
दरअसल, गोली गलने से गुरविंदर को उपचार के लिए अनिल बागी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक होने के चलते डॉक्टरों द्वारा उसे लुधियाना के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहीं उपचार के दौरान गुरविंदर की मौत हो गई। घटना को लेकर पुलिस द्वारा मृतक के परिवार के बयान लिए जा रहे है। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।#PunjabNews: जमीनी विवाद को लेकर चली गो*लियां, नौजवान की मौत#LandDispute#FiringIncident#YouthKilled#CCTVFootage#JusticeForVictim news:https://t.co/18PSDtEpOb pic.twitter.com/8U7qEKotaa
— Encounter India (@Encounter_India) May 31, 2025

अमृतसरः जिले में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं थाना वेरका क्षेत्र में 2 पक्षो में विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पर गोलियां चलाई गई। इस घटना में 25 वर्षीय नौजवान की गोली लगने से मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।
वहीं घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। वहीं पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में मृत युवक के भाई ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले उनका किसी व्यक्ति से झगड़ा हुआ था और उसी झगड़े के दौरान दोनों पक्षों ने सुलह के लिए वेरका में बैठक की थी, जिसमें फिर से युवकों के बीच विवाद हो गया। कुछ देर बाद ही एक पक्ष हथियारों से लैस होकर लगभग 15 युवकों के साथ गोलियां चलाने लगा, जिससे कुलदीप सिंह उर्फ गोपी नामक युवक मौके पर ही घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। परिवार ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।
दूसरी ओर, इस मामले पर बातचीत करते हुए एसीपी सतीश सिंह ने बताया कि देर रात वेरका इलाके में दो पक्षों के बीच सुलह के दौरान गोलियां चलने की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह जानकारी मिली है कि दोनों पक्षों के बीच कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था और उसी झगड़े के सिलसिले में सुलह के लिए दोनों पक्ष इकट्ठे हुए थे, जहां फिर से झगड़ा हो गया और गोलियां चलीं, जिससे कुलदीप सिंह उर्फ गोपी नामक युवक की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे इलाके की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कपूरथलाः विरासती शहर कपूरथला जिसे राजाओं-महाराजाओं का शहर कहा जाता है, लेकिन यहां का सिविल अस्पताल हाल-ए-बेहाल है। दरअसल, सिविल अस्पताल हमेशा सुरक्षा के घेरे में रहता है। सबसे पहले तो लोगों ने इसे रेफरल सेंटर का स्थायी नाम दे दिया है। बात करते हैं सिविल अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं की।
जहां भीषण गर्मी में अस्पताल के मरीजों की और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप सिंह का कहना है कि जो मरीज भर्ती होते हैं उन्हें 3 से 4 दिन हो जाते हैं। लेकिन कोई भी डॉक्टर मरीजों का हालचाल जानने नहीं आता। दूसरी बात भीषण गर्मी को देखते हुए अस्पताल के वार्ड में एसी तो लगा दिया गया है लेकिन उन्होंने उसी नाम के डेमो टांग दिए हैं। क्योंकि उनके एसी 16 डिग्री तापमान में भी पंखे की तरह गर्म हवा छोड़ते हैं।
इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाए जा रहे है कि सिविल अस्पताल के एसएमओ अपने एसी रूम से बाहर ही नहीं निकलते। एसएमओ सिर्फ अपनी ड्यूटी को पूरा करने के लिए आते हैं, लेकिन मरीजों से उनका कोई लेना-देना नहीं है। जब मीडिया टीम ने इस बारे में एसएमओ से बात करने की कोशिश की तो वह कैमरे के सामने आने से इंकार कर दिया।

फगवाड़ा: जिला कपूरथला के फगवाड़ा शहर के निकट पड़ते गांव में बीते दिन लुटेरों द्वारा 40 लाख की डकैती की गई। जानकारी के अनुसार तीन लुटेरे गाड़ी पर सवार होकर आए थे। जिन्होंने बैंक के अंदर गन दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। वहीं HDFC बैंक में हुई लूट की वारदात की सीसीटीवी वीडियो सामने आई है। सीसीटीवी तस्वीरों में देखा जा सकता है कि 10 मिनट में लुटेरों ने वारदात को अंजामय दिया। फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे लुटेरे बैंक के भीतर दाखिल होकर बैंक के कर्मियों को गन पॉइंट पर बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दे रहे है।
यही नहीं बैंक के सुरक्षा कर्मी को जमीन पर घुटनों पर बिठाकर लुटेरों द्वारा 40 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। लूट की सूचना मिलते ही फगवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच मे जुट गई है। गांव रेहाना जट्टा के सरपंच ने बताया कि उसे एक गांव वासी का फोन आया था कि बैंक मे लूट हो गई है। लुटेरों ने पहले बैंक के अंदर मौजूद लोगो के मोबाइल छिन लिए। जिसके बाद बैंक की 38 से 40 लाख की राशि लूट कर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही फगवाड़ा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसपी सिटी फगवाड़ा रुपिंदर कौर भाटी ने बताया कि लूट की सूचना मिलते पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची है और जांच शुरू कर दी है। जानकारी मिली है कि कार सवार तीन लुटेरों ने वारदात की है। बदमाशों के पास बंदूकें थी। मिली जानकारी के अनुसार रिहानां जटां के डुमेली रोड पर एचडीएफसी बैंक की शाखा है। इसमें दोपहर करीब तीन बजे एक हुंडई वरना सफेद रंग की कार में नकाबपोश लुटेरे बैंक में दाखिल हुए और पिस्तौल के बल पर बैंक में से 38 से 40 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। पता चला है कि लुटेरों ने बैंक में दाखिल होकर कुछ ग्राहकों के मोबाइल फोन भी छीन लिए थे।
बैंक प्रबंधक व गांव के सरपंच गुरशिंदर सिंह ने इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। बैंक लूट की सूचना मिलने पर एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा, एसपी-डी प्रभजोत सिंह विर्क, एसपी फगवाड़ा रुपिंदर कौर भट्टी भारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि दोपहर 3:00 के बाद एचडीएफसी बैंक में लूट की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों के अनुसार तीन नकाबपोश लुटेरे पिस्तौल सहित बैंक में दाखिल हुए और बैंक से नगदी लूट कर सफेद रंग की वरना कार में फरार हो गए।
एसएसपी ने बताया कि बैंक में मौजूद लोगों के मोबाइल फोन लुटेरों ने जो लूट कर ले गए थे उनमें से दो मोबाइल फोन घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही मिले हैं। सूत्र बताते हैं कि लुटेरे करीब 40 लाख रुपये लूट कर ले गए हैं। सूत्र यह भी बताते हैं कि चंद मिनटों में लुटेरे वारदात को अंजाम देकर बैंक का गेट बाहर से लगाकर फरार हो गए। एसएसपी तूरा ने बताया कि इस लूट के संबंध में केस दर्ज करके तुरंत लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शुक्रवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज रात 9 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 30 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 29 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज विनायक चतुर्थी व्रत है।
मेष राशि:आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपके लिए सफलता का नया मार्ग दिखाने वाला साबित होगा। आज आप काम करने के नए तरीकों पर विचार करेंगे। इस राशि के जिन लोगों का आज बर्थडे है वो दोस्तों को अपने हाथ की बनायी डिश खिलाएंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज राजनीतिक संपर्क से आपकी समस्या हल हो जाएगी।
वृष राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आपकी परेशानी जिससे आप काफ़ी दिनों से परेशान थे उसका निवारण हो जायेगा। आज ऑफिस में कलीग को आपसे बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा। इस राशि के जिन लोगों को किसी बिजनेस की शुरुआत करनी है उनके लिए आज का दिन बढ़िया है। आप शुरू कर सकते हैं। आज मीडिया, आर्ट, पब्लिकेशन से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन है, आपको नयी उपलब्धियां मिल सकती हैं। घर में व्यस्त होने के कारण व्यापार में कम ध्यान रहेगा, फिर भी आप लाभ में रहेंगे।
मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। किसी नए काम को शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। आज आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का विचार बनायेंगे, मन में भक्ति-भाव बना रहेगा। इस राशि के अविवाहितों को आज विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आज नजदीकी रिश्तों से गिले-शिकवे दूर करने का प्रयास सफल रहेगा। काफी दिनों की कड़ी मेहनत और कोशिशों के अच्छे नतीजे मिलेंगे।
कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज किसी काम में बड़े भाई की सलाह से आपको पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा, रिश्ते में भी मधुरता बढ़ेगी। आज आप काम करने से पहले पॉजिटिव और नेगेटिव हिस्सों पर सोच-विचार करेंगे, सफलता मिलनी तय है। दांपत्य जीवन में आज खुशहाली रहेगी, घर में मेहमानों के आने और मेल-मिलाप से खुशी बढ़ेगी। जिन लोगों को किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या है वे आज किसी डॉक्टर से परामर्श लेंगे, आपको राहत मिलेगी।
सिंह राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। अपने व्यापार को बढ़ाने की योजना पर काम करने का अच्छा समय है। आज घर की सजावट में किये गए बदलाव से आपको खुशी मिलेगी। लवमेट आज कही घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। आज कार्यस्थल पर व्यस्तता से भरे माहौल से निकलकर शाम को परिवार के साथ टाइम स्पेंड करेंगे। अपने करियर को बेहतर दिशा देने के लिए माता-पिता से विचार-विमर्श करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए बदलाव से भरा रहेगा। प्रॉपर्टी से सम्बंधित अगर समस्या चल रही है तो आज उसे सुलझाने का अच्छा समय है। आज आपकी मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। स्टूडेंट्स के करियर में आ रही समस्याओं का समाधान मिल सकता है। कार्यस्थल पर अपनी काबिलियत दिखाने का आज अच्छा मौका है। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज ज्यादा लाभ मिलेगा। बड़े और अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
तुला राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपके सामने कुछ नयी चुनौतियां आएंगी जिसे आप अपनी बुद्धिमत्ता से सुलझा लेंगे। कामकाज में आज आपको गोपनीयता बनाकर रखने की जरूरत है। रुका हुआ पैसा मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज पारिवारिक रिश्तों में ताल-मेल बना रहेगा। ऑफिस में आपके काम करने के तरीकों को वाहवाही मिलेगी, आपको प्राउड फील होगा। साझेदारी संबंधी बिजनेस में नेगेटिव बातों को खुद पर हावी न होने दें।
वृश्चिक राशि:आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपका सरकारी मामला जो काफी दिनों से रुका हुआ है उसमें आपको जीत मिल सकती है। आज परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, आप बच्चों के भविष्य के बारे में बातचीत करेंगे। आज दोपहर बाद आपकी यात्रा के योग है इससे आपके बिजनेस में ज्यादा धनलाभ होगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी, घर के बड़े-बुजुर्गों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लवमेट आज एक दूसरे को अच्छे से समझने में सफल होंगे।
धनु राशि:आज का दिन उत्तम रहेगा। आज जरूरी कामों से थोड़ा समय निकालकर अपने पसंदीदा कामों में बिताएंगे, आपकी प्रतिभा में निखार आएगा। आज भौतिक सुख-सुविधाओं से रिलेटेड चीजों की खरीददारी करेंगे, आपको खुशी मिलेगी। इस राशि के जो लोग किसी जॉब की तलाश में हैं आज उनकी तलाश पूरी हो सकती है। लवमेट आज बाहर डिनर करने का प्लान बनायेंगे। रिश्तों में आपसी ताल-मेल बनाये रखने के लिए एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।
मकर राशि:आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज काम के मामले में आप दूसरों की बातों को इग्नोर करृ अपनी काबिलियत पर भरोसा करेंगे, आपको जल्द ही इसका अच्छा रिजल्ट मिलेगा। आज कामकाज और परिवार की जिम्मेदारियों में ताल-मेल बना रहेगा। आज प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री में अच्छी डील होने से मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा फिर भी सेहत को लेकर सावधानी बरतेंगे। आज बेवजह की बातों को अपने मन में न आने दें।
कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। आप का बिजनेस में काम व्यवस्थित रहेगा, आपके आसपास के कारोबारियों से चल रहे कॉम्पटीशन में आपकी जीत तय है। इस राशि के जो लोग प्राइवेट जॉब कर रहे हैं वो आज काम में लापरवाही न करें, जल्द ही आपके इन्क्रीमेंट के योग बन रहे हैं। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी। लवमेट आज मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।
मीन राशि:आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। आज काम आपके मन मुताबिक पूरा होगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम की योजना बनेगी, इससे बच्चों में भी उत्साह देखने को मिलेगा। आज विपरीत परिस्थितियों से निकलने के लिए किसी मित्र की सहायता आपके लिए वरदान साबित होगी। भावनाओं में आकर फैसला लेने से बचें। आज बिजनेस कॉन्टेक्ट्स के जरिये नए एग्रीमेंट के योग हैं। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने के लिए हेल्दी फ़ूड की रुटीन अपनाएं। छात्र अपनी मेहनत जारी रखें सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

जालंधर, ENS: सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा के करीबी महेश मखीजा को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार मखीजा को फगवाड़ा में रिश्तेदार की फैक्टरी से विजिलेंस ने गिरफ्तार किया। जिसके बाद देर रात 10.10 बजे विजिलेंस ने मखीजा को कोर्ट में पेश किया। जहां दोनों वकीलों में काफी बहस चली जिसके बाद विजिलेंस की ओर से कोर्ट से 7 दिनों का रिमांड मांगा गया। हालांकि कोर्ट द्वारा मखीजा का विजिलेंस को 4 दिन का रिमांड दिया गया। मखीजा को गिरफ्तार करने के बाद विजिलेंस की टीम 3 गाड़ियों के साथ मखीजा के घर पहुंची, जहां विजिलेंस ने कई अहम दस्तावेज हासिल किए।
जिसके बाद देर रात ही मखीजा को विजिलेंस द्वारा कोर्ट में पेश किया गया। विजिलेंस की ओर से कोर्ट में यह दलील दी गई कि मखीजा से पूछताछ में कई अहम सुराग मिल सकते है। जिसके चलते कई प्रॉपर्टी के बारे में भी पता लग सकता है। आज रैनक बाजार में भी रमन अरोड़ा के करीबी के पास विजिलेंस की टीम पहुंची थी, लेकिन रमन अरोड़ा का करीबी पहले से फरार हो गया। जिसके चलते विजिलेंस द्वारा करीबी के रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार विजिलेंस टीम ने मौके से लाखों रुपए कैश और दस्तावेज बरामद हुए है। बता दें कि भ्रष्टाचार के मामले में फंसे आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को बीते दिन कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट से विजिलेंस को रमन अरोड़ा का 4 दिन का रिमांड मिला।
वहीं बीते दिन ही विजिलेंस की टीम ने बिल्डिंग इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को भी गिरफ्तार किया। जहां देर रात विजिलेंस की टीम ने विधायक रमन अरोड़ा और इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर का सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया। बता दें कि अदालत में विजिलेंस ने बताया कि विधायक के समधी, पुत्र राजन अरोड़ा और महेश मखीजा को नामजद किया गया था। सूत्र बताते है कि आज विजिलेंस की टीम ने महेश मखीजा को गिरफ्तार कर लिया और जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार विजिलेंस को कई महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं।
सूत्रों के अनुसार विधायक रमन अरोड़ा ने रिमांड के दौरान माना कि उनका पुत्र कामकाज के साथ-साथ नगर निगम जाकर काम भी करवाता था। इसी कारण विजिलेंस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पता चला है कि विधायक ने रिश्तेदारों या पारिवारिक दोस्तों के नाम पर भी जमीन खरीदी है, जिसकी कीमत करोड़ों में है।
मामले की जांच के लिए विजिलेंस ने 7 टीमें तैनात की हैं। विजिलेंस की टीम 3 बैगों को खोजने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है, जिसमें यह पता लगाया जा रहा है कि ये बैग कैसे गायब किए।



जालंधर, ENS: नशा तस्करी और आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए शुक्रवार दोपहर देहात पुलिस ने गोराया के मिलन पैलेस में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क, एसपी सरबजीत राय, डीएसपी सरवन सिंह बल और गोराया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सिकंदर सिंह विर्क सहित जिले के 30 से 35 गांवों की पंचायतों ने लोग पहुंचे, जहां पुलिस ने सभी अपने गांवों को नशा मुक्त बनाने के लिए संदेश दिया और पुलिस को लोगों ने नशे को खत्म करने पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया।
एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा नशा बेचने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ जनता के सहयोग से पंजाब को नशा मुक्त बना सकते है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि हर नागरिक है नशा बेचने वाले की जानकारी नजदीकी पुलिस थाने में संपर्क करे ताकि नशे को रोका जा सके।