Blog

  • दलोहः पशुशाला से लौट रही महिला से मारपीट

    दलोहः पशुशाला से लौट रही महिला से मारपीट

    ऊना/सुशील पंडित: दलोह की एक महिला ने अपने ही गांव के कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। अम्ब थाने में दी गई एक शिकायत में गांव की रहने वाली प्रेम लता पत्नी चंद्र प्रकाश ने अपनी आप बीती सुनाते हुए बताया है कि वीरवार को जिस समय वह पशुशाला गई हुई थी तब उस समय उसके भतीजे ने आकर महिला से गाली गलौच की।
    गाली गलौच के बाद जब वह पशुशाला से वापस घर जा रही थी तब गांव के ही रहने वाले किशन कुमार पुत्र तिलक राज, ज्योति पत्नी किशन कुमार ने इसका रास्ता रोककर पहले गाली गलौच किया फिर मारपीट की जिससे महिला को कई चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • Punjab News: जमीनी विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, ट्रैक्टर से कुचला, देखें वीडियो

    Punjab News: जमीनी विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, ट्रैक्टर से कुचला, देखें वीडियो

    मोगा: जिले के धर्मकोट कस्बे के गांव चक्कतारेवाला में शुक्रवार सुबह जमीन विवाद के चलते एक दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है। गांव निवासी 62 वर्षीय बुज़ुर्ग चिमन सिंह की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार चिमन सिंह ने करीब एक साल पहले गांव की महिला गुरदीप कौर उर्फ दीपु से 1 कनाल 4 मरले जमीन खरीदी थी। जमीन की पूरी रजिस्ट्री व जमाबंदी चिमन सिंह के नाम पर है लेकिन उस जमीन पर कब्जा गुरदीप कौर के भाई बलविंदर सिंह, प्रीतम सिंह और जसविंदर सिंह के पास था, जो जमीन खाली करने को तैयार नहीं थे। बलविंदर सिंह ट्रैक्टर लेकर उस जमीन पर फसल की बुआई करने पहुंचा, तो चिमन सिंह ने इसका विरोध किया। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और देखते ही देखते हिंसक हो गई।

    परिवार के आरोप है कि बलविंदर सिंह ने गुस्से में आकर ट्रैक्टर चिमन सिंह पर चढ़ा दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई महिदर सिंह ने बताया कि जमीन का पूरा भुगतान कर रजिस्ट्री और जमाबंदी चिमन सिंह के नाम करवाई गई थी, बावजूद इसके उक्त आरोपी कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं थे। महिंदर सिंह ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल भेजा।

  • कलोहः 29 वर्षीय युवक से चिट्टा बरामद

    कलोहः 29 वर्षीय युवक से चिट्टा बरामद

    ऊना/सुशील पंडित: गगरेट पुलिस ने नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए वीरवार को नकड़ोह के एक 29 वर्षीय युवक से चिट्टा बरामद किया है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ के एएसआई दीपक कुमार जिस समय यातायात चैकिंग ड्यूटी पर तैनात थे तभी एक मोटरसाइकिल सवार की तालाशी के दौरान उन्हें 1.57 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • भदसालीः देसी शराब की 8 बोतलें बरामद

    भदसालीः देसी शराब की 8 बोतलें बरामद

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली पुलिस ने वीरवार को सलोह गांव में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति से शराब की आठ बोतलें बरामद की हैं।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडोगा चौकी के एएसआई चैन सिंह की टीम ने भदसाली में अवैध शराब की आठ बोतलों के साथ सलोह निवासी इंद्रजीत पुत्र गुरदेव चंद को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए हरोली पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
  •  पुलिस चौकी से घर लौट रही महिला पर हमला

     पुलिस चौकी से घर लौट रही महिला पर हमला

    ऊना/सुशील पंडित: घनारी तहसील के डंगोह गांव की एक महिला जिस समय पुलिस चौकी से लौटकर घर जा रही थी तब कुछ लोगों ने उसकी स्कूटी घेरकर हमला कर दिया। जिसमें डंगोह गांव की निशा पुत्री अनवर हुसैन को कई चोटें आई हैं। मामला शुक्रवार दोपहर बाद का है। निशा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव की ही चांद बीबी ने उसके विरुद्ध चौकी में शिकायत दर्ज करवा रखी थी।
    उस शिकायत का जवाब देने के बाद जब वह चौकी से घर जा रही थी तब ज़ोया पत्नी मुस्ताक,  कुसैला बीबी, मन्जू और चान्द बीबी ने चौकी के बाहर ही उसकी स्कूटी के सामनें चारों औरतें आ गईं और रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। निशा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गगरेट पुलिस ने चारों महिलाओं के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की बैठक सम्पन्न

    माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की बैठक सम्पन्न

    श्रद्धालुओं की सुविधा, आध्यात्मिक अनुभव और सौंदर्यीकरण को लेकर लिए गए कई अहम निर्णय

    ऊना/सुशील पंडित: माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को उपायुक्त ऊना एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष जतिन लाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मंदिर के समग्र विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार और आध्यात्मिक अनुभव को समृद्ध बनाने के लिए अनेक दूरगामी निर्णय लिए गए।

    बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2024–25 के बजट को औपचारिक स्वीकृति प्रदान की गई, जबकि वर्ष 2025–26 के बजट को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई।

    मंदिर सौंदर्यीकरण परियोजना को गति

    बैठक में मंदिर सौंदर्यीकरण परियोजना के दूसरे चरण के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण के लिए 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई। यह परियोजना मंदिर के दीर्घकालिक एवं समग्र विकास के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्त्वपूर्ण मानी जा रही है।

    श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं

    श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए उपायुक्त ने मंदिर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सुलभ इंटरनेशनल को चौबीसों घंटे शौचालय संचालन के निर्देश दिए। इसके लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।

    वहीं, अंब रेलवे स्टेशन पर मां चिंतपूर्णी की भव्य छवियां और डिजिटल डिस्प्ले लगाने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए गए, ताकि यात्रियों को स्टेशन पर उतरते ही एक दिव्य अनुभूति प्राप्त हो।

    गौशाला के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आरंभ

    पशु कल्याण के दृष्टिगत उपायुक्त ने एसडीएम अंब को निर्देशित किया कि मुबारकपुर से चिंतपूर्णी के मध्य गौशाला हेतु उपयुक्त भूमि की पहचान कर शीघ्र हस्तांतरण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए।

    मौसम से सुरक्षा के उपाय

    श्रद्धालुओं को बारिश व धूप से बचाव हेतु माधव टिल्ला से मंदिर के गेट नंबर 1 व 2 तक टिन शेड लगाने की योजना को स्वीकृति प्रदान की गई, ताकि मंदिर दर्शन के लिए आने वाले यात्री मौसम की कठिनाइयों से सुरक्षित रह सकें।

    डिजिटल प्रचार और लाइव दर्शन

    मंदिर की डिजिटल उपस्थिति को सशक्त बनाने के उद्देश्य से इंस्टाग्राम, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए। साथ ही भरवाईं में स्थापित एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव आरती और दर्शन का सीधा प्रसारण सुनिश्चित किया जाएगा।

    बैठक के समापन पर उपायुक्त जतिन लाल ने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह प्रयास श्रद्धालुओं के आध्यात्मिक अनुभव को समृद्ध करने तथा मंदिर क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। आधुनिक सुविधाओं और डिजिटल तकनीकों को अपनाने के साथ साथ मंदिर की परंपरा व संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा।

    इस अवसर पर एसडीएम अंब सचिन शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा, मंदिर अधिकारी अजय सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • संतोषगढ़ः कैमिकल फैक्ट्री के विरोध में आई जनता

    संतोषगढ़ः कैमिकल फैक्ट्री के विरोध में आई जनता

    फैक्ट्री प्रबंधन और जनता की बैठक रही बेनतीजा

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के नगर परिषद संतोषगढ़ में लगने जा रही कैमिकल फैक्ट्री के खिलाफ लोग एकजुट होने लगे हैं। फैक्ट्री से होने वाले नुक्सान को सोच सोच कर लोगों ने इसे इलाके में न लगाए जाने की वकालत की है। शुक्रवार को फैक्ट्री प्रबंधन और स्थानीय लोगों का प्रतिनिधित्व कर रही संस्था संतोषगढ़ एकता मंच के बीच एक बैठक भी आयोजित की गई थी।
    नगर परिषद कार्यालय में हुई इस अहम बैठक में संतोषगढ़ एकता मंच के सदस्यों ने एक स्वर में शासन प्रशासन और फैक्ट्री के मालिकों को कह दिया है कि उन्होंने सनोली मजारा की कैमिकल फैक्ट्री के उस इलाके पर प्रभाव देख लिए हैं। फैक्ट्री से पर्यावरण और लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ने वाला है। इस भय से लोग कैमिकल फैक्ट्री का पूरी तरह से विरोध कर रहे हैं।
    हालांकि फैक्ट्री के प्रबंधन ने उद्योग के फायदे और नुक्सान दोनों के बारे में विस्तार से बताया लेकिन बैठक बेनतीजा रही और संतोषगढ़ एकता मंच ने चेतावनी देते हुए कहा है कि इस फैक्ट्री को किसी भी कीमत पर इलाके में नहीं लगने दिया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान, उधोग विभाग महाप्रबंधक अंशुल धीमान, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्रवीण धीमान, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी के एस ठाकुर व अन्य विभागों के अधिकारी तथा क्षेत्र निवासी मौजूद थे।
  • Phagwara News: HDFC Bank में GunPoint पर 40 लाख की डकैती, देखें वीडियो

    Phagwara News: HDFC Bank में GunPoint पर 40 लाख की डकैती, देखें वीडियो

    फगवाड़ा: जिला कपूरथला के फगवाड़ा शहर के निकट पड़ते गांव मे दिन दिहाड़े लुटेरों द्वारा लूट डकैती का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार तीन लुटेरे गाड़ी पर सवार होकर आए थे। जिन्होंने बैंक के अंदर गन दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

    लूट की सूचना मिलते ही फगवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच मे जुट गई है। गांव रेहाना जट्टा के सरपंच ने बताया कि उसे एक गांव वासी का फोन आया था कि बैंक मे लूट हो गई है। लुटेरों ने पहले बैंक के अंदर मौजूद लोगो के मोबाइल छिन लिए। जिसके बाद बैंक की 38 से 40 लाख की राशि लूट कर फरार हो गए।

  • Jalandhar News: रिश्वत लेते CIA Sub Inspector गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: रिश्वत लेते CIA Sub Inspector गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस ने अधिकारी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस की टीम ने सीआईए के अधिकारी सुखराज सिंह को गिरफ्तार किया है।

    बताया जा रहा है कि CIA Sub Inspector सुखराज सिंह को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जिसके बाद विजिलेंस की टीम गिरफ्तार करके सब इंस्पेक्टर दफ्तर ले गई है। विजीलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस अधिकारी को अमृतसर की तहसील अजनाला के गांव सैदपुर कलां के निवासी की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    शिकायतकर्ता के अनुसार, एस.आई. सुखराज सिंह ने उसके दामाद को एन डी पी एस एक्ट की धारा 21 के तहत 403 ग्राम हेरोइन से संबंधित मामले में उस समय गिरफ्तार किया था जब वह 18 मई, 2025 को जालंधर से तिरपालें खरीदने आया था। यह मामला पुलिस थाना डिवीजन नंबर 1 में दर्ज है। रिमांड की अवधि के दौरान, उक्त एस.आई. ने शिकायतकर्ता को बताया कि उसके दामाद की गाड़ी और दो मोबाइल फोन उसके कब्जे में हैं। जिन्हें अभी केस प्रॉपर्टी के रूप में सूचीबद्ध नहीं किया गया है और वह यह सामान वापस करने का भरोसा देता है। जब शिकायतकर्ता उक्त सामान लेने के लिए थाना गया, तो एस.आई. ने गाड़ी और मोबाइल वापस करने के बदले में 50,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। बातचीत के बाद वह 30,000 रुपये में तैयार हो गया। शिकायतकर्ता ने यह पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली। प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में उक्त एस.आई. को शिकायतकर्ता से 30,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विजीलेंस ब्यूरो थाना, जालंधर रेंज में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
  • Amritsar Airport पर 35.40 लाख की विदेशी मुद्रा बरामद

    Amritsar Airport पर 35.40 लाख की विदेशी मुद्रा बरामद

    अमृतसरः श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डीआरआई ने एयरपोर्ट से विदेशी मुद्रा जब्त की है। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की अमृतसर क्षेत्रीय इकाई के अधिकारियों ने 29 मई 2025 को एयरपोर्ट पर एक यात्री को रोका। यात्री एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 191 से अमृतसर से दुबई की यात्रा कर रहा था और विदेशी मुद्रा की तस्करी का प्रयास कर रहा था। यात्री के सामान की गहन तलाशी के दौरान, अधिकारियों को मुख्य चेक-इन बैगेज के भीतर छिपाए गए एक अन्य बैग में बड़ी चतुराई से छिपाई गई 41,400 अमेरिकी डॉलर की विदेशी मुद्रा मिली।

    जिसकी भारतीय मुद्रा में अनुमानित कीमत लगभग 35.40 लाख रुपए है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि यह जब्त की गई राशि बेहिसाब थी और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्वीकृत सीमा से कहीं अधिक थी। तदनुसार, यह विदेशी मुद्रा सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत जब्त कर ली गई। प्रारंभिक जांच से यह भी संकेत मिला है कि आरोपी व्यक्ति मौद्रिक लाभ के लिए विदेशी मुद्रा की अवैध तस्करी में संलिप्त था।

    मामले में आगे की जांच जारी है। यह इस महीने के भीतर DRI द्वारा की गई दूसरी बड़ी विदेशी मुद्रा जब्ती है। इससे पहले, 3 मई 2025 को, DRI ने अमृतसर हवाई अड्डे पर एक अन्य यात्री से ₹2.66 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त की थी। उस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था और जांच अभी भी चल रही है। DRI राष्ट्र के आर्थिक हितों की रक्षा करने और तस्करी के खतरे को रोकने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।