Vrindavan जा रही बस पर पथराव, यात्रियों में मचा हड़कंप

Written by

in

ऊना: बीती रात रात 28 मई को माता श्री चामुण्डा देवी, जिला कांगड़ा से श्री धाम वृन्दावन के लिए शुरू हुई बस सेवा अपने पहले दिन के सफर पर रवाना हुई थी कि ऊना से निकली बस जब पंजाब में प्रवेश हुई तो नंगल से थोड़ा आगे भानुपल्ली नामक जगह पर अज्ञात बाइक सवार युवकों ने बस पर पत्थर मार दिए ।एक पत्थर बस के आगे का शीशा तोड़ते हुए बस के अन्दर जा गिरा। बस के शीशे में छेद हो गया और कांच के टुकड़े बस में फैल गए । हालांकि किसी के चोटिल होने से बचाव रहा । तब तक बाइक सवार वहां से निकल गए । चालक द्वारा तुरन्त बस को साइड में रोक दिया गया ।

गौरतलब है कल ही श्री चामुण्डा माता मंदिर से श्री धाम वृन्दावन के लिए नई बस सेवा शुरू की गई, जिसे विधायक नगरोटा बगवां रघुवीर सिंह बाली व उपाध्यक्ष हिमाचल पथ परिवहन निगम अजय वर्मा द्वारा हरी झंडी देकर रवाना किया था ।नंगल के पास भानुपल्ली गांव में रात करीब 11 बजे, सामने से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों ने बस पर पत्थर मारे । युवकों ने पहले से पत्थर अपने हाथ में लिए हुए थे और जैसे ही बस उनके पास पहुंची उन्होंने पत्थर बस के शीशे पर मार दिए । जिस से बस के शीशे में दो बड़े छेद हो गए ।

बस के स्टाफ द्वारा इस घटना की सूचना उच्च अधिकारीयों को दी गई और बस को आगे वृन्दावन के सफ़र पर रवाना कर दिया गया ।इस तरह की घटना से यात्रियों में भय पैदा हो रहा है । प्रशासन व निगम के अधिकारियों को इसके लिए कड़े कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटना ना हो ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *