Blog

  • Punjab News: किसानों को लेकर CM MANN का चैलेंज, दी खुली चुनौती

    Punjab News: किसानों को लेकर CM MANN का चैलेंज, दी खुली चुनौती

    बठिंडाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों को खुला चैलेंज किया है। दरअसल, किसानों द्वारा रेल लाइन और सड़कों को जाम किए जाने से लोगों को आ रही परेशानियों को लेकर बठिंडा दौरे पर पहुंचे सीएम मान ने चैलेंज किया है। उन्होंने कहा कि किसान नेताओं ने अवैध रूप से पैसा इकट्‌ठा किया है। सीएम मान पर किसान नेता भड़क गए। जिस पर सीएम मान ने किसानों को लाइव बहस करने की चुनौती दे दी। मान ने कहा कि कुछ यूनियन लीडरों ने छोटे किसानों से पैसा जुटाकर बड़ी प्रॉपर्टीज बना रखी हैं।

    सीएम का कहना है कि किसान नेताओं ने अवैध रूप से पैसा इकट्‌ठा किया है। कुछ यूनियन लीडरों ने छोटे किसानों से पैसा जुटाकर बड़ी प्रॉपर्टीज बना रखी हैं। यूनियनें बेतुके मसलों पर सड़क तथा रेल रोककर सिर्फ अपनी दुकानें चला रही हैं। मान ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि कई किसान नेताओं ने प्रदेश के होटलों व अस्पतालों में भी अपने हिस्सेदारी डाली है। वे चुनौती देते हैं कि किसान नेता खेती संकट से जुड़े मामलों पर उनके साथ लाइव बहस करें।

    सीएम मान ने कहा कि किसान यूनियन और किसान दोनों अलग-अलग हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान यूनियनें संघर्ष करने की आड़ में किसानों से फीस लेती हैं। अभी BBMB व हरियाणा के साथ पानी का विवाद हुआ है, लेकिन पंजाब के किसी किसान नेता ने एक शब्द नहीं कहा। किसान यूनियनें बेतुके मसलों पर सड़क तथा रेल रोककर सिर्फ अपनी दुकानें चला रहे हैं। दरअसल, सीएम मान बुधवार (30 मई) को बठिंडा के 2 दिन के दौरे पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने एक होटल में हलके के पंचों और सरपंचों की मीटिंग ली।

    मान ने अकाली दल पर कहा कि इन दिनों ‎‎बादल-मजीठिया परिवार में बोलचाल बंद है। अब बेशक सुखबीर बादल और बिक्रम मजीठिया उनके कहने के बाद बोलने लगें, लेकिन सच्चाई यही है। दूसरी ओर किसानों ने सीएम मान के चैलेंज को स्वीकार किया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि जिन किसानों ने दुकानें खोल रखी है, वह खुली डिबेट में बैठकर इस बारे में बताए। पंधेर ने आरोप लगाए है कि दिल्ली से आदेश दिए गए है, जिसके चलते आज किसानों को खुला चैलेंज किया गया। दूसरी ओर आप नेता नील गर्ग ने कहा कि आप पार्टी किसानों के एमएमसपी मुद्दों को लेकर किसानों के साथ खड़ी रही है। लेकिन कुछ मुद्दे किसानों के ऐसे जिसमें पंजाब का कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे में उन मामलों को लेकर पंजाब की सड़के रोकना कहां तक जायज है।

     

     

  • Punjab News: डोंकरों के जाल में फंसा रवि लौटा अपने गांव, सुनाई दर्द भरी कहानी, देखें वीडियो

    Punjab News: डोंकरों के जाल में फंसा रवि लौटा अपने गांव, सुनाई दर्द भरी कहानी, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः सुनहरे भविष्य के लिए अकसर नौजवान विदेश का रुख करते हैं, लेकिन कई बार गलत एजेंटों के जाल में फंसकर नौजवान अपना भविष्य भी बरबाद कर लेते है। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां फिरोजपुर के कस्बा मक्खू के गांव माहले वाला के रहने वाले रवि के साथ हुआ। जिसमें एजेंट ने नंबर-1 रूट से अमेरिका भेजने का कहकर उसे डंकी के जाल में फंसा लिया। कई महीनों तक रवि डंकी से जाल में फंसा रहा। जिसके बाद एजेंट ने रवि को मैक्सिको के रास्ते डंकी लगवाकर अमेरिका भेजने का वादा किया था। लेकिन उसे अमेरिका पहुंचाने की बजाय मेक्सिको में ही बंदी बना लिया गया।

    इसके बाद परिवार ने फिरोजपुर के एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू के सामने गुहार लगाई। इसे गंभीरता से लेते एसएसपी भूपिंदर सिंह ने एक टीम का गठन किया और डोंकरे के कब्जे में फंसे रवि को वापस लाने की कार्रवाई शुरू की। अब एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू के प्रयासों से रवि को वापस लाया गया और परिवार के हवाले कर दिया गया।
    आज फिरोजपुर पहुंचे परिवार ने एसएसपी भूपिंदर सिंह और मीडिया का धन्यवाद किया। परिवार ने बताया कि आज उनका बच्चा सही सलामत घर पहुंचा है। उन्होंने मांग की कि ऐसे एजेंटों के खिलाफ सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि जो उनके बच्चे के साथ हुआ, वह किसी और बच्चे के साथ न हो।

    परिवार ने बताया कि जागीर नाम के एक ट्रैवल एजेंट के साथ रवि को अमेरिका भेजने के लिए 35 लाख रुपये में बात हुई थी। एजेंट ने कहा था कि यदि नंबर 1 रूट से सही तरीके से रवि को अमेरिका भेजना है तो 35 लाख खर्च होंगे, अगर डोंकी रूट से जाना है तो 29 लाख रुपये खर्च आएंगे। परिवार ने सही तरीके से रवि को अमेरिका भेजने की हामी दी और 35 लाख रुपये एजेंट को दिए।

    जिसके बाद एजेंट ने रवि को पहले कोलंबिया भेजा, जहां कुछ महीने रखने के बाद मेक्सिको भेजा गया। मेक्सिको के रास्ते डंकी लगवाकर अमेरिका भेजना था, लेकिन मेक्सिको में बैठे कुछ एजेंटों ने रवि को वहां बंदी बना लिया और परिवार से फिरौती मांगी। परिवार ने 1 लाख रुपये और भेजे, लेकिन रवि को नहीं छोड़ा गया और न ही अमेरिका भेजा गया। रवि ने विदेश में रहते कई तस्वीरें भेजीं, जिनमें उसके साथ काफी बुरा व्यवहार होता दिखाई दिया और उस पर अत्याचार किया जा रहा था।

  • Jalandhar News: नशा तस्कर बंटी और शंटी के घर पर प्रशासन का एक्शन

    Jalandhar News: नशा तस्कर बंटी और शंटी के घर पर प्रशासन का एक्शन

    जालंधर, ENS: नशा तस्करों के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज रामामंडी में पुलिस और नगर निगम की टीम द्वारा कार्रवाई की गई। जहां घर पर अवैध रूप से बने बाहरी हिस्से को प्रशासन द्वारा धवस्त किया गया। इस कार्रवाई के दौरान ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा, पुलिस फोर्स सहित नगर निगम की टीम मौजूद रही। इस दौरान घर के परिजनों का कहना हैकि उन्होंने भाई को बेदखल किया हुआ है, लेकिन उसके बावजूद उनके घर पर यह कार्रवाई की जा रही है। वहीं ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा का कहना है कि बंटी और शंटी दोनों भाईयों पर 6-6 मामले दर्ज है।

    बंटी जमानत पर बाहर आया है और वह लुधियाना में रह रहा, जहां वह ऑटो चलाता है, जबकि शंटी अभी भी जेल में ही बंद है। वहीं घर के बाहरी हिस्से पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए नगर निगम की ओर से उन्हें सुरक्षा मुहैय्या करवाने के लिए नोटिस आया था। जिसके चलते वह नगर निगम टीम को घटना स्थल पर सुरक्षा मुहैय्या करवाने पहुंचे है, ताकि कार्रवाई के दौरान कोई हंगामा ना हो। पुलिस ने बताया कि घर के मालिक को 2 बार नोटिस जारी किया जा चुका था। जिसके बाद आज प्रशासन की ओर से घर पर कार्रवाई की गई है।

  • Punjab News: बैरिकेडिंग से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचा परिवार, नशे में धुत्त मिला पुलिस कर्मी, देखें वीडियो

    Punjab News: बैरिकेडिंग से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचा परिवार, नशे में धुत्त मिला पुलिस कर्मी, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में नया चूड़चक्क पर सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां ओवरेटक के दौरान एक स्विफ्ट गाड़ी नाका तोड़कर मौके से फरार हो गई। वहीं दूसरी गाड़ी टक्कर होने से बाल-बाल बच गई। इस घटना को लेकर जब कार चालकों द्वारा पुलिस से बात करने की कोशिश की गई तो नाके पर मौजूद एक पुलिस कर्मी शराब के नशे में धुत्त पाया गया। दरअसल, नया चूड़चक्क पर पुलिस की ओर से बैरिकेड लगाकर नाकेबंदी की गई। इस दौरान लोगों का कहना हैकि पुलिस द्वारा नाके पर लगे बैरिकेड के दौरान ना तो कोई लाईट लगी हुई है और ना ही को रिफ्लेक्टर लगा हुआ है।

    जिसके चलते देर रात अंधेरे में गाड़ी बैरिकेडिंग से टकरा गई। हादसे में परिवार बाल-बाल बच गया। वहीं पुलिस ने बताया कि स्विफ्ट गाड़ी ओवरटेक करते हुए नाका तोड़कर मौके से भाग गई। इस घटना में गाड़ी का बंपर टूट गया। जिसकी सूचना पुलिस ने उच्च अधिकारियों को दे दी है। वहीं लोगों का कहना है कि अंधेरे में लगे बैरिकेडिंग ना दिखने के कारण बड़े हादसे हो सकते है। जिसको लेकर जब पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो पुलिस का कहना है कि जल्द उन्हें रास्ते से हटाया जाएगा। वहीं वीडियो बना रहे व्यक्ति ने कहा कि हादसे में बैरिकेंडिंग पर अंधेरा होने के कारण गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

    वहीं मौके पर मौजूद गांव वासियों का आरोप है कि देर रात नाका लगाकर पुलिस द्वारा पैसे एंठे जाते है। इस दौरान जब व्यक्ति द्वारा मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी से बात की गई तो वह नशे की हालत में था। इस दौरान वह व्यक्ति से कहने लगा कि नुकसान व्यक्ति ने किया है और हालात हम क्यों देखें। इस दौरान पुलिस कर्मी ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर आया और उक्त पुलिस कर्मी को गाड़ी में बिठाकर खुद बात करने लग गया। पुलिस अधिकारी का कहना हैकि जल्द कैमरे लगाए जा रहे है, जिसके बाद सड़क हादसों पर काबू पाया जाएगा।

  • Haryana News: 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, 2 गंभीर जख्मी, देखें वीडियो

    Haryana News: 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, 2 गंभीर जख्मी, देखें वीडियो

    पंचकूलाः चंडीगढ़ के सेक्टर-29 साईं बाबा मंदिर रोड पर 2 बाइक सवारों की आपस में भयानक टक्कर हो गई। जिसमें तीन युवक बुरी तरह जख्मी हुए। जिनको इलाज के लिए पीजीआई ले जाया गया। सूत्रों के अनुसार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार केटीएम और बुलेट बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई।

    https://x.com/Encounter_India/status/1928350200612950018

    हादसे में केटीएम चला रहे ईएसआई अस्पताल कर्मचारी विनय के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पीछे बैठा रामदरबार निवासी बिट्टू और बुलेट चला रहा बलटाना निवासी शशांक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को तुरंत सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विनय को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक हादसे के समय दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट पहन रखे थे, लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेलमेट चकनाचूर हो गए। टक्कर के बाद दोनों बाइकें करीब 30-35 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गईं।

  • 53 करोड़ के घोटाले में ED का एक्‍शन, 46 संस्‍थानों का बैंक FD ब्रेक

    53 करोड़ के घोटाले में ED का एक्‍शन, 46 संस्‍थानों का बैंक FD ब्रेक

    नई दिल्‍लीः 53 करोड़ रुपए के घोटले के मामले में ईडी की टीम एक्शन मोड पर आ गई है। इसी के चलते आज ईडी ने इस घोटाले को लेकर 46 संस्‍थानों का बैंक FD पर ब्रेक लगा दी है। दरअसल, दिल्ली के कुछ प्रमुख शिक्षण संस्थाओं के साथ कुल 46 संस्थानों के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपोजिट (FD) रकम के साथ फर्जीवाड़ा करने वालों का मामला सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय की ओर से बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। ईडी की टीम द्वारा आरोपियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया गया है।

    शुक्रवार 30 मई को मिली सूचना के मुताबिक यह मामला फिलहाल करीब 53 करोड़ के फर्जीवाड़ा का है, लेकिन आने वाले दिनों में घोटाले की रकम में इजाफा हो सकता है। तफ्तीश का दायरा जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, इस मामले में और कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी और खालसा कॉलेज जैसे संस्थाओं के फिक्स्ड डिपोजिट के साथ बड़ा खेल हुआ है। ED के मुताबिक, आरोपियों ने एक साजिश के तहत दिल्ली यूनिवर्सिटी और SGTB खालसा कॉलेज जैसे संस्थाओं का फिक्स्ड डिपोजिट की रकम को कुछ भ्रष्ट बैंक कर्मियों की मदद से ब्रेक करके करोड़ों रुपये को ऑनलाइन गेमिंग पोर्टल में निवेश कर दिया।

    जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक इस मामले में पंजाब एंड सिंध बैंक में कार्यरत बेदांशू शेखर मिश्रा की बहुत बड़ी भूमिका रही है। बेदांशू को फिलहाल साजिश को अंजाम देने वाले प्रमुख आरोपी के तौर देखा जा रहा है। उसने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए 46 फिक्स्ड डिपोजिट (FDR) को धोखाधड़ी से तोड़ दिया। इसमें दिल्ली यूनिवर्सिटी और SGTB खालसा कॉलेज के भी खाते थे। ईडी हेडक्‍वार्टर की टीम की ओर से इस मामले में कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

    बेंगलुरु में गेमिंग पोर्टल से संबंधित कई लोकेशन पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान करीब 38 लाख की नकदी, 49 खातों से जुड़े डेबिट कार्ड और अन्य डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए हैं। इस मामले में सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई आगे भी जारी है। लिहाजा फिलहाल कहा जा सकता है कि इस मामले में जब्त पैसों सहित अन्य डिजिटल डिवाइस की संख्या में और ज्यादा इजाफा हो सकता है।

     

     

     

  • Haryana News: नाबालिग बेटे के अपहरण मामले में High Court ने जारी किए आदेश, देखें वीडियो

    Haryana News: नाबालिग बेटे के अपहरण मामले में High Court ने जारी किए आदेश, देखें वीडियो

    पंचकूलाः नाबालिग बेटे के अपहरण और बुजुर्ग पिता पर केमिकल स्प्रे के हमले मामले में हाईकोर्ट ने सुनवाई करते आरोपी पति और बेटे को 4 जून तक पेश होने की निर्देश दिए है। सेक्टर-20 में एक महिला ने अपने नाबालिग बेटे के अपहरण और बुजुर्ग पिता पर केमिकल स्प्रे से हमला करने का आरोप अपने पूर्व पति पर लगाया था। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते पुलिस को आरोपी और बच्चे को पेश करने के निर्देश दिए हैं।

    सेक्टर-20 निवासी मेघना राणा ने शिकायत में बताया कि उनके पूर्व पति अरुण कुमार सिंह ने 28 मई 2025 को 2-3 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उनके 6 वर्षीय बेटे अथर्व कुमार सिंह का अपहरण किया। अरुण कुमार उनके घर के बाहर पहुंचे और पिता राजेंद्र राणा की गोद से बच्चा छीन लिया। इस दौरान पिता पर केमिकल स्प्रे किया। जिससे उनकी आंखों में तेज जलन हुई और उन्हें कुछ दिखाई नहीं दिया। मेघना का आरोप है कि अरुण ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

    मेघना राणा ने बताया कि उनकी शादी 25 नवंबर 2015 को अरुण कुमार सिंह से हुई थी। शादी के बाद दोनों अमेरिका में रहने लगे। 14 फरवरी 2018 को बेटे अथर्व का जन्म हुआ। अमेरिका में उन्हें अरुण द्वारा शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक प्रताड़ित किया जाने लगा। जिसके बाद वह परेशान होकर 2022 में बेटे के साथ भारत लौट आईं। अरुण कुमार सिंह ने धोखे से अमेरिका की अदालत से तलाक का आदेश ले लिया और भारत में बच्चों की कस्टडी केस भी हार गए। बावजूद इसके अरुण उसके बच्चे को छीनना चाहता था।

    मेघना राणा की शिकायत पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने अरुण कुमार सिंह और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच एसआई गुरबचन सिंह को सौंपी। पुलिस टीम ने मौके का मुआयना कर सबूत जुटाए हैं और मामले की जांच शुरू की।

    पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की जस्टिस मनीषा बत्रा की एकल पीठ ने सुनवाई करते पुलिस से आरोपी अरुण कुमार सिंह और नाबालिग बच्चे अथर्व को 4 जून तक कोर्ट में पेश करने और याचिकाकर्ता मेघना राणा व उनके परिवार को सुरक्षा देने के आदेश दिए है। हमले में घायल मेघना राणा के पिता राजेंद्र राणा का इलाज पंचकूला के एक निजी अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, केमिकल स्प्रे के कारण उनकी आंखों में गंभीर जलन और दृष्टि धुंधली हो गई है। उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।

  • Punjab News: बर्खास्त DSP Gursher Sandhu को लेकर High Court ने गृह सचिव और ADGP को जारी किया नोटिस

    Punjab News: बर्खास्त DSP Gursher Sandhu को लेकर High Court ने गृह सचिव और ADGP को जारी किया नोटिस

    चंडीगढ़ः जेल में बंद गैंगस्टर लॉरैंस बिश्नोई की इंटरव्यू मामले में बर्खास्त डीएसपी गुरशेर सिंह संधू के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जहां दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब के गृह सचिव व (एडीजीपी) अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रोविजनिंग)-सह-विशेष जांच दल के सदस्य को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। याचिकाकर्ता ने अदालत से आग्रह किया है कि एफआईआर में उनके खिलाफ की जा रही कार्रवाई को गैरकानूनी करार देते हुए तत्काल प्रभाव से रोका जाए।

    याचिका में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रोविजनिंग)-सह-विशेष जांच दल के सदस्य, द्वारा जारी किए गए दो नोटिस जो 21 मई 2025 और दिनांक 23 मई 2025 को जारी किए गए को चुनौती दी गई है। इन नोटिसों के जरिए याचिकाकर्ता को उपस्थित होने के लिए कहा गया था, जो अब याचिकाकर्ता के अनुसार भारतीय विधि के तहत अमान्य हैं। गुरशेर सिंह संधू का तर्क है कि यह समस्त कार्यवाही न केवल लंबित सुप्रीम कोर्ट कार्यवाही के दौरान की गई है, बल्कि यह भारतीय आपराधिक न्याय प्रणाली की आत्मा के भी विरुद्ध है।

    उन्होंने अदालत से निवेदन किया है कि इन नोटिसों को अविलंब रद्द किया जाए और राज्य सरकार तथा पुलिस को उनके विरुद्ध कोई भी जबरदस्ती या दंडात्मक कार्रवाई करने से रोका जाए। याचिका में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रोविजनिंग)-सह-विशेष जांच दल के सदस्य, द्वारा जारी किए गए दो नोटिस जो 21 मई 2025 और दिनांक 23 मई 2025 को जारी किए गए को चुनौती दी गई है। याचिका में यह भी आग्रह किया गया है कि अदालत अंतरिम राहत के रूप में एफआईआर तहत उनके खिलाफ की जा रही समस्त कार्यवाही पर स्थगन लगाए तथा उपरोक्त नोटिसों के प्रभाव और संचालन पर रोक लगाए।

    साथ ही याचिकाकर्ता के विरुद्ध कोई भी दमनात्मक या दंडात्मक कार्रवाई न की जाए, जब तक कि न्यायालय इस याचिका पर अंतिम निर्णय नहीं दे देता। याचिकाकर्ता ने याचिका में आग्रह किया है कि 5 जनवरी 2024 पंजाब स्टेट क्राइम पुलिस स्टेशन, फेज 4 एसएएस नगर में एफआईआर दर्ज होने से पहले और उसके बाद की पूरी रिकार्ड फाइल (जिसमें केस डायरी, पत्रचार, सामग्री, नामांकन संबंधित दस्तावेज आदि शामिल हैं) तलब की जाए, ताकि स्पष्ट हो सके कि उन्हें इस एफआईआर में कैसे और क्यों नामजद किया गया।

