Blog

  • Punjab News: गंदे नाले में गिरा सीमेंट से भरा घोड़ा ट्राला, एक की मौत

    Punjab News: गंदे नाले में गिरा सीमेंट से भरा घोड़ा ट्राला, एक की मौत

    तलवंडी साबोः बठिंडा के तलवंडी साबो से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गांव जीवन सिंह वाला के रद्द नाले (ड्रेन) पर बने पुल पर आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, आज तड़कसार घोड़ा ट्राला पुल से नीचे नाले में गिर गया। इस घटना में एक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान घोड़ा ट्राले में 2 लोग सवार थे। मृतक की पहचान सागर के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, घोड़ा ट्राला सीमेंट से भरा हुआ था।

    इस दौरान पुल पर लगी ग्रिल तोड़ते हुए घोड़ा ट्राला नाले में गिर गया। लोगों द्वारा बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं घटना की सूचना थाना तलवंडी साबो के प्रभारी को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी पर्वत सिंह ने राहत टीमों को बुलाया और घोड़ा ट्राले को नाले से बाहर निकालने का काम शुरू किया। उल्लेखनीय है कि करीब 6 महीने पहले इसी पुल से एक बस के नाले में गिरने से 8 लोगों की मृत्यु हो गई थी।

  • Punjab News: SBI में डकैती करने के मामले में मास्टरमाइंड हथियार सहित गिरफ्तार

    Punjab News: SBI में डकैती करने के मामले में मास्टरमाइंड हथियार सहित गिरफ्तार

    तरनतारन: पंजाब पुलिस द्वारा लगातार गैंगस्टरों और बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स और तरनतारन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहजाद सिंह उर्फ शादी के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि 29 फरवरी 2024 को चभल (जिला तरनतारन) स्थित एसबीआई बैंक में हुई डकैती का मुख्य साजिशकर्ता था, जिसे पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर गिरफ्तार कर लिया है।

    दरअसल, घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। अदालत ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। आरोपी के कब्जे से .32 बोर की पिस्तौल और 3 कारतूस भी बरामद किए गए हैं। बता दें कि बीते साल फरवरी में चभल स्थित एसबीआई शाखा में हुई डकैती ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े बैंक में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस डकैती के पीछे शहजाद सिंह का हाथ होने की पुष्टि जांच में हुई थी, लेकिन वह तभी से फरार चल रहा था।

    पुलिस की संयुक्त टीमें लंबे समय से आरोपी की तलाश में जुटी थीं। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आखिरकार आरोपी को दबोच लिया गया। बता दें कि पंजाब पुलिस और एजीटीएफ ने इस गिरफ्तारी को संगठित अपराध के खिलाफ अपने अभियान की एक बड़ी उपलब्धि बताया है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच में पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा जो इस बैंक डकैती और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो सकता है।

  • Punjab News: श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुई सांसद Harsimrat Kaur Badal, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुई सांसद Harsimrat Kaur Badal, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सांसद हरसिमरत कौर बादल श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुई। उन्होंने दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद बादल परिवार की ओर से पिछले कई वर्षों से जारी अखंड पाठ साहिब की श्रृंखला के तहत श्री अखंड पाठ साहिब के समापन में भाग लिया और नए अखंड पाठ साहिब की शुरुआत के मौके पर उपस्थित रहीं।

    इस दौरान श्री गुरु रामदास और लंगर के लिए उन्होंने रसद भी भेजी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जन देव जी के शहिदी दिवस के अवसर पर वे दरबार साहिब में माथा टेकने आए हैं और वे सिख समुदाय के सभी शहीदों को नमन करते हैं।

  • अभिनेता Salman Khan और Lawrence विवाद को लेकर Bhatti का आया बयान, किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    अभिनेता Salman Khan और Lawrence विवाद को लेकर Bhatti का आया बयान, किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और लारेंस बिश्नोई को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। बीते कुछ समय से सलमान खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा जान से मारने की धमकियों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई और उसका गैंग भाईजान का जानी दुश्मन बना बैठा है। आए दिन एक्टर को धमकी मिलती और घर के हमले की घटनाओं की खबरें भी सामने आते रहती हैं। वहीं अब सलमान खान और लारेंस बिश्नोई के विवाद में पाकिस्तान डॉन शहजाद भट्टी भी आ गए है।

    शहजाद भट्टी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसमें उसने सलमान खान और लारेंस के विवाद को लेकर खुलासे किए है। वीडियो में भट्टी ने बताया कि उसने सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा से लंदन में शो बुक करने के लिए बात की थी। भट्टी ने माना की सलमान खान को लंदन में शो के लिए बुलाना एक बहाना था। भट्टी ने कहा कि उसके बंदों की शेरा के साथ लंदन में शो पर बुलाने की बात हुई थी। जिसके बाद भट्टी ने कहा कि उसकी लारेंस गैंग से बात हुई, जिसमें उसने पूछा कि सलमान खान का क्या करना है उसे मारना है या नहीं।

    इस दौरान लारेंस गैंग उसे कह रही है कि सलमान खान को मारना नहीं बस उसे डराना है। भट्टी ने कहा कि जब उसने पूछा कि इतने लाखों डॉलर खर्च करके उसे लंदन सिर्फ डराने के लिए बुलाया जा रहा है। क्यों कि सलमान खान लंदन में आएंगा और उसकी सिक्योरिटी भी कम हो जाएंगी। भट्टी ने कहा यह सब फेम के लिए चल रहा है ताकि उनका नाम चलता रहे। भट्टी का कहना हैकि लारेंस ने सलमान खान से जो बदला लेने की बात कही है, ऐसा कुछ भी नहीं है। इसी के चलते भट्टी इस काम से अब पीछे हट गया।

    भट्टी ने कहा कि वह किसी मुस्लमान की जान नहीं ले सकता। दूसरी बात यह है कि अगर दोनों में मजहब और धर्म की लड़ाई होती तो वह लारेंस के साथ खड़ा रहता, लेकिन यह फेम की लड़ाई है। इसलिए वह इस घटना से पीछे हट गया है। भट्टी का आरोप है लारेंस ने पहले भी मुस्लमानों के हाथों से मुस्लमानों को मरवा चुके है। हैरानी की बात यह है कि हाल ही में भट्टी और लारेंस में दोस्ती हुई थी, लेकिन उसके बाद एक बार फिर से भट्टी लारेंस के खिलाफ जहर उगल रहा है।

  • Stock Market: Auto और IT शेयरों में बिकवाली, लाल निशान पर ट्रेड कर रहा Sensex

    Stock Market: Auto और IT शेयरों में बिकवाली, लाल निशान पर ट्रेड कर रहा Sensex

    बिजनेसः हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स करीब 150 अंक गिरकर 81,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 30 अंक की गिरावट है, ये 24,800 के स्तर पर हैं। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में गिरावट है। अडाणी पोर्ट्स, मारुति और सनफार्मा के शेयर 1% ऊपर हैं। इंफोसिस, टेक महिंद्रा और HCL टेक के शेयरों में करीब 2% की गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में तेजी और 15 में गिरावट है। NSE के IT, ऑटो और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में ज्यादा गिरावट है। वहीं, मेटल, फार्मा और सरकारी बैंकों में शेयरों में उछाल है।

    एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई करीब 550 अंक (1.45%) गिरकर 37,885 पर और कोरिया का कोस्पी 20 अंक नीचे 2,700 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 350 अंक (1.50%) गिरकर 23,224 के स्तर पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 10 अंक (0.30%) गिरकर 3,353 पर कारोबार कर रहा है। 29 मई को अमेरिका का डाउ जोन्स 117 अंक चढ़कर 42,216 पर, नैस्डेक कंपोजिट 75 अंक ऊपर 19,176 पर और S&P 500 भी 24 अंक चढ़कर 5,912 पर बंद हुआ था।

  • Jalandhar News: मशहूर हॉलीवुड सैलून मालिक असलम सलमानी की मौत

    Jalandhar News: मशहूर हॉलीवुड सैलून मालिक असलम सलमानी की मौत

    जालंधर, ENS: महानगर में कांग्रेस भवन के सामने मशहूर हॉलीवुड सैलून के मालिक असलम सलमानी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार असलम सलमानी ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि असलम सलमानी पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में चल रहा था। कहा जा रहा है कि असलम की 2 शादियां हुई है। जिसके बाद से वह निजी जीवन में काफी परेशान चल रहा था। वहीं असलम की मौत की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है।

    मौके पर पहुंची थाना नंबर 6 की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में मोर्चुरी के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि इस घटना के बाद से असलम की दूसरी पत्नी लापता है। वहीं उसे फोन किया गया तो उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। जिसके चलते पुलिस को शक का है परिवारिक कलह के कारण असलम ने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि परिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए गए है। बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: भ्रष्टाचार मामले में इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: भ्रष्टाचार मामले में इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    विधायक रमन अरोड़ा और हरप्रीत का करवाया गया मेडिकल

    जालंधर, ENS: भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिन विजिलेंस ने रमन अरोड़ा को कोर्ट में पेश करके एक बार फिर से रिमांड हासिल किया है। विजिलेंस को कोर्ट से रमन अरोड़ा का 4 दिन का रिमांड मिला है। वहीं दूसरी ओर रमन अरोड़ा द्वारा बेकरी से पैसे मांगने के आरोप में विजिलेंस ने बिल्डिंग इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को अब गिरफ्तार किया है। देर रात रमन अरोड़ा के साथ विजिलेंस की टीम ने इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को भी सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने लाई। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई एक बेकरी मालिक की गवाही के बाद की गई है। बेकरी मालिक ने बताया कि उसने अपनी बेकरी बनाने के लिए हरप्रीत कौर को लाखों रुपये दिए थे। इसी बयान के आधार पर विजिलेंस ने इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को पहले हिरासत में लिया और फिर गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की। इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को आज कोर्ट में पेश करके विजिलेंस की टीम रिमांड हासिल करेंगी। बता दें कि इससे पहले एटीपी सुखदेव वशिष्ट को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। जिसका 4 बार विजिलेंस ने कोर्ट से रिमांड हासिल किया था। सुखदेव वशिष्ट के बयानों के आधार पर विजिलेंस ने रमन अरोड़ा पर शिकंजा कसा था। जिसके बाद अब इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर विजिलेंस की गिरफ्त में आ गई है।
  • Punjab News: इस इलाके में हुआ जोरदार धमाका, 5 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में हुआ जोरदार धमाका, 5 की मौत, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः जिले में पटाखा फैक्टरी में धमाका होने की घटना सामने आई है। हादसा इतना भीषण था कि धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आ गए। घटना हलका लंबी के अंतर्गत आने वाले गांव सिंहेवाला में हुई है। जहां पटाखा फैक्टरी में धमाका होने से 5 लोगों की मौत हो गई।

    बताया जा रहा हैकि इस घटना में कई अन्य लोग मलबे में दबे हुए है। बताया जा रहा हैकि 27 मजदूरों के गंभीर रूप से घायल हुए है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिए। जिन्हें निकालने के रेस्क्यू ऑपरेशन जार है। वहीं घायलों को उपचार के लिए एम्स बठिंडा अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है। विस्फोट में फैक्ट्री इमारत की दो मंजिलें पल भर में ताश के पत्तों की तरह मलबे में तब्दील हो गईं।

    यह दुर्घटना फैक्ट्री के पटाखा बनाने वाले यूनिट में रात्रि करीब 12:50 बजे घटित हुई। जबकि फैक्ट्री में पटाखे बनाने का काम उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी ठेकेदार राज कुमार की अंतर्गत होता था, ठेकेदार घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। घटनास्थल पर कॉर्सेर कंपनी के बक्सों में तैयार पटाखे पड़े थे। इस बीच घटनास्थल से उक्त कंपनी के खाली बक्सों से भरा हरियाणा नंबर का एक छोटा हाथी भी बरामद किया गया है।

    विस्फोट की तेज आवाज कई किलोमीटर तक सुनी गई। फैक्ट्री की पैकिंग यूनिट में काम करने वाले प्रवासी श्रमिकों के अनुसार, यहां दो शिफ्टों में करीब 40 कर्मचारी काम करते थे, जिनमें से कुछ अपने परिवारों के साथ यहां रहते थे। बताया जा रहा है कि अधिकांश कर्मचारी उत्तर प्रदेश और बिहार के थे। कारीगर अरुण सक्सेना ने बताया कि वह देर रात फैक्ट्री के सामने खुले आसमान के नीचे सो रहे थे।

    अचानक विस्फोट हुआ और कुछ ही पलो में पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो गई तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसएसपी डा अखिल चौधरी,एसपी (डी) मनमीत सिंह, लंबी के डीएसपी जसपाल सिंह और थाना किल्लियांवाली के प्रभारी कर्मजीत कौर मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर डेरा सच्चा सौदा सिरसा की ग्रीन एस फोर्स के कार्यकर्ता राहत कार्य में लगे हुए हैं तथा हाइड्रो मशीन की मदद से हमले का मलबा हटाया जा रहा है।

  • आज का राशिफल, 30 मई 2025

    आज का राशिफल, 30 मई 2025

    आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और गुरुवार का दिन है। तृतीया तिथि आज रात 11 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 39 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज रम्भा तृतीया का व्रत किया जायेगा। इसके अलावा आज महाराणा प्रताप की जयंती मनाई जाएगी।

    मेष राशि:आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी गुम हुई पुरानी वस्तु आज वापस मिल जाएगी। साथ ही आपको इनवेस्ट में लाभ होगा। इस राशि वाले लोगों को अपने जीवनसाथी से आज गिफ्ट मिल सकता है। जिससे आप दोनों के रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज दूसरों की बात भी अच्छे से समझने की कोशिश करें। इससे आपको लाभ मिलेगा। आप किसी अपने की मदद भी कर सकते हैं। सामने आयी समस्याओं को सुलझाने में आप सफल साबित होंगे। आज कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन उत्तम नज़र आ रहा है।

    वृष राशि:आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज बड़े मामलों पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए आप तैयार रहें। रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। इस राशि के लोग आज जीवनसाथी को लेकर कहीं धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। नव विवाहित लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आज कई महत्वपूर्ण कामों में बदलाव होंगे। इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी। निवेश करने से पहले अपने बड़ों की राय जरूर लें, लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज प्रोजेक्ट में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित भी होगा। ऑफिस के कामों में दूसरों की राय लेने से बचें, बेहतर यही होगा की किसी अपने की काम में मदद लें तो काम आसानी से सफल होंगे। आपकी मेहनत आज आपके जीवन में सफलता के रंग भर देंगे। आज पारिवारिक रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज के दिन आपको अलग-अलग रास्तों से फायदा मिलने की उम्मीद है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

    कर्क राशि:आज के दिन आपको धन लाभ होगा। आज किसी अजनबी से बहस न करें। पैसों के लेन-देन के मामले में किसी भी तरह का निर्णय लेने से पहले बड़ों की सलाह लें। अपने ध्यान को केन्द्रित कर काम को पूरा करने की कोशिश करें। आज जो भी चीज आपके लिए रुकावट बनती है, उसे नजरदांज करें। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी तरह का परीक्षा फॉर्म भी भर सकते हैं या इन्टरव्यू में जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन ठीक रहेगा। आप किसी समारोह में भाग ले सकते हैं।

    सिंह राशि:आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका रुझान रचनात्मक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा। नया वाहन खरीदनें के लिए आज का दिन शुभ है। साथ ही घर की साज-सजावट के लिए घरेलू उपकरणों से जुड़ी ख़रीददारी करने के लिए भी आज का दिन शुभ है। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार है साथ में कही घूमने का प्लान बना सकते है। आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने की सोच रहे हैं, तो दोस्त की मदद से कर सकते हैं।

    कन्या राशि:आपके लिए आज का दिन लकी है। आज के दिन की शुरुआत खुशहाल रहने वाली है। जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े है उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज मेहनत और व्यवहार के कारण आपको धनलाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपके प्रभाव से पस्त रहेंगे। इस राशि के लोगों को आज पारिवारिक सुख और शांति का लाभ होगा। साथ ही आपके रिश्ते में मधुरता आएगी। आपका ज्यादा समय आज माता पिता के साथ बीतेगा। धनलाभ के अवसर बनेंगे। आज आप किसी रिश्तेदार के यहां फंक्शन में जा सकते हैं। बिजनेस में लिये गये फैसले कारगर साबित होंगे।

    तुला राशि:आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रही रहेगी। आज अपने कामों में कामयाबी का परचम लहरायेंगे। आज खुद को मेंटली और फिजिकली फिट महसूस करेंगे। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहें है तो खरीद लें। व्यापार में आपको लाभ मिलने के आसार नजर आ रहें हैं। आज आप मित्रों के साथ मिल कर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। आज आपका दाम्पत्य जीवन बहुत ही रोचक और सुखमय रहने के आसार हैं।


    वृश्चिक राशि:
    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज किसी कार्य को पूरा करने का प्रयास सफल रहेगा। आज परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे, आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज किसी व्यक्ति विशेष से आपको मदद मिल सकती है। रात को बाहर दोस्त के साथ डिनर करने जाएंगे। आज ऑफिस में सरलता से कार्य को पूरा करने की कोशिश करें, मेहनत के मुताबिक सफलता आपको हासिल होगी। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। छात्रों को शिक्षकों से सहयोग मिलेगा।

    धनु राशि:आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। व्यापारी वर्ग के लोगों को धनलाभ होगा। अगर किसी नए व्यापार की शुरूआत करना चाह रहें है तो आज शुरूआत कर सकते है। इस राशि के लोगों को अपने जीवनसाथी से आज बहुत सारा प्यार मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं धार्मिक स्थलों पर जाने का मन बना सकते है। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। नवविवाहित दंपत्ति के जीवन में मिठास बनी रहेगी। कार्यों में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। आप सामाजिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी।

    मकर राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। आज बिज़नेस में परिवर्तन के आसार दिख रहें हैं। ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी पहले से अच्छी बनेगी। इस राशि के लवमेट के लिए बढ़िया दिन है। आज भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। भाई के साथ किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे। आज अपनी कीमती वस्तु को संभालकर रखें। पैसों के लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। ऑफिस में किसी के साथ तकरार की स्थिति बन सकती है।

    कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल होने वाली है। साथ ही किसी विदेशी कम्पनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। जिसे ज्वाइन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज वाहन की पार्किंग सेफ जगह पर ही करें। वरना फाइन भरना पड़ सकता है। आज विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए जितना हो सके आप उनसे दूरियां बनाकर रहें। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज अपना काम ध्यान पूर्वक करें।

    मीन राशि:आज आपका दिन आपके जीवन में नयी खुशियां लेकर आएगा। आपका रूझान आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। माता-पिता के साथ कहीं मंदिर दर्शन के लिए जायेंगे। मनोरंजन के लिए बनाया हुआ प्लान आज टल सकता है। घर में आज समय ज्यादा व्यतीत करेगें। पैसों की जुड़ी समस्या आज खत्म हो जाएगी। व्यवसाय से धन का लाभ होगा। इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। किसी योजना को बनाने में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

     

  • Vrindavan जा रही बस पर पथराव, यात्रियों में मचा हड़कंप

    Vrindavan जा रही बस पर पथराव, यात्रियों में मचा हड़कंप

    ऊना: बीती रात रात 28 मई को माता श्री चामुण्डा देवी, जिला कांगड़ा से श्री धाम वृन्दावन के लिए शुरू हुई बस सेवा अपने पहले दिन के सफर पर रवाना हुई थी कि ऊना से निकली बस जब पंजाब में प्रवेश हुई तो नंगल से थोड़ा आगे भानुपल्ली नामक जगह पर अज्ञात बाइक सवार युवकों ने बस पर पत्थर मार दिए ।एक पत्थर बस के आगे का शीशा तोड़ते हुए बस के अन्दर जा गिरा। बस के शीशे में छेद हो गया और कांच के टुकड़े बस में फैल गए । हालांकि किसी के चोटिल होने से बचाव रहा । तब तक बाइक सवार वहां से निकल गए । चालक द्वारा तुरन्त बस को साइड में रोक दिया गया ।

    गौरतलब है कल ही श्री चामुण्डा माता मंदिर से श्री धाम वृन्दावन के लिए नई बस सेवा शुरू की गई, जिसे विधायक नगरोटा बगवां रघुवीर सिंह बाली व उपाध्यक्ष हिमाचल पथ परिवहन निगम अजय वर्मा द्वारा हरी झंडी देकर रवाना किया था ।नंगल के पास भानुपल्ली गांव में रात करीब 11 बजे, सामने से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों ने बस पर पत्थर मारे । युवकों ने पहले से पत्थर अपने हाथ में लिए हुए थे और जैसे ही बस उनके पास पहुंची उन्होंने पत्थर बस के शीशे पर मार दिए । जिस से बस के शीशे में दो बड़े छेद हो गए ।

    बस के स्टाफ द्वारा इस घटना की सूचना उच्च अधिकारीयों को दी गई और बस को आगे वृन्दावन के सफ़र पर रवाना कर दिया गया ।इस तरह की घटना से यात्रियों में भय पैदा हो रहा है । प्रशासन व निगम के अधिकारियों को इसके लिए कड़े कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटना ना हो ।