Punjab News: डोंकरों के जाल में फंसा रवि लौटा अपने गांव, सुनाई दर्द भरी कहानी, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः सुनहरे भविष्य के लिए अकसर नौजवान विदेश का रुख करते हैं, लेकिन कई बार गलत एजेंटों के जाल में फंसकर नौजवान अपना भविष्य भी बरबाद कर लेते है। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां फिरोजपुर के कस्बा मक्खू के गांव माहले वाला के रहने वाले रवि के साथ हुआ। जिसमें एजेंट ने नंबर-1 रूट से अमेरिका भेजने का कहकर उसे डंकी के जाल में फंसा लिया। कई महीनों तक रवि डंकी से जाल में फंसा रहा। जिसके बाद एजेंट ने रवि को मैक्सिको के रास्ते डंकी लगवाकर अमेरिका भेजने का वादा किया था। लेकिन उसे अमेरिका पहुंचाने की बजाय मेक्सिको में ही बंदी बना लिया गया।

इसके बाद परिवार ने फिरोजपुर के एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू के सामने गुहार लगाई। इसे गंभीरता से लेते एसएसपी भूपिंदर सिंह ने एक टीम का गठन किया और डोंकरे के कब्जे में फंसे रवि को वापस लाने की कार्रवाई शुरू की। अब एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू के प्रयासों से रवि को वापस लाया गया और परिवार के हवाले कर दिया गया।
आज फिरोजपुर पहुंचे परिवार ने एसएसपी भूपिंदर सिंह और मीडिया का धन्यवाद किया। परिवार ने बताया कि आज उनका बच्चा सही सलामत घर पहुंचा है। उन्होंने मांग की कि ऐसे एजेंटों के खिलाफ सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि जो उनके बच्चे के साथ हुआ, वह किसी और बच्चे के साथ न हो।

परिवार ने बताया कि जागीर नाम के एक ट्रैवल एजेंट के साथ रवि को अमेरिका भेजने के लिए 35 लाख रुपये में बात हुई थी। एजेंट ने कहा था कि यदि नंबर 1 रूट से सही तरीके से रवि को अमेरिका भेजना है तो 35 लाख खर्च होंगे, अगर डोंकी रूट से जाना है तो 29 लाख रुपये खर्च आएंगे। परिवार ने सही तरीके से रवि को अमेरिका भेजने की हामी दी और 35 लाख रुपये एजेंट को दिए।

जिसके बाद एजेंट ने रवि को पहले कोलंबिया भेजा, जहां कुछ महीने रखने के बाद मेक्सिको भेजा गया। मेक्सिको के रास्ते डंकी लगवाकर अमेरिका भेजना था, लेकिन मेक्सिको में बैठे कुछ एजेंटों ने रवि को वहां बंदी बना लिया और परिवार से फिरौती मांगी। परिवार ने 1 लाख रुपये और भेजे, लेकिन रवि को नहीं छोड़ा गया और न ही अमेरिका भेजा गया। रवि ने विदेश में रहते कई तस्वीरें भेजीं, जिनमें उसके साथ काफी बुरा व्यवहार होता दिखाई दिया और उस पर अत्याचार किया जा रहा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *