स्टेयरिंग फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी, 4 की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

जौनपुरः जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र स्थित शंभूगंज बाजार के पास आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बदलापुर के घनश्यामपुर से 55 सवारियों को लेकर जौनपुर जा रही प्राइवेट बस का स्टेयरिंग अचानक फेल होने से हादसा हो गया। बस तेज रफ्तार में थी, जिससे ड्राइवर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क किनारे पलट गई। इस घटना को लेकर यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

हादसे में मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 यात्री घायल हो गए। चीख-पुकार और अफरातफरी के माहौल में स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को नैपेड़वा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।

घायलों में से 15 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अन्य यात्रियों का इलाज प्राथमिक स्तर पर जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि स्टेयरिंग फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने भी पुष्टि की कि बस बहुत तेज गति में थी, जिससे हादसा और अधिक भीेरषण हो गया।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों की जानकारी ली और उचित इलाज के निर्देश दिए। एसपी जौनपुर डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि बक्शा थाना अंतर्गत सुबह 9 बजे के करीब सूचना मिली थी कि एक प्राइवेट बस बदलापुर से जौनपुर की तरफ जा रही थी। बक्शा में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई है. मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी। दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो चुकी थी। 15 लोग घायल हैं, जिनका इलाज सीएससी नौपेडवा और जिला अस्पताल में चल रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *