Punjab News: गलत Comment करने से रोकना परिवार को पड़ा महंगा, आरोपी ने की जमकर पिटाई, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः सोशल मीडिया पर गलत कमेंट करने से रोकना एक परिवार को महंगा पड़ गया। आरोपी की ओर से परिवार के साथ जमकर पिटाई की गई। जिसमें 4 लोग जख्मी हुए है, जिन्हें फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी अनुसार गांव वाहगे वाला की एक लड़की का सोशल मीडिया पर अकाउंट था। गांव के ही रहने वाले गुरविंदर सिंह ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर गलत टिप्पणियां की। जब लड़की ने अपने परिवार को बताया तो पता चला कि गलत टिप्पणियां करने वाला उनका ही गांव का निवासी है।

परिवार ने उसे ऐसा करने से रोकने की कोशिश की तो गुस्साए गुरविंदर सिंह ने अपने परिवार और कुछ साथियों के साथ लड़की के घर पर हमला कर दिया। घर में घुसकर जमकर गुंडागर्दी और परिवार की पिटाई की गई। परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी ने बुजुर्गों और महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। गोलियां भी चलाई गईं। वहीं लड़की की ओर से आरोपी के सामने गुहार भी लगाई, लेकिन आरोपी ने एक ना सुनी और मारपीट करता रहा।

पीड़ित लड़की ने बताया कि उसकी इंस्टाग्राम पर एक आईडी थी, जिस पर एक फेक आईडी से लगातार गलत मैसेज भेजे जा रहे थे। जब परिवार ने जांच की तो पता चला कि यह फेक आईडी गुरविंदर सिंह ने बनाई थी और वह उसके नाम पर गलत मैसेज भेजता था। परिवार ने उससे बात की लेकिन उसने धमकी दी कि वह मैसेज करना जारी रखेगा। गुंडागर्दी यहीं नहीं रुकी, उन्होंने घर में घुसकर गोलियां भी चलाईं और परिवार की पिटाई की। परिवार ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *