Punjab News: गंदे नाले में गिरा सीमेंट से भरा घोड़ा ट्राला, एक की मौत

Written by

in

तलवंडी साबोः बठिंडा के तलवंडी साबो से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गांव जीवन सिंह वाला के रद्द नाले (ड्रेन) पर बने पुल पर आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, आज तड़कसार घोड़ा ट्राला पुल से नीचे नाले में गिर गया। इस घटना में एक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान घोड़ा ट्राले में 2 लोग सवार थे। मृतक की पहचान सागर के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, घोड़ा ट्राला सीमेंट से भरा हुआ था।

इस दौरान पुल पर लगी ग्रिल तोड़ते हुए घोड़ा ट्राला नाले में गिर गया। लोगों द्वारा बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं घटना की सूचना थाना तलवंडी साबो के प्रभारी को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी पर्वत सिंह ने राहत टीमों को बुलाया और घोड़ा ट्राले को नाले से बाहर निकालने का काम शुरू किया। उल्लेखनीय है कि करीब 6 महीने पहले इसी पुल से एक बस के नाले में गिरने से 8 लोगों की मृत्यु हो गई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *