Blog

  • CM दफ्तर एवं घर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से मचा हड़कंप, सुरक्षा बल-एजेंसियां सतर्क

    CM दफ्तर एवं घर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से मचा हड़कंप, सुरक्षा बल-एजेंसियां सतर्क

    घर एवं दफ्तर को करवाया गया खाली

    चंडीगढ़ः देश भर में पिछले कुछ दिनों से धमकी भरे ई-मेल आ रहे है। हाल ही में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा मैसेज सामने आया था। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों को जांच में कुछ नहीं मिला था। वहीं अब हरियाणा के सीएम हाउस और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसकी जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और घर एवं दफ्तर को खाली करा दिया गया। सुरक्षा बलों की टीम कैंपस में जांच पड़ताल कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह धमकी कहां से आई और किसने भेजा। एक ईमेल के जरिए शुक्रवार सुबह बम की धमकी आई। इस ईमेल में लिखा गया है कि हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी के हाउस और चंडीगढ़ स्थित सचिवालय कार्यालय को बम से उड़ा दिया जाएगा। इसकी सूचना मिलते ही जांच एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया और कैंपस को फटाफट खाली करा दिया गया। ईमेल आने के बाद हरियाणा-चंडीगढ़ पुलिस, सीआईएसएफ और सीआईडी की टीमें सीएम हाउस और सचिवालय पहुंचीं। साथ ही डॉग्स के साथ बम डिस्पोजल स्क्वॉड टीमें भी मौके पहुंचीं और चप्पे-चप्पे की छानबीन कर रही हैं। हालांकि, अभीतक कहीं से कुछ नहीं मिला है। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय में शुक्रवार को लोगों की भीड़ काफी कम थी, क्योंकि आज गुरु अर्जुन देव की जयंती थी। अब जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि ईमेल किसने भेजा था। हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया था।  
  • Jalandhar News: कल इतने बजे होगा Blackout, बजेंगे सायरन, DC का आया बयान

    Jalandhar News: कल इतने बजे होगा Blackout, बजेंगे सायरन, DC का आया बयान

    जालंधर, ENS: पंजाब भर में कल ब्लैकआउट के लिए रिहर्सल की जाएगी। वहीं इस रिहर्सल को लेकर डिप्टी कमिशनर डॉ. हिमांशु अग्रवाल का बयान सामने आया है। डीसी ने बताया कि 31 मई को रात 9:30 बजे से रात 10 बजे तक ब्लैकआउट का अभ्यास करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ब्लैकआउट से पहले सायरन की आवाज सुनाई देगी। इस दौरान आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर पूरे जिले में बिजली बंद कर दी जाएगी। इसके अलावा नगर निगम द्वारा भी उक्त समय के दौरान स्ट्रीट लाइटें बंद कर दी जाएंगी।

    उन्होंने कहा कि ब्लैकआउट के दौरान जिला निवासी जनरेटर और इनवर्टर के जरिए बिजली का प्रयोग न करें। उन्होंने कहा कि ब्लैकआउट के अभ्यास के दौरान घरों के बाहर की लाइटें भी बंद रखीं जाएं। जिला प्रशासन द्वारा शहर में सायरन की संख्या बढ़ाई गई है, लेकिन फिर भी यदि इस संबंध में कोई समस्या आती है तो जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम नंबर 0181-2224417 पर सूचना दी जा सकती है। डॉ. अग्रवाल ने जिला वासियों से अपील की कि यह ब्लैकआउट आपातकालीन हालात से निपटने के लिए एक अभ्यास के रूप में किया जा रहा है, इसलिए घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि अभ्यास के दौरान सुरक्षा उपायों का पालन जरूरी है।

    डॉ. अग्रवाल ने बताया कि ब्लैकआउट के दौरान गैर जरूरी तौर पर वाहनों से यात्रा न करें और आवश्यक यात्रा के दौरान अपने वाहन को सड़क के एक तरफ लगाकर लाइट बंद करें। डिप्टी कमिशनर ने बताया कि ब्लैकआउट से पहले 31 मई को शाम 6 बजे कैंट बोर्ड कार्यालय, जवाहर पार्क के पास जलंधर कैंट में मॉक ड्रिल करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सतर्कता के तौर पर मॉक ड्रिल कराई जाती है। मॉक ड्रिल के दौरान जहां जनता की जान-माल की सुरक्षा के प्रबंधों का जायजा लिया जाता है, वहीं आवश्यक सेवाएं जैसे खाद्य पदार्थों की उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य जरूरी सेवाएं मुहैया कराना भी अभ्यास में शामिल होता है।

    डॉ. अग्रवाल ने आगे बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीएसएफ और सेना सहित अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभाग शामिल होंगे और आपातकालीन हालात में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने के लिए अभ्यास किया जाएगा। डिप्टी कमिशनर ने जिला वासियों से यह भी अपील की कि अभ्यास के दौरान सरकार और प्रशासन द्वारा अपनाई गई सावधानियों और निर्देशों का पालन करते हुए जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं और पूर्ण सहयोग दें।

  • Punjab News: करियाने की दुकान से नगदी और सामान लेकर चोर फरार

    Punjab News: करियाने की दुकान से नगदी और सामान लेकर चोर फरार

    गुरदासपुर: शहर में चोरी की घटनाएं फिर बढ़ने लगी हैं। चोर घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं, जबकि लोगों की जान-माल की सुरक्षा को लेकर हल्ला मचाने वाला पुलिस प्रशासन चोरों को पकड़ने की दुहाई दे रहा है। ऐसा ही एक ताजा मामला शहर के संगलपुरा रोड पर स्थित श्री कृष्ण मंदिर के पास सामने आया। जहां देर रात को चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाया और नगदी तथा करियाने का सामान चोरी कर लिया। हालांकि, चोरों की यह हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    यह घटना शुक्रवार सुबह तब सामने आई जब दुकान के मालिक अपनी दुकान पर पहुंचा। इसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल नंबर पर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सिटी पुलिस स्टेशन के पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। जानकारी देते हुए दुकान मालिक ललित महाजन ने बताया कि उनकी संगलपुरा रोड पर स्थित श्री कृष्ण मंदिर के पास करियाने की दुकान है। रोज की तरह वह भी देर रात दुकान बंद करके घर चला गया था। शुक्रवार सुबह लगभग 9:45 बजे वह दुकान पर वापस आया और जब उसने दुकान का शटर खोला तो देखा कि दुकान में लाइटें जल रही थीं। इसके बाद उसने देखा कि ताला खुला हुआ था, जिसमें लगभग 6 से 7 हजार रुपये गायब थे।

    इसके बाद जब दुकान के सामान की जांच की गई तो पता चला कि चोरों ने कीमती खाने-पीने की चीजें एक बैग में भरकर चोरी कर लिया। उसने बताया कि चोरों ने दुकान की ऊपर वाली मंजिल पर गेट की कुंडी तोड़ी और अंदर दाखिल होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 100 पर घटना की सूचना दी। कुछ समय बाद पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे जिन्होंने उनसे पूरी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि लगभग एक महीने पहले उनके भाई की दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया था।लेकिन पुलिस अब तक चोरों का पता नहीं लगा सकी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरों पर लगाम लगाई जाए ताकि भविष्य में किसी भी दुकानदार को कोई नुकसान न हो।

  • Punjab News: कूड़े के डंप को लेकर प्रशासन और लोग हुए आमने-सामने, देखें वीडियो

    Punjab News: कूड़े के डंप को लेकर प्रशासन और लोग हुए आमने-सामने, देखें वीडियो

    कपूरथलाः जिले के गांव अलोदिपुर में प्रशासन और गांव की पंचायत समेत लोग उस समय आमने-सामने आ गए, जब शहरी क्षेत्र से कूड़ा लेकर गांव की पंचायत की जमीन पर फेंकने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस मौके पर प्रशासन को लोगों के विरोध के सामने झुकना पड़ा और उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार कपूरथला नगर निगम लंबे समय से कूड़े के डंपिंग की समस्या से जूझ रहा है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए गांव अलोदिपुर की एक पंचायत की जमीन की पहचान की, जिस पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई के आदेश देते हुए प्रशासनिक स्टाफ के साथ गांव अलोदिपुर में प्रक्रिया शुरू करने की कोशिश की।

    जैसे ही आम लोगों को इस बात की जानकारी मिली, उन्होंने सख्त विरोध किया। जिसका गांव की पंचायत ने भी समर्थन किया। इस दौरान गांव के सरपंच ने कहा कि पंचायत द्वारा जिस जमीन की पहचान की गई है, वह गांव की पंचायत की जमीन है और उस पर पंचायत का कब्जा है। उनका कहना है कि यह खेती योग्य जमीन है जो किसानों को खेती के लिए पट्टे पर दी जाती है। इस जमीन का कूड़ा डंप के लिए उपयोग करने से एक ओर जहां कई घर खेती से होने वाली आमदनी से वंचित हो जाएंगे। वहीं दूसरी ओर इस जमीन के पास आवासीय इलाका है। ऐसे में कूड़े के ढेर होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। ऐसी स्थिति में कूड़ा डंप करने से परिवारों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। इसलिए सभी ने मिलकर इसका विरोध किया है और प्रशासन ने न तो कोई मौखिक और न ही कोई लिखित आदेश दिए हैं, इसलिए इस चुपचाप की गई कार्रवाई का विरोध किया गया है। दूसरी ओर मौके पर पहुंचे माल विभाग के अधिकारी ने कहा कि स्थिति को देखते हुए इस प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया गया है। मामला उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाया गया है।
  • Punjab News: IPL टिकटों की कालाबाज़ारी करने के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: IPL टिकटों की कालाबाज़ारी करने के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहाली: देश भर में आईपीएल का क्रेज छाया हुआ है। वहीं आईपीएल की टिकटों को लेकर कालाबाजारी का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने तय कीमत से अधिक कीमत पर IPL टिकटों की गैर-कानूनी बिक्री से संबंधित कालाबाज़ारी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नवीन पुत्र मदन लाल निवासी जींद, हरियाणा, दर्पण पुत्र नरेश कुमार निवासी, नई दिल्ली और परहरश अनुराग पुत्र शंकर कुमार निवासी सेक्टर 9, द्वारका, नई दिल्ली के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरमंदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुल्लांपुर पुलिस स्टेशन में BNS की धारा 318(4) के तहत FIR नंबर 91 दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि ये गिरफ्तारियां मुल्लांपुर के क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच IPL 2025 के पहले क्वालिफायर टी-20 मैच के दौरान की गईं। आरोपियों ने पहले से बड़ी संख्या में टिकटें खरीद रखी थीं। जिसके बाद स्टेडियम के आसपास उन टिकटों को अत्यधिक दामों पर वह बेच रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुल्लांपुर पुलिस स्टेशन की एक टीम ने आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया।

    एसएसपी ने बताया कि इस कथित धंधे में शामिल किसी भी बड़े नेटवर्क या साथियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। उन्होंने टिकटों की कालाबाज़ारी और अधिक कीमत वसूलने वाले लोगों को कड़ी चेतावनी भी दी है कि इस अवैध कारोबार को तुरंत बंद करें, नहीं तो सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि उन्हें नए क्रिकेट स्टेडियम के पास IPL मैच की टिकटों की कालाबाज़ारी के बारे में कोई सूचना मिले तो तुरंत SHO मुल्लांपुर को 9203200009 और DSP मुल्लांपुर को 7710111912 पर सूचित किया जाए।

  • Punjab News: सड़क हादसे में 7 स्कूली बच्चों और ड्राइवर की मौत को लेकर लोगों ने किया रोड जाम

    Punjab News: सड़क हादसे में 7 स्कूली बच्चों और ड्राइवर की मौत को लेकर लोगों ने किया रोड जाम

    समानाः पटियाला में समाना-पटियाला सड़क पर स्कूल वैन और टिपर के बीच कुछ दिन पहले हुए भीषण सड़क हादसे में 7 स्कूल के बच्चों और वैन के ड्राइवर की मौत हो गई थी। इस घटना में 7 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने टिपर के ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, लेकिन पीड़ित परिवारों संतुष्ट नहीं है।

    जिसके चलते टिपर मालिक और मामले में नामजद रणधीर सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज समाना रोड बंद की गई। परिवारों ने समाना-पटियाला सड़क जाम कर दी है। बताया जा रहा हैकि सड़क पर अनिश्चित समय के लिए धरना दिया जा रहा है। इस धरने में पूर्व विधायक रजिंदर सिंह, पूर्व चेयरमैन पर्दमन सिंह विरक, महिला कांग्रेस पंजाब की अध्यक्ष गुरशरण कौर रंधावा, जीवन गर्ग, नगर परिषद के सदस्य आदि धरने में बैठे हुए हैं।

  • Punjab News: सिविल अस्पताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री रवजोत का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: सिविल अस्पताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री रवजोत का आया बयान, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के सिविल अस्पताल में आज कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह और विधायक ब्रह्मशंकर जिंपा पहुंचे। जहां उन्होंने सिविल सर्जन कार्यालय में नए भर्ती हुए हाउस सर्जनों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक डॉक्टर को हमेशा नम्रता के साथ अपने कार्य को करना चाहिए। उन्होंने लगभग 20 हाउस सर्जनों को नियुक्ति पत्र दिए। इस मौके पर हाउस सर्जनों ने पंजाब सरकार और मंत्री रवजोत सिंह का धन्यवाद किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बच्चों का 6 महीने का डॉक्टर पद ज्वाइन करने का प्रोसेस होता है।

    ऐसे में आज 6 माह पूरे होने पर उन्हें रिर्टन शिप पूरी कर चुके 20 डॉक्टरों को नियुक्त पत्र दिए गए। वहीं भीषण गर्मी में लोगों को अधिक पानी का सेवन करने की अपील की है। वहीं नगर निगम में कर्मियों द्वारा हड़ताल पर जाने वाले कर्मियों को लेकर कहा कि इस मामले को लेकर मीटिंग चल रही है। यह होशियापुर का नहीं बल्कि पंजाब का मसला है। जल्द ही कर्मियों को पक्का किया जाएगा।

  • Punjab News: एक्शन में आए किसान, ट्रैक्टरों से हटाएं कब्जे, देखें वीडियो

    Punjab News: एक्शन में आए किसान, ट्रैक्टरों से हटाएं कब्जे, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले गुरदासपुर के ब्लॉक काहनूवान के गांव भिट्टेवढ़ में बीते दिनों प्रशासन द्वारा भारत माला परियोजना के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के लिए किसानों की जमीन पर कब्जा किया गया था, जिसे किसानों ने वापस ले लिया। किसानों ने आज बड़ा सम्मेलन करके अपनी जमीनों पर फिर से कब्जा बहाल कर लिया है। वहीं किसानों ने प्रशासन द्वारा किए गए कब्जे को ट्रैक्टरों के साथ हटा दिया है।

    मामले की जानकारी देते हुए किसान नेताओं ने बताया कि बिना मुआवजा दिए ही जिला प्रशासन ने गांव भिट्टेवढ़ में किसानों की जमीनों पर जबरदस्ती कब्जा किया था। प्रशासन ने हाईवे बनाने के लिए जो बड़े-बड़े गड्डे बनाए गए थे, उन्हें आज भर दिया गया है। जिसके बाद किसानों ने फिर से अपना कब्जा बहाल कर लिया है। किसानों का कहना है कि जब तक उन्हें अपनी जमीनों का उचित मूल्य नहीं मिलेगा, वह अपनी जमीनों पर कब्जा नहीं होने देंगे।

    यदि प्रशासन फिर से उनकी जमीनों पर कब्जा करने आया तो वे उसका पूरा विरोध करेंगे, लेकिन अपनी जमीनों पर कब्जा नहीं होने देंगे। इस मौके पर पहुंचे पुलिस विभाग के डीएसपी कुलवंत सिंह ने कहा कि उन्हें पता चला है कि किसानों ने दोबारा जमीन पर कब्जा कर लिया है। इनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: भारी मात्रा में अवैध शराबी सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: भारी मात्रा में अवैध शराबी सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सर्वण सिंह ने बताया कि फिल्लौर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘युद्ध नशा विरुद्ध’ के तहत थाना प्रमुख इंस्पेक्टर संजीव कपूर की टीम ने सतलुज नदी के किनारे गांव कडियाणा झंडी पीर में छापेमारी की। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रवीण सिंह उर्फ़ गुड़ी उर्फ़ काका उर्फ़ अजय पुत्र सुखदेव सिंह को सतलुज बांध नदी किनारे गांव झंडी पीर से गिरफ्तार किया है।

    आरोपी के कब्जे से 40,000 एमएल नाजायज शराब बरामद की गई है। थाना फिल्लौर में आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 162 दिनांक 29/5/2025, धारा 61/1/14 एक्साइज एक्ट तथा 123, 62 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने बताया कि इससे पहले महिला को गिरफ्तार किया था। महिला से पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी काफी समय से नशे में लिप्त था। आरोपी के खिलाफ पहले से एक मामला दर्ज है।

  • Punjab News: पेट्रोल की बोतलें लेकर टंकी पर चढ़े टीचर्स, देखें वीडियो

    Punjab News: पेट्रोल की बोतलें लेकर टंकी पर चढ़े टीचर्स, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में बेरोजगार पीटीआई अध्यापकों द्वारा आज फिर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान टीचरों का कहना हैकि वह लंबे समय से मांगों को लेकर अधिकारियों से मिल चुके है, लेकिन उनकी मांगे पूरी नहीं की जा रही। ऐसे में आज परेशान होकर बेरोजगार पीटीआई टीचरों द्वारा प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।उन्होंने सरकार पर अपनी मांगें नहीं मानने का आरोप लगाते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    इस दौरान कुछ टीचर पेट्रोल की बोतलें लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर बार मांगें मानने का आश्वासन देकर पीछे हट जाती है, लेकिन इस बार उनके साथी टंकी से नीचे नहीं उतरेंगे जब तक भर्ती प्रक्रिया का पोर्टल खोल नहीं दिया जाता। इस दौरान उन्होंने सरकार को कड़ी चेतावनी भी दी।