देखें CCTV

Written by

in

भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दिन भर उमस व तेज गर्मी के कारण आम जन जीवन प्रभावित नजर आया। लेकिन तेज उमस और गर्मी के बाद शाम ढलते-ढलते अचानक मौसम में बदलाव हो गया। भीलवाड़ा जिले के आसींद क्षेत्र में तेज अंधड़ के साथ मूसलाधार बारिश हुई जिसके कारण ब्यावर-भीलवाड़ा नेशनल हाईवे पर जिवलिया गांव के निकट टोल प्लाजा के ऊपर टीन चद्दर उड़ गए।

शाम में भीलवाड़ा जिले के आसींद, माण्डल सहित भीलवाड़ा जिला मुख्यालय पर जमकर बारिश हुई। माण्डल और आसींद क्षेत्र में बारिश के साथ तेज हवा होने के कारण ब्यावर भीलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिवलिया गांव के निकट स्थित टोल टैक्स के टीन चद्दर उड़ गए। अचानक चद्दर उड़ने से वहां खड़े व्यक्ति सहम गए। हवा तेज होने के कारण हाइवे से दूर जाकर चद्दर गिरे जिससे कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन लगभग आधा दर्जन वाहनों में कुछ जगह कांच फूटने की घटना जरूर सामने आई।

इस दौरान राजस्थान के बाकी हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में भीषण गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा हालांकि कुछ भागों में आंधी, बादलों की गरज जैसी गतिविधियां भी हो सकती हैं। शास्त्रों के अनुसार गर्मी की ऋतु में नौतपा चलता है। इस नौतपा में गर्मी और उमस का असर बरकरार रहता है जिसके कारण भीलवाड़ा जिले का तापमान दिन में 42 से 43 डिग्री तक पहुंच रहा है लेकिन शाम ढलते-ढलते आज मौसम में परिवर्तन हुआ जिसके कारण आम जन जीवन को गर्मी से राहत मिली है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *