Blog

  • Punjab News: विवादों में घिरा नगर निगम का ठेकेदार, आप वर्कर ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: विवादों में घिरा नगर निगम का ठेकेदार, आप वर्कर ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः नगर-निगम ठेकेदार पर पुरानी लाइटें लगाने के आरोप लगे है। आरोप आम आदमी पार्टी के वर्कर ने लगाए है। आप वर्कर विजय कुमार वासी बसंत नगर ने प्रेसवार्ता में बताया कि निगम में एक ठेकेदार को स्ट्रीट लाइट लगाने का ठेका दिया गया था। 6 महीने का 25 से 30 लाख रुपए का टेंडर पास हुआ था। जिसमें ठेकेदार की ओर से पूरे शहर में पुरानी लाइटें लगा दी गई है। आरोप लगाए है कि ठेकेदार की ओर से जंग लगी पुरानी लाइटें लगाई जा रही है। यह सारा मामला नगर निगम कमिश्नर के ध्यान में लाया गया, लेकिन कमिश्नर की ओर से कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।

    इस संबंध में जब नगर निगम कमिश्नर अर्चना गुप्ता से बात की तो उन्होंने बताया कि विजय कुमार ने सारा मामला उनके ध्यान में लाया था। उन्होंने विजय कुमार को मौका दिखाने को कहा है, लेकिन उन्होंने अभी तक मौका नहीं दिखाया। मौका देखने के बाद ही जांच की जाएगी। अगर इस दौरान कमी पाई जाती है तो ठेकेदार के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: मुंह ढककर वाहन चलाने वालों पर होगी कार्रवाई, लग सकता 5 हजार का जुर्माना, देखें वीडियो

    Punjab News: मुंह ढककर वाहन चलाने वालों पर होगी कार्रवाई, लग सकता 5 हजार का जुर्माना, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं भीषण गर्मी में अधिकतर लोग वाहन चलाते समय मुंह ढककर निकलते है। जिसे लेकर पुलिस प्रशासन ने मुंह ढककर वाहन चलाने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए है। ऐसे में पंजाब में वाहन चलाते समय मुंह को पूरी तरह कपड़े से ढकना लोगों के लिए महंगा पड़ सकता है। इस मौके पर ट्रैफिक पुलिस की एसपी अमनदीप कौर ने बताया कि हाई कोर्ट के आदेशों की पालना और घलूघारे की संभावना को लेकर पुलिस को कड़ी हिदायतें दी गई हैं।

    जिसमें कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति या महिला मुंह ढक कर वाहन न चलाए। एसपी ने कहा कि “यदि कोई भी व्यक्ति वाहन चलाते हुए अपने मुंह को कपड़े से ढकता है, तो उसका तुरंत चालान किया जाएगा। यह चालान 5000 रुपये तक हो सकता है।” उन्होंने कहा कि कई बार लोग गर्मी या त्वचा की बीमारी का हवाला देकर अपनी पहचान छुपाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सरकार द्वारा जारी हिदायतों का उल्लंघन करने की अनुमति किसी को भी नहीं दी जाएगी। एसपी ने कहा कि अपनी पहचान छुपाने के लिए मुंह ढकना मंजूर नहीं।

    पुलिस की ओर से पहले चरण में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि यदि लोग सुधार नहीं करते, तो कड़ाई से चालान काटे जाएंगे। इस नए नियम से जहां एक तरफ लोगों की पहचान स्पष्ट रहेगी, वहीं किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नियंत्रण करने में पुलिस को सुविधा मिलेगी। लोगों को सूचित किया गया है कि अब मुंह ढक कर वाहन चलाने से बचें, नहीं तो जुर्माने के लिए तैयार रहें।

  • Jalandhar News: नशे से रोकने पर नौजवानों ने किया व्यक्ति पर हमला, मौत, परिजनों ने किया हंगामा, देखें Live

    Jalandhar News: नशे से रोकने पर नौजवानों ने किया व्यक्ति पर हमला, मौत, परिजनों ने किया हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन उसके बावजूद कुछ लोग नशे का व्यापार कर रहा है। वहीं नशे बेचने से रोकना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। दरअसल, गांधी कैंप में नशा करने से रोकने पर व्यक्ति पर नौजवानों ने तेजधार हथियार से हमला किया गया। परिवार का कहना है कि नशे बेचने से रोकने पर नौजवानों ने घर में घुसकर पिता पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में घायल पिता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

    परिवार का कहना हैकि सेहत में सुधार होने बाद पिता को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। लेकिन बीते दिन फिर से उनकी तबीयत खराब हो गई। इस घटना में पिता की मौत हो गई। घटना को लेकर गुस्साए परिजन पिता का शव लेकर थाना नंबर 2 पर पहुंच गए है। जहां पुलिस प्रशसन से पहले इंसाफ को लेकर बात की गई। जिसके बाद परिजनों द्वारा शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया जा रहा है।

  • Punjab News: संजीव अरोड़ा के नामांकन से पहले आप ने निकाला रोड शो, देखें वीडियो

    Punjab News: संजीव अरोड़ा के नामांकन से पहले आप ने निकाला रोड शो, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में विशाल रोड शो निकाला जा रहा है। दरअसल, यह रोड शो उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के समर्थन में निकाला जा रहा है। इसके बाद उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले अकाली दल और कांग्रेस ने भी अपना नामांकन दाखिल किया था।

    उधर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री तरनप्रीत साध ने कहा कि आज पूरी नेतृत्व टीम उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के समर्थन में रोड शो करने के लिए पहुंची है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बड़ी-margin से यह सीट जीत हासिल करेगी। इस दौरान विरोधियों द्वारा उठाए जा रहे सवालों का उन्होंने करारा जवाब दिया और कहा कि विरोधियों के पास कोई काम नहीं है, इसलिए वे किए गए कामों को भी बुरा बताते हैं। इसी के साथ ही उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने कहा कि उन्हें आज खुशी है कि पूरी नेतृत्व टीम उनके समर्थन में प्रचार करने पहुंची है। उन्होंने कहा कि वे इस सीट पर बड़ी मात्रा में जीत हासिल करेंगे।

  • Punjab News: AAP को झटका, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर व इंचार्ज कांग्रेस में शामिल, देखें वीडियो

    Punjab News: AAP को झटका, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर व इंचार्ज कांग्रेस में शामिल, देखें वीडियो

    लुधियानाः वेस्ट हलके में 19 जून को होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। इसी के चलते आज दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से उम्मीवार संजीव अरोड़ा के हक में विशाल रैली निकाली जा रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने उप चुनाव से आप पार्टी को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, आप पार्टी के सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर और मालवा के इंचार्ज विक्रमजीत सिंह ने आप पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है।

    विक्रमजीत सिंह को पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और उम्मीदवार भारत भूषण आशू की मौजूदगी में पार्टी में शामिल करवाया गया। इस मौके पर विक्रमजीत सिंह ने कहा कि आप पार्टी की कार्यप्रणाली से दुखी होकर वे कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। विक्रमजीत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा पंजाब में बड़े विकास कार्य कराए हैं और यह देश के प्रति समर्पित पार्टी है।

     
  • स्टेयरिंग फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी, 4 की मौत, देखें वीडियो

    स्टेयरिंग फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी, 4 की मौत, देखें वीडियो

    जौनपुरः जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र स्थित शंभूगंज बाजार के पास आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बदलापुर के घनश्यामपुर से 55 सवारियों को लेकर जौनपुर जा रही प्राइवेट बस का स्टेयरिंग अचानक फेल होने से हादसा हो गया। बस तेज रफ्तार में थी, जिससे ड्राइवर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क किनारे पलट गई। इस घटना को लेकर यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

    हादसे में मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 यात्री घायल हो गए। चीख-पुकार और अफरातफरी के माहौल में स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को नैपेड़वा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।

    घायलों में से 15 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अन्य यात्रियों का इलाज प्राथमिक स्तर पर जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि स्टेयरिंग फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने भी पुष्टि की कि बस बहुत तेज गति में थी, जिससे हादसा और अधिक भीेरषण हो गया।

    जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों की जानकारी ली और उचित इलाज के निर्देश दिए। एसपी जौनपुर डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि बक्शा थाना अंतर्गत सुबह 9 बजे के करीब सूचना मिली थी कि एक प्राइवेट बस बदलापुर से जौनपुर की तरफ जा रही थी। बक्शा में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई है. मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी। दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो चुकी थी। 15 लोग घायल हैं, जिनका इलाज सीएससी नौपेडवा और जिला अस्पताल में चल रहा है।

  • Jalandhar News: Innocent Hearts School नूरपुर रोड शाखा के कॉमर्स छात्रों के लिए औद्योगिक भ्रमण का आयोजन

    Jalandhar News: Innocent Hearts School नूरपुर रोड शाखा के कॉमर्स छात्रों के लिए औद्योगिक भ्रमण का आयोजन

    जालंधर, ENS: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल नूरपुर रोड शाखा के कॉमर्स छात्रों के लिए औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुप्रयोग के बीच की खाई को पाटना और छात्रों को वास्तविक दुनिया के औद्योगिक अभ्यासों से परिचित कराना था। इस जानकारीपूर्ण भ्रमण में कुल 29 छात्रों ने भाग लिया, जिनके साथ शिक्षिकाएँ – सोनाक्षी शर्मा, भावना विग भी थीं।
    इस भ्रमण की शुरुआत उद्योग प्रतिनिधियों द्वारा स्वागत सत्र के साथ हुई। फिर छात्रों को उद्योग के निर्देशित भ्रमण पर ले जाया गया। प्रत्येक अनुभाग के पेशेवरों ने अपनी भूमिकाएँ बताईं और विभिन्न मशीनों और प्रक्रियाओं के कामकाज का प्रदर्शन किया। खोजे गए कुछ प्रमुख क्षेत्र बास्केटबॉल, गेंद, फुटबॉल और जर्सी आदि का निर्माण थे। छात्रों को छपाई, रंगाई, पैकिंग आदि की प्रक्रिया के बारे में समझाया गया। छात्रों ने इस भ्रमण को बहुत जानकारीपूर्ण और उपयोगी पाया।
  • Jalandhar News: Innocent Hearts School ने कॉमर्स छात्रों के लिए आयोजित किया वेरका मिल्क प्लांट का औद्योगिक दौरा

    Jalandhar News: Innocent Hearts School ने कॉमर्स छात्रों के लिए आयोजित किया वेरका मिल्क प्लांट का औद्योगिक दौरा

    जालंधर, ENS: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन ने हाल ही में कक्षा 11वीं और 12वीं के कॉमर्स छात्रों के लिए जालंधर स्थित वेरका मिल्क प्लांट का एक शैक्षणिक औद्योगिक दौरा आयोजित किया। इस दौरे का उद्देश्य छात्रों को औद्योगिक प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना और डेयरी क्षेत्र की गहरी समझ विकसित करना था।
    इस ज्ञानवर्धक दौरे में कुल 50 छात्रों ने भाग लिया, जिनके साथ अध्यापकगण– रेणुका गुप्ता, अनिल कुमार व भुवन लांबा भी उपस्थित रहे।
    प्लांट में छात्रों का स्वागत वेरका टीम के करण और कुलदीप कश्यप ने किया। विशेषज्ञों ने छात्रों को दूध, दही, घी, मक्खन और मिल्क पाउडर की प्रोसेसिंग और पैकेजिंग सहित पूरे दुग्ध उत्पादन प्रक्रिया का भ्रमण करवाया। सत्र के दौरान गुणवत्ता नियंत्रण तकनीकों, स्वच्छता प्रोटोकॉल और डेयरी संचालन में उपयोग की जाने वाली उन्नत मशीनरी के उपयोग का प्रदर्शन भी शामिल था।
    इस दौरे से छात्रों को एक बड़े पैमाने पर उत्पादन इकाई के संचालन की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त हुई, जिससे उन्हें कक्षा के सिद्धांतों को औद्योगिक प्रथाओं से जोड़ने में मदद मिली। यह अनुभव ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा, जिससे छात्रों में जिज्ञासा जागृत हुई और वाणिज्य व विनिर्माण उद्योगों के प्रति उनकी समझ में वृद्धि हुई।
    ऐसे उद्योग-अकादमिक सहभागिता कार्यक्रम स्कूल की समग्र शिक्षा और व्यावहारिक ज्ञान के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
  • Punjab News: गलत Comment करने से रोकना परिवार को पड़ा महंगा, आरोपी ने की जमकर पिटाई, देखें वीडियो

    Punjab News: गलत Comment करने से रोकना परिवार को पड़ा महंगा, आरोपी ने की जमकर पिटाई, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः सोशल मीडिया पर गलत कमेंट करने से रोकना एक परिवार को महंगा पड़ गया। आरोपी की ओर से परिवार के साथ जमकर पिटाई की गई। जिसमें 4 लोग जख्मी हुए है, जिन्हें फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी अनुसार गांव वाहगे वाला की एक लड़की का सोशल मीडिया पर अकाउंट था। गांव के ही रहने वाले गुरविंदर सिंह ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर गलत टिप्पणियां की। जब लड़की ने अपने परिवार को बताया तो पता चला कि गलत टिप्पणियां करने वाला उनका ही गांव का निवासी है।

    परिवार ने उसे ऐसा करने से रोकने की कोशिश की तो गुस्साए गुरविंदर सिंह ने अपने परिवार और कुछ साथियों के साथ लड़की के घर पर हमला कर दिया। घर में घुसकर जमकर गुंडागर्दी और परिवार की पिटाई की गई। परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी ने बुजुर्गों और महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। गोलियां भी चलाई गईं। वहीं लड़की की ओर से आरोपी के सामने गुहार भी लगाई, लेकिन आरोपी ने एक ना सुनी और मारपीट करता रहा।

    पीड़ित लड़की ने बताया कि उसकी इंस्टाग्राम पर एक आईडी थी, जिस पर एक फेक आईडी से लगातार गलत मैसेज भेजे जा रहे थे। जब परिवार ने जांच की तो पता चला कि यह फेक आईडी गुरविंदर सिंह ने बनाई थी और वह उसके नाम पर गलत मैसेज भेजता था। परिवार ने उससे बात की लेकिन उसने धमकी दी कि वह मैसेज करना जारी रखेगा। गुंडागर्दी यहीं नहीं रुकी, उन्होंने घर में घुसकर गोलियां भी चलाईं और परिवार की पिटाई की। परिवार ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

  • Punjab News: भारत-पाक सीमा पर घुसपैठिया गिरफ्तार

    Punjab News: भारत-पाक सीमा पर घुसपैठिया गिरफ्तार

    पठानकोटः सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास सिंबल पोस्ट से एक घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। सुबह संदिग्ध गतिविधियों के चलते बीएसएफ ने उसे हिरासत में लिया। सूत्रों से पता चला है कि उसे फिलहाल नरोट जैमल सिंह थाने में रखा गया है। एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि वह वहां कैसे आया। हालांकि, अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार, देश की सुरक्षा एजेंसियां पिछले महीने से अलर्ट मोड पर हैं। इस दौरान बीएसएफ के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक घुसपैठिए को पकड़ लिया है। जब सैनिकों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, तो उन्होंने तुरंत उसे सीमा से पकड़ लिया और उससे पूछताछ की। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह इस क्षेत्र में क्या कर रहा था और उसे यहां किस काम के लिए भेजा गया था।