Punjab News: कल होने वाली मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट को लेकर ADC का आया बयान, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः पाकिस्तान से लगने वाले सीमावर्ती राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अब 31 मई शनिवार को ‘सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल’ आयोजित की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार ऑपरेशन शील्ड के नाम से यह सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल 31 मई को होगी। इस दौरान अमृतसर के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर मेजर अमित सरिन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह मॉक ड्रिल ऑपरेशन शील्ड के तहत की जाएगी।

जिसमें अमृतसर के रणजीत एवेन्यू दशहरा ग्राउंड में शाम 6 बजे से 7 बजे तक मॉक ड्रिल होगी और उसके बाद 8 बजे से रात 8:30 बजे तक अमृतसर शहर में ब्लैकआउट भी किया जाएगा। इस ब्लैकआउट के दौरान अमृतसर शहरवासियों से प्रशासन का सहयोग देने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि अमृतसर के लोग ब्लैकआउट के दौरान सभी लाइटें बंद कर दें, अनावश्यक चल रही लाइटें भी बंद करके एक सुरक्षित कमरे में चले जाएं।

ऐसा कमरा हो जिसमें ज्यादा खिड़कियां न हों। इस मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट को लेकर शहरवासियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। बता दें कि यह मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट पहले 29 मई को होने वाले थे लेकिन अब इसे 31 मई को कराया जा रहा है और यह मॉक ड्रिल पाकिस्तान की सीमा से लगे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित की जाएगी। मॉक ड्रिल जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और गुजरात में होगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *