Blog

  • Jalandhar News: नशीले कैप्सूलों सहित 4 महिलाएं गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नशीले कैप्सूलों सहित 4 महिलाएं गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 5 महिलाओं गिरफ्तार किया है। उक्त महिलाओं के कब्जे से पुलिस ने नशीले कैप्सूल बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी फिल्लौर सर्वण सिंह बल्ल ने बताया कि थाना मुखी इंस्पेक्टर संजीव कपूर की टीम द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान ‘नशे के खिलाफ युद्ध’ के तहत रेखा पत्नी चार्ज लाल निवासी गन्ना गांव (फिल्लौर), मनप्रीत कौर उर्फ़ जोती पत्नी प्रेम दास निवासी जगतपुर पंजधेड़ा (फिल्लौर), नीलम रानी उर्फ़ निशा पत्नी हुसन लाल निवासी जगतपुर पंजधेड़ा (फिल्लौर), बलजीत कौर उर्फ़ जोगां पत्नी गरीब दास निवासी जगतपुर पंजधेड़ा (फिल्लौर) और रमन पत्नी सरबजीत कुमार निवासी (गोराया) को गिरफ्तार किया गया।

    पुलिस ने गिरफ्तार की गई महिलाओं के कब्जे से प्रतिबंधित 120 नशीले कैप्सूल ब्रांड Tramadole गोलियां बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 163 दिनांक 29.05.2025 के तहत धारा 22बी/27 ए-एनडीपीएस एक्ट थाना फिलौर में दर्ज किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि ये महिलाएं काफी समय से विभिन्न साधनों से अलग-अलग क्षेत्रों से नशीले कैप्सूल खरीदकर फिलौर क्षेत्र में सप्लाई कर रही थीं। इनका पुलिस रिमांड लेकर आगे की पूछताछ जारी है।

  • Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा के बाद इंस्पेक्टर हरप्रीत कोर्ट में पेश, मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

    Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा के बाद इंस्पेक्टर हरप्रीत कोर्ट में पेश, मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भ्रष्टाचार के आरोप में एटीपी सुखदेव वशिष्ट, विधायक रमन अरोड़ा के बाद बिल्डिंग इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को भी विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते दिन विजिलेंस की टीम ने हरप्रीत कौर को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि रमन अरोड़ा द्वारा दुग्गल बेकरी से पैसे मांगने के आरोप में विजिलेंस ने बिल्डिंग इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को गिरफ्तार किया गयाा। जहां आज विजिलेंस की टीम हरप्रीत कौर को कोर्ट में लेकर आई है, जहां विजिलेंस की टीम ने कोर्ट से हरप्रीत कौर का रिमांड हासिल किया। जहां विजिलेंस ने कोर्ट से हरप्रीत कौर का 5 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट से विजिलेंस को 2 दिन का हरप्रीत का रिमांड मिला है।

    दरअसल, देर रात रमन अरोड़ा के साथ विजिलेंस की टीम ने इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने लाई थी। यह कार्रवाई एक बेकरी मालिक की गवाही के बाद की गई है। बेकरी मालिक ने बताया कि उसने अपनी बेकरी बनाने के लिए हरप्रीत कौर को लाखों रुपये दिए थे। इसी बयान के आधार पर विजिलेंस ने इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को पहले हिरासत में लिया और फिर गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की।

  • Punjab News: हथियारों सहित गुरु किशन गैंग के 2 साथी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हथियारों सहित गुरु किशन गैंग के 2 साथी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर में बढ़ती अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और नाकाबंदी करके कड़ी कार्रवाई की जा रही है। वहीं छेहराटा इलाके में हुए पार्षद हरजिंदर बामन की हत्या के बाद लगातार उसके हत्यारों किशन गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। इसी क्रम में थाना मोहकमपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली जब उन्होंने जंडियाला गुरु के किशन गैंग के 2 साथियों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में एसपी सिटी 3 जगरूप कौर बाठ ने बताया कि पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

    जिनकी पहचान चांद आनंद और बचित्र सिंह उर्फ़ लेखक के रूप में हुई है, जो अमृतसर के जंडियाला गुरु के निवासी हैं। इनके पास से एक 32 बोर देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और 32 बोर ग्लोक्स पिस्टल सहित तीन राउंड जिंदा 09 मिमी के बरामद किए गए हैं। इन्हें थाना मोहकमपुरा पुलिस ने सनसटी मोड़ पर नाकेबंदी करके गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये दोनों जंडियाला गुरु के किशन से हथियार खरीदते थे, जो वर्तमान में दुबई में रहता है, और मोहकमपुरा इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। फिलहाल इन्हें गिरफ्तार करना पुलिस की बड़ी सफलता है।

    यह उल्लेखनीय है कि किशन गैंग द्वारा अमृतसर के छेहरा्टा इलाके में जंडियाला गुरु के काउंसलर हरजिंदर सिंह बामन की खुलेआम गोलियों से हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने लोकेशन गैंग के कई साथियों को गिरफ्तार किया है और किशन के भाई गुरप्रीत सिंह गोपी का एनकाउंटर भी किया है। इसके बाद लगातार पुलिस किशन गैंग के अन्य साथियों को गिरफ्तार करने में सफल हो रही है, जिसके चलते अमृतसर थाना मोहकमपुरा पुलिस ने दो और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

  • Punjab News: कल होने वाली मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट को लेकर ADC का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: कल होने वाली मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट को लेकर ADC का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः पाकिस्तान से लगने वाले सीमावर्ती राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अब 31 मई शनिवार को ‘सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल’ आयोजित की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार ऑपरेशन शील्ड के नाम से यह सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल 31 मई को होगी। इस दौरान अमृतसर के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर मेजर अमित सरिन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह मॉक ड्रिल ऑपरेशन शील्ड के तहत की जाएगी।

    जिसमें अमृतसर के रणजीत एवेन्यू दशहरा ग्राउंड में शाम 6 बजे से 7 बजे तक मॉक ड्रिल होगी और उसके बाद 8 बजे से रात 8:30 बजे तक अमृतसर शहर में ब्लैकआउट भी किया जाएगा। इस ब्लैकआउट के दौरान अमृतसर शहरवासियों से प्रशासन का सहयोग देने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि अमृतसर के लोग ब्लैकआउट के दौरान सभी लाइटें बंद कर दें, अनावश्यक चल रही लाइटें भी बंद करके एक सुरक्षित कमरे में चले जाएं।

    ऐसा कमरा हो जिसमें ज्यादा खिड़कियां न हों। इस मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट को लेकर शहरवासियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। बता दें कि यह मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट पहले 29 मई को होने वाले थे लेकिन अब इसे 31 मई को कराया जा रहा है और यह मॉक ड्रिल पाकिस्तान की सीमा से लगे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित की जाएगी। मॉक ड्रिल जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और गुजरात में होगी।

  • Punjab News: एक माह पहले विदेश से लौटे नौजवान ने की खुदकुशी, ससुराल पक्ष पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: एक माह पहले विदेश से लौटे नौजवान ने की खुदकुशी, ससुराल पक्ष पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः जगराओ के गांव कोठे पोना में प्रेम विवाह करने वाले युवक ने ससुराल वालों से तंग आकर ससुराल घर में ही जहरीली दवा खाकर खुदकुशी कर ली। जान देने से पहले युवक ने वीडियो में अपने द्वारा जान देने के लिए ससुराल और सास को जिम्मेदार ठहराया। इस मामले में जगरांव थाना सदर की पुलिस ने सास-ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार जगराओं के गांव कोठे पोना के रहने वाले 23 वर्षीय अमनिंदर सिंह पुत्र परमिंदर सिंह और जगराओ के गांव रसूलपुर की रहने वाली अमनदीप कौर एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की का परिवार शादी के पक्ष में नहीं था। अंततः 12 जुलाई 2024 को दोनों का विवाह हो गया। शादी के बाद अमनिंदर इंग्लैंड चला गया। अप्रैल माह में वापस आने पर उसकी पत्नी अमनदीप कौर किसी झगड़े के कारण अपने पैतृक गांव रसूलपुर चली गई। जिसके बाद अमनिंदर अपनी रूठी पत्नी को मनाने के लिए रसूलपुर गांव गया, जहां पत्नी और ससुराल वालों के साथ उसकी लड़ाई हो गई।