    लॉरेंस बिश्‍नोई के इंटरव्‍यू के सिलसिले में 7 पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया गया था। इस घटना के बाद संधू को अक्टूबर 2024 में निलंबित कर दिया गया था। पंजाब सरकार ने अब उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई पंजाब लोक सेवा आयोग की सहमति के बाद की गई। आदेश में कहा गया है कि संधू ने कदाचार, लापरवाही और कर्तव्य में ढिलाई बरती। उन्होंने हिरासत में बंद अपराधी का इंटरव्यू लेकर पंजाब पुलिस की छवि धूमिल की। उनकी कर्तव्यनिष्ठा में कमी पंजाब पुलिस के अनुशासन और आचार नियमों का घोर उल्लंघन है।

     

  • Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी के मामले में 2 नाबालिगों सहित ग्रंथी पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी के मामले में 2 नाबालिगों सहित ग्रंथी पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    फाजिल्काः नई आबादी गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी के आरोप में 2 नाबालिगों सहित ग्रंथी पर मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग बेटे ने अपने साथी के साथ गुरुद्वारा साहिब इलेक्ट्रॉनिक हुक्का पिया थी। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसके बात इलाका निवासियों ने वायरल वीडियो को लेकर कड़ी आपत्ति जताई। वहीं गुरुद्वारा कमेटी ने घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जहां पुलिस ने मामले की जांच करते हुए ग्रंथी सहित 2 नाबालिग लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए सिटी थाना के एसएचओ लेखराज ने बताया कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। एसएचओ लेखराज ने बताया कि उनके पास फाजिल्का की नई आबादी के श्री गुरुद्वारा साहिब की कमेटी के प्रबंधक व लोग आए थे, जिन्होंने शिकायत दी कि श्री गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी साहिबान के बच्चे गुरुद्वारा साहिब के अंदर जहां गुरु ग्रन्थ साहिब का प्रकाश किया गया है, वहां इलेक्ट्रॉनिक हुक्का पी रहे थे।

    जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इस मामले में उक्त लोगों को बुलाया गया था, उन्हें माफी मांगने का समय भी दिया गया, लेकिन वह नहीं आए। जिसके बाद शिकायत के आधार पर पुलिस ने ग्रंथी सहित 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें 2 नाबालिग लड़के भी शामिल है l एसएचओ का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: शराब से भरे पकड़े 2 ट्रक, वित्त मंत्री चीमा ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: शराब से भरे पकड़े 2 ट्रक, वित्त मंत्री चीमा ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ा एक्शन लेते हुए अवैध शराब बनाने की एक बड़ी खेप का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दूसरे राज्यों में अवैध शराब बेचने वाले मॉड्यूल का भी खुलासा हुआ है, जो लंबे समय से एक्टिव था। वहीं वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बताया कि 80 हजार लीटर 2 ट्रक भर कर जो इथेनॉल के बाहर जा रहे थे उन्हें पकड़ा गया है। जिसमें 2 ट्रक गुजरात राज्य की रजिस्ट्रेशन है। 40 हजार लीटर एक ट्रक से इथेनॉल मिली है। वित्त मंत्री ने बताया कि दीनानगर की जो डिस्टलरी है वहां से ट्रक लोड हुए थे।

    आबकारी विभाग को ने 2 गाड़ियां पकड़ी कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस मामले में 8 लोग गिरफ्तार कि गए हैं। जिनमें 4 बठिंडा और 2 व्यक्ति उतर प्रदेश 2 नेपाल के रहने वाले हैं। वित्त मंत्री ने बताया कि अगर इससे देशी शराब बनें तो 3 लाख 75 हजार बोतल बन सकती है। इस मैटीरियल से अंग्रेजी 2 लाख 50 हजार बोतल तैयार हो सकती है। वहीं सेनिटाइजर 1 लाख से ज्यादा बोतल तैयार होती है। बता दें कि पंजाब सरकार ने साफ संकेत दिया है कि राज्य में अवैध शराब कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।