    इस पर परेशान होकर अमनिंदर ने ससुराल घर में ही जहरीली गोलियां खा लीं। जिसके बाद अमरिंदर ने मोबाइल से वीडियो बनाकर इस घटना के लिए अपने ससुराल और सास को जिम्मेदार ठहराते हुए वीडियो अपने पिता परमिंदर सिंह को भेज दी। हालत बिगड़ने पर ससुराल परिवार ने अमनिंदर को जगराओं के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक अमनिंदर के सास-ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • Punjab News: महिला से यौन शोषण मामले में महंत को समन जारी

    Punjab News: महिला से यौन शोषण मामले में महंत को समन जारी

    गुरदासपुरः कस्बा ध्यानपुर में स्थित सी बाबा लाल जी की गद्दी के मुख्य महंत राम सुंदर दास को श्रद्धालु महिला से यौन शोषण के कथित आरोपों के तहत अदालत ने समन जारी किया है। इस दौरान कोर्ट ने जारी समन के दौरान चल रहे ट्रायल में हाजिर होने के आदेश दिए हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि अदालत के इस फैसले से उसे 30 साल बाद न्याय की किरण नजर आई है।

    जुडिशियल कोर्ट बटाला में पीड़ित महिला की ओर से एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसमें मंदिर के मुख्य महंत राम सुंदर दास पर ये कथित आरोप लगाए गए हैं। वह इस मंदिर और बाबा लाल जी को मानने वाली एक श्रद्धालु है। महिला का कहना हैकि लगभग 30 साल पहले महंत राम सुंदर दास ने श्री बाबा लाल जी की फोटो के सामने उससे विवाह किया था और उसे अपनी धर्मपत्नी माना था। पीड़िता ने कहा कि महंत ने उससे विवाह करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और इस विवाह से एक लड़का पैदा हुआ है।

    पीड़िता ने बताया कि महंत ने पहले तो इस रिश्ते को लोगों से छिपाने के लिए दबाव बनाया कि वह एक बाल ब्रह्मचारी गद्दी के मुख्य महंत हैं, अगर किसी को इस विवाह का पता चला तो उसे इस गद्दी से हटा दिया जाएगा। उसने बताया कि पहले उसे और उसके बेटे को महंत की ओर से महीने के 3 हजार रुपए खर्च दिए जाते थे, लेकिन बाद में महंत राम सुंदर दास के अन्य लड़कियों के साथ अवैध संबंध बनने के कारण उन्हें मिलने वाला खर्च भी बंद कर दिया गया और उसकी प्रताड़ना शुरू कर दी गई।

    उसे और उसके बेटे को धमकाना भी शुरू कर दिया गया और महंत राम सुंदर दास इस विवाह से भी मुकर गया। पीड़ित महिला द्वारा लगाए गए कथित आरोपों और अदालत में पेश किए गए सबूतों के आधार पर अदालत ने संज्ञान लेते हुए महंत राम सुंदर दास को आईपीसी की धारा 493 के तहत समन जारी किया है और आदेश दिया है कि वह अदालत में पेश हों तथा महंत के विरुद्ध चल रहे ट्रायल में भाग लें।

  • Punjab News: Australia का झांसा देकर एजेंटों ने भेजा Iran, बंधक बनाकर की जा रही मारपीट, देखें वीडियो

    Punjab News: Australia का झांसा देकर एजेंटों ने भेजा Iran, बंधक बनाकर की जा रही मारपीट, देखें वीडियो

    परिवार ने प्रशासन से लगाई गुहार, जल्द उनके बच्चे वापस पंजाब लाए जाएं

    नवांशहरः गांव लंगड़ोंआ में जसपाल (32) जो कि अपनी रोजी रोटी कमाने के लिए ऑस्ट्रेलिया गया था। लेकिन ट्रैवल एजेंट ने उसे ईरान भेज दिया। धीरज अटवाल नामक ट्रैवल एजेंट की ओर से 18 लाख रुपए लेकर ऑस्ट्रेलिया भेजा जाना था। ट्रैवल एजेंट ने उसे पहले दुबई में रखा। काफी समय बीत जाने के बाद उसे ईरान भेज दिया गया। जहां पाकिस्तानी लोगों ने पंजाब के 3 नौजवानों को बंधक बनाकर रखा है। परिजनों से 54 लाख रुपए की मांग की जा रही है।

    पीड़ित जसपाल की माता ने बताया कि आरोपी बेटे को 1 मई से ईरान में बंधक बनाकर टॉर्चर कर रहा है और परिवार से वीडियो कॉल करके पैसे की मांग की जा रही है। आज 29 दिनों के बाद भी उनके बच्चों का कुछ भी पता नहीं चल रहा। जिसके चलते जसपाल के माता-पिता और पत्नी ने चिंता जताई है। उन्होंने पंजाब सरकार से अपने बच्चों की रिहाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि कल होशियारपुर के एसएसपी ने उन्हें बुलाकर उनकी पूरी बात को सुना है और एजेंट के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया। वहीं मोहाली से एनआरआई विभाग के डीएसपी ने कहा कि पंजाब सरकार इन बच्चों को पंजाब वापस लाने का काम कर रही है और एजेंटों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा मामले में नामजद करीबी गिरफ्तार !

    Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा मामले में नामजद करीबी गिरफ्तार !

    जालंधर, ENS: सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा के करीबी महेश मखीजा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस टीम ने विधायक के करीबी को जालंधर से ही गिरफ्तार किया गया है। हालांकि अधिकारियों द्वारा पुष्टि नहीं की जा रही। सूत्रों का कहना है कि महेश मखीजा फगवाड़ा में अपने रिश्तेदार की फैक्ट्री में छिपा हुआ था।

    विजिलेंस टीम ने मौके से लाखों रुपए कैश और दस्तावेज बरामद किए हैं।सूत्रों के अनुसार विजिलेंस टीम जल्द ही उसे अदालत में पेश करके रिमांड पर लेगी। भ्रष्टाचार के मामले में फंसे आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को बीते दिन कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट से विजिलेंस को रमन अरोड़ा का 4 दिन का रिमांड मिला।

    वहीं बीते दिन ही विजिलेंस की टीम ने बिल्डिंग इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को भी गिरफ्तार किया। जहां देर रात विजिलेंस की टीम ने विधायक रमन अरोड़ा और इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर का सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया। बता दें कि अदालत में विजिलेंस ने बताया कि विधायक के समधी, पुत्र राजन अरोड़ा और महेश मखीजा को नामजद किया गया था। सूत्र बताते है कि आज विजिलेंस की टीम ने महेश मखीजा को गिरफ्तार कर लिया और जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार विजिलेंस को कई महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं।

    सूत्रों के अनुसार विधायक रमन अरोड़ा ने रिमांड के दौरान माना कि उनका पुत्र नगर निगम का काम देखता था और वह जमीन-जायदाद के साथ-साथ नगर निगम जाकर काम भी करवाता था। इस कारण विजिलेंस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पता चला है कि विधायक ने रिश्तेदारों या पारिवारिक दोस्तों के नाम पर भी जमीन खरीदी है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। मामले की जांच के लिए विजिलेंस ने 7 टीमें तैनात की हैं। विजिलेंस की टीम 3 बैगों को खोजने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है, जिसमें यह पता लगाया जा रहा है कि ये बैग कैसे गायब किए। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि आने वाले दिनों में रमन अरोड़ा की मुसीबतें और बढ़ेंगी।

  • Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में हुई घटना, मौके पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में हुई घटना, मौके पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स, देखें वीडियो

    लुधियानाः समराला के नज़दीकी गांव लधड़ा के गुरुद्वारा साहिब में जोत वाले स्थान को किसी कारण अचानक आग लग गई, जिससे वहां रखे शस्त्र और अन्य सामान भी जल गए। इस बात की जानकारी सुबह गांव के लोगों को मिली और वे तुरंत गुरुद्वारा साहिब में इकट्ठा हो गए। मौके पर समराला पुलिस को भी बुलाया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस गुरुद्वारा साहिब को लेकर दो समितियों के बीच लंबे समय से विवाद चलता आ रहा है। मौके पर पहुंचे डीएसपी सहित भारी पुलिस फोर्स पहुंची।

    वहीं डीएसपी समराला तरलोचन सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में महाराज की सवारी के नज़दीक चल रहे जोत वाले स्थान को आग लगी और वहां रखा कुछ सामान भी जल गया। हमें सुबह इस घटना की सूचना मिली। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। गुरुद्वारा साहिब के अंदर लगे कैमरों के डीवीआर को कब्जे में ले लिया गया है। डीवीआर की जांच के बाद ही आग लगने के कारणों का पता चल सकेगा। गांव में पार्टीबाजी के चलते इस घटना की असल सच्चाई जानने के लिए सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।

    इस बीच, गुरुघर में लगी आग की घटना की जांच के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तीन सदस्यीय टीम भी यहां पहुंच गई है। इस दौरान मौके पर गुरुद्वारा श्री कटाणा साहिब के मैनेजर और हेड ग्रंथी भी शामिल हैं। इस घटना के बाद गांव के लोगों में रोष की लहर है और वे इस घटना के पीछे किसी शरारती तत्व की आशंका जता रहे हैं और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि दरबार साहिब में जलती ज्योत से आग लगाने की इस घटना के पीछे गहरी साजिश है, क्योंकि गुरु घर के अंदर लगे कैमरों को बंद करने के लिए डीवीआर से छेड़छाड़ की गई है और अंदर मौजूद पाठी सिंह और सेवादारों के बयान भी अलग-अलग हैं।

  • नशे में धुत्त गाड़ी चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, देखें CCTV

    नशे में धुत्त गाड़ी चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, देखें CCTV

    ऋषिकेश: उतराखंड के ऋषिकेश में सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां तपोवन में गाड़ी चालक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। गनीमत यह है कि सड़क हादसे में किसी की जान नहीं गई है। सड़क हादसे में कार के ड्राइवर की लापरवाही और कार की ओवर स्पीड देखी गई है। इस घटना की वीडियो सीसीटीवी में कैद हुई है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

    बता दें कि तपोवन में पहाड़ी मोड पर तेज गति से कार को चलाते हुए ड्राइवर ने ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान सामने से अचानक ट्रक आ गया और कार अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते कार ने पहले सड़क किनारे खड़े एक स्कूटी सवार को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे खड़े टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद ड्राइवर कार को लेकर भागने की कोशिश करने लगा।

    लेकिन सड़क पर जगह नहीं मिलने की वजह से ड्राइवर कार को लेकर फरार नहीं हो सका। इस दौरान लोगों ने कार को घेर लिया और किसी तरह ड्राइवर को बाहर निकाला। लोगों का आरोप है कि ड्राइवर नशे में दिखाई दिया है। घटना के दौरान टेंपो में दो बच्चे और एक महिला सवार थीं जिनकी जान भी बाल-बाल बची है। तपोवन चौकी प्रभारी प्रवीन रावत ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी में समझौता कर लिया है। पुलिस ने उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति के अनुसार ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए पर्यटकों को वाहन चलाने की सलाह दी है।